आज का राशिफल मेष: रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य तो रहेगा पर घर परिवार की कुछ जरूरतों के चलते आपको न चाहते हुए भी बाहर जाने की प्लानिंग करनी होगी। आपके मन में बहुत सी बातें दोपहर के बाद ही असर डालेंगे शुरुवाती दौर में तो आप खुद में ही ज्यादा समाए हुए दिखाई देंगे।करियर - नौकरी में आज काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, वैसे आप खुद भी इस टाइम पर ज्यादा चीजों में शामिल नहीं होना चाहेंगे। कुछ लोगों के साथ काम को लेकर बातचीत अच्छे परिणाम देने वाली हो सकती है। अगर किसी क्रिएटिव काम में शामिल होना चाहते हैं तो कर सकते हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी बस बेवजह के खर्चों से बचने की ज्यादा जरूरत है जो भी खर्च हो वह जरूरी चीजों पर ही होगा।लव लाइफ - घर परिवार में मैरिज लाइफ में कहीं शाम को निकल पड़ने का मन भी करेगा। छोटी सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से यह जल्दी सुलझ सकती है। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें खुद को उन चीजों से जोड़े जो आप की हेल्थ के लिए सच में जरूरी हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रविवार को आप घूमने के लिए शाम या दोपहर का ही समय चुनना पसंद करेंगे। अपनों के साथ कुछ छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं पर ये सब नार्मल भी रहेंगी, समझदारी से उनका समाधान करने पर घर का माहौल शांत रहेगा।करियर - कामकाज को लेकर रफ्तार शुरुआती दौर में कुछ धीमी लग सकती है पर आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन उस सामान को निपटाने के लिए खास रहेगा जिसे काफी समय से कहीं लगा नहीं पाए थे। सहकर्मियों से मदद मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों का हिसाब किताब ठीक रहेगा, बस छोटे खर्चों पर नियंत्रण रखें जिससे बजट गड़बड़ाए नहीं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है इसलिए अगर ऐसा कुछ होता भी है तो आप इसे तूल न देते हुए उनके कम समय को भी क्वालिटी टाइम में बदल दिजिए।हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है जैसे सिर में हल्का दर्द या थकान हो सकती है इसलिए आराम करें और खुद को हवा इत्यादि से बचा कर रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए रविवार के दिन की स्थिति रहेगी मस्ती भरी दोस्तों के साथ बाहर निकलने और कुछ पार्टी इत्यादि में लगा रह सकता है। वैसे आप कुछ चंचल और बदलते मूड को फील भी कर पाएंगे आप जो काम आज करेंगे उसमें थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।करियर - कामकाजी मोर्चे पर आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का सही समय है। क्रिएटिव जॉब वाले लोगों के लिए दिन शानदार हो सकता है। नए विचारों को प्रकट करने का समय है।फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा धैर्य रखें जहां तक हो सके सेविंग पर ध्यान दें। घरेलू रख कामों में अचानक खर्चे आने की संभावना है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।लव लाइफ - दिलों के मामले में आज कुछ खट्टी मीठी बातें हो सकती हैं। साथी से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है पर कुछ छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।हेल्थ - आज थोड़ी थकान महसूस हो सकती है या फिर पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : रविवार के दिन कर्क राशि वाले अपने ही मन के कामों को करने की कोशिश में होंगे ऐसे में घर पर लोग आपके इस रुख से परेशान न हों थोड़ा इस बात का भी रखें ख्याल। अपनों के साथ दिन कुछ इमोशनल रह सकता है। परिवार के कामों में शामिल रहें जिससे कोई भी आपसे दूरी न बना पाए।करियर - कामकाजी जीवन में थोड़ा सा धीमा दौर हो सकता है लेकिन कोई परेशानी नहीं होगी। जो भी काम करें दिल से करें, क्योंकि इसी दिन में आपके प्रयासों का फल छिपा हुआ है। व्यापार में आज ट्रैवलिंग का अचानक से मौका भी मिलेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में बहुत बड़े फैसले लेने से बचें कहीं से अचानक पैसा आने की उम्मीद है, पर बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। साथी से सही तरीके से बात करें थोड़ी समझदारी से काम लें और एक दूसरे को स्पेस दें।हेल्थ - सेहत में सुधार हो सकता है पर फिर भी मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम की जरूरत है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : रविवार के दिन चंद्रमा का गोचर आपके राशि स्वामी के साथ रहेगा विशेष, जिसके कारण आप रह सकते कुछ इमोशनल। आत्मविश्वास और एनर्जी हो सकती है कुछ कम पर साथ ही किसी की मदद से घर में आ सकती है कोई बदलाव की रंगत। धार्मिक कामों में शामिल होने का समय होगा।करियर - काम में आपको अच्छा फल मिल सकता है, खासकर उन परियोजनाओं में जिन पर आपने पहले बहुत मेहनत की थी। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है, लेकिन थोड़ी सतर्कता जरूरी है। किसी पुराने साथी से मदद मिल सकती है।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में बच्चों के लिए खर्च होने की स्थिति ज्यादा दिखाई देती है। आप बजट में रहेंगे तो सब ठीक रहेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है जीवन साथी घर परिवार में ज्यादा बंधा हुआ सा महसूस भी कर सकता है इसलिए उनके लिए समय जरूर निकालें।हेल्थ - कुछ बातों के चलते तनाव आप पर असर डालेगा इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। थोड़ा आराम करें और खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन काम-काज के अलावा कुछ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण व्यस्त हो सकता है, लेकिन अगर आप सही तरीके से काम को प्राथमिकता देंगे तो हर चीज़ आसानी से हो जाएगी।करियर - आज के दिन काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल का समय भी होगा विशेष। अपने काम की प्लानिंग को मजबूत करने के लिए यह दिन सही है। किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज बहुत बड़ी लापरवाही से बचें और किसी लंबी योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है साथ ही अपनों के साथ थोड़ी असहमति हो सकती है इसलिए समय निकालें और बात करें।हेल्थ - वैसे इस टाइम कर हल्की-फुल्की कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए खुद की डाइट में संतुलन रखें और कैल्शियम प्रोटीन का सेवन करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले थोड़ा रोमांचक रह सकते हैं और दोस्तों के साथ ज्यादा अटैच भी होंगे। लाइफ के कुछ पहलू में बदलाव महसूस होगा स्पेशली घर और करियर को लेकर। परिवार में थोड़ी हलचल हो सकती है लेकिन यह बहुत अधिक तनाव देने वाला नहीं होगा। बस थोड़ा धैर्य रखें और सभी से अच्छे रिश्ते बनाए रखें।करियर - नौकरी में आज के दिन टाइम के साथ साथ आपस में लोगों के सहयोग पर भी रखनी होगी निगाह। कोई आपके पीछे से गड़बड़ न करें इस बात को रखें आगे। किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है।फाइनेंस - शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च करें। बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए जल्दी-जल्दी फैसले लेने से बचें।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी सी हलचल हो सकती है, आपको पार्टनर से थोड़ा सपोर्ट मिलेगा पर दोनों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी है।हेल्थ - किसी भी पुराने दर्द को नजरअंदाज न करें गर्दन और पीठ की एक्सरसाइज को लगातार करते रहें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है पर भाई बहनों की ओर से हेल्प होने के कारण काम को जल्द निपटा भी सकते हैं। घर पर यह समय सभी को एक साथ लाने का है। अगर आप कोशिश करेंगे तो परिणाम भी अच्छे मिल सकते हैं।करियर - काम को लेकर आज आपको खुद पर भरोसा करना होगा। मेहनत के बाद कुछ शानदार परिणाम आने की संभावना है। अगर आप किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ रहे हैं और अपने विचार लागू करने की सोच रहे हैं तो सहमति को प्राथमिकता पर ही रखें।फाइनेंस - आज का दिन मिलाजुला रहेगा बाजार में थोड़ा जोखिम हो सकता है, लंबी अवधि के लिए योजनाएं ही ज्यादा बेहतर होंगी।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी खींचतान हो सकती है आपस में कुछ पुरानी बातों को लेकर विचारों का अंतर हो सकता है पर इसका समाधान भी समझदारी से हो जाएगा।हेल्थ - खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी महसूस कराने के लिए छोटी-छोटी बातें रूटीन में शामिल करें जैसे कि सुबह-सुबह वॉक पर जाना इत्यादि।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि के लिए रविवार का दिन एनर्जी को बूस्ट करने वाला हो सकता है। घर में कुछ कामों को लेकर प्लानिंग चलने वाली है। बच्चों के मामलों में माता-पिता की भागदौड़ तो होने वाली है। छात्रों के लिए जरूरी है कि अपनी पढ़ाई में ढील देने से बचें।करियर - आज के दिन आपके करियर में थोड़ी काम की अधिकता देखने को मिल सकती है पर घबराने की बात नहीं है। सरकारी कामों में आज तो रिलैक्स रहने वाले हैं। बिजनेस में आपके विचारों को पसंद किया जा सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें सफलता जरूर मिलेगी।फाइनेंस - उधारी से बचें और जहां तक हो सके बचत पर ध्यान दें। इस समय घर पर बच्चे माता-पिता से अतिरिक्त पैसों की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - आप और आपका पार्टनर कुछ समय से एक-दूसरे से दूर हो सकते हैं लेकिन इस समय को आप दोनों अपने रिश्ते को समझने और मजबूत करने में लगा सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन सैर या हल्का व्यायाम आपको एक्टिव तो रखेगा साथ ही सेहतमंद भी बनाएगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि के लिए आज का दिन मेहनत और समर्पण से भरा रह सकता है। आप अपने कामों में पूरी तरह से डूबे रहेंगे जिससे घर पर लोगों के साथ समय कम ही मिल पाएगा अब रविवार के दिन भी समय न होना मुश्किलों को बढ़ा सकता है।करियर - करियर में आपको खुद पर विश्वास रखना होगा क्योंकि किसी की अनदेखी से काम खराब भी हो सकता है। दोपहर में काम में रुकावट आ सकती है पर आपकी मेहनत इसे सुलझा देगी। थोड़े समय के लिए भी काम में कोई बड़ा बदलाव न करें वर्तमान में आप जिस दिशा में जा रहे हैं वह सही है।फाइनेंस - आज के दिन किसी महंगी वस्तु की खरीदारी का मन तो होगा लेकिन जेब शायद आपको इसकी परमिशन न दे इसलिए उदास न हों।लव लाइफ - कुछ बातें हो सकती हैं जो साथी से बात करके या उनके साथ को पाकर ही सुलझ पाएं।हेल्थ - हल्के व्यायाम या योग से शरीर में ताजगी महसूस होगी। बीमारियों को नजरअंदाज न करें परेशानी हो तो इलाज कराएं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों, आज का दिन आपको बहुत कुछ सिखाने वाला हो सकता है। आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें थोड़ी सोच-विचार की जरूरत रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं और पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश करें। यह समय खुद को फिर से ताजगी से महसूस कराने का है।करियर - काम के मोर्चे पर यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप किसी नए काम पर विचार कर रहे हैं तो उस पर काम करना फायदेमंद रहेगा। फिर भी अचानक किसी काम में बदलाव से बचें। बेहतर होगा कि आपने जो सोचा है उस पर ध्यान केंद्रित रखें।फाइनेंस - पैसों के मामले में यह समय थोड़ा आराम से निर्णय लेने का है। बिना जल्दबाजी के आपको प्लानिंग करनी चाहिए।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, किसी पुरानी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है।हेल्थ - गर्दन में दर्द या किसी खाने पीने की वस्तु से गैस्ट्रिक की समस्या उभर सकती है ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज रविवार के दिन घर में कई सारे कामों की प्लानिंग चल रही होंगी लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए थोड़ा समय और धैर्य रखें। घर में माहौल तो ठीक रहेगा बस किसी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है। अपने बड़ों के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें।करियर - काम को लेकर इस दौरान ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे दूसरों के कहे अनुसार हर काम करने से बचें। व्यस्तता के चलते कुछ मामलों में आपको दूसरों की मदद की भी जरूरत महसूस हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज थोड़ा संतुलन बनाए रखें। सेविंग में हलचल हो सकती है इसलिए इन्वेस्टमेंट से पहले एक बार अच्छी तरह से रिसर्च करें।लव लाइफ - आज परिवार में किसी छोटे से मसले को लेकर हल्की-फुल्की बहस हो सकती है लेकिन बातों को दिल पर न लें पार्टन के साथ बातों को शेयर करें।हेल्थ - सही आहार लेना, और दिन भर में थोड़े-थोड़े ब्रेक लेना अच्छा रहेगा बीमारियों में भी सुधार होने के आसार हैं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल