आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कुछ रुके हुए कामों को पूर करने के लिए बेहतर होगा। पूरे जोश में रहने वाले हो जिसके कारण कुछ नया करने का दिल करेगा चाहे काम में हो या लाइफ में। थोड़ी टेंशन भी हो सकती है, लेकिन आप उसे स्मार्टली हैंडल कर लोगे। लोग आपके आइडिया को नोटिस करेंगे। करियर - आज काम में जोश तो होगा लेकिन होश भी रहे क्योंकि आप अपनी जिद में कुछ गलतियों को दोहरा सकते हैं। जो प्लानिंग पिछले दिनों से चल रही थी अब उसे एक्जिक्यूट करने का टाइम है। ऑफिस में आपके कॉन्फिडेंस की तारीफ हो सकती है। फाइनेंस - पैसे के मैटर के चलते थोड़ा अलर्ट रहना होगा चाहे खर्चे अचानक से आए लेकिन कंट्रोल में रहेगा। लव लाइफ - दिल की बातें शेयर करने का बढ़िया मौका है। रिलेशन में थोड़ा रोमांच जोड़ने का टाइम है कोई दिलचस्प मैसेज आ सकता है हेल्थ - एनर्जी लेवल हाई रहेगा लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें क्योंकि आप उसी के चलते मुश्किल में पड़ सकते हैं जरा सा रेस्ट और थोड़ी सी ताज़ी हवा बहुत काम आएगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज के दिन बारहवें भाव में चंद्रमा का असर आपको दिन शांति से निकालने का संकेत देता है। कोई भी काम जल्दबाज़ी में मत करना। थोड़ा आराम भी जरूरी है और प्लानिंग भी। रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। इस समय आप कुछ बाहरी लोगों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। करियर - वर्कप्लेस पर चीज़ें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी पर सही दिशा में होंगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो कोई अच्छा डील पक्का हो सकता है। नौकरी वालों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं। फाइनेंस- इस समय सेविंग के लिए आप कुछ प्लान के बारे में सोच विचार करने वाले हैं इस समय पैसों के मामले में आप जोब खर्च रोक न पाएं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा इमोशनल हो सकते हैं पार्टनर के साथ डीप टॉक हो सकती है। जो लोग किसी पुराने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज थे उन्हें क्लैरिटी अभी भी न मिल पाए। हेल्थ - थकावट या भारीपन महसूस हो सकता है पैरों में समस्या के चलते दिक्कत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृष राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि शनिवार के दिन अपने आस पास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं तो आपके चार्म और बातचीत के स्टाइल से आज लोग इम्प्रेस होने वाले हैं। जो चीज़ें अटकी हुई थीं उनमें से अब बाहर निकलने का चांस है। सोशल नेटवर्क स्ट्रॉन्ग रहेगा। करियर - कारोबार के चलते आज आप लंबी ट्रैवलिंग में रह सकते हैं। आपकी बातचीत का तरीका कमाल करेगा जो भी क्लाइंट या बॉस से डील करोगे, उसमें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो सकती है। फाइनेंस - इस समय धन आ सकता है लेकिन खर्च भी हो सकता है तो अब दोनों बैलेंस में रहे कैसे इसे आपको ही देखना होगा। लव लाइफ - दिल की बात जुबां पर लानी है तो आज मौका है और डेट प्लान करने के लिए परफेक्ट डे भी है। हेल्थ - हेल्थ ठीक-ठाक रहेगी लेकिन स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करो आंखों और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज शनिवार के दिन कर्क वालों का दिल थोड़ा ज्यादा सेंटी हो सकता है अपने परिवार की ओर आप भावनाओं से भरे होंगे। इसी इमोशन से आप लोगों का दिल भी जीत लेंगे। दोस्तों के साथ कोई छोटा गेट-टुगेदर या मीठी बातों का दौर चलेगा। करियर - वर्कप्लेस पर माहौल थोड़ा सॉफ्ट रहेगा, और आप भी थोड़ा शांत मूड में रहोगे। क्रिएटिविटी वाले काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। किसी पुराने कलीग से बातचीत हो सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। फाइनेंस - खर्चा सोच-समझकर करना होगा आज कोई फैमिली या इमोशनल खर्चा हो सकता है लेकिन पॉकेट अलर्ट रखो। लव लाइफ - आज तो प्यार की बारिश हो सकती है, पार्टनर से कनेक्शन गहरा होगा। वर्क प्लेस में किसी पर आकर्षण भी रहने वाला है। हेल्थ - इमोशनल ओवरलोड हो सकता है इसलिए खुद को हल्का रखने के लिए म्यूजिक सुनो, वॉक पे जाओ या अपनी फेवरेट चीज़ विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज शनिवार के दिन अपनी मस्ती में दिखाई देंगे। अपने आस पास की चीजों को लेकर ज्यादा ध्यान न देना चाहें। दोस्तों को काल कर सकते हैं या अपने लिए कोई पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। बस ध्यान रखना है कि इस ग्लैमर में घमंड ना आ जाए। करियर - बॉस हो या कलीग, सब आपकी परफॉर्मेंस नोटिस करेंगे। जो लोग लीडरशिप रोल में हैं, उनके लिए दिन बहुत खास हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए भी कोई खास अपॉर्च्युनिटी आ सकती है। आपके काम को लेकर फैसले आज लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं। फाइनेंस - आज पैसा आएगा और खुद को रिवॉर्ड देने का मूड भी बनेगा कोई ब्रांडेड चीज लेने का दिल करेगा लेकिन देख लो, बजट न हिल जाए। लव लाइफ - रोमांस का तड़का लगेगा आज पार्टनर आपकी तारीफों के पुल बांध सकते हैं। अकेले हैं तो आप लोगों की लाइफ में कोई अट्रैक्शन एंटर कर सकता है। हेल्थ - एनर्जी बढ़िया रहेगी लेकिन खुद को ओवर बर्डन मत कर शाइन तो करो लेकिन रिचार्ज भी जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के दिन चंद्रमा अष्टम की भूमिका में होगा इसलिए थोड़ा आराम से काम करें। कोई समस्या परिवार की ओर से मिल सकती है। आप अभी क्या काम पहले करुं इसे लेकर भी बिजी रहेंगे। आज कोई किताब पढ़ने या कोई ऐसी बात सुनेंगे जो पहले न सुनी हो दोस्तों के साथ डीप टॉक होने का समय भी होगा। करियर - काम को लेकर फोकस न बन पाएं इसलिए कोशिश करें की मन को उलझने से बचाएं। वैसे डिटेल्स पर पकड़ आपकी स्ट्रेंथ अच्छी है, तो आप हर छोटी चीज़ पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। कारोबार में आपके लिए समय काफी मुश्किल भरा भी हो सकता है। फाइनेंस - पैसों की प्लानिंग आज काम आएगी बजट बनाओ और उसी पर चलो बेकार के खर्चे से बच सकते हो। कोई जरूरी खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी सी परफेक्शन की मांग हो सकती है। आप चाहते हो कि सब कुछ बैलेंस में हो लेकिन थोड़ा फ्लो में भी चलो, सब ठीक रहेगा। हेल्थ - हेल्थ स्टेबल है लेकिन ज्यादा सोचने से माइग्रेन या थकावट हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला वालों के लिए आज का दिन एकदम चिल रहने वाला है बस थोड़ा चैलेंज अपनों की ओर से मिल सकता है। आप बाहरी लोगों की मदद करते करते ये न भूलें की घर में भी आपकी जरूरत है। एजुकेशन के मामले में दिन बेस्ट रहने वाला है। करियर - काम में डिस्कशन और मीटिंग्स ज्यादा होगी अपनी बात अच्छे से रखना जरूरी है। टीम वर्क में आपकी मौजूदगी से सबको फायदा होगा। कोई नया कॉन्टैक्ट या क्लाइंट जुड़ सकता है। फाइनेंस - आज के दिन मूवी, शॉपिंग या गिफ्ट वगैरह को लेकर आक खर्च हो सकता है लेकिन ओवरस्पेंडिंग से बचना है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें होंगी कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर हो सकते हैं। किसी फ्रेंड से स्पेशल फीलिंग आ सकती है। हेल्थ - बॉडी फिट रहेगी लेकिन माइंड को भी रिलैक्स देना जरूरी है। मेडिटेशन, योग या म्यूजिक जो अच्छा लगे वो करो। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार का दिन थोड़ा सीरियस मोड में काम दे सकता है। अंदर ही अंदर काफी कुछ सोच रहे होगे लेकिन बाहर से एकदम शांत। लोग आपकी एनर्जी को नोटिस करेंगे बस थोड़ा खुल के बात कर लो। किसी दोस्त से बात करने पर मन की कुछ दुविधाएं भी दूर होंगी। करियर - कारोबार के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, अपने काम में कुछ पुराने माल की वापसी का समय भी होगा। प्लानिंग और स्ट्रैटेजी बन रही है और आप आने वाले दिनों में उसमें काम करने की तैयारी में भी होंगे जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस - धन संबंधित कोई सीक्रेट प्लानिंग हो सकती है बैंक सेविंग या सिप करने का मूड है तो रिसर्च करके चलो। लव लाइफ - दिल की बात अंदर मत रखो जो कहना है, कह दो लेकिन थोड़ा नम्रता से और बिना दबाव के तभी रिलेशनशिप में गहराई आएगी। हेल्थ - हेल्थ के मामले में ड्राइविंग या कहीं रनिंग कर रहे हैं तो संभल कर करें। स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है कुछ समय अकेले में बिताओ रिसेट हो जाओगे विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु वालों के लिए आज शनिवार का दिन फुल ऑन फन एंड फोकस का दिन है रहे तो ज्यादा बेहतर होगा। मन करेगा कि घूमो कुछ नया एक्सप्लोर करो या किसी पुराने दोस्त से दिल खोल के बातें करो। इस समय किसी भाई बंधुओं को आप से मदद भी चाहिए हो सकती है। शाम को फंगशन इत्यादि में जाने को मिल सकता है। करियर - काम को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है कुछ फाइल या सामान्य इधर उधर होने से काम देरी से शुरु हो पाए लेकिन पॉजिटिव अप्रोच से सब ठीक हो जाएगा। कोई नया आइडिया लोगों को इम्प्रेस कर सकता है। फाइनेंस - कोई पुराना पैसा अटक गया हो तो वापस मिलने का चांस है। आप आज अपने दोस्तों के साथ मस्ती पर भी कुछ पैसा लगाने वाले हैं। लव लाइफ - सिंगल लोगों को किसी पुराने जान-पहचान वाले से टॉक स्टार्ट हो सकती है। इस समय अपने दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करने वाले हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ कमजोर होती भी है तो आप जल्द ही रिकवर भी कर लेंगे। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: शनिवार के दिन मकर राशि वालों का फोकस जबरदस्त रहेगा जो करना है कर के ही मानोगे चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। इस समय जरुरी है की उन चीजों पर ध्यान दो जिसे आप अभी तक कर नहीं पाए हैं। घर में कोई पूजा पाठ या कुछ पार्टी का रंग दिखाई दे सकता है। करियर - टारगेट्स, मीटिंग्स और डेडलाइन इतना काम होने वाला है तो ध्यान से करें। वैसे सब कुछ कवर करने का मूड रहेगा। बॉस भी खुश होंगे और टीम में आपकी धाक जमेगी। कोई बड़ा डिसीजन लेना हो तो आज सही टाइम है। फाइनेंस - आज के दिन इनकम में कुछ स्टेबिलिटी दिखेगी कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट आज मुस्कुराएगी। घर के लिए कुछ नया खरीद सकते हो। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा सीरियस मोड रहेगा आप इमोशनली कम्युनिकेट करने की कोशिश करोगे। हेल्थ - ओवरवर्क से थकावट आ सकती है शरीर को आराम और नींद दोनों चाहिए वर्ना बैटरी डाउन हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले इस समय कुछ स्लो काम करने के मूड में होंगे लेकिन दोपहर से ही कुछ नया करने के मूड में भी दिखाई देने वाले हैं। वैसे तो घूमना-फिरना, लोगों से मिलना सब कुछ लिस्ट में है पर अगर देर हो भी रही है तो कोई बात नहीं समय आने पर काम बनते चले जाएंगे। पुराने झंझटों को छोड़ने का मूड बनेगा। करियर - बिजनेस को लेकर नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं पर ध्यान रखें की संभल कर काम करें क्योंकि कुछ काम रुक भी सकते हैं। ट्रैवल या ऑनलाइन वर्क से जुड़ी चीज़ों में आप को एक्स्ट्रा ध्यान देना होगा। फाइनेंस - ट्रैवल, दोस्तों या गैजेट्स पर खर्चा हो सकता है पैसों को लेकर आज ओपन माइंडेड रहना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - कोई पुराना रिश्ता फिर से एक्टिव हो सकता है या फिर कोई नया इंसान दिल के पास आ सकता है। रोमांटिक वाइब्स पूरे दिन बहती रहेंगी। हेल्थ - इस समय सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, ज्यादा मूवमेंट से थकावट हो सकती है। पानी पीते रहो और मोबाइल से थोड़ी दूरी बना लो। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज शनिवार के दिन मीन राशि वालों के लिए काम की स्थिति में घर के सदस्यों के लिए कुछ अधिक भागदौड़ रहने वाली है। बच्चों की ओर से हेल्प मिल सकती है और इस समय पर आप कुछ मायनों में सोशल वर्क के लिए भी उत्साहित रहने वाले हैं। माता -पिता का प्रेम आपको मिलेगा। करियर - काम को लेकर स्थिति नार्मल रहेगी। अपने आस पास के लोगों की मदद करने और आर्ट, क्रिएटिविटी या कोई इमोशनल इंटेलिजेंस वाला काम है तो आज आप चमक जाओगे। लोग आपके आइडिया या फील को समझने की कोशिश करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव हो सकता है बच्चों के लिए कुछ खरीदारी अधिक रहने वाली है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ी स्वीटनेस थोड़ी उलझन हो सकती है। बातों से बात बनेगी तो खुलकर कम्युनिकेशन करो। हेल्थ - माइंड थोड़ा ओवरथिंकिंग मोड में जा सकता है इसलिए ध्यान या वॉक परफेक्ट रहेगा रात को जल्दी सोना फायदेमंद होगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल