false: आज का मेष राशिफल आज के राशिफल में मेष राशि वाले अपनों के साथ तालमेल बनाने वाले रहेंगे। इस समय घर में माता का प्रेम और सहयोग बना रहने वाला है।बच्चों के साथ कुछ बातें मतभेद दे सकती हैं लेकिन स्थिति को आप बैलेंस कर पाएंगे। करियर - आज के दिन आपके करियर में एक नई दिशा मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत में दूसरा का सहयोग तो मिलेगा। पुराने काम को इस समय आप पूरा कर सकते हैं। इस समय स्थिति मिले-जुले असर को दिखाने वाली होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर आप इस समय अपने परिवार या अपने जीवन साथी के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामलों में आपसी समझदारी बढ़ेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए कुछ रोमांटिक योजनाएं बना सकते हैं। किसी छोटी सी गलतफहमी को सुलझाने के लिए आपको थोड़ा प्रयास करना होगा। हेल्थ - नियमित रुप से हल्की फुल्की एक्सरसाइज जरुर करें जिससे आप शक्ति और मजबूती को पाएं। आज का वृषभ राशिफल आज के राशिफल में वृषभ राशि वाले परिवार में थोड़ी सी असहमति का शिकार हो सकते हैं। आप भी इस समय कुछ जिद्दी हो सकते हैं लेकिन अगर हो सके तो शांति के साथ काम करना जरूरी होगा। करियर - आज आपके काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इस समय प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रह सकती है। इस समय आप कुछ मामलों में लोगों के साथ मिलकर काम करना पसंद न करें इसलिए अपने को बदलें कम से क्म आज के लिए। फाइनेंस - खर्चों को लेकर थोड़ी सतर्कता बनाए रखें, पुराने कर्ज या उधारी को लेकर आप मेहनत अधिक करने वाले हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ मतभेद हो सकते हैं। यह समय एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने और शांतिपूर्वक बातचीत करने का है। हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्की समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपनी दिनचर्या को थोड़ा बदलने की आवश्यकता हो सकती है। आज का मिथुन राशिफल आज के राशिफल में मिथुन राशि वालों को परिवार में अपने काम को करने का हौसला देने वाला होगा। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े सदस्य आपकी सलाह पर ध्यान देंगे। करियर - आज आपका ध्यान करियर में आगे बढ़ने पर केंद्रित रहेगा। कुछ नए सौदे मिल सकते हैं जिन्हें आप अच्छे से संभालेंगे। वरिष्ठ लोगों से आपको कुछ बेहतर प्रतिक्रिया मिल सकती है। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फाइनेंस - किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। इस समय आप भाई बहनों के लिए कुछ धन को खर्च करने के मूड में होंगे। लव लाइफ - आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास की भावना मजबूत होगी। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझदारी बढ़ेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक होगा। आज का कर्क राशिफल आज के राशिफल में कर्क राशि वालों को परिवार में शांति का माहौल रह सकता है। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ अच्छे से बातचीत करेंगे। किसी विशेष विषय पर सभी के विचारों का आदान-प्रदान होगा। करियर - करियर में आज कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। अगर आप किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपके प्रयासों का परिणाम शीघ्र मिलेगा। फाइनेंस - खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आमतौर पर आपके पास इनकम के सोर्स भी सुरक्षित रहेंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांटिक आकर्षण महसूस होगा। आपके और आपके साथी के रिश्ते में गर्मजोशी आएगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम की आवश्यकता होगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। false: आज का सिंह राशिफल आज के राशिफल में सिंह राशि वाले अपनी ओर से घर में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इस समय अगर हो सके तो अपनों के साथ समय बिताएं जिससे आप का मन गलत बातों की ओर न लगने पाएं। करियर - काम में आज कुछ चैलेंज आ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत और क्षमता से आप इन्हें पार कर लेंगे। आज के दिन कारोबार में दोस्तों की सलाह से अच्छे परिणाम को प्राप्त कर सकते हैं इसलिए मेहनत के साथ सुझाव को भी देखें। फाइनेंस - आज के दिन दूसरों के आक्रण खर्चों को लेकर सतर्क रहें, ताकि कोई समस्या न उत्पन्न हो। लव लाइफ - आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। आज का दिन रोमांटिक रहेगा और आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन मिले-जुले प्रभाव वाली होगी लेकिन कुल मिलाकर नियंत्रण बना रहने वाला है। आज का कन्या राशिफल आज के राशिफल में कन्या राशि वालों को किसी खास निर्णय के लिए परिवार के सभी सदस्य एकमत होना पड़ सकता है। आपका मन उन बातों की ओर अधिक लगा रहने वाला है जो गुप्त हों या फिर दूसरों के लिए अधिक मन न हो। करियर - काम को लेकर आज का दिन आपको किसी मित्र के साथ लंबी बहस दे सकता है। आपके पास इस समय जो डाटा होगा उसे संभाल कर रखें क्योंकि आप के काम को दूसरे अपना कह कर दिखा सकते हैं। फाइनेंस - आपको अपनी खर्चों को नियंत्रित रखने की जरूरत है और मामलों में जोखिम से बचें और सोच-समझ कर कदम उठाएं। लव लाइफ - किसी छोटी सी बात को लेकर आप और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। हेल्थ - मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें, थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करें। आज का तुला राशिफल आज के राशिफल में तुला राशि वाले घर में खुशी का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। घर में आप दोस्तों को बुला सकते हैं। घर के किचन में जाकर कुछ खाने पीने की तैयारी को लेकर उत्सुक रहेंगे। करियर - करियर के दृष्टिकोण से यह दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम में अच्छे परिणाम देख सकते हैं। किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सहायता मिलेगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं और खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपके पास आय के स्रोत भी सुरक्षित रहेंगे। लव लाइफ - रोमांटिक पल का अच्छा समय होगा, पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित रहेंगे। हेल्थ - आज के दिन खुद को शांत बनाए रखने के लिए कुछ समय खुद के लिए निकालना होगा। आज का वृश्चिक राशिफल आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले काफी काम में अपनी भूमिका को लेकर आगे रह सकते हैं। सुख-शांति कुछ कमजोर हो सकती है। किसी विवाद को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन उसका हल जल्द मिल जाएगा। करियर - करियर में कुछ मुश्किलें रहने वाली हैं। आप अपनी मेहनत से इस समय कुछ बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। आपको अपने काम में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - धन के मामले में नियंत्रित करके आप अपनी बेहतर स्थिति को सुधार सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है, हो सके छोटे-मोटे मतभेदों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। हेल्थ - मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम की जरूरत है, मानसिक शांति कम रहने वाली है जो सेहत पर भी असर डाल सकती है। false: आज का धनु राशिफल आज के राशिफल में धनु राशि वाले पारिवारिक जीवन में बच्चों के लिए स्पोर्ट का काम कर सकते हैं। घर में कोई विशेष घटना से घर का माहौल और भी खुशनुमा होगा। परिवार के लोग आपकी योजनाओं में सहयोग करेंगे। करियर - आज आपको कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं साझेदारी के लिए समय बेहतर हो सकता है। फाइनेंस - किसी भी जोखिम भरे काम में आज पैसा न लगा, अपने भविष्य के लिए पैसे बचाने पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ - आपके पार्टनर की समझदारी बढ़ेगी, कोई पुराना विवाद था, तो वह सुलझ सकता है। एक-दूसरे के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक महसूस करेंगे, मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम करें। आज का मकर राशिफल आज के राशिफल में मकर राशि वाले परिवार में कोई विशेष बातें चलनी वाली हैं, जिसमें आप सक्रिय रूप से शामिल होंगे। घर के बड़े सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा और आपके विचारों की सराहना की जाएगी। करियर - करियर में आज का दिन ट्रैवल बनी रह सकती है। आपके पास इनसे निपटने के लिए बेहतर कौशल होगा। यह समय है जब आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। फाइनेंस - इस समय आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर विचार करना चाहिए। किसी आर्थिक स्थिति के मामले में लापरवाही से बचें। लव लाइफ - रिश्ते में समझदारी का माहौल रह सकता है, आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिता पाएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम की जरूरत होगी। आज का कुंभ राशिफल आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के विचारों का सम्मान करना होगा। किसी परिवार के सदस्य से सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय एक साथ मिलकर लिया जाएगा। करियर - काम को लेकर आज का दिन थोड़ा मन से अधिक प्रभावित रह सकता है। अपने काम में आप दूसरों के चलते भी समस्याए दे सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और धैर्य आपको इनसे निपटने कुछ सहयोग कर सकता है। फाइनेंस - इनक को लेकर आप काफी अस्थिर हों लेकिन आज के दिन कुछ बड़ा मुनाफा भी आपके सामने हो सकता है। लव लाइफ - कुछ बातों के चलते आप मन ही मन किसी के प्रति काफी लगाव का अनुभव करेंगे अपने मन की बात को कहने के लिए उत्सुक रह सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से गैस्ट्रिक दिक्कत बनी रह सकती है, इस समय तले भुने खाने से बचें। आज का मीन राशिफल आज के राशिफल में मीन राशि वालों को घर में बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही घर में आप को काम की अधिकता चिड़चिड़ा बना सकता है। इस समय बाहरी स्तर पर काम करने का समय होगा। करियर - करियर में आज आपको बाहरी स्तर पर काम करने की कोशिश देता है। विशेष काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप इसे पूरा करने में सफल होंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। फाइनेंस - आपको कोई अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है, आपका बजट नियंत्रित रहेगा। लव लाइफ - आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। अगर कोई पुराना मतभेद था, तो वह आज सुलझ सकता है। हेल्थ - आप ठीक महसूस करेंगे, लेकिन तनाव से बचने के लिए कुछ समय आराम करना होगा। For more details, you can read your Daily Horoscope