मेष राशि आज का राशिफल: मेष राशि आज का दिन आपके लिए जोश के साथ साथ नई चीजों को लेकर साहस के साथ आगे बढ़ने का मौका देगा। घर से जुड़ी कोई पुरानी योजना जो अब तक अधूरी थी, वह अचानक ही गति पकड़ सकती है। दिन की शुरुआत ही जोश से होगी और आप दूसरों से एक कदम आगे रहेंगे। करियर - कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी को लोग पसंद करेंगे। अपनी टीम में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है। फाइनेंस - रियल एस्टेट या लॉन्ग-टर्म सेविंग में फायदा हो सकता है। कोई नया खर्च भी सामने आ सकता है, लेकिन वह आवश्यक होगा। लव लाइफ - रिश्तों में एक नई ऊर्जा भरने वाली है जिसके कारण आप का मन दूसरों की ओर आकर्षित रहने वाला है। हेल्थ - रात को नींद पूरी लें और सुबह थोड़ी वॉक या योग करें इससे दिनभर फोकस बना रहेगा। वृषभ राशि आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा खुद पर सोच विचार के लिए विशेष होगा। लाइफ के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों पर मन केंद्रित रहेगा। दूसरों की राय लेने से बेहतर होगा कि आप अपने अनुभव पर आगे बढ़ें। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य तय हो सकता है। करियर - जिन लोगों का काम फाइनेंस, अकाउंट्स, बैंकिंग या एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ा है, उनके लिए दिन काफी सकारात्मक रहेगा। सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार हो सकता है। फाइनेंस - फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहेगी, लेकिन कोई अचानक खर्च आपकी योजना में थोड़ा बदलाव ला सकता है। लव लाइफ - आज के दिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। हेल्थ - सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। गर्दन, पीठ या घुटनों में हल्की तकलीफ हो सकती है। मिथुन राशि आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात दे सकता है। इस समय कई मामलों में दिमाग तेज चलेगा। नए आइडिया और कनेक्शन बनाने का शानदार समय है। करियर - छोटी यात्राएं या नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके करियर या निजी जीवन के लिए फायदेमंद होगी। थोड़ा सतर्क रहें चीज़ें जितनी तेज़ी से बनती हैं, उतनी ही जल्दी उलझ भी सकती हैं। फाइनेंस - छोटे स्तर पर निवेश शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज का दिन बड़े जोखिम लेने के लिए नहीं है। लव लाइफ - अपने दिल की बात कहें, लेकिन दूसरों की बात भी सुनें। सोशल मीडिया या किसी परिचित के माध्यम से प्यार मिलने के संकेत हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है, मेडिटेशन करें लाभ होगा। कर्क राशि आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज भावनाएं आपके जीवन में विशेष भूमिका निभाएंगी। मन किसी पुरानी बात या याद में अटका रह सकता है।क्रिएटिव कामों में शामिल होने का समय होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर - अगर आप कला, संगीत, लेखन या परामर्श से जुड़े हैं, तो आपकी प्रतिभा लोगों को बहुत प्रभावित कर सकती है। बिजनेस में कोई भावनात्मक रिश्ता आज फायदेमंद साबित हो सकता है। फाइनेंस - पैसों को लेकर बहुत अधिक सोचने की जरूरत नहीं है, बस अनावश्यक खर्च से बचना ज़रूरी है। लव लाइफ - आपका दिल आज काफी भावुक रहेगा। पार्टनर से जुड़ी छोटी बातें भी आपके मन को छू जाने वाली होंगी लेकिन इस समय आप काम की व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे। हेल्थ - शारीरिक रूप से सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन भावनात्मक बातें आपको तनाव के चलते थकान दे सकती है। सिंह राशि आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के कॉन्फिडेंस का आज बोलबाला रहेगा। परिवार में आप ही सबकी नज़र में रहेंगे और आपकी बात मानी जाएगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता अब समाप्त हो सकती है। घर के सजावट को लेकर कुछ काम कर सकते हैं। करियर - करियर के क्षेत्र में जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसमें नेतृत्व दिखेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। अगर कोई बड़ी पहल करनी है, तो यह दिन एकदम बेहतर है। लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें और प्रेम से काम निकलवाने की कोशिश करें। फाइनेंस - धन के मामले में दिन मजबूत रहेगा। कोई बड़ा लाभ संभव है, तो दूसरी और अपने शौक या दिखावे पर पैसे लगा सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई खास गिफ्ट या सरप्राइज दे सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से ऊर्जा रहेगी, लेकिन गर्मी से थकावट हो सकती है। कन्या राशि आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए घर में अनुशासन और व्यवस्था की झलक होगी। कोई जिम्मेदारी आज आप पर आ सकती है इस समय आप काम को किसी भी तरह से जल्दबाजी में भी करने के लिए आगे होंगे। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। करियर - वर्कप्लेस में आपकी डीटेलिंग और एफिशिएंसी की तारीफ होगी। जो लोग अकाउंटिंग, डेटा, एडिटिंग या टेक्निकल फील्ड में हैं, उनके लिए दिन उत्तम है। बॉस आपके काम में और विस्तार कर सकते हैं तो ध्यान से हर काम करें। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपकी सोच कंट्रोल में रह सकती है। सेविंग पर फोकस रहेगा। लव लाइफ - आप पार्टनर के साथ व्यवहार में कुछ अधिक परफेक्शन की उम्मीद रख सकते हैं, जिससे थोड़ी तकरार हो सकती है। हेल्थ - डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, ज्यादा तले-भुने खाने से बचें। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। तुला राशि आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी क्रिएटिव कार्य में लग सकता है। घर की सजावट, डिजाइनिंग या कोई खाना पकाने जैसे कामों को करने में आप आगे रह सकते हैं। दूसरों के बीच आपकी छवि एक आकर्षक व्यक्ति के रूप में बनेगी। करियर - कार्यक्षेत्र में आपका डिप्लोमैटिक व्यवहार काम आएगा। किसी बड़ी मीटिंग या डील के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी में काम करने वालों के लिए दिन और भी अच्छा है। आर्ट, फैशन, इवेंट मैनेजमेंट और क़ानून से जुड़े लोगों के लिए प्रगति का समय है। फाइनेंस -कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है, इस समय आप खरीदारी के लिए किसी से पैसे उधार भी ले सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में तालमेल बना रहेगा इस समय दोस्तों के साथ आप अपनी लव लाइफ की पलों को शेयर करना चाहेंगे। हेल्थ - फिट महसूस करेंगे, त्वचा या सौंदर्य से जुड़ी कोई समस्या हो तो घरेलू उपाय कारगर रहेंगे। वृश्चिक राशि आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बोरिंग हो सकता है लेकिन इस समय आप को कुछ ऐसे काम भी मिलेंगे जिन्हें आप करने के लिए ज्यादा ही समय लगा सकते हैं। रहस्यमयी स्वभाव के कारण कुछ प्लानिंग कर सकते हैं जिसे अभी किसी को बताना नहीं चाहेंगे। करियर - जॉब में किसी प्लानिंग या रिसर्च से सफलता मिलेगी। जो लोग सुरक्षा, साइकोलॉजी, क्राइम या इन्वेस्टीगेशन से जुड़े हैं उनके लिए दिन शानदार है। ऑफिस में अपने काम को दिखाकर नहीं, बल्कि करके प्रभाव छोड़ेंगे। फाइनेंस - शेयर बाजार में रुचि लेने का मन बन सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम रखें। लव लाइफ -पार्टनर से इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत होगी। किसी से प्यार का इज़हार तब करें जब उसकी ओर से कुछ संकेत मिल रहे हों। हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नींद पूरी लें और खुद को बेकार की बातों में न उलझाए रखें अपने मन के अनुसार कुछ समय बिताएं। धनु राशि आज का राशिफल: धनु राशि आज का दिन आप किसी काम के चलते ट्रैवल कर सकते हैं। आपकी सोच कई मायनों में दूसरों को प्रभावित कर सकती है। दोस्तों के साथ मिलने का और काम से संबंधित प्लानिंग शुरू करने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। करियर - जो लोग एजुकेशन, काउंसलिंग या मीडिया में काम कर रहे हैं उन्हें बेहतर गति मिलेगी। जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा या वर्क असाइनमेंट मिल सकता है। इस समय अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। फाइनेंस - धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि की योजना बनाकर चलें। किसी मित्र या परिचित से आर्थिक मदद मिल सकती है। लव लाइफ - रिश्ते में खुलेपन और सच्चाई का होना जरूरी है। इस समय खुद को चुपचाप रखने से अच्छा है अपने मन की बात साथी के साथ शेयर कर ली जाए। हेल्थ - जोश और ऊर्जा बनी रहेगी। ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है और बाहर का खाना कम करें। मकर राशि आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए काम की अधिकता में डूबे रहने वाला दिन हो सकता है। आप इस समय जितना ध्यान काम को दे रहे हैं उतना घर पर भी देने की कोशिश करें। काम में सफलता का समय होगा। जो लोग आपके काम पर भरोसा करते हैं, उन्हें निराश नहीं करेंगे। करियर - इस समय आपके काम पर अधिकारियों की नजर बनी रहने वाली है। प्रमोशन की कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं।इस समय जो काम कर रहे हैं उसे पूरा करके ही किसी दूसरे काम में शामिल होने का सोचें। बिजनेस में नई डील की शुरुआत हो सकती है। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति मजबूत होगी। भविष्य को ध्यान में रखकर इन्वेस्टमेंट करेंगे। लोन या बीमा संबंधित निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता आएगी, दांपत्य जीवन में अपने साथी के लिए एक भरोसेमंद साथी साबित होंगे। हेल्थ - घुटनों या हड्डियों में हल्की तकलीफ हो सकती है। अपने खाने पीने में कैल्शियम और विटामिन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कुंभ राशि आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नया और हटकर सोचेंगे। आपकी यूनिक सोच लोगों को प्रभावित करेगी। घर के युवाओं के साथ अच्छे रिश्ते रहेंगे। भाई-बहन से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। करियर - आज के दिन काम के मामले में सोशल वर्क, टेक्नोलॉजी या किसी नई खोज में आपके लिए दिन अनुकूल रह सकता है। इनोवेशन और इंस्पिरेशन से भरा हुआ समय है। इस समय काम के लिए जितना हो सके मेहनत बना कर रखें। फाइनेंस - इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। ऑनलाइन इनकम, फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। लव लाइफ - रिश्तों में आज स्पेस और फ्रीडम का महत्व रहेगा। कोई मित्र धीरे-धीरे दिल के करीब आ सकता है। हेल्थ - मेंटल हेल्थ के मामले में लापरवाह न रहें क्योंकि आप तो कामकाज को लेकर एक्टिव रहेंगे लेकिन मन ही मन विचार बने रहेंगे। मीन राशि आज का राशिफल: मीन राशि के लिए आज के दिन कल्पना शक्ति बड़ी रहने वाली है। आप किसी ऐसे काम में लगे रहने वाले हैं जिसके कारण लोगों के साथ व्यस्तता बनी रहनी चाहिए। आध्यात्मिक कामों में खुद को पूरी तरह से झोंक सकते हैं। भावनाओं में बहने से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें। करियर - जो लोग काउंसलिंग में काम कर रहे हैं उनके लिए समय काफी बेहतर रह सकता है। डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद लाभकारी है। नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं। नेटवर्किंग से लाभ होगा। लव लाइफ - जो लोग अकेले हैं उन लोगों के लिए दिन हल्का-फुल्का और फ्लर्टिंग वाला हो सकता है। हेल्थ - आंखों और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए कोई भी काम करें उसमें स्क्रीन टाइम कम करें।