आज का राशिफल मेष: मेष के लिए भाग्येश गुरु होने वाले हैं उच्चस्थ फैमली में नए विचारों या योजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। कोई दोस्त या रिश्तेदार अचानक घर आ सकता है जिससे माहौल हल्का-फुल्का और जीवंत हो जाएगा। बच्चों से जुड़ी कोई खबर मन को सुकून दे सकती है।करियर - वर्कप्लेस पर आप अपनी अलग सोच से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। इस समय अपने काम में देरी की स्थिति से प्रभावित रहेंगे लेकिन कुल मिलाकर बेहतर नतीजे आएंगे। अकेले काम करने में भी आज मेहनत बनी रहने वाली है। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकता है।फाइनेंस - ऑनलाइन खरीदारी या तकनीकी गैजेट्स पर खर्च संभव है फिजूलखर्ची से बचें। किसी मित्र या जान पहचान वाले से धन संबंधी सलाह या प्रस्ताव मिल सकता है तुरंत निर्णय न लें।लव लाइफ - कोई नई शुरुआत या पुराने रिश्ते को फिर से मौका देने का विचार बन सकता है। आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से थोड़ी दूरी रखें और खुद को रिलैक्स करने का समय दें। मेडिटेशन या कोई रचनात्मक कार्य आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज का दिन इमोशनल रूप से काम करवाने वाला होगा इसलिए संवेदनशील रह सकते हैं। आप अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति के बल पर अच्छे निर्णय लेंगे। घर पर कुछ आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है पर फिर भी ऊर्जा का स्तर बढ़ता रहेगा।करियर - काम में आज के दिन कुछ बदलाव या अलग करने का मन रहेगा। कुछ कल्पनाशीलता से लाभ होगा इस समय नए लोग जुड़ सकते हैं। बहुत ज्यादा भावनात्मक होकर निर्णय लेने से बचें। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा अपने विचार स्पष्ट रूप से रखें।फाइनेंस - उधार या लेन-देन याद आ सकता है और उसे निपटाने का अवसर भी मिलेगा। अगर घर के लिए कोई वस्तु खरीदनी है तो आज का दिन अनुकूल है।लव लाइफ - आप दिल की बात कहने में सफल रहेंगे और संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। किसी पुराने परिचित से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, भावनाओं में बहने से पहले स्थिरता से सोचें।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, लेकिन इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो सकती है। मौसम या खानपान का असर पेट या सर्दी-जुकाम के रूप में दिख सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा, अपने आप को घर के साथ अपने लोगों के लिए तैयार रखेंगे। कुछ काम की अधिकता के कारण ध्यान बंट सकता है। कामों को लेकर जोश रहेगा पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कुछ पुराने अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं।करियर - काम में आज शुरुआती पकड़ रहेगी अच्छी, अपने साथ में लगे लोगों के साथ मस्ती के पलों को भी शेयर कर पाएंगे। काम के बोझ से डरें नहीं आज का दिन आप को उत्साह और आगे बढ़ने का मौका भी देगा। कारोबार में हैं तो नए प्रोजेक्ट पर विचार हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन खास हो सकता है।फाइनेंस - इनकम स्थिर रहेगी अचानक कोई खर्चा सामने आ सकता है। आज कुछ वस्तु की खरीदारी आपके लिए खुशी और जोश का कारण भी रहेगी।लव लाइफ - रिलेशनशिप में पैशन रहेगा अपने इगो क्लैश से बचना जरूरी है। पार्टनर को साथ मे लेकर कहीं बाहर जाने ओर जरुरी कामों को निपटाने की जिम्मेदारी आज रहेगी।हेल्थ - शारीरिक रूप से ठीक रह सकते हैं और इस समय काम की अधिकता के कारण बस थकान ही शरीर को प्रभावित करने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन स्थिरता लाने की कोशिश में बीतेगा। कुछ फैसलों को लेकर मन में उलझन रह सकती है पर फिर भी आज परिवार को अपनी ओर से संतुष्ट करने की इच्छा रखे हुए हैं। घर पर जुड़ी कोई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।करियर - ऑफिस में किसी सीनियर से राय मशविरा करना फायदेमंद रहेगा इस समय अपने कार्य स्थल को बेहतर करने या कुछ डेकोरेशन में भी भाग ले सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। बिज़नेस में कोई डील आगे बढ़ सकती है।फाइनेंस - फाइनेंशियल कंडीशन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, रुके हुए पैसे की वापसी की संभावना है। प्रॉपर्टी या सेविंग्स से जुड़ा निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - अपने दांपत्य जीवन में आज आपको पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत करने का अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ घरेलू मामलों में भी भागदौड़ रहेगी।हेल्थ - थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है। शरीर को थोड़ा आराम देना जरूरी होगा वरना आगे के लिए मुश्किल होगी।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा होगा, लेकिन अंदर से थोड़ी बेचैनी भी रह सकती है। खुद के साथ साथ दूसरों के लिए काम करने की ज़रूरत महसूस होगी। इस समय करीबी लोगों के सामने। लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे लेकिन किसी की बात चुभ भी सकती है।करियर - ऑफिस या बिजनेस में आज खुद को लीड करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपकी लीडरशिप से इंप्रेस होंगे, कुछ विरोध भी कर सकते हैं लेकिन आप बैलेंस बना लेंगे। क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आज कोई बड़ा आइडिया सामने आ सकता है।फाइनेंस - पैसे को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले थोड़ा रुक जाएं। आज जरूरत से ज्यादा खर्च करने का मूड बन सकता है, खासकर लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों पर।लव लाइफ - लव लाइफ में आज किसी अट्रैक्टिव इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी इस समय एक साथ कई चीजों को करने का प्रेशर आपको परेशानी दे सकता है पर कुल मिलाकर स्थिति बेहतर होगी।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा मिलीजुली फीलिंग्स लेकर आ सकता है। कुछ कामों में परफेक्शन की चाहत आपको थका सकती है। माइंड एक्टिव रहेगा लेकिन दिल कुछ बातें लेकर उलझ सकता है। कोई छोटी सी बात दिनभर सोचने पर मजबूर कर सकती है।करियर - ऑफिस में डिटेल्स पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। गलती की गुंजाइश कम रहे इसलिए फोकस बनाए रखें। काम करना मुश्किल लग सकता है क्योंकि इस समय कोई न कोई पार्टी भी आयोजित रह सकती है। खुद के काम को पूरी मेहनत और बेहतर तरीके से होगा।फाइनेंस - कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है हेल्थ या होम अप्लायंसेस से जुड़ा हुआ खर्च रहेगा। बचत पर थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, दिन के अंत तक कुछ संतुलन बन सकता है।लव लाइफ - पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें हो सकती हैं जिन्हें एक्सप्रेस करना मुश्किल लग सकता है, अपने साथी के लिए कुछ करने की इच्छा आज मस्ती देने वाली है।हेल्थ - थोड़ी टेंशन या बैक नेक रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती है इस समय खुद को काफी एक्टिव बना कर रखेम।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन को बैलेंस में बनाने की कोशिश लगी रहने वाली है। कुछ चीज़ों में इस समय सामान की कमी के कारण देरी होगी पर फिर भी समय पर स्थिति बेहतर होने लगेगी। घर में बच्चों की उछल कूद बनी रहने वाली है।करियर - काम में आज के दिन आपकी डिप्लोमेसी बनी रहने वाली है, आप दो विरोधी विचारों के बीच बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। क्रिएटिव या डिजाइन से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है।फाइनेंस - कोई पुराना पेमेंट मिल सकता है या खर्च की प्लानिंग बेहतर हो सकती है। शेयर, म्यूचुअल फंड या इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - आप सामने वाले की फीलिंग्स समझेंगे अपनी बात कहने में थोड़ी हिचक हो सकती है किसी खास इंसान से दिलचस्प बातचीत हो सकती है।हेल्थ - माइंड थोड़ा एक्टिव रहने वाला है इस समय काफी मामलों में जोश बना रहने वाला है। सेहत पर इन बातों का असर भी होगा तो सजग रहें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन इमोशनली थोड़ा भारी लग सकता है। मन में कई परतें खुलेंगी कुछ बातें जो छुपी थीं, अब सामने आने का वक्त है। किसी करीबी से खुलकर बात करने का मन होगा, लेकिन कंफ्यूजन भी रहेगा कि कितना शेयर करें।करियर - काम में गहराई से सोचने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा। आपकी ऑब्जर्वेशन पावर मजबूत रहेगी इस समय दूसरे भी आपको लेकर समस्या में रह सकते हैं। कामकाज में किसी की बात दिल को लग सकती है ओवररिएक्ट करने से बचें।फाइनेंस - कोई पुराना खर्च या उधार याद आ सकता है, पैसा फंसने का डर रहेगा पर दिन के दूसरे हिस्से में कोई पॉजिटिव अपडेट मिल सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में इंटेंस फीलिंग्स रहेंगी। पार्टनर से जुड़ी कोई बात या सीक्रेट खुल सकता है या आप कुछ शेयर कर सकते हैं। हेल्थ - इमोशनल स्ट्रेस या डार्क मूड हो सकता है खुद को ज्यादा प्रेशर में न लें, वॉटर थेरेपी या ध्यान करना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: फैमली में आपकी भूमिका के लिए स्थिति काफी विशेष होने वाली है, जरूरी कामों में के किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मुद्दे पर हल्की तकरार हो सकती है, आपकी समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। करियर - कामकाज में टाइम को लेकर ध्यान रखें ताकि कुछ पेंडिंग न रहे। अपने काम के लिए दूसरों को संगठित करना आसान नहीं होगा फिर भी कुछ बातों के चलते सुझावों को महत्व मिलेगा। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे और साझेदारी में कोई नई शुरुआत हो सकती है।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। इस समय कुछ घरेलू वस्तुओं के लिए खरीदारी जोर पर रहेगी।लव लाइफ - आज के दिन रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। पुराने झगड़े अब बीते दिनों की बात हो सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे सुबह की सैर या ध्यान आपको संतुलन देने में मदद करेगा। आंखों या पीठ में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है, सतर्क रहें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: घर में मस्ती का माहौल होगा वहीं कुछ बातों को लेकर नोक झोंक भी बनी रहने वाली है, फैमिली की जरूरतों को समझेंगे और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। घरेलू कामकाज में नियंत्रण रहेगा इस समय किसी धार्मिक कार्य या पूजा का आयोजन संभव है।करियर - ऑफिस में कार्यक्षमता की सराहना होगी और कोई जिम्मेदारी पूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। फ्रीलांसिंग या टेक्निकल क्षेत्र में किसी बड़े क्लाइंट से संपर्क मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन काम की अधिकता लेकर आने वाला है।फाइनेंस - घरेलू बजट को संतुलित करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा घर परिवार की मांग भी आपको कुछ ज्यादा खर्च की ओर ले जा सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में एक दूसरे पर भरोसा बना कर रखें संभव है की पार्टनर की ओर से टाइम कम ही मिल पाए। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें।हेल्थ - आज गलत खानपान से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए दिनचर्या में थोड़ी अच्छी डाइट शामिल करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले खुद को विचारों की हलचल से भरा पाएंगे। कोई नया आइडिया या प्लान दिमाग में आएगा पर उसे लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन भी रह सकता है। दोस्तों या भाई-बहनों से बातचीत करने का मन होगा।करियर - आज मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है जिसके चलते काम की अधिकता रह सकती है लेकिन आप उसे अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। मीडिया, राइटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है।फाइनेंस - इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं कुछ लाभ की प्राप्ति का भी टाइम रहेगा इस समय कुछ मनपसंद चीजों की खरीदारी भी होने वाली ऎ।लव लाइफ - लव लाइफ में बातें बिगड़ने से पहले उन्हें सुलझा लेना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े से बचें।हेल्थ - आज के दिन दौड़ धूप बनी रहने वाली है, अपने काम को करने के चक्कर में खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन इमोशन्स से जुड़ा रहेगा आप का मन कुछ न कुछ बातों को लेकर अलग करने के मूड में होगा और साथ ही। किसी पुराने रिश्ते या याद से मन विचलित हो सकता है। घर परिवार से जुड़े कामों में व्यस्तता रह सकती है।करियर - ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है अगर आप उसे शांत दिमाग से संभाल पाते हैं तो फिर स्थिति रहेगी बेहतर। किसी महिला सहकर्मी से सपोर्ट मिल सकता है कारोबार में स्थिरता रहेगी।फाइनेंस - घर या फैमिली से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है सेविंग्स में से कुछ हिस्सा खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - भावनाओं का उतार चढ़ाव रहेगा पार्टनर से खुलकर बात करें, वरना कुछ न कुछ बातों के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। हल्का भोजन और नियमित समय पर खाने की आदत फायदेमंद रहेगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल