मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काम की अधिकता के कारण काफी उथल-पुथल वाला होगा। दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। परिवार में किसी से बातचीत में हल्का मतभेद हो सकता है।करियर - कार्यस्थल पर आज आपके काम को नोटिस किया जाएगा। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या पहचान की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कोई सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आएगा। बिज़नेस करने वालों के लिए नई डील की बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन फाइनल करने से पहले दस्तावेज़ अच्छी तरह पढ़ें।फाइनेंस - फिजूलखर्ची से बचना आज बहुत जरूरी होगा, अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं अभी समय पूरी तरह अनुकूल नहीं है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। किसी खास से बात शुरू हो सकती है रिश्तों में ईगो न आने दें, वरना बात बिगड़ सकती है।हेल्थ - थकान और सुस्ती रह सकती है खासकर सुबह के समय। बाहर का तला-भुना खाने से बचें, पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामलों में हल्की राहत लेकर आ सकता है। किसी परिवार सदस्य की बात दिल को लग सकती है लेकिन यह आपकी सोच बदलने का संकेत भी हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है, जिससे भावनात्मक तौर पर मजबूती महसूस करेंगे।करियर - काम को लेकर थोड़ी हलचल बनी रहेगी। बाहर किसी मीटिंग या विजिट पर जाना पड़ सकता है, जहां आपकी प्रेजेंटेशन को सराहा जा सकता है। काम में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा, लेकिन वरिष्ठों की सलाह नजरअंदाज न करें। व्यापार में इस समय कानूनी मामले ज्यादा उभरने वाले हैं।फाइनेंस - खर्चों में आज अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग या किसी डेली लग्जरी आइटम को लेकर। जरूरत और चाहत में फर्क करें। निवेश में जोखिम लेने से बचें।लव लाइफ - दिल के मामलों में आज थोड़ी हलचल रह सकती है। रिश्तों में तकरार संभव है, लेकिन प्यार बरकरार रहेगा।हेल्थ - घर परिवार में काम के चलते दिमाग शांत रखना जरूरी होगा। अपने घर के बड़ों बीच समय बिताना आपके मूड को रिफ्रेश कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा बिजी और भागदौड़ भरा रह सकता है। किसी काम को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है शाम तक स्थिति बेहतर होगी। कुछ लोग आपकी बात को गलत समझ सकते हैं इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।करियर - कार्यस्थल पर आज आपके काम में देरी हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। धैर्य से आगे बढ़ें, चीजें धीरे-धीरे नियंत्रण में आ जाएंगी। सहकर्मियों से छोटी मोटी बहस संभव है, लेकिन बाद में वही लोग आपकी मदद भी करेंगे। व्यापार करने वालों को आज पैसा फंस सकता है, सतर्क रहें।फाइनेंस - आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें किसी को उधार देने से पहले सोचें, कोई पुराना भुगतान या पेमेंट क्लियर हो सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी निराशा या उलझन महसूस हो सकती है। पार्टनर से मन की बात खुलकर शेयर करें वरना बातें बढ़ सकती हैं। हेल्थ - शरीर में पोषक तत्वों की की कमी और मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है। सिरदर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल : शनिवार का दिन आप लोगों के लिए कुछ मिलाजुला रह सकता है। घर परिवार के लोगों का व्यवहार इमोशनल स्तर पर हर्ट भी करता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले सकते हैं, लेकिन दिन ढलते-ढलते मूड बेहतर हो जाएगा। दोस्तों के साथ बातें करें जिससे दिल पर दबाव न बन पाए।करियर - कार्यस्थल पर किसी पुराने काम को दोबारा करने से मन काफी उदास भी रहेगा, इस समय अगर हो तो अपने काम में कुछ ज्यादा बदलाव से दूर रहें। नौकरी में इस दौरान लोगों को नए टास्क मिल सकते हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन की राह खोल सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी के मामलों में थोड़ी सावधानी रखें।फाइनेंस - आज धन के आगमन के संकेत हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। घर या वाहन संबंधित खर्चा हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बढ़ेगी पार्टनर से कोई सरप्राइज या खास गिफ्ट मिल सकता है। रिलेशन में हैं तो आपस में बातचीत कुछ दूरी देने वाली होगी।हेल्थ - शुरुआत मेडिटेशन या कुछ शांत संगीत से करें तो मूड बेहतर रहेगा ज्यादा नमक या तली चीजों से परहेज करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्लेषण और बदलाव के संकेत लेकर आया है। मन में कुछ पुरानी बातें घूम सकती हैं, लेकिन यही आपको नया नजरिया देने का काम करेंगी। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दोबारा आ सकता है जिससे आपके विचारों में हलचल मच जाए। धैर्य रखें और खुद को समय दें।करियर - कार्यस्थल पर आज आप एक नई जिम्मेदारी निभा सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ में मदद करेगी। बॉस या उच्च अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है। बिजनेस में आज कोई बड़ा निर्णय न लें, चीज़ों को थोड़ा और परखने की ज़रूरत है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी ज़रूरी चीज़ पर खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई आर्थिक फैसला लेने से बचें।लव लाइफ - दिल की बात कहने का अच्छा दिन है। अगर किसी के लिए फीलिंग्स हैं तो उन्हें आज शब्द दे सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस थोड़ी थकान या ऊब महसूस हो सकती है। किताब पढ़ना, संगीत सुनना या खुली हवा में समय बिताना।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है, लेकिन आपकी विश्लेषणात्मक सोच आपको इससे निकाल ले जाएगी। किसी बात को लेकर खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा प्रेशर न डालें। परिवार में किसी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।करियर - ऑफिस में कोई नया आइडिया आपके पक्ष में जा सकता है। टीमवर्क अच्छा रहेगा लेकिन अकेले काम करने की आदत को थोड़ा बदलना फायदेमंद होगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी नए क्लाइंट से बातचीत हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से थोड़ा बचना होगा। बैंकिंग या दस्तावेज़ संबंधित काम सावधानी से करें।लव लाइफ - दिल की बात दिल में न रखें पार्टनर से खुलकर बात करें, वरना बातों में दूरी आ सकती है अंतिम निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।हेल्थ - पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है ज्यादा पिएं और ताजगी से भरपूर खाना खाएं। दिमाग को रिलैक्स देने के लिए मोबाइल से कुछ समय की दूरी फायदेमंद होगी।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घर के साथ साथ दूसरों के काम के भी होने वाला है। आप जिस तरह से लोगों से डील करेंगे, उससे आपके लिए नए दरवाज़े खुल सकते हैं। पुराने मामलों का समाधान मिलने की उम्मीद है। दिन के अंत तक कोई खुशखबरी मिल सकती है।करियर - आज आपकी उपस्थिति काम के स्थान पर खास रहेगी जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे बखूबी निभाएंगे। सहयोगी आपके निर्णय को सराहा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज किसी पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। कोई रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है या किसी निवेश से लाभ हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज मिठास बनी रहेगी। किसी बात पर मनमुटाव था तो आज हल निकल सकता है।हेल्थ - शरीर में हल्की थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। हल्का फूड खाएं और शरीर को अधिक रेस्ट दें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आपके आसपास की परिस्थितियां भले सामान्य लगें, लेकिन मन के भीतर कुछ हलचल सी रहेगी। पुराने विचार या अधूरे काम दिमाग पर हावी हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनात्मक शक्ति से हर स्थिति को संतुलित कर लेंगे।करियर - प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं किसी सीनियर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। समझदारी से माहौल को संभाल सकते हैं। बिजनेस में आज किसी पुराने क्लाइंट के साथ बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर फायदे में बदल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाएं अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। किसी को उधार देने या लेने से पहले दो बार सोचें।लव लाइफ - आपके पार्टनर के बीच कोई पुराना मुद्दा फिर से उभर सकता है अगर आप दिल से बात करें तो यह सुलझ भी सकता है।हेल्थ - सेहत में थोड़ी थकावट या लो एनर्जी महसूस हो सकती है, ध्यान और गहरी सांसों की एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि लिए यह दिन नए काम को देने वाला और बच्चों की ओर से व्यस्तता वाला हो सकता है। घर के रख रखाव में आज ज्यादा ही लगे रह सकते हैं। आज आपकी सोच पॉजिटिव रहेगी और दूसरों को भी प्रेरित कर पाएंगे।करियर - कामकाज में आज आप बहुत एक्टिव रहेंगे टीम का सहयोग मिलेगा और कोई नए काम की शुरुआत हो सकती है। इंटरव्यू या प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को आज अचानक कोई ऑर्डर या ऑफर मिल सकता है।फाइनेंस - धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल है। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शॉर्ट टर्म निवेश में रुचि जाग सकती है। कोई बड़ा खर्च होने से पहले उसकी प्लानिंग करें, जल्दबाज़ी न करें।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांच बना रहेगा, पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में समझ बढ़ेंगी। कोई प्रस्ताव मिल सकता है जो मन का होगा।हेल्थ - शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे दिन की शुरुआत योग या मॉर्निंग वॉक से करें, इससे दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अपने अनुभवों का सही इस्तेमाल करने का होगा। अपने काम से माता-पिता को प्रभावित करेंगे। कोई पुराना विचार या आइडिया फिर से काम में आ सकता है जो आपको सोशली काफी एक्टिव रखेगा दोस्तों के साथ बाहरी यात्रा हो सकती है।करियर - आपकी परफॉर्मेंस तारीफ के लायक होगी अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे और कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है या कोई पार्टनरशिप प्रस्ताव सामने आ सकता है।फाइनेंस - शेयर या ट्रेडिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है लेकिन सीमित जोखिम लेना ही इस समय समझदारी की बात होगी।लव लाइफ - आज दिल की बात कहने में झिझक न करें जिनका रिश्ता कुछ समय से ठंडा पड़ा था, उनके बीच फिर से गर्मजोशी आ सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिन सौहार्दपूर्ण रहेगा।हेल्थ - शरीर में स्फूर्ति और मन में जोश रहेगा, थोड़ी बहुत थकान शाम के समय महसूस हो सकती है, लेकिन आराम और भरपूर पानी आपको तरोताजा बनाए रखेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी उलझन और थोड़ी राहत लेकर आएगा। सुबह-सुबह मूड थोड़ा डाउन लग सकता है या किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है पर जैसे-जैसे दिन बीतेगा चीजें बेहतर होती जाएंगी। दोस्तों या परिवार से बात करके मन हल्का कर सकते हैं।करियर - ऑफिस में आज काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। कुछ काम आपकी प्लानिंग के हिसाब से नहीं होंगे, जिससे झुंझलाहट हो सकती है। लेकिन घबराएं नहीं, आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में अच्छी खबर मिल सकती है या कोई रुका हुआ डील आगे बढ़ सकता है।फाइनेंस - पैसे के मामलों में थोड़ा सोच-समझकर चलने की ज़रूरत है। अगर लोन लेने या देने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं।लव लाइफ - रिश्तों में आज उतार-चढ़ाव हो सकता है, पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो बात जल्दी सुलझ जाएगी।हेल्थ - खुद को फ्रेश रखने के लिए थोड़ा वॉक करें या मनपसंद म्यूजिक सुनें नींद पूरी लें और स्क्रीन पर ज्यादा देर ना रहें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा अलग तरह का हो सकता है। मन में कई तरह के ख्याल आ सकते हैं कभी पॉजिटिव, कभी उलझे हुए। कुछ बातें बार-बार याद आ सकती हैं, जिससे मूड थोड़ा डाउन रहेगा, लेकिन दिन खत्म होने तक राहत महसूस करेंगे। किसी पुराने दोस्त या करीबी से बात करके अच्छा लगेगा।करियर - काम को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है। कोई प्रोजेक्ट या काम अटक सकता है, लेकिन आपकी कोशिशें आगे चलकर रंग लाएंगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन बात को ज्यादा ना बढ़ाएं। बिज़नेस करने वालों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा, कोई बड़ा फायदा या नुकसान नहीं होगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज सोच-समझकर चलने की ज़रूरत है फालतू की चीजों पर खर्च करने का मन बनेगा, लेकिन खुद पर कंट्रोल रखें।लव लाइफ - दिल के मामलों में आज थोड़ा उलझा हुआ दिन रह सकता है, आप अपनी फीलिंग्स को ठीक से जाहिर नहीं कर पाएंगे या सामने वाला समझ नहीं पाएगा।हेल्थ - खुद को रीफ्रेश करने के लिए थोड़ा समय अकेले बिताएं या अपने मनपसंद काम में लगें। बाहर का खाना अवॉइड करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल