आज का राशिफल मेष: आज आप घर के कामों में शामिल रहेंगे और कॉन्फिडेंस हाई लेवल पर रहेगा। जो काम पहले अटके पड़े थे, अब वो पूरे होने के पूरे चांस हैं। घर का माहौल थोड़ा मूड चेंज वाला रह सकता है, लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि दिन का एंड पॉजिटिव और सुकून भरा होगा। करियर - ऑफिस में आप टॉप पर रहने वाले हो। सीनियर्स की नजर आपके काम पर रहेगी और जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छे संकेत मिलने वाले हैं। अगर खुद का बिजनेस है तो थोड़ा सब्र रखो, ग्रोथ धीरे-धीरे दिखेगी। फाइनेंस - पैसा आएगा, पर खर्चे भी मस्ती से चलते रहेंगे। अगर इन्वेस्टमेंट का मूड बना रहे हो, तो किसी भरोसेमंद एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लो। लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन होगा, लेकिन सामने वाला अगर रिस्पॉन्सिव नहीं है तो थोड़ा वेट करो। हर रिश्ते में टाइम और ट्रस्ट दोनों लगते हैं। हेल्थ - एनर्जी जबरदस्त बनी रहेगी, लेकिन लापरवाही से भोजन और रूटीन में बदलाव की आदत से सेहत गड़बड़ा सकती है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए मन थोड़ा इमोशनल मोड में रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगेगा और कोई छोटी ट्रिप या गैदरिंग का प्लान बन सकता है, जो मूड फ्रेश कर देगा। करियर - वर्क को लेकर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। हर स्टेप सोच-समझ कर लें अगर किसी को काम सिखा रहे हैं काफी शांति और धैर्य बना कर रखें। फाइनेंस - कोई पुराना उधार या अटका पैसा आज वापस आ सकता है। लेकिन सट्टा, लॉटरी या शॉर्टकट से पैसे कमाने की कोशिश न करें, नुकसान हो सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई छोटा प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। हेल्थ - थोड़ी थकान या आलस परेशान कर सकता है, लेकिन थोड़ा रूटीन में एक्टिविटी जोड़ो तो जल्दी बैलेंस में आ जाओगे। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों पर आपकी बातें असर डालेंगी और आपके अंदाज़ से लोग इंप्रेस भी होंगे। कोई पुराना अधूरा काम या फैसला आज फाइनल हो सकता है वो भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ। करियर - थोड़ा चैलेंजिंग सीन बन सकता है, लेकिन आप तो स्मार्ट खिलाड़ी हो चतुराई से सब संभाल लोगे। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए तो दिन बवाल होने वाला है बिजनेस में नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में किस्मत साथ देगी। पुराने इन्वेस्टमेंट से कोई फायदा मिल सकता है। अगर कोई फाइनेंशियल डिसीजन लेना है, तो आज मौका है। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है, लेकिन सही वक्त पर बात करके सब नॉर्मल हो जाएगा। हेल्थ - एनर्जी ठीक-ठाक बनी रहेगी, लेकिन हल्का सिरदर्द हो सकता है इसलिए काम में ब्रेक बनाएं और स्क्रीन टाइम कम करो। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : आज का दिन किसी की बात के चलते थोड़ा सा सेंटी-सेंटी हो सकता है। आपका दिल इमोशनल रहेगा। कोई पुरानी याद या इंसान बार-बार दिमाग में घूम सकता है। फैमिली से जुड़ी कोई बात के चलते बहस से बचें। करियर - ऑफिस में किसी की बात दिल को लग सकती है, लेकिन दिल से नहीं, दिमाग से काम लो। प्रोफेशनल मोड में रहो, मीटिंग में एक्टिव रहना फायदेमंद रहेगा। इस समय कोई नए फैसले लेने से बेहतर काम पर ध्यान दें। फाइनेंस - घर या बच्चों से जुड़ी चीजों में खर्च बढ़ने वाला है, खुद को मैनेज करना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - पार्टनर से इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। पुरानी टेंशन या गलतफहमियों को छोड़ो, और आगे बढ़ो। हेल्थ - नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है। दिमाग शांत करने के लिए मेडिटेशन या म्यूजिक ट्राय कर सकते हो। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए आज घर में थोड़ा शोरगुल वाला दिन देखने को मिल सकता है, लेकिन आप लाइट मोड में रहें तो बेहतर है ज्यादा चीजों में उलझने से बचेम। आसपास के लोग आपसे इंस्पायर होंगे क्योंकि कुछ कामों में आप लीडर मोड में दिखेंगे। करियर - काम हो या फिर कोई और बात आपकी लीडरशिप की तारीफ होती ही है। टीम को हैंडल करने का कोई बड़ा टास्क मिल सकता है। इंटरव्यू, प्रमोशन या कोई बड़ी डील इन सभी में आने वाला समय कुछ टेंशन दे सकता है इसके लिए अभी से तैयार रहें। फाइनेंस - खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना पड़ेगा वरना बजट गड़बड़ा सकता है वहीं कोई पुराना बकाया सेविंग को कम कर सकता है। लव लाइफ -आज खाली समय का उपयोग रिश्तों को बेहतर करने के लिए कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आउटिंग या मूवी डेट बन सकती है। हेल्थ - फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। बाहर का और जंक फूड थोड़ा कम करो वरना सेहत बिगड़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बीतेगा। घर के काम के लिए आप इस समय ज्यादा समय न देना चाहें। बस इस समय जरूरी है कि ओवरथिंकिंग से बचें। हर चीज़ को डीटेल में सोचने की आदत आज भी साथ रह सकती है। करियर - कामकाज में आपको टीम वर्क से फायदा होगा। कोई इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन है तो अभी से ही उसके लिए तैयारी कर लेना सही होगा। अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। क्लियर कम्युनिकेशन रखो सब बढ़िया रहेगा। फाइनेंस - कोई अचानक की गई खरीदारी या छोटा नुकसान परेशान कर सकता है। फालतू खर्चों पर लगाम कसना जरूरी है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ बातें परेशान कर सकती हैं, लेकिन सामने वाला आपकी केयर करता है बात करके सब सुलझ सकता है। हेल्थ - माइग्रेन या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। हेल्दी डाइट पर फोकस करना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन बैलेंस बनाने की कोशिश में निकल सकता है। आप एक साथ कई चीजें मैनेज करने की कोशिश करोगे फैमिली, काम और खुद का टाइम। मुश्किल तो होगी, लेकिन आप बखूबी हैंडल कर लोगे। करियर - काम को लेकर कुछ रिलैक्स रह सकते हैं। आपकी समझदारी और डिप्लोमैटिक अप्रोच तारीफ बटोर सकती है। फ्रीलांसर हैं या क्रिएटिव फील्ड में हैं तो नया प्रोजेक्ट मिलने के चांस हैं। फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, कुछ सेविंग्स में भी बढ़ोतरी हो सकती है अच्छा दिन है छोटे इन्वेस्टमेंट्स के लिए। लव लाइफ - पार्टनर से कोई प्यारी बात या तोहफा मिल सकता है। किसी को मैसेज भेजने की हिम्मत दिखानी पड़ सकती है रिजल्ट पॉजिटिव हो सकता है! हेल्थ - थकान या लो एनर्जी महसूस हो सकती है, इस समय अपने खान-पान में थोड़ा हेल्दी फूड और नींबू पानी शामिल करें आपको फ्रेश फील होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय बाहरी काम के चलते मेहनत अधिक बनी रह सकती है। आज आपका इंट्यूशन तेज़ रहेगा। कोई बात बिना बोले ही समझ जाओगे। लोग सोचेंगे आप मन पढ़ लेते हो! पर ध्यान रहे, हर बात को दिल से न लगाएं। करियर - ऑफिस में किसी स्ट्रैटेजी पर काम करने के लिए इस समय सोच हो सकता है। आप बैकफुट पर नहीं, आज गेम चेंजर बन सकते हो। जो लोग नई नौकरी या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए हलचल वाला दिन है। फाइनेंस - कुछ अचानक पैसे आने के योग बन रहे हैं हो सकता है कोई उधार लौटा दे या साइड इनकम हो जाए। लेकिन बड़े खर्च से पहले दो बार सोचें। लव लाइफ - दिल की बात कहनी है तो आज सही टाइम है सामने वाला भी रिसीविंग मोड में रहेगा। रिश्तों में रोमांच बढ़ेगा। सिंगल लोग थोड़ा फ्लर्ट मूड में रह सकते हैं! हेल्थ - एनर्जी ठीक है, लेकिन इमोशनल ओवरलोड हो सकता है थोड़ा ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: आज का दिन भागदौड़ और एनर्जी लगाने वाला होगा। आप एक ही दिन में कई सारे काम करने का प्लान बना लोगे लेकिन पूरा करना सभी को आसान नहीं होगा। इस समय बच्चों की ओर से समस्या हो सकती है। थोड़ा टाइम खुद के लिए भी बचा कर रखना अच्छा होता है इस बात पर ध्यान दें। करियर - काम के सिलसिले में टाइट शेड्यूल रहेगा, लेकिन आप मैनेज कर लोगे। जो लोग कॉर्पोरेट या मैनेजमेंट फील्ड में हैं, उनके लिए ग्रोथ के चांस हैं। कारोबार में इस समय लेनदेन के सिलसिले में समस्या न हो इस बात के लिए सजग रहें। फाइनेंस - आज धन लाभ के संकेत हैं कोई पेमेंट फंसी थी तो मिल सकती है। लेकिन साथ ही खर्चे भी लाइन में हैं, थोड़ी सेविंग की सोच बनाओ। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रह सकता है मूड स्विंग्स से बात बिगड़ सकती है। तोल-मोल के बोलो, बात संभल जाएगी। हेल्थ - थोड़ी थकान जरूर होगी, लेकिन पॉजिटिव एनर्जी आपको पूरे दिन खींच कर ले जाएगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: आज का दिन फोकस और जिम्मेदारी वाला रह सकता है। आप कुछ कामों के चलते सीरियस जोन में होंगे। जो टारगेट बनाया है, उसे पूरा करके ही मानोगे। काम के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी सिर पर रहेंगी। करियर - ऑफिस में भरोसेमंद तो रहेंगे लेकिन इस समय मदद कम ही मिल पाए। कारोबार में किसी क्लाइंट को हैंडल करना आसान नहीं होगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए प्रॉफिट के अच्छे संकेत हैं। फाइनेंस - खर्च सोच-समझकर करोगे और कुछ नया सेविंग प्लान बना सकते हो। कोई पुराना कर्ज भी कुछ धन राशि से उतारा जा सकता है। लव लाइफ - पार्टनर आपकी मेहनत और समर्पण को समझेगा। एक-दूसरे को सपोर्ट करने का टाइम है। सिंगल हैं तो किसी से धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो सकती है। हेल्थ - ज्यादा वर्कलोड से थकान हो सकती है थोड़ा आराम भी करो और नींद पूरी लेना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: आज का दिन घर के मामले में कुछ क्रिएटिव रहेगा। आज आपका दिमाग नई-नई आइडिया से भरा रहेगा। कोई यूनिक प्लान बना सकते हो जो सबको हैरान कर दे। थोड़ा आउट ऑफ द बॉक्स सोचना आज बना रहने वाला है। करियर - वर्क में दूसरों का न होना आप के काम को बढ़ा सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आपकी इनोवेटिव सोच काम आएगी। टीम के लोग आपकी मदद लेंगे, और आप हर बार की तरह सपोर्टिव रहेंगे। फाइनेंस - पैसे की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कुछ अनचाहे खर्चे टेंशन दे सकते हैं। आज बेकार की शॉपिंग से बचना चाहिए। लव लाइफ - रिलेशनशिप में फ्रेशनेस लानी होगी कोई नया एक्टिविटी प्लान करो। किसी के साथ ऑनलाइन या अनोखे तरीके से कनेक्शन मिल सकता है। हेल्थ - मूड तो अच्छा रहेगा, लेकिन कभी-कभी थकान अचानक आ सकती है। दिन में हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग से बेहतर महसूस करोगे। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: मीन राशि वाले इस समय अपने कामों को सही से करने में परेशानी फील कर सकते हैं। आप आज इमोशंस में थोड़े ज़्यादा बह सकते हैं पुराने रिश्ते, बातें, यादें सब याद आएंगी। लेकिन इससे आपका क्रिएटिव साइड भी चमकेगा। करियर - आज के दिन अपना काम कर रहे लोग या फिर आर्ट, डिजाइन, राइटिंग वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया है। फोकस थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन अगर दिल से लगे रहो तो नया कुछ बना सकते हो। फाइनेंस - आप खर्चों में थोड़ा बहक सकते हैं मूड स्विंग शॉपिंग से बचो और सेविंग्स की प्लानिंग करो। लव लाइफ - रिलेशनशिप में प्यार तो रहेगा, लेकिन जरूरत है कि आप अपनी बात खुलकर रखें। रिश्ते में कोई दिलचस्प बात शुरू हो सकती है। हेल्थ - नींद पूरी करना और पानी पीना सबसे जरूरी है। इमोशनल थकावट को नजरअंदाज मत करो खुद के लिए भी थोड़ा टाइम निकालो। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल