false: मेष राशिफल आज के राशिफल में चंद्रमा समेत अन्य ग्रहों का प्रभाव बाहरी स्तर पर आपको शामिल रखने वाला है। परिवार से दूर जाकर काम करने की स्थिति भी बनती है। इस समय काम-काज में किसी का सहयोग आपको राहत देगा लेकिन फिर भी आप के लिए थकान वाला समय तो होगा ही। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का मन भी रहेगा। इस समय काम से हटते हुए कुछ और बातों की ओर ध्यान रह सकता है। कारोबार में इस समय तेजी का समय बना हुआ है। फाइनेंस - आपको अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं। एक अच्छी योजना आपको भविष्य में धन के मामले में स्थिरता दे सकती है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में गर्मजोशी और प्यार बढ़ेगा। यह समय सिंगल लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार बना रह सकता है। इस समय आपको अधिक तनाव से बचने की आवश्यकता होगी। वृषभ राशिफल आज के राशिफल अनुसार आपके लिए छठे चंद्रमा की स्थिति प्रतिस्पर्धा दे सकती है जिसमें अपनों के साथ ही कुछ कंपटीशन के मूड में रह सकते हैं। इस समय आस-पड़ोस के साथ आपके बातचीत कुछ जरूरी मुद्दों को सामने लाने वाली भी होगी। करियर - काम को लेकर कुछ रिलैक्स रहें क्योंकि प्रेशर लेना आप के लिए ही समस्या खड़ी कर सकता है। इस समय जो लोग अपने काम में कुछ नए सामान या नई चीजों को जोड़ने वाले हैं उन्हें हर चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस: खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन साथ ही कुछ अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं। लव लाइफ: लव लाइफ में इस समय अपने पुराने विवाद या रुठने मनाने की स्थिति से अब आगे बढ़ पाएंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं जिससे एक दूसरे का दर्द अनुभव कर पाएंगे। हेल्थ: सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें, खासकर अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें इस समय आप का बदलाव हेल्थ पर ही असर डालेगा। मिथुन राशिफल आज के राशिफल में आपके लिए परिवार के लोगों के साथ कहीं अचानक से बाहर जाने का समय बनता है। बच्चों को अपने माता-पिता से प्रेम और स्नेह मिलेगा। इस समय छात्र अपनी पढ़ाई में ध्यान लगा पाएंगे और अच्छे अंक भी पा सकते हैं। करियर - काम में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन आपको खुद को साबित करने के लिए अभी भी कोशिश बनाए रखना जरूरी होगा। इस समय पर किसी मित्र की मदद से आप नए काम की प्राप्ति करने के लिए कुछ अधिक भागदौड़ में लगे रह सकते हैं। फाइनेंस - आक के दिन किसी से पैसों की मांग लगी रहने वाली है, इस समय इन्वेस्टमेंट से जुड़ी योजना में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। लव लाइफ - आपको अपने पार्टनर से गहरी समझ मिल सकती है। आप दोनों के बीच संवाद में सुधार आएगा। हेल्थ - शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द या खिंचाव हो सकता है, इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखें। कर्क राशिफल आज के राशिफल अनुसार आप का दिन काम को पूरा करने में बीतेगा। कुछ जरूरी कामों के लिए आप परिवार में किसी से मदद की इच्छा रख सकते हैं। इस समय बड़ों को लेकर आप बंधन का अनुभव भी कर सकते हैं लेकिन इन बातों पर अधिक विचार से बचें। करियर - आपके करियर में कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। इस समय आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नए काम में सफलता पाने के लिए आपको खुद को साबित करना होगा। कर्मचारियों से मदद मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, इस समय ध्यान रखें कि आप अपने खर्चों को सीमित रखें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, इस समय काम की अधिकता कुछ थकान बढ़ा सकती है। false: सिंह राशिफल आज के राशिफल अनुसार ग्रहों का प्रभाव आपके लिए इस समय बाहरी संपर्क के अलावा भाई बंधुओं के साथ काम को दिखाता है। इस समय घर में पिता पक्ष की ओर से आप को दूसरों से ज्यादा बातें भी सुनने को मिल सकती है लेकिन खुद को शांत रखें जिससे बात बिगड़े नहीं। करियर - नौकरी में सरकार पक्ष की ओर से कुछ नई बातें आप के लिए सामने होंगी। जो लोग घर से दूर रह कर काम कर रहे हैं वे इस समय अपनी योजनाओं में तेजी से आगे बढ़ने के पक्ष में होंगे और आराम को भी नकार सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन घर का कोई छोटा सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं। पैसों का खर्च किसी करीबी पर होने वाला है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कहीं जाने के लिए यात्रा का संकेत दिखाई देता है। इस समय दोस्तों को भी इग्नोर करते हुए साथी को सहयोग देना चाहेंगे। हेल्थ - मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में लाभ चाहते हैं तो आज के दिन कुछ समय मेडिटेशन या फिर व्यायाम को करें। कन्या राशिफल आज के राशिफल अनुसार घर में आपकी भूमिका को प्रशंसा मिल सकती है। इस समय बच्चों के एड।इशन या अन्य एजुकेशनल कामों को करने के लिए पेरेंट्स कुछ भागदौड़ भी कर सकते हैं। माता की ओर से सहयोग अच्छा रह सकता है। करियर - करियर में स्थिरता रहेगी, लेकिन आपको नई बातें सीखने को मिल सकती है जिसके चलते असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मदद मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर आपको राहत रहेगी और पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। लव लाइफ - पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अपने पार्टनर को परिवार से मिलाने की इच्छा बनी रहेगी। हेल्थ - गले या मुख से जुड़े रोग कुछ असर डाल सकते हैं इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें। तुला राशिफल आज के राशिफल अनुसार परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ बिताए गए पल खास होंगे। घर में कोई नई चीज लाने पर विचार हो सकता है। हालांकि, किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते समाधान निकल आएगा। करियर - आज के दिन काम में आप अगर कुछ बदलाव का विचार रखें हैं तो इस समय आपको कुछ फैसले सोच-समझ कर लेने होंगे। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप कुछ लकी रहने वाले हैं। इस समय फ्लर्ट करने के मूड में भी आप होंगे जो नए लोगों को आकर्षित करेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय आंखों में जलन या अधिक पानी आने की समस्या परेशानी दे सकती है। वृश्चिक राशिफल आज के राशिफल अनुसार आज के दिन लोगों के साथ आप का संपर्क कुछ नई समस्याओं को जन्म दे सकता है। आपके लिए इस समय घर का माहौल कुछ बेचैनी को देने वाला है। इस समय आप का मन सोशल मीडिया में ही लगा रह सकता है। करियर - काम के लिए आज आप अधिक तैयार न रह पाएं, छोटी सी बात भी बड़ी लग सकती है। काम में दूसरों के कारण चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपके कार्य में सफलता के संकेत हैं। मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। फाइनेंस - अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति संतुलित रह सकती है। लव लाइफ - इस समय किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी से बचें। आप को बाहरी आकर्षण का अनुभव होगा लेकिन ध्यान रखें। हेल्थ - मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको खुद को आराम देना होगा। false: धनु राशिफल आज के राशिफल अनुसार आप के लिए बातें कुछ पहले से बेहतर हो सकती हैं। घरेलू मामलों के लिए आप की सोच कारगर तरीके से काम भी कर सकती है। आज के दिन अपने दोस्तों के साथ मेल-जोल का और मस्ती का समय होगा। करियर - यह समय किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके लिए कार्य में सफलता की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। नई जिम्मेदारी आपको भविष्य में एक नई दिशा दे सकती हैं। फाइनेंस - किसी नई पैसों से जुड़ी योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ - आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति प्यार और समझ बढ़ेगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामले में इस समय कोई बड़ी समस्या नहीं होगी बस अपनी दैनिक गतिविधियों में सावधानी बरतें। मकर राशिफल आज के राशिफल अनुसार परिवार में सुकून और शांति का वातावरण होगा। किसी छोटे-मोटे मतभेद के कारण तनाव हो सकता है। इसके बावजूद, आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताने में सफल होंगे। करियर - काम को लेकर आप मेहनत के मूड में होंगे, इस समय मिटींग्स भी चलने वाली है जो आने वाले काम की रूपरेखा तैयार हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में कपड़ों और फैशन से जुड़े काम अच्छे से बढ़ने वाले हैं। फाइनेंस - धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के किसी दसय पर अचानक खर्च बढ़ भी सकता है। लव लाइफ - सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के लिए आप का सहयोग रहने वाला है। हेल्थ - आज के दिन बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। इस समय आप के लिए खान पान पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। कुंभ राशिफल आज के राशिफल अनुसार इस समय परिवार में आपके लिए एक अच्छा माहौल रहेगा। घर में उत्सव का माहौल बन सकता है, और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। लेकिन कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा। करियर - काम के लिए आप अपनी तरफ से कोई काम लंबित नहीं रखना चाहेंगे। कुछ कामों को आप समय सीमा से पहले कर सकते हैं। इस समय नौकरी में यात्रा का समय भी होगा जो माल की आपूर्ति या फिर किसी जरूरी चीजों को ले जाने के लिए भी हो सकता है। फाइनेंस - किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है, लेकिन नए निवेश से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आपसी समझ और विश्वास का स्तर बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते में हैं, तो इस समय आप दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको आराम की जरूरत होगी। मीन राशिफल आज के राशिफल अनुसार इस समय परिवार में कुछ मिले जुले असर दिखाई देंगे, इस समय कोशिश रहेगी कि आपस में बेहतर सामंजस्य बना रहे। इस समय किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत या मुलाकात भी संभव दिखाई दे सकती है। करियर - नौकरी में आप के लिए आज का दिन भी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने के लिए जरूरी होगा। अगर हो सके तो इस समय किसी भी तरह की गुटबाजी से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। फाइनेंस - उधार या कोई लोन आपको परेशान कर सकता है। इसलिए, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप दोनों के बीच सच्चा प्यार रहेगा। हेल्थ - इस समय सही आहार और नियमित व्यायाम से शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों में सुधार होगा। For more details, you can read your Daily Horoscope