आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज संडे के मूड में तो होंगे लेकिन फेस्टिवल की मस्ती किसी ओर तरफ ले जाने वाली है।एक्शन और क्रिएशन के साथ दिन को बिताने वाले हैं पर साथ में थोड़ा खुद को समय दें सोंचे दूसरों का ख्याल रखें क्योंकि हड़बड़ी में गलत कदम न उठ जाए।करियर - ऑफिस या प्रोजेक्ट में आज आप आगे बढ़कर काम करेंगे, इस समय कुछ मामलों में लीडर रहेंगे लेकिन फिर भी कुछ बाहरी बातें आप को परेशानी दे सकती हैं। कारोबार में इनोवेटिव आइडियाज कुछ लाभ दिला सकते हैं।फाइनेंस - पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि किसी इन्वेस्टमेंट को लेकर झिझक थी, तो आज सोच-समझकर कुछ कदम आगे बढ़ा सकते हैं।लव लाइफ - काम से कुछ समय अपने लिए भी निकालें जीवन साथी आपकी ओर अधिक ध्यान देंगे डायरेक्ट पहल कर सकते हैं दिल आपकी ओर झुकेगा।हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी थोड़ा सा ओवरड्राइव भी खतरनाक हो सकता है आज आपके मूड और बॉडी दोनों को संतुलन में लाएगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता के साथ साथ सावधानी को बना कर रखने वाला है। आप स्थिरता की ओर झुकेंगे चाहे काम हो, रिश्ते हो या फैसले को लेकर कुछ चेंज न करना चाहें तो उस पर अमल कर सकते हैं। घर में पूजा और धार्मिक कामों की चहल पहल बनी रहने वाली है।करियर - नौकरी में आप की भूमिका कुछ शांत रहने वाली है, ऑफिस में आज आपकी मेहनत और लगन दिखेगी। जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे उनमें प्रगति हो सकती है। टीम के साथ तालमेल बनाए रखिए। अगर आप कारोबार करते हैं तो लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप पर फोकस करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - फाइनेंस को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लें कुछ इन्वेस्टमेंट को लेकर ब्याज का सुख भी मिलने की संभावना है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज भरोसा और समझ बढ़ सकती है। छोटे-छोटे इशारों, देखभाल से दिल जुड़े रहेंगे।हेल्थ - इस समय ज़्यादा भाग-दौड़ तो रहेगी पर समय-समय पर ब्रेक लेने की कोशिश भी करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन वालों के लिए संडे के दिन की स्थिति छोटे बच्चों कि जिद के चलते विचारों की मुठभेड़ में बदल सकती है यानी के आज बहुत कुछ बातें न चाहते हुए भी होने वाली हैं। दिमाग तेजी से चल रहा होगा नए आइडिया सामने होंगे पर उन्हें फिल्टर करना ज़रूरी है। जितना बातें होंगी उतना ही फैसला सोच‑समझकर लें।करियर - ऑफिस या काम के मोर्चे पर आज बातें कुछ ज्यादा रहने वाली हैं नेटवर्किंग आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। मीटिंग्स होंगी बातचीत होगी अपनी बात साफ़ और प्रभावशाली रखें। अगर फ्रीलांस या कम्युनिकेशन-फील्ड में आप के लिए मौके रहेंगे।फाइनेंस - पैसा आज सजग रहे नए इन्वेस्टमेंट को देखकर सोचें खर्च करने का मन हो सकता है, लेकिन जरूरत और इच्छा में अंतर समझें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज हल्की झड़प हो सकती हैं ज़्यादा इच्छाएं न रखें। समझौते और समझदारी से आगे बढ़ें।हेल्थ - काम को लेकर आज सिर्फ़ शरीर ही नहीं, दिमाग भी थकान से भरा रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज रविवार के दिन की स्थिति आपको कुछ काम की अधिकता तो देगी और रिश्तों से बातें जुड़ने के लिए भी खास होने वाली है। आज अपनी भावनाओं की लहरों पर तैरेंगे। अंदर ही अंदर कुछ बातें हल चल सकती हैं उन्हें दबाने की बजाय समझें और स्वीकार करें।करियर - ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा इमोशनल फैसले लेने से बचें। आपकी संवेदनशीलता काम में मदद कर सकती है साथ में काम कर रहे लोगों की भावनाएं समझने में आप माहिर रहेंगे। अगर कोई वर्क प्रोजेक्ट है तो उसमें सहयोग मिल पाएगा।फाइनेंस - पैसे की स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है अपनी बचत और खर्च पर पैनी नज़र रखने पर भी खर्चों से बच पाना मुश्किल ही होगा।लव लाइफ - दिल की बात कहने का वक्त है अगर कुछ अधूरा रह गया हो तो उसे पूरा करने कि कोशिश जरूर करें।हेल्थ - आज के दिन आराम का मौका होगा पर कुछ ऎसे काम भी रहेंगे जिनके कारण मांसपेशियों में तनाव या खिंचाव बना रहे इस पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन विश्वास के साथ काम करने और अपने परिवार के लिए कुछ अलग करने का मौका देगा। आप जिस जगह भी जाएंगे आपकी मौजूदगी महसूस होगी। लोग आपके चार्म और करिश्मे से आकर्षित होंगे, इस समय दोस्तों के लिए दिन खास होने वाला है।करियर - आज आप कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं चाहे नया प्रोजेक्ट हो या नेतृत्व की भूमिका स्वीकार करना हो। आपकी इच्छाशक्ति और इरादे आपको आगे ले जाएंगे। टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करना जितना ज़रूरी है, उतना ही अपनी आवाज़ को ध्यान से रखना भी आवश्यक है।क्रिएटिव या कलाकार जुड़े काम में आज आपके आइडियाज चमकेंगे।फाइनेंस - कुछ इन्वेस्टमेंट या एक्स्ट्रा बोनस से लाभ हो सकता है अचानक आकर्षक ऑफर पर तुरंत कदम न बढ़ाएं पहले अच्छे से देख लें।लव लाइफ - कोई आपकी ओर आ सकता है शायद पहली नज़र का असर पर ध्यान दें कि जो हो वह खुलकर हो।हेल्थ - पीठ या जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव न लें, अपने काम में ज्यादा भारी वस्तुओं को उठाने या उन पर अधिक जोर देने से बचें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत फैमली के साथ मस्ती के पलों को देने वाली होगी। घर पर छोटी-छोटी चीजों में परफेक्शन देखने के चक्कर में कुछ लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है पर जल्द ही शांत भी हो जाएगा। अपने उत्साह में थोड़ा लचीलापन बनाए रखना भी जरूरी है हर चीज़ परफेक्ट न हो पाये यह स्वीकार करना तनाव कम करेगा।करियर - आपकी प्लानिंग आज काम को लेकर बेहतर रहने वाली है। बिजनेस में मिले आर्डर या कामों को सिस्टमैटिक तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत होगी येंगे। अगर कोई काम रुक गया है तो उसे सॉल्व करने का अच्छा मौका है। सहकर्मी आपकी मेहनत और डिटेलिंग स्किल की तारीफ करेंगे।फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर बनी रहेगी इस समय कुछ छोटी मोटी वस्तुओं की खरीदारी बनी रहने वाली है सेविंग्स को लेकर कमी रहेगी।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आपका सेंस ऑफ़ डिटेल काम आएगा आप पार्टनर की छोटी जरूरतों पर ध्यान देंगे याद रखें प्यार में आदर्श कल्पना नहीं बल्कि समझ जरूरी है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज बैलेंस कर पाएंगे, हल्की एक्सरसाइज, ध्यान या स्किन-केयर पर ध्यान देने का ज्यादा मन रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन स्पॉटलाइट में रहने जैसा रहेगा। लोग आपके कॉन्फिडेंस और स्टाइल से इंप्रेस हो सकते हैं। दिल कहेगा कुछ नया और दमदार करने को और मौका भी मिलेगा पर ध्यान रहे हर चीज़ को कंट्रोल में रखना हमेशा पॉसिबल नहीं होता।करियर - ऑफिस में आज कुछ काम में अतिरिक्त चीजों को निपटाने का चैलेंज भी रहेगा, अपने स्किल्स दिखाने का बढ़िया मौका है। जो लोग क्रिएटिव या पब्लिक डीलिंग वाले कामों में हैं, उनके लिए दिन एक्स्ट्रा ब्राइट है। बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए कुछ जरूरी डिसीजन लेने का समय भी रहेगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा रिस्की अप्रोच हो सकती है खर्च करने का मूड बनेगा किसी ब्रांडेड या लग्जरी चीज़ पर खर्च हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए थोड़ा रुकना सही रहेगा।लव लाइफ - लव लाइफ में जीवन साथी आपकी अटेंशन मांग सकता है ऐसे में उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए आप पर भी प्रेशर तो रहेगा ही। हेल्थ - एनर्जी बेहतर रहने वाली है काम के चलते कुछ चोट लगने या खरोंच लगने की संभावना भी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन घर के लोगों पर डिसिप्लिन में रहने के लिए आप को आगे रखेगा। आपकी सोच और जिद का भाव कई बातों में अपनों से दूरी देने वाला भी हो सकता है। छात्रों के लिए मस्ती का समय है दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए भी निकल सकते हैं।करियर - काम के मामले में आपकी प्लानिंग स्किल्स तो बेहतर रह सकती है। अगर कोई काम अटका हुआ था, आज सुलझ सकता है। सहकर्मी आपकी मेहनत की तारीफ कर सकते हैं। बिज़नेस में छोटी-छोटी बातों को पकड़ने की आपकी आदत आज बड़ा फायदा दे सकती है।फाइनेंस - आप खर्च और सेविंग का बैलेंस अच्छे से बनाएंगे। वैसे छुट्टी है लेकिन दिन का दिन बैंकिंग, टैक्स या डॉक्यूमेंट से जुड़े कामों के लिए अनुकूल है।लव लाइफ - प्यार में थोड़ा भावुक होने वाले हैं इस समय आप सामने वाले की छोटी बातों को भी नोटिस करेंगे, लेकिन उनसे ज़्यादा उम्मीदें न रखें।हेल्थ - आज के दिन फिटनेस को इग्नोर कर सकते हैं जो सेहत को खराब कर सकता है डाइट और रूटीन पर पकड़ बनी रहेगी तो दिक्कत नहीं होगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बैलेंस और ब्रेन का खेल है। एक तरफ दिल कहेगा थोड़ा सुकून और रिलैक्स चाहिए, तो दूसरी तरफ दिमाग बोलेगा की अधूरे कामों को पूरा कर लिया जाए। बच्चों की ओर से पेरेंट्स को काफी कुछ बातें सुनने को मिल सकती हें।करियर - आज के दिन काम में धीमापन तो होगा लेकिन दो विरोधी विचारों के बीच खुद को खड़ा रख पाना आसान कमी ही होगा। बिजनेस में प्रोग्रेस दिखेगी अगर आप क्रिएटिव या डिजाइनिंग के काम की तलाश में हो तो नए काम मिल सकते हैं।फाइनेंस - शेयर, म्यूचुअल फंड या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज कोई एक्सपर्ट गाइडेंस लेना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर की फीलिंग्स समझेंगे पर अपनी बात कहने में थोड़ी हिचक हो सकती है। हेल्थ - काम से कुछ ब्रेक लेना जरूरी है इस समय आप लगातार की कोशिशों से खुद को बहुत ज्यादा न थकाएं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि के लिए आज का दिन इंटेंस और इनसाइटफुल रहने वाला है। आप हर चीज़ को गहराई से देखेंगे। घर में साफ सफाई और दूसरे कामों को करने में आगे रहेंगे। किसी पुराने सीक्रेट या इमोशन से जुड़ी बात आज बाहर आ सकती है और आपको अंदर से हल्का कर सकती है।करियर - काम के लिहाज से दिन नार्मल रहेगा कम बोलें लेकिन असरदार काम करें तभी दूसरे आप को समझ पाएंगे। इस समय कारोबार को लेकर अच्छी स्थिति रह सकती है, बिजनेस में भी कोई प्लान आज आपको आगे रख सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आप स्मार्ट रहेंगे, कोई हिडन प्रॉफिट या सप्राइज़ गेन हो सकता है। पैसों को लेकर रिस्क लेने का मन होगा लेकिन पूरा होमवर्क ज़रूरी है। लव लाइफ - दिल की बात दिल में ना रखें इमोशनल ओपननेस रिलेशन को बेहतर बना सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच थोड़ा पजेसिव बिहेवियर दिख सकता है।हेल्थ - हेल्थ फाइन है लेकिन इमोशनल स्ट्रेस को नजरअंदाज न करें, समय पर नींद आपके लिए जादू कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन एक्सप्लोर करने का है बाहर नहीं तो अपने अंदर ही सही। मूड में थोड़ा फ़ायर रहेगा लेकिन अगर ये फायर अगर सही दिशा में लगे तो कमाल कर सकता है। घर के कामों को दूसरों को सौंप सकते है लेकिन फिर काम सही हुआ है या नहीं इस पर एक अलग बहस हो सकती है।करियर - बिजनेस में आपकी ओपिनियन को पसंद किया जा सकता है। कुछ काम मिलने की खुशी होगी तो कुछ में उदासी भी झलक सकती है। फ्रीलांस से जुड़े लोग आज काम के चलते खुद के लिए कम ही समय निकाल पाएंगे काफी चीजें समय पर करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - पैसों को लेकर नजरिया पॉज़िटिव रखें कुछ बातें परेशान करेंगी लेकिन संभल भी जाएंगी। छोटा-सा इन्वेस्टमेंट आगे चलकर बड़ा रिजल्ट दे सकता है।लव लाइफ - रिश्ते में फ्रीडम और फ्रैंकनेस की ज़रूरत होगी जो दिल में है उसे कहना मुश्किल होगा पर साफ-साफ कह देने से मिसअंडरस्टैंडिंग की गुंजाइश नही रहेगी।हेल्थ - जॉइंट्स या कमर से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती, स्पोर्ट्स या फिजिकल एक्टिविटी आज आपकी एनर्जी को बूस्ट कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन गोल्स को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की बात कहता है। जिस चीज़ पर फोकस करेंगे उसमें मजबूती से टिके रहेंगे और यही आपको दूसरों से अलग बनाएगा। दिन थोड़ा स्लो लग सकता है लेकिन काम का रिजल्ट स्टेबल और लॉन्ग टर्म होगा।करियर - ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा पर इस समय प्रोफेशनल अप्रोच को दूसरों की ओर से मदद मिल सकती है। सीनियर से कोई डिस्कशन आगे चलकर प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी की दिशा में मदद भी कर सकता है।फाइनेंस - रियल एस्टेट, गवर्नमेंट स्कीम या इंश्योरेंस में कोई प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - इमोशन्स की जगह स्टेबिलिटी पर फोकस रखने की जरूरत होगी, आज घर के कामों में अपने साथी से मदद मिल सकती है जो काफी राहत देने वाली होगी।हेल्थ - थोड़ी थकान या लो एनर्जी महसूस हो सकती है। रूटीन को स्ट्रिक्ट फॉलो करें और खुद को ओवरलोड करने से बचाएं। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल