मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन होगा खास चंद्रमा का उच्च स्थिति में होना परिवार में कुछ अच्छी स्थिति को देने वाला हो सकता है। साज रविवार के दिन फन डे मना सकते हैं। इस समय घर के लोगों के साथ किसी काम के लिए ट्रैवलिंग पर जाने का मौका हो सकता है या फिर दोस्तों के साथ कुछ मस्ती कर सकते हैं। करियर - आज कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में कोई छोटा लेकिन फायदेमंद सौदा हो सकता है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - आज धन की स्थिति अनुकूल दिखाई देती है भाई-बहन से फाइनेंशियल हेल्प या सपोर्ट मिल सकता है। लव लाइफ - दिल के मामले में होंगे आप आगे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है और पुराने रिश्ते में नयापन आएगा। हेल्थ - सेहत को लेकर रहेंगे फिट एण्ड फाइन अपने खाने की आदत के चलते ही हो सकती है परेशानी बाकी तो होगा मस्त। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज रविवार के दिन चंद्रमा आपके मन पर डालेंगे असर। होगी कुछ लोगों के साथ बातें। घर में रहेंगे अपने अनुसार ओर होंगे कुछ मनमानी करने वाले। माता-पिता का प्रेम बना रहने वाला है। घर को सजाने के लिए कर सकते हैं मेहनत। एजुकेशनल स्तर पर दिन रहेगा आपके लिए खास। करियर - वर्क प्लेस में आज आपकी रहेगी धाक लेकिन इसके बाद भी आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बॉस या क्लाइंट के साथ मतभेद की संभावना है। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आपको होगा लाभ साथ में इस दौरान कोई बड़ा खर्च टल सकता है। सेविंग्स पर ध्यान देते हुए आप दूसरों को कर सकते हैं प्रभावित। ज़रूरत के टाइम पर पैसा काम आएगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में अभी थोड़ा सोचते रहेंगे कोई जल्दबाज़ी नहीं।आराम से समय लीजिए वैसे भी दिन आपके लिए होगा बेहतर तो ज्यादा टेंशन न लें। दांपत्य जीवन में रिश्ता होगा अनुकूल। हेल्थ - सेहत की स्थिति आपके लिए मिले जुले असर देगी इस समय थोड़ा कफ की दिक्कत आप को परेशान कर सकती है बाकी स्थिति आपके लिए पक्ष वाली ही है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: आज मिथुन राशि वाले रविवार के दिन खुद को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच विचार में रहने वाले हैं। आप बोरिंग होने पर सोशल मीडिया में लगे रहेंगे लेकिन ध्यान रखें की किसी अजनबी को लेकर ज्यादा बातों से बचें। घर में काम करने पर ध्यान दें तो मन भी भटकाव से बचा रहने वाला है। करियर - आज के दिन काम को लेकर कुछ समस्या होगी लेकिन फिर भी आज आपकी बातचीत की कला आपको करियर में आगे बढ़ा सकती है। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नई साझेदारी के योग बन सकते हैं। फाइनेंस - इस समय पैसों को आप रिश्तों में, काम में और सेहत पर खर्च होते देख सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन लव को लेकर संभलें किसी मच्योर इंसान से कनेक्शन बनने का चांस है। जो अकेले हैं उनके लिए कोई मिस्ट्री वाला इंसान एंटर हो सकता है। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखना होगा और रिस्क फैक्टर में खुद को शामिल करते हुए सावधानियों पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: आज कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा मस्ती भरा क्योंकि आप के राशि स्वामी होने वाले हैं मजबूत जिसके कारण कुछ तो शुभता आप देख सकते हैं। इस समय कोई पुराना दोस्त याद आ सकता है या अचानक कॉल आ जाए। घर में कुछ इन हाउस बातों में आप ज्यादा ध्यान देने की इच्छा भी रखने वाले हैं। करियर - काम पर आपका जादू चल सकता है, रिलैक्स भी करने का अवसर होगा। काम के बोझ से इतना प्रभावित नहीं होंगे। चुनौती को अच्छी तरह संभालेंगे। व्यापारियों को धन संबंधित मामलों में मुनाफे की स्थिति अब देखने को मिल सकती है। इस समय बाजार का रुख आपको बेहतर परिणाम देने वाला है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन कोई पुराना बकाया मिल सकता है। आप मन अनुसार शॉपिंग करने के लिए आज यात्रा भी करने वाले हैं। लव लाइफ - दिल के मामले में आज होंगे आप मस्ती भरे पार्टनर को रिझाने का होगा मौका वहीं दिल फेंक मस्ती के चलते हो सकती है कुछ खिंचतान। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है लेकिन कोई बड़ी दिक्कत नहीं। सादा खाना और मस्त जीना यही आज का मंत्र है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वाले मस्ती के मूड में ज्यादा रहने वाले हैं आज शुक्र चंद्रमा का युति प्रभाव आपको देगा अपने अनुसार काम करने का अवसर साथ ही दूसरों को अपने काम में शामिल कर लेने का गुण। छात्रों को अपनी परीक्षाओं में मिल सकते हैं अच्छे परिणाम। करियर - काम के मामले में आप होंगे आगे, दूसरों पर आपकी अच्छी छाप भी पड़ने वाली है। इस दौरान कारोबार में यदि हो सके तो कुछ नया शामिल करने से पीछे न हटें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई पुराना रुका कार्य आगे बढ़ता दिखेगा। व्यवसाय करने वालों को साझेदारी से लाभ मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन आपको कई तरह से सेविंग का उपयोग करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप में जोश और मस्ती रहेगी लव पार्टनर के साथ कहीं आउटिंग हो सकती है। कुछ के लिए कोई लकी क्रश सामने आ सकता है। हेल्थ - एनर्जी बढ़िया रहेगी लेकिन लापरवाही मत करना। पेट या लोअर बैक का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: आज कन्या राशि वाले रह सकते हैं भाग्य के सहारे, अपने घर में आप इस दौरान दूसरों पर अधिक समय लगाने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ कोई योजना बन सकती है किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य हेतु यात्रा का योग बन रहा है। करियर - वर्क लाइफ को लेकर आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है बॉस से तारीफ या प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।इस समय आप काम में जो ट्रैवल करेंगे उसमें आप नए संपर्क बनाने पर भी ध्यान देंगे। फाइनेंस - इनकम ठीक रहेगी लेकिन खर्चे भी आ सकते हैं खासकर ट्रैवल या गैजेट्स पर। पैसे को लेकर किसी दोस्त से भी बात हो सकती है। लव लाइफ - आज के दिन किसी अंजान के साथ कोई दिलचस्प चैट शुरू हो सकती है हेल्थ - थोड़ी स्ट्रेचिंग और बहुत सारा पानी बेस्ट रहेगा। इस दौरान बच्चों की सेहत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: आज के दिन अपने लिए समय काफी भागदौड़ बनी रह सकती है, पढ़ाई में मन कम लग सकता है। मन को केंद्रित रखने का प्रयास करें। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल कम हो सकता है पर स्नेह बना रहेगा। यात्रा फिलहाल टालें तो बेहतर। करियर - आज आपके काम में छोटी-छोटी बाधाएं अगर आती भी हैं तो जिसके चलते इस समय थोड़ा ध्यान बनाने की जरूरत होगी। इस समय आपका धैर्य और मेहनत रंग लाएंगे। बिजनेस में पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना भी बनती है। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन आप दूसरों की मदद में आगे होंगे कोई डोनेशन या फिर धर्म कामों में पैसा लगा सकते हैं। लव फाइनेंस - इस समय धन का आगमन आपके भाग्य से होगा, किसी वरिष्ठ की मदद से लाभ के संकेत मिलते हैं। हेल्थ - सेहत बेहतर रहेगी पुरानी चिंताओं से कुछ राहत भी देख सकते हैं। इस समय खुद को मानसिक रूप से कुछ स्वतंत्र पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुद को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी होगा। ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन ये गलत ओर न जाए इस पर ध्यान देना है। किसी पारिवारिक कार्य में आपकी भूमिका मुख्य हो सकती है। दोस्तों से लंबे समय बाद मुलाकात या बातचीत होगी कुछ शिकवे शिकायतें भी आज हो सकती हैं। करियर - वर्क प्लेस पर समय पर पहुंचने की कोशिश करें जिससे कोई दिक्कत न आने पाए। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है लेकिन आप की ओर से इसमें कम ध्यान दिया जाना अधिकारियों की ओर से समस्या दे सकता है। सहकर्मी आपकी मदद कम ही कर सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर आज के दिन कुछ तंगी आपको समस्या दे सकती है। इस दौरान आप अपने पैसों को किसी सट्टे या लॉटरी में लगाने से बचें। लव लाइफ - प्यार में बेचैनी अधिक दिखाई देने वाली है, अपने रिश्ते में दूसरों की बातों पर कम ध्यान देने की कोशिश करें तभी सुखी भी रहेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य का ख्याल रखें कोई अचानक से चोट लगने या पानी से समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: आज धनु राशि वाले रविवार के दिन का उपयोग करने के मूड में होंगे लेकिन दूसरों के कारण ऐसा कम हो पाए। भाई-बहनों के साथ संबंध सहज रहेंगे वैसे कोई पुरानी बात फिर से उभर सकती है। छोटी यात्रा का योग है, जो कार्य सिद्धि या मनोबल बढ़ाने वाली होगी। छात्रों के लिए शिक्षा में रुचि बनी रहेगी, ऑनलाइन क्लासेज से लाभ मिलेगा। करियर - काम के सिलसिले में आज लोगों के साथ मेलजोल बना रहने वाला है। आपके काम करने कि जो रूपरेखा होगी उसे दूसरे पसंद कर सकते हैं, किसी से सराहना मिल सकती है। वरिष्ठों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में साझेदार से कोई अहम फैसला हो सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। फाइनेंस - कोई छोटा सा गिफ्ट भी किसी का दिल जीत सकता है। इस समय काम के लिए आपको किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में अगर किसी से नज़दीकियाँ बढ़ रही हैं तो अब रिश्ते को नाम देने का समय है। वैवाहिक जीवन में आप आज घर की जिम्मेदारियों के चलते एक दूसरे को कम समय ही दे पाएंगे। हेल्थ - सेहत को लेकर आज का दिन सामान्य होगा बस इस समय अपने पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंता रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज पारिवारिक जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है लेकिन आप समझदारी से सुलझा लेंगे। मित्रों से संपर्क बना रहेगा और वे किसी जरूरी कार्य में सहायक साबित होंगे। शिक्षा में नए अध्याय की शुरुआत संभव है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपकी राय को अहमियत दी जाएगी लेकिन इस समय अपने विरोधियों के साथ भी शांति और दोस्ती का रुख अपनाएं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। फाइनेंस - इस समय पैसों को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहने वाली है कुछ मामले में पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। लव लाइफ - रिश्ते आपके लिए आज कुछ चुभन दे सकते हैं लेकिन फिर भी इस समय आप कई मामलों में दूसरों के समक्ष खुद को बेहतर प्रस्तुत कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से चीजें कुछ बेहतर रहेंगे इस समय कमर और कंधे की समस्या को लेकर सजग रहें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: घर में संडे की स्थिति का आनंद ले सकते हैं, लोगों के साथ आपकी बातों को समझा और सुना जाएगा। कुछ पुराने दोस्त से आज आपको यादों की गलियों की सैर भी कराने वाले हैं। छात्रों के लिए यह दिन रिवीजन और अभ्यास के लिए बेस्ट रहेगा भाई-बहनों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार होगा, कोई साझा योजना बन सकती है। करियर - कारोबार में इस समय पुराने माल को बेचने में सफल रहेंगे। अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। फाइनेंस - धन की स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु कोई अचानक खर्चा आपको सोच में डाल सकता है इस समय निवेश फिलहाल टालें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा अविवाहित लोगों को कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातें होंगी। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गले या छाती से जुड़ी तकलीफ हो सकती है गरम पानी और काढ़े का सेवन फायदेमंद होगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वाले आज के दिन घर के पुराने कामों को पूरा करने में अपनी मेहनत लगाने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ छोटी मोटी अनबन को नज़रअंदाज़ करना ही बेहतर रहेगा। यात्रा का विचार बनेगा लेकिन इस समय आप कुछ लोगों के साथ इसे करना अधिक पसंद न भी करें। करियर - काम के मामले में आज का दिन मेहनत भरा होगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। समय पर कार्य पूरा करने से बॉस खुश रहेंगे। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी पर ऑनलाइन खरीदारी या डिजिटल खर्चे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर से विचारों में अंतर हो सकता है, लेकिन आपसी समझ से दूरियां न बढ़ने दें समय निकालकर साथ समय बिताएं। हेल्थ - मानसिक तनाव महसूस हो सकता है मेडिटेशन और कुछ समय खुद के लिए निकालना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल