आज का राशिफल मेष : आज शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों को रखेगा बेचैन क्योंकि अभी मन का स्वामी चंद्रमा होगा शनि के साथ। अब ऎसे में पुरानी बातों के अलावा बड़ों की बातें आप को कुछ ज्यादा ही सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। कहीं ट्रैवल करने वाले हैं तो सामान इत्यादि के अलावा खर्च का भी ध्यान रखें। करियर - ऑफिस में नई चालें चली जा सकती हैं इसलिए थोड़ा समझदारी से कदम बढ़ाना होगा। कोई आपकी पीठ पीछे बातें कर सकता है लेकिन आप हँसते हुए आगे बढ़ जाएंगे तो बेहतर होगा। आज के दिन मल्टीनेशनल कंपनी के कामों में शामिल लोगों के लिए दिन भागदौड़ और काम की अधिकता वाला होगा। फाइनेंस - कुछ छोटा-मोटा फायदा हो सकता है, पर कमाई से अधिक खर्चों की चिंता अभी बनी रह सकती है। लव लाइफ - आपका आकर्षण आज ज्यादा काम करेगा। नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है या कोई पुराना रिश्ता ताज़ा हो जाएगा। हेल्थ - तेज चलना और दौड़ना थोड़ा टाल दें क्योंकि नसों में खिंचाव आ सकता है। भरपेट खाना खाने से बचें और मीठे पर कंट्रोल करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज पंचक की समाप्ति के साथ कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं काम में भागदौड़ रहेगी पर दिल खुश रहेगा। इस समय सोशल वर्क में कुछ कामों में अपनी ओर से शामिल रहने वाले हैं। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने के लिए मेहनत अधिक करेंगे लेकिन इस समय कई जगहों पर अड़चनें भी होंगी। कारोबार में आज के दिन अच्छा मुनाफा रहेगा। फाइनेंस - कोई अटका पैसा मिलने के संकेत हैं खर्चा कंट्रोल में रहेगा, लेकिन नए गैजेट या कपड़े खरीदने की तीव्र इच्छा हो सकती है। लव लाइफ - पार्टनर आपकी बातों में रूचि लेगा, रोमांटिक मूड चलेगा। अकेले लोग किसी पुराने नाम पर फिर से अटक सकते हैं। हेल्थ - खानपान संतुलित रखें ज्यादा मसाला या देर रात खाने से जलन और बदहजमी की शिकायत बढ़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज के दिन रहेंगे अपने काम में मस्त और चाहेंगे की दूसरा कोई दखल न दे पाए। थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन आप उसे चाय की प्याली में डुबो देंगे। पुराने अधूरे काम पूरे करने का मन बनेगा। करियर - काम में आज आप कुछ सुस्ती अगर करते भी हैं तो जल्दी ही रफ्तार भी पकड़ सकते हैं। व्यापार में आज के दिन फूड और एंटिक वर्क करने वाले अच्छा कमा सकते हैं। शाम होते होते एनर्जी डाउन हो सकती है लेकिन फिर भी काम में दोस्तों का साथ आपको एक्टिव रखेगा। फाइनेंस - किसी से कोई गिफ्ट, डिस्काउंट या कोई पुराना पैसा लौट आने का लाभ मिल सकता है। खर्च करते वक्त सोचें वरना आखिरी तारीख से पहले ही बैलेंस डाउन हो जाएगा। लव लाइफ - किसी के साथ मस्ती भरी बातचीत होगी और वहीं सोशली नए लोग जुड़ सकते हैं। कहीं टूर पर जाने का मौका मिल सकता है, जो काफी फ्रेश कर देगा। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिलाजुला सा रहेगा और अपनी मनमर्जी करने से ही कुछ समस्या होगी वरना स्थिति तो सामान्य ही रहेगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन घर में सुकून रहेगा, बड़ों के साथ पुरानी फैमिली फोटो या यादें चर्चा में आ सकती हैं। किसी से दिल की बात करेंगे। छोटी ट्रिप पर जाने का मन बनेगा, हो सकता है मूड बदलने के लिए बाहर का खाना प्लान हो। करियर - ऑफिस में तारीफ़ के कैंडिडेट बनेंगे, इस समय सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले अपने अधिकारियों का अच्छा सहयोग देख सकते हैं। बिजनेस में आपके आइडियाज़ लोगों को पसंद आएंगे। कुछ लोग आपकी नकल भी कर सकते हैं समझ जाइए आप लीड कर रहे हैं। फाइनेंस - पैसा खर्च होगा लेकिन सही जगह पर। घर की साज-सज्जा या नई चीज़ें खरीदने का मूड बनेगा। निवेश सोच-समझकर करें। लव लाइफ - दिल की बात सीधी कहेंगे और सामने वाला भी वैसी ही बातें करेगा लव लाइफ पूरी फिल्मी हो सकती है। हेल्थ - थोड़ी थकान हो सकती है, खासकर अगर रात को नींद कम हुई हो। हल्का खाना खाएं और पानी ज्यादा पिएं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : शुक्रवार के दिन सिंह राशि के लिए स्थिति कुछ मिले जुले असर ही देगी।घर के छोटे-मोटे कामों में उलझ सकते हैं, लेकिन नजर सब पर रहेगी। इस समय कोई धार्मिक आयोजन इत्यादि में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुछ पैतृक मामलों में बातें सुनने को मिल सकती हैं। करियर - काम के सिलसिले में तेजी रहने वाली है कुछ बातें समस्या भी देंगी लेकिन फिर भी अपनी ओर से संभल कर काम करते रहें। इस समय पर जो लोग अपना कारोबार कर रहे हैं उन्हें माल में कोई डिफेक्ट या डंप की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कानूनी मामलों को लेकर सजग रहेम। फाइनेंस - खर्चा कम करने की कोशिश सफल कम ही हो पाए इस दौरान कुछ नया सीखने या कोर्स पर पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ - दिल कहेगा कुछ कहना है, लेकिन दिमाग बोलेगा सोच के बोल। आज थोड़ा संभलकर बात करें सामने वाला इमोशनल हो सकता है। हेल्थ - पेट साफ न हो तो मूड भी डाउन रहेगा। पानी खूब पिएं और फास्ट फूड से दूरी बनाएं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज के दिन कुछ बातों को लेकर दूसरों पर नजर लगाए रह सकते हैं। घर में आपकी स्थिति कुछ के लिए परेशानी हो सकती है लेकिन फिर भी आपकी राय मानी जाएगी। भाई-बहनों से प्लानिंग हो सकती है किसी पार्टी या आउटिंग की। ट्रैवल के दौरान पुराने दोस्त से टकराव संभव है। करियर - काम में सफाई और सलीका दिखाने की जरूरत होगी, आप अपने काम से सबको इंप्रेस करने की कोशिश में होंगे। किसी पुराने काम का रिजल्ट मिल सकता है जिसमें आपको कुछ राहत मिल सकती है। फाइनेंस - पैसे का ग्राफ स्थिर है लेकिन ऑनलाइन खर्चों पर थोड़ा ब्रेक लगाना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्यार की बातों में थोड़ी गहराई आएगी कोई पुराना मैसेज या याद आपके दिल को हिला सकता है। हेल्थ - थोड़ा आलस्य हावी रह सकता है सुबह उठने में मन नहीं करेगा, मौसम का असर हल्का सिरदर्द या गले में खराश दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन भाई बहनों के साथ सलाह मशवरा बना रह सकता है। आज के दिन कुछ काम एक साथ निपट सकते हैं। यात्रा की प्लानिंग तो बन रही है, लेकिन निकलना अगले दिन तय होगा। करियर - ऑफिस या बिज़नेस में आपको अब नोटिस किया जा रहा है। कोई पुराना काम जिसकी तारीफ नहीं हुई थी, अब उसकी तारीफ मिलेगी। सहकर्मियों से मतभेद की गुंजाइश है लेकिन आप बड़ी समझदारी से टालेंगे। फाइनेंस - आज के दिन खर्चों की लिस्ट बच्चों के कारण बनने वाली है और साथ में इस दौरान कोई दवाई या हर्बल प्रोडक्ट को लेकर खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम के मामले के लिए आज के दिन आप का कोई झगड़ा न हो पाए इस बात के लिए ध्यान रखना चाहिए। हेल्थ - आज के दिन वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें इस समय हो सके तो बाहरी चीजों या नशे इत्यादि से बच कर रहें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिहाज से आज का दिन आप अपने आप को सीमित होने से बचाएं और खुद को थोड़ा सभी के साथ बातों में शामिल करें। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं हो सकता है कहीं शादी या धार्मिक जगह जाना पड़े। करियर - काम में जोश रहेगा लेकिन जितना हो सके अपने आप को व्यस्त रखना जरूरी है, ऑफिस के मामले अपनी चाल में चलेंगे। कुछ नए लोग आपके काम की तारीफ करेंगे जिससे मनोबल बढ़ेगा। फाइनेंस - शेयर या इन्वेस्टमेंट का मन करेगा लेकिन आज सिर्फ रिसर्च तक ही सीमित रहें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा, लेकिन अगर मूड स्विंग हो रहा है तो खुलकर बात करें नाक-भौं सिकोड़ने से बात और बिगड़ सकती है। हेल्थ - नींबू-शहद का सेवन फायदेमंद रहेगा। मोबाइल की स्क्रीन से आंखें थोड़ी आराम दें नहीं तो रात में बेचैनी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज शुक्रवार के दिन घर का माहौल रंगीन रहेगा जैसे कोई पुरानी सीरीज फिर से शुरू हो गई हो। परिवार के लोगों के साथ बैठकर खूब हंसी मजाक चलेगा कोई घर का सदस्य अचानक कोई नई खबर दे सकता है जैसे ट्रांसफर, शादी, या नया बिज़नेस। करियर - काम में आज के दिन आप का ध्यान न लग पाए अपनी कुछ जरुरी चीजों के कारण अपने काम में ध्यान न दे पाएं। घरेलू कारोबार के लिए दिन बेहतर दिखाई देता है शाम होते होते मुनाफा अच्छा रह सकता है। फाइनेंस - पैसे की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, इस समय कुछ चीजों की खरीदारी करने वाले हैं कपड़े या फिर खाने पीने को लेकर पैसे खर्च करने होंगे। लव लाइफ - आज पुराने क्रश को प्रोफाइल पर स्टॉक करते पकड़े जा सकते हैं ध्यान रखें, अपने आप को बहुत चीजों में शामिल न करना भी अच्छा रहेगा जिससे आप की छवि भी अनुकूल रहेगी। हेल्थ - थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है लेकिन कोई हेल्दी ड्रिंक का सेवन शरीर को ताजगी देने वाला होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का समय काफी मामलों में आपको आगे रखने वाला होगा। घर में थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन आप सबको मनाने में सफल रहेंगे। भाई-बंधु के साथ मेलजोल बढ़ेगा, छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। करियर - नौकरी में आज के दिन आप अपने सामान को लेकर आप कुछ ज्यादा कठोर न हों क्योंकि इस दौरान आप से कुछ विवाद कर सकते हैं सहकर्मी। बिजनेस को लेकर आज का दिन मिलाजुला सा रहेगा कुछ सौदे बनने के आसार भी अब दिखाई दे सकते हैं। फाइनेंस - पैसे की आवक अच्छी रहेगी, भाई बहनों से कुछ लाभ मिल सकता है, इस दौरान किसी सोशल वर्क के लिए दान इत्यादि कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज कुछ तकरार हो सकती है पार्टनर आप की कठोरता या जिद से परेशान हो सकता है इसलिए खुद को उनके साथ बदलने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी आज के समय अपने आस पास के लोगों को लेकर आपको थोड़ा ध्यान रखने और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले शुक्रवार के दिन भाई-बहनों से बातचीत में मस्ती रहेगी, पर पुरानी कोई बात ताज़ा हो सकती है जो थोड़ी चुभेगी लेकिन आप दिल बड़ा करके बात संभाल लेंगे। यात्रा के लिए अच्छा दिन है कहीं बाहर घूमने निकलेंगे तो मन खुश रहेगा। करियर - जो लोग घर से काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा लग सकता है इसलिए बीच-बीच में चाय की चुस्की ले लेना और खिड़की से बाहर झांकना आपको उदासी से दूर रखेगा। फाइनेंस - जो साथी पहले से हैं उनसे बातों में नयापन आएगा, आज कहीं आप किसी खास व्यक्ति से मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ - रिश्तों में समझदारी दिखेगी, किसी पुराने साथी से बातचीत हो सकती है। फैमिली लाइफ में परिवार के बड़ों का दखल समस्या दे सकता है। हेल्थ - तंदुरुस्ती ठीक रहेगी, लेकिन थोड़ा आराम ज़रूरी है। इस समय कंधे में दर्द को लेकर थोड़ा असहज हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन आज शुक्रवार के दिन घर के माहौल से थोड़ा तंग आ सकते हैं लेकिन आपकी मुस्कान सबका दिल जीत लेगी। भाई-बंधु से कोई पुरानी खट-पट फिर से शुरू हो सकती है, पर जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। करियर - काम में नए-नए मौके मिलेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे और टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज नए आइडियाज़ भी दिमाग में आएंगे, उन्हें नोट करें समय आने पर उपयोग करना देगा फायदा। फाइनेंस - पैसे के मामले में सावधानी बरतें क्योंकि कोई बड़ा खर्चा आने वाला है, इसलिए बचत पर ध्यान दें सेविंग की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी लें। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा है। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए कुछ खास बातें सामने आ सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर थोड़ा ध्यान रखें खासकर पेट और पीठ की सुरक्षा करें। आराम करें और जरूरत पड़े तो थोड़ा बाहर टहलें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल