मेष आज का राशिफल: आज के दिन मेष राशि वाले पाएंगे मस्ती भरे दिन का मौका, घर में माहौल अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे और साथ ही माता-पिता की ओर से हेल्प बनी रहने वाली है। करियर - कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य में गति आएगी। कारोबारी लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक है, लेकिन नया इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। फाइनेंस - पैसों के मामले में दूसरों के लाभ के योग बनते हैं लेकिन शनि का दृष्टि प्रभाव धीमी ग्रोथ को देने वाला होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, आज के दिन मैरिज लाइफ में बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे और कहीं घूमने का मौका भी होगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रहने वाली है खुद को फिटनेस जैसी एक्टिविटी में शामिल करने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज वृषभ राशि वाले शनिवार के दिन का भरपूर उपयोग करने वाले हैं। दिन जोश से भरा है लेकिन थोड़ा होश भी रखना जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकता है, खासकर बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर ध्यान देना होगा। करियर - आफिस में आज थोड़ा टाइट माहौल हो सकता है। काम को लेकर बॉस की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, इसलिए जल्दबाज़ी में कोई काम न करो। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए ये समय सही नहीं है, थोड़ा और इंतज़ार करें। पुराने क्लाइंट से अच्छा काम मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए बाहर किसी को आस भरी नजर से देखने से अच्छा है की खुद को ही सीमित कर लिया जाए ये आपके लिए अधिक अनुकूल होगा। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है, पर बात करोगे तो सुलझेगी। इस समय मैरिज लाइफ में घर की रिस्पांसिबिलिटी के काम व्यस्त रखने वाले हैं। हेल्थ - हेल्थ को लेकर पेट का ध्यान रखना जरूरी है आज हो सके तो भारी सामान इत्यादि को उठाने और खिसकाने को लेकर ध्यान से काम करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत भागदौड़ वाली रहेगी। अपने किसी के साथ साथ थोड़ी बहस हो सकती है लेकिन शाम तक सब नॉर्मल हो जाएगा। अगर ट्रैवल का प्लान बना रहे हो तो अभी रुक जाओ, कोई ज़रूरी कागज़ भूल सकते हो। करियर - नौकरी में बॉस का मूड चेक कर लो, ज़रा सी गलती भारी पड़ सकती है। बिजनेस में नया आइडिया आएगा, जो आगे चलकर अच्छा रिजल्ट देगा। आज के दिन अपने कारोबार में आप कोई ट्रैवल पर भी अचानक से जा सकते हैं। फाइनेंस - पैसों की बात करें तो खर्चे बहुत हैं लेकिन आमदनी भी हो रही है। फिर भी घर से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है जैसे रिपेयरिंग या कोई जरूरी सामान खरीदना। लव लाइफ - अगर कहीं बाहर जाने का मन है तो प्लानिंग में थोड़ी चूक हो सकती है इसलिए टिकट या जरूरी डॉक्युमेंट मिस न हो इसका ध्यान रखो वरना एक दूसरे के साथ लड़ाई हो सकती है। हेल्थ - बाहर का खाना बिल्कुल अवॉइड करें। जो लोग डायबिटीज या बीपी के मरीज हैं, उन्हें दिनभर एक्टिव रहना होगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज घर में पॉजिटिव वाइब्स हैं, पुरानी कोई खुशी लौट सकती है। मम्मी-पापा से जुड़ी कोई बड़ी बात सामने आ सकती है आज का दिन थोड़ी हलचल भरा रह सकता है। आप घर के बाहर जाने के लिए कुछ ज्यादा ही जोश में होंगे दोस्तों के साथ पार्टी हो सकती है। करियर - आज मेहनत के साथ-साथ समझदारी की भी जरूरत है। ऑफिस में आप पर नजर रखी जा रही है इसलिए अपना बेस्ट देना पड़ेगा। प्रमोशन या अप्रैज़ल की तैयारी में जुटे लोगों को छोटे-छोटे डिटेल्स पर काम करना चाहिए। फाइनेंस - शेयर मार्केट या क्रिप्टो जैसी चीज़ों में निवेश से फिलहाल बचें। पुराने अटके पैसे मिलने के योग हैं। लव लाइफ - शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। हेल्थ - मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन या थोड़ा वॉक करना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त बनाए रखेगा काम न भी हो लेकिन आप कहीं न कहीं उलझे रह सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लोगे तो मामला शांत हो जाएगा। करियर - ऑफिस में आप चमकोगे, आज आपकी उपस्थिति हर मीटिंग में नोटिस की जाएगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए ग्राहक या ऑर्डर मिल सकते हैं आज के दिन इस बात को मूल मंत्र बना लें कि जो दिखता है, वही बिकता है! फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर है, लेकिन खर्चे काबू में रखना होगा। जो लोग लोन लेने की सोच रहे हैं, उन्हें पहले सभी पेपर्स अच्छे से चेक कर लेने चाहिए। लव लाइफ - आज किसी नए इंसान से मिल सकते हैं, जो आगे चलकर दिल को छू सकता है। हेल्थ - सेहत मस्त रहेगी अगर आप लापरवाही न बरतें। अपने आस पास का माहौल पॉजिटिव बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल : चंद्रमा के अष्टम होने से शनिवार के दिन ध्यान से करें अपने काम। आज का दिन संतुलन बनाने का है। घर में कोई छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है इसलिए डिप्लोमैटिक बनो। पुराने दोस्त से विवाद हो सकता है, लेकिन अगर आपने माफ कर दिया तो रिश्ता बच सकता है। करियर - नौकरी में बदलाव की संभावना है। इंटरव्यू या अपॉर्च्युनिटी का दरवाजा खुल सकता है। बिजनेस में नया टाईअप या डील फाइनल हो सकती है। इस समय पेपर वर्क को अच्छे ध्यान से करें कहीं कोई गलती न होने पाए। फाइनेंस- पैसों का इनफ्लो अच्छा है लेकिन खर्चों की भी कतार लगी है। मनी मैनेजमेंट ही आपका असली हथियार है। लव लाइफ -पार्टनर के मूड को समझने की ज़रूरत है वरना बात बिगड़ सकती है। रोमांस का मूड है लेकिन साथ ही इमोशनल गहराई भी है कोई तीसरा तंग न करने लगे। हेल्थ - स्किन एलर्जी या हार्मोनल इश्यू परेशान कर सकते हैं। हेल्दी स्किन के लिए हाइड्रेशन जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वाले आज के दिन अपने आस पास के लोगों से ही कुछ उलझे दिखाई दे सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है या फोन पर लंबी बात हो जाएगी, जो दिन को खुशनुमा बना देगी। करियर - ऑफिस में छुपा टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। बॉस आपको आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। बिजनेस में जोखिम लेने का मन होगा अगर प्लानिंग सही है तो गो अहेड होना ही बेहतर होगा। इस समय दोस्तों के साथ स्टार्टअप की बातें चलने वाली हैं। फाइनेंस - आज शॉपिंग का मन करेगा, लेकिन जरूरत और इच्छा में फर्क समझिए। लव लाइफ - आज के दिन आप खुद को फ्लर्टिंग मोड में पाएंगे। इस समय शाम को बाहर जाने का प्लान कुछ पूरा हो सकता है। हेल्थ - जंक फूड स्किप करें और ताजगी लाने वाले फलों का सहारा लें। तेज धूप से बचें वरना त्वचा में समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल : आज शनिवार के दिन आपके इमोशन्स हाई रहेंगे जिसके चलते घर में किसी की बात दिल पर लग सकती है पर अपने गुस्से को हथियार मत बनाओ। दोस्तों से कोई इमोशनल कनेक्शन दोबारा जगेगा। यात्रा के लिए समय अनुकूल है, खासकर सोलो ट्रिप के लिए। करियर - ऑफिस में नए विचारों के चलते कुछ बातें ज्यादा अनुकूल न दिखाई दे पाएं,आपकी सलाह को गंभीरता से न लिया जाए तो कोई बात नहीं आगे बढ़ना ही अच्छा होगा। व्यापार करने वालों के लिए डील फाइनल करने का समय है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली है, सेविंग करने से पहले रिसर्च ज़रूरी है। लोन से जुड़े फैसले टाल दें क्योंकि कोई पुराना भुगतान अटक सकता है। लव लाइफ -लव लाइफ इंटेंस है लेकिन साथ वाला उतना फिलिंग न दे पाए, लोग किसी रहस्यमयी इंसान की तरफ आकर्षित होंगे। हेल्थ - मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें ज्यादा सोचने से माइग्रेन या नींद की कमी हो सकती है। मेडिटेशन या म्यूजिक थेरेपी का सहारा लें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वाले आज के दिन रिलैक्स अनुभव कर सकते हैं। कोई धार्मिक गतिविधि हो सकती है। दोस्त की मदद से कुछ अधूरी प्लानिंग पूरी हो सकती है। यात्रा के लिए दिन एकदम परफेक्ट है, विशेषकर नयी जगह एक्सप्लोर करने का मूड होगा। करियर - जॉब में प्रमोशन या इनक्रिमेंट के संकेत हैं। मेहनत दिखेगी और सीनियर्स खुश होंगे। बिजनेस में स्टाफ या साझेदार से तालमेल सुधारना होगा इस दौरान कुछ नए लोगों को भी हायर कर सकते हैं। फाइनेंस - इनकम अच्छी है, पर फालतू खर्चों से बचना होगा। कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश का मन होगा। लव लाइफ - पार्टनर आपकी केयर करेगा ऎसे में आपको भी इमोशनल अटैचमेंट दिखाना होगा। आज फ्लर्ट के मूड में आन दिखाई देने वाले हैं। हेल्थ -एनर्जी हाई है लेकिन ओवरएक्टिविटी से थकान हो सकती है। स्पोर्ट्स या योग करें, लेकिन शरीर की लिमिट पहचानें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वाले आज शनिवार के दिन अपने कामों में आगे तो रहेंगे। घर में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अच्छे से मैनेज करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों से कोई जरूरी सलाह मिलेगी। यात्रा स्थगित हो सकती है, लेकिन कुछ दिन बाद अच्छा समय आएगा। करियर - ऑफिस में आज आपकी धाक बनी रहेगी। सीनियर्स आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग आपकी पीठ पीछे जल सकते हैं इसलिए विनम्र बने रहना ही आपकी असली जीत है। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया या कस्टमर हैंडलिंग से जुड़े हैं उन्हें फायदा होगा। फाइनेंस - आज कोई फाइनेंशियल डील साइन करते वक्त सावधानी रखें। कोई नया इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। लव लाइफ - पार्टनर को वक्त देना ज़रूरी है वरना दूरी महसूस कर सकते हैं। दिल की बात कहने में देर न करें। सिंगल लोग पुराने रिश्ते को मिस कर सकते हैं। हेल्थ - कमर या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है इस समय अपने उठने बैठने की स्थिति का ध्यान रखें। विटामिन लेना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त बनाए रखेगा काम न भी हो लेकिन आप कहीं न कहीं उलझे रह सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लोगे तो मामला शांत हो जाएगा। करियर - ऑफिस में आप चमकोगे, आज आपकी उपस्थिति हर मीटिंग में नोटिस की जाएगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए ग्राहक या ऑर्डर मिल सकते हैं आज के दिन इस बात को मूल मंत्र बना लें कि जो दिखता है, वही बिकता है! फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर है, लेकिन खर्चे काबू में रखना होगा। जो लोग लोन लेने की सोच रहे हैं, उन्हें पहले सभी पेपर्स अच्छे से चेक कर लेने चाहिए। लव लाइफ - आज किसी नए इंसान से मिल सकते हैं, जो आगे चलकर दिल को छू सकता है। हेल्थ - सेहत मस्त रहेगी अगर आप लापरवाही न बरतें। अपने आस पास का माहौल पॉजिटिव बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन मीन राशि वाले होंगे अपने ही दम से आगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी दोस्त से मतभेद सुलझ सकता है अचानक से यात्रा स्थगित हो सकती है लेकिन जरूरी नहीं कि यह बुरा हो। करियर - आज किसी बड़े क्लाइंट से डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने का योग है, लेकिन किसी पुराने पेमेंट के रुकने की संभावना भी है। पार्टनरशिप वाले व्यापार में ट्रांसपेरेंसी बेहद जरूरी है वरना मिसअंडरस्टैंडिंग बड़ा रूप ले सकती है। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष मजबूत हो रहा है, सैलरी बढ़ सकती है या कोई बोनस-गिफ्ट मिलने का योग है। लव लाइफ -लव लाइफ में एनर्जी रहने वाली और किसी के लिए दिल तेज़ी से धड़केगा। शादीशुदा लोगों के बीच रोमांस बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में अधिक ठंडी चीज़ों से बचें। कफ, जुकाम या गले की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल