आज का राशिफल मेष : सोमवार के दिन शुभ योगों का फल मेष राशि वालों के जीवन को बनाएगा सुखद। आज घर में किसी धार्मिक काम में शामिल होने का समय होगा साथ ही माता-पिता से कोई जरूरी बात होगी, जो भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करेगी। पुराने दोस्तों से अचानक भेंट होगी या उनकी कोई खबर मिलेगी। शिक्षा में उत्साह बना रहेगा, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। करियर - काम को लेकर आज आपकी सूझबूझ से मुश्किल काम भी थोड़ा आसानी से सुलझ सकते हैं। साथ में जो लोग काम कर रहे होंगे उनके साथ विचारों में कुछ मतभेद संभव हैं, लेकिन जल्द ही चीजें बेहतर तरीके से सामने होंगी। कारोबार करने वालों को किसी सरकारी प्रक्रिया में लाभ हो सकता है। फाइनेंस - आज धन का आगमन होगा इस समय आप को कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी मिल सकती है। बच्चों को उनकी पॉकेट मनी मिलने का समय होगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप को लेकर आप इस दौरान काफी उथल पुथल में होंगे परिवार के साथ अपने पार्टनर को साथ में लेकर चलना चाहेंगे ओर हो सकता है मौका पूरी तरह से मिल ही जाए। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन गले या चेहरे से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज सोमवार के दिन वृषभ राशि वाले घर में आज उत्साह और प्रेम का माहौल अनुभव कर पाएंगे। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों को सुनेंगे लेकिन आप भी खुद को शांति से रखें जिससे चीजें बेहतर हो पाएं। दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने को मिल सकता है, इस समय आप विचारों को नया दृष्टिकोण देंगे। करियर - काम को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी और वरिष्ठ आपकी काबिलियत को पहचान सकते हैं, जिससे पदोन्नति या प्रशंसा की संभावना बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग को लाभकारी सौदे मिल सकते हैं। आज का दिन सावधानी से काम करने का है क्योंकि जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन इस समय आप को सेविंग में दिक्कत हो सकती है। परिवार के साथ जरूरी खर्चों चर्चा कर सकते हैं और आने वाले समय की प्लानिंग की जाएगी। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में स्थिति मिले जुले प्रभाव को दिखाती है, मैरिज लाइफ में इस समय अच्छी समझदारी बढ़ेगी। हेल्थ - ऊर्जा में वृद्धि होगी लेकिन हल्का थकान महसूस हो सकता है।अगर हो सके तो कुछ समय अपने लिए भी निकालें। विस्तार से पढ़ें - वृष राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए घर में आज आपसे फैमिली रिस्पांसिबिलिटी को संभालने की मांग अधिक रहने वाली है। इस समय आप ज्यादा बहस न करते हुए जो काम मिल रहे हैं उन्हें अपनी ओर से पूरा कर ले। स्टूडेंट्स को किसी विषय में रुचि बढ़ेगी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत मिलेंगे। करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता को देने वाला होगा, ऑफिस में काम का दबाव होने से आप इस दौरान सभी की नजरों में भी आ सकते हैं आपकी सटीक योजना से काम सफल हो सकता है इसलिए फोकस बनाए रखें। व्यापारी वर्ग को सावधानी से निर्णय लेना होगा कुछ मामलों में आने वाले समय के लिए लाभ का टाइम अनुकूल होगा। फाइनेंस - पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं अनावश्यक खर्चों से बचें। इस समय आप अपने पुराने बकाया धन की वसूली संभव देख पाएंगे। लव लाइफ - प्रेम को लेकर इधर उधर भटकाव में न आना ही बेहतर होगा। मैरिज लाइफ में रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है गलतफहमियां दूर करने के लिए खुलकर बात करें। हेल्थ - सिर दर्द या तनाव हो सकता है इस समय आप खुद को लेकर बहुत ज्यादा दबाव से बचें मानसिक शांति के लिए खुद के लिए समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन को लेकर कुछ जरूरी बातों को पूरा करने में आगे रह सकते हैं। घर में अपनी कुशलता को दिखाएंगे परिवार में अपनों का सहयोग भी करेंगे जिससे रिश्तों का मन प्रसन्न होगा। भाई-बहनों से सहयोग और स्नेह मिलेगा यात्रा का योग है विशेष रूप से किसी तीर्थ या जरूरी काम से। करियर - आज के दिन कारोबार में आपको बेहतरीन धन की प्राप्ति का योग बनेगा। काम को लेकर आज सहयोगियों से अच्छा तालमेल बनेगा। आपकी योग्यता की सराहना होगी। काम के लिए ट्रैवलिंग से लाभ के अवसर मिलेंगे नई नौकरी के अवसर भी बन सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी निवेश लाभदायक रहेंगे खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन आपकी योजना से संतुलन बना रहेगा। लव लाइफ - लव लाइफ के मामले में चीजें काफी अच्छी रह सकती हैं नए रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहित लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ेगा। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन हल्का थकान महसूस हो सकता है। इस समय डेली रूटीन पर बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन देगा कुछ शांति, भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई चिंता थी तो राहत की खबर मिल सकती है इस समय कोई बदलाव एजुकेशन में सहयोग देगा। पारिवारिक स्तर पर कहीं जाने की यात्रा पर योजना बन सकती है। करियर - काम के सिलसिले में आज मीटिंग्स और डिस्कशन का दिन अधिक रहने वाला है आपकी राय दूसरों के लिए स्वीकार्य होने वाली हैं। इस समय काम को लेकर लिए जाने वाले बड़े फैसले आपस बातचीत से निकलेंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने का मौका मिले तो लेना सही होगा इससे आपके काम में क्लैरिटी आएगी। फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट की दिशा साफ दिख रही है। आपकी अरेंजमेंट वाली सोच आपको एक स्थिर स्थिति में ला सकती है। कोई पुराना पेंडिंग बिल भरने का दिन भी हो सकता है। लव लाइफ- रिश्ते में गंभीर चर्चा हो सकती है लेकिन दिल का भरोसा बढ़ेगा, कोई ऐसा इंसान दिख सकता है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन काम को लेकर अगर थकान है तो बीच-बीच में ब्रेक लें, अगर संभव हो तो शाम को हल्की वॉक या शरीर को स्ट्रेच ज़रूर करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज सोमवार के दिन कुछ हटके करने की इच्छा रखेंगे और ये सोच आपको कंफर्ट जोन से बाहर ले जाने वाली भी होगी। इस समय घर के लोगों के साथ बातों में न उलझें और अगर हो सके तो कुछ समय अकेले रहें जिससे आप समझ पाएं की की आगे के लिए क्या करना बेहतर होगा। एजुकेशन के मामले में स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च का पार्ट अच्छा होगा। करियर- कारोबार को लेकर अगर नए प्रोजेक्ट्स या ऑनलाइन कनेक्शन वाले काम कर रहे हैं तो उनमें अचानक से उछाल देखने को मिल सकता है। आपके जुड़ने से टीम के मिशन को भी नई एनर्जी मिलेगी ऑफिस ट्रैवल का मौका मिलेगा तो थोड़ी सी प्लानिंग से बेहतर आइडिया भी बन सकते हैं। फाइनेंस- ट्रैवल कॉस्ट, गैजेट खरीदारी या फैमिली मेंबर को कुछ जरुरी चीजों की आवश्यकता होगी इन बातों के चलते खर्चे बने रह सकते हैं। लव लाइफ- आपका कोई क्रश या दोस्त आपके दिल के करीब आ सकता है क्लोजनेस बढ़ेगी। हेल्थ- मस्त एनर्जी बनी रहेगी लेकिन थोड़ी थकान आने की सम्भावना है इसलिए मध्यान्ह या शाम को अच्छे से रिलैक्स करें, नींद से रिचार्ज करेंगे तो वाइब में फुल पॉवर आएगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वाले आज चंद्र और अपने राशि स्वामी के एक साथ होने से इमोशनल सोच और डेडिशन मेकिंग के साथ भरे दिखाई देंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा उनकी मदद से कोई मुश्किल काम आसानी से निपट सकता है। करियर - काम के मामले में वैसे आज का दिन क्रिएटिव या इमोशनल इंटेलिजेंस अप्रोच वाले काम में आप को अच्छा करने का अवसर दे सकता है। इससे आसपास वालों को भी फर्क महसूस होगा। सलाह देने, किसी लीडरशिप रोल में बोलने या कलरफुल प्रेजेंटेशन देने का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - खर्चों का पैटर्न थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा इतना करो जितना बैलेंस बना रहे इसलिए अगर ठीक से बचत हो रही है तो उस ओर ध्यान देना जरूरी है। लव लाइफ - पार्टनरशिप में स्वीटनेस के साथ-साथ थोड़ी नाजुकता भी होगी इसे खोलकर सामने रखो, इससे रिश्ते गहरे होंगे। हेल्थ - ज्यादा ओवरथिंकिंग से बचना है मेडिटेशन, गहरी सांस या बाहर वॉक आपकी टेंशन को रिलैक्स कर देंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले घर से ज्यादा बाहर समय बिताने की इच्छा रख सकते हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा जिसके कारण नई जान-पहचान भी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और वे कुछ अलग करने के मूड में भी होंगे। भाई-बंधुओं के साथ रिश्ते मजबूत होंगे यात्रा शुभ रहेगी खासकर दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा के योग हैं। करियर - आज कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के साथ मिलकर काम करना होगा ये बात आपको कुछ असहज कर सकती है लेकिन इस पर अधिक सोचें नहीं। नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है जिसके कारण आपकी बहुआयामी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यवसायियों के लिए नई डील या अनुबंध का योग है। फाइनेंस- सारे ठाठ बाट खर्चे सेट हो सकते हैं लेकिन बिल्डअप में कोई सपोर्ट भी मिल सकता है जैसे कि भाई-बहन की तरफ से आर्थिक मदद या सलाह। लव लाइफ - पुराने रिश्तों में एक छोटा सर्प्राइज या टचअप हो सकता है फालतू वीकेंड रोमांस के लिए बढ़िया दिन! हेल्थ - इस समय आप अपने आस पास के लोगों की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं ऐसे में जरूरी है आपके लिए कि खुद को इग्नोर न होने दें वर्ना माइंड अपसेट रह सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले आज के दिन कुछ नई शुरुआत की कोशिश में लगे होंगे, चंद्रमा शुक्र का प्रभाव आपको अपनों से मदद कम ही दिला पाए। घरेलू मामले हों या बाहरी छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है। इस समय अगर हो सके तो सलाह लेकर नई योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। करियर - काम में कंपटीशन आज भी बना रह सकता है इसलिए तैयार रहें। कारोबार में नई संभावनाएं नजर आएंगी लेकिन जल्दी न करें समय लेना उचित होगा। ऑफिस में आपके विचारों को मान्यता देर सबेर मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जो आपकी काबिलियत को निखारेगा। फाइनेंस - परन्तु पुराने खर्च या बिल परेशान कर सकते हैं कोई धन संबंधित कागजात सावधानी से रखें। लव लाइफ - रिश्तों में आज इमोशनल टच ज्यादा ही रहने वाला है या तो आप या फिर साथी की ओर से पुरानी बातें दोहराई जा सकती हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली है इस समय भी जरुरी है की खुद पर ध्यान दें और हर्बल प्रोडक्ट का उपयोग करने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले इस समय खुद के लिए बड़े प्लान या फिर कुछ न्यू एडवेंचर करने की इच्छा रखना चाहें। इस समय अपनों का लगाव, आपका जोश और थोड़ी हलचल सभी घुलमिलकर दिन को यादगार बना देने वाले हैं। कोई प्लान फ़ैमिली ट्रिप या आउटिंग का हो रहा है तो आज उस पर फाइनल डिस्कशन में आपकी खूब भूमिका रहेगी। करियर - नौकरी में लगे लोगों को बदलाव या ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है आने वाले समय के लिए अनुकूल दिखाई देता है। व्यवसाय में पार्टनरशिप के माध्यम से लाभ होगा, लेकिन समझदारी से सभी शर्तें पढ़ें। छात्रों के लिए करियर की दिशा तय करने का सही समय है। अपने कौशल और नेटवर्किंग फाइनेंस - सुबह किसी घर का बड़ा चर्चा या मीटिंग हो सकती है जो आने वाले कल की प्लानिंग जैसे ट्रैवल, बीमा, नए निवेश को लेकर रहने वाली है। लव लाइफ - इस समय आप अपने रिश्ते को लेकर परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। दिल से बातें होंगी और समझ-दोस्ती बढ़ेगी। हेल्थ - माइग्रेन या लीवर से संबंधित समस्या सिर उठा सकती है इसलिए जितना संभव हो खुद के प्रति लापरवाही न करें और ध्यान बनाए रखें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले आज सोमवार के दिन अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। घर में अपनों की मदद करने वाले हैं और साथ ही कुछ नए एक्सपेरिमेंट करने के मूड में भी होंगे। आसपास घूमने जाना या किसी रिश्तेदार से मिलने जाने के लिए अचानक किसी छोटी मोटी ट्रिप का प्लान बन सकता है। करियर - आज वर्क प्लेस में आपकी रणनीति और गहन सोच से दुसरे प्रभावित होंगे जो लोग घर से काम कर रहें हैं उन्हें अच्छे काम की प्राप्ति हो सकती है। काम के बोझ में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी लगन और समझदारी से सब कुछ नियंत्रित रहेगा। बिजनेस में मुनाफा होने का समय होगा। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में स्थिति बेहतर होगी किसी क्लाइंट या किसी ग्रुप के साथ पेमेंट की प्राप्ति होने का अच्छा समय भी है। लव लाइफ - आज एक दिन रिश्तों में दोस्ताना माहौल तो होगा पर फिर भी थोड़ी शरारत से टेंशन भी हो सकती है इसलिए संयम जरूरी है। हेल्थ - आज के दिन आप खुद के लिए कुछ हेल्दी खाने की डिमांड कर सकते हैं। एनर्जी बनी रहेगी लेकिन काम के बीच खुद को आराम देना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज सोमवार के दिन मीन राशि वालों के पास परिवार में मेल मिलाप का दिन रहने वाला है लेकिन साथ ही काम भी अधिक होगा पुराने रिश्तेदारों से बातचीत संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है जो आपको कुछ खुशी देगा छोटी यात्रा का योग है। करियर - काम के स्थान में आज के दिन कुछ रिलैक्स कर सकते हैं नौकरी में स्थिरता का अनुभव होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा और आप किसी टीम वर्क में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। व्यवसाय में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। फाइनेंस - आज खर्चा घर परिवार या प्लानिंग में लगेगा स्टूडेंट्स को कोई स्कॉलरशिप या इन्सेंटिव मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्यार को लेकर आप का मन उछल कूद में रहेगा, इस समय कोई दोस्त बनेगा या कोई इम्प्रेस करेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी इस समय छोटे भाई बहन की हेल्थ को लेकर आप अचानक से चिंता कर सकते हैं लेकिन ये बस थोड़ी देर के लिए होगी तो चिंता न करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल