मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन भानु सप्तमी और रवि योग का असर देगा भाग्य को चमक। आप को यह नए रंगों से भर देगा। अंदर से जैसे एक नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिससे आप हर काम को एक जुनून के साथ करेंगे। करियर - वर्कप्लेस पर आपकी स्पष्ट सोच और तेज निर्णय लेने की क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। एक लीडरशिप रोल की संभावना बन रही है, खासकर यदि आप किसी टीम को लीड कर रहे हैं। फ्रीलांसरों या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आने के संकेत हैं। लव लाइफ -इस समय दांपत्य जीवन में बातचीत के द्वारा अपने रिश्तों को कुछ ठीक किया जा सकता है। आप में आज के दिन नया आकर्षण उभर सकता है। स्वास्थ्य - पूरे दिन में थोड़ा समय खुद के लिए निकालें फिर चाहें तो पार्क में टहलें या कोई म्यूजिक सुनें जो सुकून दे। वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन इमोशनल उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। किसी पुराने अनुभव की यादें मन को विचलित कर सकती हैं। इस समय आप कुछ गुप्त तरीके से रहस्यमय चीजों की खोज को करने के लिए भी उत्साहित होंगे। करियर - ऑफिस में आज आपको किसी प्रोजेक्ट पर मुश्किल रहेगी ऐसे में अपने फोकस को बना कर रखना ही उचित होगा, तभी आप आप अपनी काबिलियत पूरी तरह दिखा पाएंगे। आपका ध्यान विस्तार में जाएगा, जिससे आप छोटी से छोटी गलती भी पकड़ सकेंगे। फाइनेंस - आज के दिन कोई नया खर्चा आने वाला है घर या गाड़ी से संबंधित, इसलिए बजट पर नज़र रखें। लव लाइफ - आज भावनात्मक अभिव्यक्ति का दिन है, लेकिन अगर आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं, तो समय अभी थोड़ा रुकने को कह रहा है। स्वास्थ्य - नींद की कमी परेशान कर सकती है। देर रात मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करें। मिथुन आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए विचारों से भरा हुआ रहेगा। बहुत सारी चीज़ें दिमाग में चलेंगी कोई निर्णय आपको उलझा सकता है। इस समय आप दूसरों से सलाह मांग सकते हैं। लेकिन आपका सहज ज्ञान सही दिशा में ले जाएगा। घर में पार्टनर के साथ बहस से बचें। करियर - प्रोफेशनल ज़िंदगी में कुछ उलझनें हो सकती हैं, विशेषकर अगर आप मल्टीटास्किंग में फँसे हैं। आज बेहतर होगा कि आप एक-एक काम को प्राथमिकता देकर निपटाएं। मीडिया, मार्केटिंग, या शिक्षण से जुड़े लोग विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामलों में आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कहीं से अचानक खर्चा आने की संभावना है शायद किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या यात्रा को लेकर। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी। किसी पुराने मुद्दे पर बात निकल सकती है। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की बात करें तो गर्दन और पीठ में दर्द या जकड़न हो सकती है। Read also - आज का भविष्यवाणी मिथुन के लिए कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि आज का दिन आपके आत्मविश्वास को एक नया रूप देगा। लंबे समय से रुकी हुई चीज़ें आज आगे बढ़ सकती हैं। कोई करीबी आपको नई सोच दे सकता है। भावनाओं को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। पिता की ओर से कुछ प्रेम अधिक बना रहेगा। करियर - काम के स्थान में आज आप अपना प्रभाव जमाएंगे। कोई बड़ा प्रेजेंटेशन या मीटिंग हो सकती है जिसमें आपकी भूमिका निर्णायक होगी। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए आज पार्टनरशिप में लाभ के योग बन रहे हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है, किसी संपत्ति या गाड़ी खरीदारी से संबंधित निर्णय आज लेने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज आपका दिन सुंदर रहेगा, आपके द्वारा कही गई छोटी-छोटी बातें साथी को बहुत पसंद आएंगी। कुछ खरीदारी के लिए साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य - मानसिक थकान का असर आपकी एनर्जी पर पड़ सकता है। कोई घरेलू नुस्खा, जैसे तुलसी का काढ़ा, लाभकारी सिद्ध होगा। सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लीडरशिप वाला होगा भानु सप्तमी के साथ सप्तमी योग के दिन आज जरूर करें सूर्य देव का पूजन आपके राशि स्वामी देंगे आपको शुभता का आशीर्वाद। नेतृत्व और आत्म-सम्मान को फिर से सभी के सामने ला पाएंगे। करियर - कामकाज को लेकर पद-प्रतिष्ठा के लिए यह दिन अनुकूल है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इस समय हो सके तो ईगो को काबू में रखें वरना बेवजह की टकराव की स्थिति बन सकती है। जो लोग कला, अभिनय या पब्लिक रिलेशन में हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत दिख रही है, लेकिन कोई पुराना लोन याद आ सकता है। पुराने निवेश से लाभ संभव है। लव लाइफ - आपका आकर्षण अपने चरम पर होगा इस समय साथी आपकी बातों और व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित रहेंगे। नया रिश्ता शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य - शरीर में एनर्जी बनी रहेगी लेकिन गले में खराश या थकान हो सकती है। कुछ समय खुद को आराम देने के लिए निकालें। कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि आज आप किसी नए लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। आपके भीतर कुछ नया सीखने की ललक दिखेगी। इस समय बच्चों के साथ छोटी सी यात्रा कर पाएंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग से बातचीत करके आपको कोई कुछ नई बातें सुनने को मिल सकती है। करियर - ऑफिस में आपकी प्लानिंग स्किल्स की तारीफ होगी। आप जो काम लेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे यही बात आपको दूसरों से अलग बनाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। फाइनेंस - कोई पुरानी योजना जो अधूरी रह गई थी, आज उस पर काम करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ - प्रेमी जीवन में आज थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी। साथी के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है तो खुलकर बातचीत करें और बात बढ़ने न दें। स्वास्थ्य - थोड़ी बेचैनी और अनिद्रा महसूस हो सकती है। खुद को समय दें एक किताब पढ़ना या हल्का संगीत मददगार हो सकता है। तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काम के अलावा खुद से जुड़ी चीजों को पूरा करने वाला होगा। व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, । कुछ पुराने अधूरे काम आज अचानक से पूरे हो सकते हैं। करियर - ऑफिस में आज आपको अपनी कम्युनिकेशन का भरपूर प्रयोग करना पड़ेगा। टीम में थोड़ी ग़लतफ़हमी हो सकती है, लेकिन आप अपने शांत और समझदार रवैये से माहौल को सकारात्मक बनाए रखेंगे। फाइनेंस - पैसे की बात करें तो दिन मध्यम फल देने वाला है। कोई बड़ा फाइनेंशियल निर्णय आज न लें तो आने वाले समय में अच्छा परिणाम होगा। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में गहराई आएगी, लेकिन साथ ही कुछ संदेह भी जन्म ले सकते हैं। घर के मामलों में साथी से साफ-साफ बात करना जरूरी होगा स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा सा थकाऊ हो सकता है। पैरों में हल्का दर्द या ब्लड प्रेशर असंतुलन महसूस हो सकता है। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि आज के दिन आप को अच्छे मौके मिल सकते हैं घर में लोगों की मदद आपको अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का अवसर देगी। दोस्तों की ओर से आपके पास कुछ प्रस्ताव हैं तो उन पर अब फैसला ले सकते हैं। भाई बहनों के साथ घर के कामों में हाथ बंटा सकते हैं। करियर - कारोबार के मामले में इंट्यूशन की शक्ति आज विशेष रूप से सक्रिय है, जिसका उपयोग कर आप कठिन निर्णय भी सहजता से ले पाएंगे। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं जो लोग फ्रीलांसिंग या रिसर्च फील्ड में हैं, उनके लिए एक मेहनत बनी रहेगी। फाइनेंस - पैसे को लेकर आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है, कोई पुराना भुगतान प्राप्त हो सकता है या आप अपने लिए कुछ खरीदारी करना चाहेंगे। लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ा रहस्य और आकर्षण बढ़ेगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के विचारों को और गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। पुराने झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। किसी पुराने प्रेमी का संपर्क अचानक हो सकता है। स्वास्थ्य - आज के दिन परिवार की देखरेख में आप खुद को इग्नोर कर सकते हैं इसलिए खुद का ध्यान रखें। दिन भर खुद को रिचार्ज करने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लें। धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन होगा मस्ती भरा, अपने आप में होंगे व्यस्त दूसरों की बातों को दिल पर न लेना चाहेंगे। इस समय आप कुछ नए अनुभव करेंगे और किसी काम को सीखने के लिए बाहर अधिक समय बिता सकते हैम। करियर - कारोबार में सामान को ध्यान से संभाल कर रखें आज के दिन आप जोखिम लेने के मूड में रह सकते हैं। इस समय सही निर्णय लिया तो फायदा निश्चित है। शिक्षण, कंसल्टिंग, और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष अवसर लेकर आ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे मजबूत हैं और कोई लाभ हो सकता है कुछ कपड़ों या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ -रिश्तों में आप की ओर से तो रोमांच रहेगा। किसी यात्रा के दौरान या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नए कनेक्शन बन सकते हैं। स्वास्थ्य - मसालेदार खाने से बचें क्योंकि पेट की कुछ गड़बड़ी हो सकती है। दिन की शुरुआत हल्के योग और गर्म पानी से करें तो बहुत फायदा मिलेगा। मकर आज का राशिफल: मकर राशि आज का दिन आपको आराम से और ध्यान से गुजारना चाहिए, इस समय आप के लिए कोई पारिवारिक जिम्मेदारी अचानक से सामने आ सकती है। खुद को चीजों से दूर न ले जाएं जितना हो सके दूसरों के साथ रहें लेकिन खुद को कमजोर न बनने दें। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। लंबे समय से जिस प्रमोशन या मान्यता का इंतज़ार था, वो अब नज़दीक आ रही है। जो लोग खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें क्लाइंट से कुछ सरप्राइज रिस्पॉन्स मिल सकते हैं। फाइनेंस - पैसे को लेकर आप आज बहुत व्यावहारिक रहेंगे। टैक्स, या प्रॉपर्टी डील के मामलों में स्पष्ट रहें और कागजातों को ध्यान से रखें। लव लाइफ - आपको को किसी कार्यस्थल या प्रोफेशनल नेटवर्क के माध्यम से रोमांटिक इंटरेस्ट मिल सकता है यानी किसी से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है। स्वास्थ्य - जोड़ों में दर्द या कमर से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती है। अधिक बैठने से बचें और सही पोस्चर के साथ काम करें जिससे तकलीफ से बचा जाए। कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि आज का दिन नए प्रयोग और क्रिएटिविटी से भरा होगा। आप कुछ अलग करने की सोचेंगे और इसे घर में भी लागू करना चाहेंगे जिससे रखरखाव में चेंज अन्य लोगों को भी पसंद आएगा। दोस्तों के साथ कोई इंटेलेक्चुअल बातचीत लंबी रहने वाली है। करियर - नौकरी में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जिसमें आपको अपनी स्किल का उपयोग करना होगा। टीम वर्क में लीडर बनने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज उस पर रिसर्च शुरू कर सकते हैं। फाइनेंस - अचानक कोई लाभ मिलने की संभावना है जैसे बोनस, रिफंड या कोई डील से लाभ मिल सकती है। लव लाइफ - कोई ऐसा व्यक्ति जिससे आप दूर थे, अब दोबारा कनेक्ट हो सकता है। मैरिज लाइफ में पार्टनर के साथ में घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य - सेहत बेहतर रहेगी इस समय आप एक्टिव मूड में ज्यादा रहने वाले हैं। आप के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए दिन कुछ अच्छे आध्यात्मिक अनुभवों से भरा हो सकता है। घर के काम में थकान तो होगी लेकिन इसके बावजूद भी आप खुद के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे। आज आप अपने भीतर की बातों को ध्यान दें और रिश्तों की उठापटक से न घबराएं। करियर - आज का दिन थोड़े उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, लेकिन आपकी काम करने खी लगन से चीजें कंट्रोल में होंगी। क्रिएटिव या म्यूजिक, आर्ट, डिज़ाइन से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पैसे से जुड़ा कोई निर्णय आपके मूड पर निर्भर हो सकता है इसीलिए इमोशनल होकर पैसे खर्च करने से बचें। लव लाइफ - आप साथी से दिल खोलकर बात करना चाहेंगे लेकिन शायद वो समय न दे पाएं इसलिए खुद को उदास न करें उन्हें भी समझने की कोशिश करेम। स्वास्थ्य - नींद पूरी न होने से थकावट और भारीपन महसूस हो सकता है। इमोशनली संतुलन बनाए रखें, वरना मानसिक थकावट बढ़ सकती है।