मेष आज का राशिफल: मेष राशिफल आज का दिन आपको जोश और काम में लगाव देने वाला है। मानसिक तरीके से आप स्पष्टता को पाएंगे, कुछ पुरानी बातें जिन्हें लेकर आप उलझन में थे उन्हें लेकर रास्ता मिल सकता है। अगर कोई बात मन में है, तो उसे समय रहते साझा करें वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। करियर - कामकाज में नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं, जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई मजबूत संकेत मिल सकता है। अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, मगर नेतृत्व की भूमिका खुद निभानी होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, किसी पुराने उधार या रुकी हुई राशि की वापसी की उम्मीद अभी न करें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन आप समय न दे पाएं इसलिए सही से अपनी बात साथी को बताएं। हेल्थ - ऊर्जावान महसूस करेंगे और सुबह-सुबह हल्की कसरत या योग आपके मूड को बेहतर बनाएगा। वृषभ आज का राशिफल : वृषभ राशिफल आज का दिन घर और बाहर के काम को बेहतर तरीके से साधने का है। अपने भीतर और बाहर की दुनिया में सामंजस्य बैठाने की जरूरत होगी। छोटे-छोटे फैसलों में परिवार का सहयोग मददगार हो सकता है। करियर - काम के लिहाज से आपका धैर्य और मेहनत रंग ला सकती है, लेकिन इस समय अपने बड़ों या काम में अधिकारियों की कुछ आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। नए काम में हाथ डालने या शुरुआत करने से पहले ठोस योजना बनानी जरूरी होगी। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है, घर में धन की मांग ज्यादा रहने से आप इस समय पैसों को जोड़ तोड़ में लगे रह सकते हैं। लव लाइफ - आज भावनाएं गहराई से उभरेंगी, पार्टनर से कुछ बातें साझा करने का मन होगा। किसी से कोई खास मुलाकात हो सकती है। हेल्थ - गले या गर्दन से संबंधित परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों से बचें और भरपूर पानी पिएं। मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशिफल में आज के दिन अष्टम चंद्रमा का असर विचारों से भरपूर रहेगा। दिमाग तेज चलेगा इसलिए निर्णय लेते समय संयम जरूरी है। यात्रा के योग बन सकते हैं और इस समय धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का समय होगा। करियर - प्रोफेशनल स्तर पर नई संभावनाएं उभरेंगी, आपके गुप्त विरोधी कुछ बढ़ सकते हैं। इस समय जो काम करते हैं या किसी को दे रहे हैं उसे बहुत अच्छे से करने की जरूरत होगी। टीम में काम करते हुए अपने विचार मजबूती से रखें। फाइनेंस -आज के दिन कोई जोखिम भरा काम करने से बचें क्योंकि इस समय शेयर मार्किट या किसी लोन इत्यादि के मामले में निराशा हाथ लग सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में इस समय आप के मन में कुछ शंका भी रह सकती है, जिन लोगों के बीच मनमुटाव था, उनके लिए दिल की बात कहने का यह सही समय है। हेल्थ - तनाव के कारण नींद में कमी हो सकती है, दिन में खुद को रिलैक्स करने के लिए समय जरूर निकालें। शारीरिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी। कर्क आज का राशिफल: कर्क राशिफल में आज के दिन मन थोड़ा भावुक रहेगा इस समय आप अपने साथी को लेकर या उनके काम के चलते खुद के लिए समय न निकाल पाएं। इस समय दोस्तों के साथ बाहरी कामों को करने का समय होगा। घर से जुड़ी कोई बड़ी योजना आकार ले सकती है। करियर - काम में आपका अनुभव काम आएगा और जूनियर्स को मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को लाभ की स्थिति बन सकती है। इस समय कारोबार में आपके जो साथी हैं उनके साथ मिलकर काम करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है, लेकिन अनावश्यक चीजों से बचें। लव लाइफ - पुराने संबंधों की यादें उभर सकती हैं, जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी मित्र से विशेष भावनात्मक लगाव महसूस हो सकता है। हेल्थ - पाचन से जुड़ी समस्याएं सताती नजर आ सकती हैं। खानपान में संयम बरतें और अधिक तला-भुना खाने से परहेज करें। सिंह आज का राशिफल : सिंह राशिफल में आज के दिन कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं, छठे भाव का चंद्रमा तनाव या रोग का असर दे सकता है। इस समय अपने क्रोध और अपने इमोशन को कंट्रोल करके रखना जरूरी है। बच्चों को गुस्सा करना उचित नहीं होगा। सामाजिक गतिविधियों में विवाद या भ्रम से बचें। करियर - आज आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे लेकिन दूसरे लोगों को संभालना मुश्किल भी है। लोग आपकी सलाह को महत्व नहीं देना चाहें तो कोई बात नहीं अभी आप शांत रहें और स्थिति के अनुसार व्यवहार करें। कानूनी पचड़ों में फंसने से बचें जो भी काम है उसे नियम से करने की कोशिश करेम। फाइनेंस - कोई नया फाइनेंशियल टारगेट निर्धारित कर सकते हैं। इस समय कोई जुर्माना या कोई लोन से जुड़ी राशि को जमा करना पड़ सकता है। लव लाइफ - आज पार्टनर से किए गए वादे को निभाने की जरूरत है वरना वे आप से नाराज हो सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से कुछ कमजोर रह सकते हैं इस समय अपने खाने पीने की आदतों को थोड़ा कंट्रोल में रखें जिससे सेहत पर असर न पड़े। तुला आज का राशिफल: तुला राशिफल में आज आपकी कल्पनाशक्ति अच्छी रहने वाली है। घर में माता जी के साथ प्रेम और सुख को बांटेंगे। आप अपने आसपास के माहौल को बेहतर बनाने में रुचि लेंगे। कुछ अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए दिन उपयुक्त है। करियर - काम में आज आपकी डिप्लोमेसी काम आएगी। टीम वर्क में आप कड़ी जोड़ साबित होंगे। इस समय कारोबार के लिए भाग दौड़ बनी रहेगी। कुछ लोग आपकी चुप्पी का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं, इसलिए बात करें। फाइनेंस - आज कोई खर्च आप अपनी पसंद की वस्तुओं में लगाने की कोशिश में होंगे लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें। लव लाइफ - संबंधों में रोमांटिक बने रहने वाले हैं और कुछ अलग करने के मूड में होंगे। पुराने झगड़ों पर मिट्टी डालने का समय आ गया है। हेल्थ - त्वचा या रक्तचाप से संबंधित परेशानियां हल्के रूप में सामने आ सकती हैं। समय पर दवा और आराम से सुधार संभव है। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशिफल में आज के दिन आप काफी मेहनती रहने वाले हैं, दूसरों की मदद में बभी आगे होंगे आप भीतर से काफी सक्रिय रहेंगे। छोटी-छोटी बातें आपके भीतर हलचल मचा सकती हैं, लेकिन यही संवेदनशीलता आपको दूसरों से जोड़ेगी। भाई बहनों के साथ उनके दिल की बातों को जानें बढ़िया समय है। करियर - आपकी दूरदर्शिता और रिस्क लेने की क्षमता आज फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी की गई नीतियों से चौंक सकते हैं, लेकिन परिणाम बोलेंगे। कारोबार के सिलसिले में आप कुछ न कुछ छोटी सी यात्रा में लगे रह सकते हैं। फाइनेंस - अचानक लाभ का योग बन रहा है, परंतु वह लाभ कहां से आएगा ये समझना जरूरी है। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट में आपकी रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ - रिश्तों में जुनून देखने को मिलेगा, आप अपने पार्टनर के लिए कोई खास चीज करने का मन बना सकते हैं। हेल्थ - किसी पुराने रोग में सुधार देखने को मिलेगा, आप आज अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने वाले हैं इसलिए ध्यान रखें की शरीर पर ज्यादा बोझ डालने से बचें। धनु आज का राशिफल : धनु राशिफल में दिन में उथल-पुथल हो सकती है लेकिन आपका भीतर का मुसाफिर आज आपको नए अनुभवों की ओर खींचेगा। कुछ अलग करने की ललक आपके दिन को रोचक बना सकती है। घर में आप अपनों की देखभाल के लिए आगे रहने वाले हैं। करियर - नई स्किल्स सीखने की चाह या किसी वर्कशॉप में भाग लेने का मन बन सकता है। प्रोफेशनल संपर्कों से लाभ होगा, खासकर जो विदेशी या दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े हों। नए काम कर रहे हैं तो ध्यान से करें और दूसरों पर काम के लिए निर्भरता दिक्कत दे सकती है। फाइनेंस - आज आय के स्रोतों में विविधता आ सकती है, कोई ऑनलाइन माध्यम आपको आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। लव लाइफ - आपका खुलापन और ईमानदारी रिश्तों को मजबूती देगी। कोई दूर का रिश्ता नज़दीक आ सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई गूढ़ विषय ज्यादा रह सकता है। हेल्थ - मांसपेशियों में खिंचाव या थकान हो सकती है। जॉगिंग या वॉक से ताजगी मिलेगी। मकर आज का राशिफल: मकर राशिफल में आज आप अपनी ज़िंदगी को लेकर एक नया नजरिया पा सकते हैं। घर में आप पिता की ओर से कुछ काम को पाएंगे लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा। इस समय घर के किसी सदस्य से आपको काम में मदद भी मिल सकती है। करियर - नौकरी में आज के दिन आप काफी अधिक मन लगाकर आगे रहने वाले हैं। आपने जो बीज पहले बोए थे, वे अब अंकुरित हो रहे हैं। बॉस से कोई अप्रत्याशित सराहना या सिफारिश मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर योजना बनाएं क्योंकि आप इस समय खुले हाथों खर्च करने वाले हैं। अटका हुआ पैसा है, उसकी वापसी के संकेत मिल सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी शुष्कता महसूस हो सकती है, लेकिन अगर आप पहल करें तो बर्फ पिघल सकती है। पार्टनर से जुड़ी कोई नई बात जानकर हैरानी हो सकती है। हेल्थ - घुटनों या जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है, हड्डियों से जुड़ा सप्लीमेंट लेना फायदेमंद रहेगा। कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशिफल में आज का दिन आपको कुछ बेचैनी देने वाला है। आपकी सोच और व्यवहार में एक नया रंग भर सकता है। कुछ बातें आपको को झकझोर सकती हैं, जिससे जीवन की दिशा को लेकर गंभीर विचार शुरू होंगे। पुराने मित्र या किसी अनजाने व्यक्ति से बातचीत आपको कुछ नया सिखा सकती है। करियर - आपकी इनोवेटिव सोच और अलग हटकर काम करने की शैली आज सराही जाएगी। सहयोगियों से थोड़ी असहमति हो सकती है, पर आपका दृष्टिकोण उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर देगा। तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए दिन खासा फलदायक रहेगा। फाइनेंस - धन के मामलों में जोखिम लेने से पहले सोच-विचार जरूरी है। कोई लुभावना ऑफर फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए होशियारी से निर्णय लें। लव लाइफ - रिश्तों में आज स्पेस की ज़रूरत महसूस होगी। आप खुद को एकांत में रखना चाह सकते हैं, जबकि पार्टनर नज़दीकी की कोशिश करेगा। हेल्थ - मानसिक उथल-पुथल आपके शरीर पर असर डाल सकती है। नींद पूरी न होने पर चिड़चिड़ापन हो सकता है। मीन आज का राशिफल : मीन राशिफल में आपका संवेदनशील मन आज बहुत कुछ महसूस करेगा कुछ अपनी बातों से, कुछ दूसरों की। आप सोशली एक्टिव रहने वाले हैं। सोसायटी इत्यादि में आप की भागीदारी बढ़ सकती है। आप किसी की मदद करके खुद को हल्का और संतुष्ट महसूस करेंगे। करियर - कला, लेखन, संगीत, या चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपनी रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का अच्छा मौका मिल सकता है। सहयोगियों से पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त होगी। कोई अधूरी योजना आज पूरी हो सकती है। फाइनेंस - आज की गई परोपकारी गतिविधियों में धन खर्च हो सकता है। ये खर्च आत्मिक सुख देगा। लव लाइफ - दिल से बात करने का दिन है, आप किसी को मन की गहराइयों से पसंद करते हैं, लेकिन अभी तक कह नहीं पाए आज वो कहने का दिन है। हेल्थ - भावनात्मक थकावट का असर नींद और भूख पर दिख सकता है। खुद को व्यक्त करें लिखें, बोलें या किसी करीबी से बात करें। कन्या आज का राशिफल : कन्या राशिफल में दिन की शुरुआत एक शांत ऊर्जा के साथ होगी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा, आसपास की हलचलें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। ऐसे में घर के लोगों या बच्चों के साथ समय गुजारने की कोशिश करें। खुद के मूल स्वभाव और स्पष्ट सोच से जुड़कर आप बैलेंस बना सकते हैं। करियर - नौकरी में आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ कुछ अच्छे समय को बिताएंगे। सहकर्मियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान आपको लीडरशिप की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। कोई नया क्लाइंट या असाइनमेंट आपको चुनौती भी देगा और सम्मान भी। फाइनेंस - धन संबंधी निर्णयों में सावधानी की ज़रूरत है। दिखावे से दूर रहना बेहतर रहेगा नहीं तो बेकार की वस्तुओं के साथ धन खर्च भी होगा। लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति से मिलने या बात करने का अवसर मिलेगा जो लंबे समय तक जीवन में जगह बना सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता आपके पक्ष में काम करेगी। हेल्थ - थकान से भरी दिनचर्या शरीर पर असर डाल सकती है, हर्बल टी या गुनगुना पानी राहत देगा।