आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज गुरुवार के दिन मन के मामले में काफी शांत रह सकते हैं, शनि चंद्रमा का योग आपके व्यय भाव पर असर डालेगा जिसके चलते बाहरी संपर्क से बातचीत होगी। लांग ट्रैवल के अवसर बन सकते हैं जो काम या व्यक्तिगत किसी भी कारणों से हो सकते हैं। करियर - बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा स्लो है। कोई ग्राहक डील कैंसल कर सकता है या पेमेंट में देरी हो सकती है। छोटे निर्णयों को भी सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है।खुलकर बात करें, वरना मनमुटाव बढ़ सकता है। फाइनेंस - बचत की योजना बनाओ और अपनी कमाई का हिसाब रखो, क्योंकि भविष्य में ये काम आएगी। लव लाइफ - प्यार में मीठे पल आज कम ही मिल पाएंगे, इस समय रिश्ते काफी कठोर व्यवहार के कारण दूरी झेल सकते हैं इसलिए रिश्तों में समझदारी दिखाएं। हेल्थ - आज के दिन आप को हल्का-फुल्का आराम करना चाहिए लेकिन बेकार की सोच से बचें, इस समय नींद में खलल पड़ने से शरीर में थकान बनी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज के दिन सोशल संपर्क में कुछ वरिष्ठ लोगों की ओर से बातें सुनने को मिलेंगी। इस दौरान दूसरों के साथ काम करना मुश्किल भरा नहीं होगा। छोटी यात्रा के संकेत हैं, जो या तो काम से जुड़ी होगी या फिर परिवार के साथ एक छोटा ब्रेक देने के लिए बढ़िया बहाना। करियर - काम के लिहाज से अगर आप कस्टमर सर्विस या सेल्स से जुड़े हैं तो आज आपका दिन आपके लिए काफी बेहतर संपर्क देने वाला है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट्स को अच्छे से पढ़ना जरूरी होगा। पार्टनरशिप में समझदारी से काम लें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है। फाइनेंस - आज के दिन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ कामों के चलते आज खर्चा करना पड़ सकता है। लव लाइफ - आज के दिन काम के स्थान में अपने रिश्तों को लेकर सजग रहें। दांपत्य जीवन में प्यार के मामले में मधुरता बढ़ेगी, पार्टनर की छोटी-छोटी बातें आपको खुशी देंगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज सामान्य रहने वाली है, इस समय काम की थकान शरीर पर होगी जिसके कारण सुस्त रह सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन मिथुन राशि वाले काम में लापरवाही न करें। घर में आज हल्की-फुल्की हलचल हो सकती है, पर आपकी सूझबूझ से सब कुछ सही दिशा में जाएगा। परिवार के लोग आपकी सलाह पर यकीन करेंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। करियर - जितना हो सके काम के मामले में आज आप अपनी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें और जल्दबाजी से बचें। कोई बड़ा समझौता सोच-समझकर करें ऐसे में सहकर्मियों के साथ टीमवर्क में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक तौर पर दिन बढ़िया रहेगा। कोई बड़ा निवेश योजना में आ सकता है या पैसा वापस मिलने की उम्मीद बनती है। लव लाइफ- रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी लेकिन इस समय आप कामकाज के चलते अपने पार्टनर को समय न दे पाएं इसलिए कम से कम शाम को कोई डिनर प्लान करना बेस्ट होगा। हेल्थ - आज ओवरलोड वर्क और घर के खाने से दूरी के चलते सेहत स्पेशली चेस्ट पेन या कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज शनि ग्रह के प्रभाव के चलते कुछ मूडी होने वाले हैं। घर में हल्की-फुल्की बहस हो सकती है, लेकिन किसी भी बहस से बचें, खासकर जो परिवार या करीबी दोस्तों से जुड़ी हो। भाई-बंधु से मिलना-जुलना अच्छा रहेगा और इस समय छोटी दूरी की यात्रा आपके मन को ताज़गी देगी। करियर - काम में नए अवसर मिलेंगे और कुछ पुरानी दिक्कतें पीछे पड़ेंगी लेकिन कुल मिलाकर बॉस से तालमेल अच्छा रहेगा। कामकाज के मामले में किसी अनुभवी से गाइडेंस मिलने के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। फाइनेंस - पैसे की बात करें तो आज थोड़ा खर्च बढ़ेगा, खासकर जरूरी सामान या परिवार की खुशी के लिए। लव लाइफ - लव लाइफ को लेकर रोमांस में आज थोड़ा धैर्य जरूरी है। इस समय पार्टनर का मूड ज्यादा अच्छा न हो तो इसलिए खुद को कंट्रोल में रखें। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन सावधानी रखें, पेट का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज के दिन आपको अपनी योजना पर काम करने का मौका न भी मिले लेकिन परिवार का सहयोग काम आएगा। किसी बाहरी दबाव या तनाव से बचने के लिए अपने मन को शांत रखें। खुद पर विश्वास रखें और आप किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं। करियर - आज के दिन कोई काम के मामले या कारोबार से जुड़ी यात्रा का प्लान आगे टल सकता है, लेकिन कोई डिजिटल मीटिंग या कनेक्शन उससे भी ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑफिस में अपनी बात रखने से पीछे मत हटो, लेकिन विनम्रता बनाए रखो। फाइनेंस - ज़रूरत से ज़्यादा शॉपिंग से बचो। पुराने बिल या कर्ज़ का भुगतान आज करना पड़ सकता है। बचत पर ध्यान दो। लव लाइफ - कोई पुरानी दोस्ती गहरी दोस्ती में बदल सकती है। रिश्ते में विश्वास बनाए रखना आज खास रहेगा। हेल्थ - आज एक दिन शुरुआत हल्के व्यायाम से करें, साथ ही खानपान का खास ध्यान रखें इसलिए जंक फूड से दूर रहें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। भाई-बंधु के साथ हंसी-मजाक होगा। यात्रा के लिए दिन बढ़िया है। यात्रा के लिए आज का दिन बढ़िया है, चाहे काम से बाहर जाना हो या छुट्टियां मनानी हों। करियर - आज के दिन काम में किसी के साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा, पार्टनरशिप से जुड़ा काम आपको अधिक मेहनती बनाने वाला है। बिजनेस में इस समय आपकी साख कुछ प्रभावित हो सकती है इसलिए अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। फाइनेंस - आज का दिन सेविंग के लिहाज से कमजोर बन रहा है खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन वह जरूरी खर्च भी होंगे। पैसों की बचत के लिए अभी से प्लान बनाना शुरू कर दें। फाइनेंस - आज के दिन आपका पैसा जीवन साथी की जरूरतों की पूर्ति में अधिक खर्चे हो सकता है। या किसी काम में दूसरों की आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - संबंधों की आधारशिला को मजबूत करने की जरूरत होगी बातचीत से समझ बढ़ेगी। अगर संभव हो तो कुछ प्लानिंग घूमने या फिर एकांत में समय बिताएं। हेल्थ - सेहत के मामले में मिलाजुला सा समय होगा, तनाव से बचने की जरूरत होगी अपने पार्टनर की हेल्थ या बातें कुछ न कुछ कारण आपको अस्थिर कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन तुला राशि के लिए स्थिति कुछ अस्त व्यस्त रह सकती है। थोड़ा हलचल रहेगी, लेकिन आपकी बातों और अपने स्वभाव से माहौल जल्दी शांत कर पाएंगे। यात्रा के लिए दिन अच्छा है, चाहे कोई आधिकारिक काम हो या घूमने का प्लान, सफर सुखद और यादगार रहेगा। करियर - आज के दिन काम में मन कम ही लगेगा। सफलता के लिए इस दौरान किसी बड़े निर्णय से पहले सलाह जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में ये समय आपको कानूनी मामलों पर सजग रहने का संकेत देता है। फाइनेंस - पैसे की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आप का पैसा बच्चों की आवश्यकताओं और फीस इत्यादि में लगने का समय भी बन रहा है। लव लाइफ - नए रिश्तों की शुरुआत के लिए आज ज्यादा अनुकूलता न भी हो लेकिन फिर भी उम्मीद तो रहेगी। दांपत्य जीवन में पार्टनर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के चलते कुछ उदास भी हो सकता है इसलिए उन पर ध्यान दें। हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है इसलिए दिन की शुरुआत से ही सुबह उठकर हल्का स्ट्रेचिंग करें, ज्यादा थकान महसूस हो तो आराम भी करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज गुरुवार के दिन छोटे-छोटे मसलों को शांति से सुलझा सकते हैम। भाई-बंधु के साथ पुरानी कोई बात दोबारा चर्चा में आ सकती है, पर बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। पुराने मित्रों से बातचीत से मन प्रसन्न होगा। करियर - ऑफिस में आपकी ऊर्जा देख कर दूसरे हैरान हो सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसमें आप खूब चमकेंगे। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आपकी तेज़ दिमागी चाल इसे मात देगी। काम में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन उसका नतीजा शानदार मिलेगा। फाइनेंस - इस समय शेयर मार्किट या लॉटरी के लिए समय ठीक नहीं, इसलिए जल्दबाजी न करें। बचत पर ज़ोर दें, क्योंकि कुछ अनजान खर्चा भी सामने आ सकता है। लव लाइफ - दिल की धड़कनें तेज होंगी। पार्टनर के साथ दिल खोलकर बातें होंगी और रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ - खानपान का ध्यान रखें इस समय आपको पानी से कुछ दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें बाहर का तला-भुना कम खाएं। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज गुरुवार के दिन घर में काम के चलते कुछ गुस्से में रह सकते हैं। घर में दूसरों को भी इस समय काम में मदद करने के लिए मनाना आसान नहीं होगा। परिवार के साथ नए प्लान बनाएंगे, शायद घर की सजावट या मेहमानों के लिए तैयारी। करियर - काम में नयापन आएगा। पुराने प्रोजेक्ट पूरे होंगे और नई चीजों से जुड़ने को मिलेगा। घरेलू कामों में ज्यादा समय और मेहनत और समय लगने वाला है। आपकी मेहनत लोगों के दिलों को छू जाएगी। सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा। थोड़ा ध्यान रखें कि काम का दबाव आप पर भारी न पड़ जाए। फाइनेंस - आज पैसों के मामले में थोड़ा सोच-समझ कर चलना होगा। इस समय मार्केट से कुछ ऐसी खरीदारी रह सकती है जिसमें आप की मांग कम हो लेकिन दूसरे की मांग ज्यादा हो। लव लाइफ - आज के दिन ससुराल पक्ष की ओर से आप के लिए स्थिति सामान्य होगी कोई नया कनेक्शन खास हो सकता है। दिल खोलकर बातचीत करें। हेल्थ - शरीर ठीक रहेगा लेकिन थोड़ा ध्यान रखें और हल्का व्यायाम अच्छा रहेगा। बाहर का ठंडा पानी कम पिएं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज गुरुवार के दिन अपने जिद्दी मूड में ज्यादा रह सकते हैं। घर में सब कुछ बढ़िया रहेगा लेकिन आप का मन कहीं आसानी से न लग पाए। भाई-बंधु के साथ बातचीत का दौर चल सकता है। पुराने किस्से याद आएंगे। यात्रा के लिए दिन सामान्य है, कहीं बाहर निकलें तो जरूरी चीजें साथ में रखें। करियर - काम में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे लेकिन इस दौरान कुछ मामलों को अचानक से पीछे भी खिंच सकते हैं। बुद्धि और बातचीत के अंदाज से लोग प्रभावित होंगे। नए अवसर मिलेंगे, जो करियर को बेहतर बनाएंगे। थोड़ा ध्यान रखें कि काम में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप ज्यादा रोमांटिक महसूस करेंगे इस समय फ्लर्ट के मूड में ज्यादा रह सकते हैं दोस्तों के साथ मस्ती समस्या न बन जाए इस बात का ध्यान रखें। फाइनेंस - काम के लिए पैसों को अनावश्यक रूप से खर्च से बचाएं, बाजार की स्ट्रेटजी पर काम करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें। हेल्थ - सेहत के लिहाज से स्थिति साधारण ही है इस समय पुराने रोग या मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति सामान्य ही रहेगी। कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं वहीं घर में माता-पिता के साथ बहस भी हो सकती है लेकिन स्थिति जल्द ही शांत भी होगी। साथी के साथ पुरानी यादों को ताज़ा करने का मन होगा। लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं, लेकिन पैकिंग जल्दी शुरू कर दें। करियर - काम में कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। जो लोग अपने काम को लेकर थोड़ा अधीर थे, उन्हें अब सफलता की झलक दिखेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आपकी बातों का सभी पर असर पड़ेगा। फाइनेंस - पैसे की स्थिति सामान्य रहेगी, कुछ नया सीखने या खरीदारी की योजना हो सकती है। खर्चे सोच-समझ कर करें। लव लाइफ - रिश्तों में खटास बढ़ सकती है, एक दूसरे के साथ छोटी सी बातें भी दिल को दुखाने वाली हो सकती हैं इसलिए शब्दों का कम ही उपयोग करें। हेल्थ - तनाव कम करने की कोशिश करना मुश्किल लगेगा लेकिन फिर भी जहां मन लगे उस काम को करें नेचर के साथ समय बिताना राहत देगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि के लिए आज के दिन की स्थिति आपके लिए हलचल बनी रह सकती है। घर में कुछ बातों के चलते भाई बहनों के साथ कुछ तकरार हो सकती है, काम के लिए इस समय एक दूसरे पर थोप सकते हैं। आज के दिन खुद के लिए समय निकालें और हो सके तो कुछ सोशल वर्क में शामिल। करियर - काम के लिए स्थिति धीमी गति से ही चलने वाली है। ऑफिस के कुछ नए नियम बन सकते हैं, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं लेकिन आप इसे जल्दी संभाल लेंगे। कारोबार को लेकर आज के दिन चापलूसों से बचें और अपने व्यवहार में कूटनीति का पालन करने की जरूरत है। फाइनेंस - पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी हो सकता है कुछ अनजान खर्चे आ जाएं सेहत या घर की साज सज्जा के लिए लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ - किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है, आज अगर हो सके तो अनजान पर भरोसे से बचें और खुद की छवि पर ध्यान रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य होगा, मन में उदासी रह सकती है जिससे बचना आसान नहीं होगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल