आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज रहेंगे चंद्रमा की ऊर्जा से भरपूर जिसके चलते घर परिवार में मिलने वाले काम को लेकर इनका जोश देखते ही बनेगा। लेकिन इसी के साथ कई मामलों में एक दिशा दे पाने के लिए लोगों की सलाह मदद करने वाली होगी। एजुकेशन लेवल पर ज्यादा काम करने की आवश्यकता होगी। करियर - वर्क प्लेस में आज के दिन भागदौड़ व्यर्थ की भी सिद्ध हो सकती है। आज आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा पर ध्यान रखें की जो कहें उस पर काम भी होग। किसी बड़ी ज़िम्मेदारी का बोझ आ सकता है इसलिए खुद को सजग और जिम्मेदार बनाने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आज आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर रहेगी किसी पुराने लेन-देन का निपटारा हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गहराई आएगी जो अकेले हैं उन्हें कोई मनपसंद साथी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन पीठ और कंधों में खिंचाव महसूस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: घर‑परिवार, दोस्त, शिक्षा, भाई-बंधु, यात्रा - घर का माहौल थोड़ा व्यस्त रहेगा। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। मित्रों के साथ योजना बन सकती है, जिससे मूड अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी कोचिंग या प्रैक्टिकल से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ धन या जमीन से जुड़ी चर्चा संभव है। निकट यात्रा सफल होगी। करियर - करियर में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको हर स्थिति में आगे रखेगा। ऑफिस में पुराने पेंडिंग कार्य पूरे करने होंगे। व्यापारी वर्ग को नई रणनीति बनाने की आवश्यकता है। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है विशेषकर उधारी या पुराने बिल को लेकर ज्यादा खुद न भी हो पाए तो बजट बनाकर खर्च करें। लव लाइफ - पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है लेकिन उनकी ओर से कुछ दूरी आपको परेशान करने वाली है। हेल्थ - माइग्रेन या गैस की समस्या हो सकती है इस समय पर नींबू पानी व ताजगी भरा आहार लें। विस्तार से पढ़ें - वृष राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रहने वाला है विशेष क्योंकि आपके राशि स्वामी बुध हो रहे हैं वक्री तो इस कारण से प्रभाव आज घर में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। आज कहीं आने जाने की स्थिति अगर बने तो संभल कर यात्रा पर निकलें। करियर - वर्क प्लेस में बैलेंस बना के रखना आसान नहीं होगा, किसी काम को लेकर जल्दी से फैसले या नतीजे पर पहुंचना बेहतर नहीं होगा इस समय समय लीजिए। साथ में काम करने वाले लोगों के साथ समन्वय बनाए रखना पड़ेगा। काम का दबाव रहेगा लेकिन आपकी कार्यशैली प्रशंसा प्राप्त करेगी। फाइनेंस - धन आगमन के संकेत हैं और इस दौरान शेयर मार्किट में या कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ नया आरंभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में संतान संबंधी चर्चा हो सकती है। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इसलिए शरीर को आयरन और विटामिन युक्त भोजन दें जिससे एनर्जी बेहतर रहे। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज कर्क राशि वाले अपने काम के चलते घर पर भी समय कम ही दे पाएंगे। इस समय बाहर सोशल सर्कल में आप की अधिक व्यस्तता बनी रह सकती है। घर में कुछ पुरानी बातों को लेकर चर्चा हो सकती है जिन्हें लेकर शांत रहें दूसरों की सुनें। दोस्तों से मानसिक समर्थन आपके बहुत काम आने वाला है। करियर - वर्क प्लेस में आप काफी एक्टिव होकर काम करने वाले हैं इस दौरान लीडरशिप की क्वालिटी बेहतर होकर दिखाई दे सकती है। काम का भार अधिक रहेगा। कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। इस समय बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी किंतु बेकार के खर्चों पर अंकुश लगाना मुश्किल ही दिखाई देता है अपने से अधिक अन्य लोगों के लिए पैसे खर्च होने वाले हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी असहजता रह सकती है इस समय आप उन्हें समय न दे पाएं जिससे वो आप से रुठे दिखाई दे सकते हैं इसलिए कुछ समय अपने और प्रिय के लिए भी हेल्थ - मानसिक तनाव अगर रहेगा तो वह आज उन कामों में अधिक होगा जो पूरे करने का प्रेशर ले रहे हैं इस समय शांत रहें और फिर देखें सेहत भी साथ देगी। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए घर में किसी विशेष काम की योजना बन सकती है। इस समय कहीं जाने का प्लान स्थगित भी हो सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा लेकिन साथ ही कुछ जरुरी कामों को करने की लिस्ट भी आपके पास आने वाली है तो तैयार रहें उन कामों के लिए। पुराने मित्र से बातचीत बहाल हो सकती है। करियर - काम के मामले में आपको कुछ जरुरी योजनाओं के लिए सभी को साथ मे लेकर चलने की जरूरत होगी। किसी बात के चलते आपको निर्णय लेने की जरूरत होगी। आपकी योजना दूसरों पर प्रभाव छोड़ेगी व्यापारियों को विदेशी सौदे में लाभ हो सकता है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से सुधार होगा कहीं से अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। लेकिन ध्यान रखें की लाभेश वक्री भी हो रहा है जो अलग बात भी कह रहा है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की ओर आकर्षण आज हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी खास मुद्दे पर बहस न करना ही उचित होगा। हेल्थ - ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं इस दौरान हल्के व्यायाम और पर्याप्त का सेवन करें क्योंकि शरीर में पित्त प्रकृति अधिक होने वाली है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले भी अपने स्वामी बुध के वक्री होने के कारण काम में वृद्धि देख सकते हैं। कुछ काम बार बार भी करने पड़ सकते हैं। घर में रिस्पांसिबिलिटी का बोझ अधिक रहेगा। परिवार के साथ थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है ध्यान देने की जरूरत है। करियर - नौकरी में आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारी वर्ग को सरकारी लाभ या कर-सम्बंधित राहत मिल सकती है। आज के दिन आप उन चीजों में ज्यादा समय देने वाले हैं जो शायद लाभ न दे पाएं इसलिए अपने काम की स्थिति का ध्यान रखें फाइनेंस - धन की चाह बनी रहेगी लेकिन इस समय बुध का वक्री होना आपको अपनी सेविंग के मामले में अधिक मजबूती न दे पाए। लव लाइफ - प्रेम जीवन में ठहराव रह सकता है जिसके चलते आप कुछ उदासी का अनुभव भी कर सकते हैं। रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खुद को समर्पण करना होगा। हेल्थ - जोड़ों में दर्द या रक्तचाप की समस्या हो सकती है इस दौरान किसी डॉक्टर की सलाह लेना ही आपके लिए अनुकूल होगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का प्रभाव किसी मांगलिक काम में शामिल होने का संकेत देता है, कुछ लंबी चर्चा हो सकती है जिसमें घरेलू मामलों को लेकर चिंता अधिक रहने वाली है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा खासकर इस समय रिश्तों को संभालने के मामले में। करियर - काम को लेकर किसी नई योजना पर आप शुरुआत अभी न करें तो बेहतर होगा इस समय हर बात को अच्छे से समझ लेना ही जरूरी है। आपके वरिष्ठ आपकी सोच को सराहेंगे जिससे कांफिडेंस अच्छा होगा, बिजनेस में साझेदारी से लिए गए फैसलों से ही लाभ होगा। फाइनेंस - आज पैसों की आवक बनी रहेगी किसी कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आप अपने पार्टनर की खुशी के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी, जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है या आप उनके लिए कुछ करने की कोशिश भी कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी बस इस दौरान त्वचा या बालों की देखभाल पर ध्यान देने की बात अधिक रहेगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय थोड़ा संभल कर काम करने की है क्योंकि घर का माहौल भावुक रह सकता है ऐसे में आप खुद को बंधन नेण देख पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। आज कंपटीशन में अच्छा करने के लिए मेहनत अधिक बढ़ाएं। करियर - बिजनेस को लेकर आपको ज्यादा ही आगे रहना होगा क्योंकि कोई आपके टेंडर पर अपना अधिकार दिखाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी कल्पनाशीलता की प्रशंसा होगी कलाकार, लेखक और मीडिया में काम करने वाले मेहनत तो करने वाले हैं साथ ही प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आप इस समय फिजूलखर्ची के चलते परेशान भी होंगे जिससे बचना आसान नहीं होगा। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा लेकिन वो आपको शायद अभी समझना नहीं चाहेगा इसलिए खुद को निराश न होने देना ही जरूरी है। हेल्थ - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी आंखों या सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रह सकता है। कुछ कामों में बदलाव और नई ऊर्जा भी बनी रहेगी। आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और पुराने अटके कामों को पूरा करने का उत्साह रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय को महत्व मिलेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने टैलेंट को साबित करने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी किसी अच्छी खबर की उम्मीद करनी चाहिए। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा और टीम वर्क अच्छा रहेगा। फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें क्योंकि आप का धन इस समय तेजी से खर्च होने वाला है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। साथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों को कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट से जुड़ी छोटी परेशानियां हो सकती हैं। इस समय ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज कुंभ राशि वाले मस्ती के मूड में ज्यादा रहने वाले हैं। किसी दोस्त या फिर घर के लोगों के साथ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। फैमली का कोई मेंबर अगर आपको तंग करता है तो आप भी उससे पंगे लेने में आगे ही होंगे। दोपहर बाद घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। करियर - इस समय आप की मेहनत भी अच्छी रहेगी ओर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काफी भागदौड़ में भी होंगे। अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी पर आप उन्हें पूरा करें इसके लिए जरूरी है की फोकस रहते हुए काम में लगे। काम के सिलसिले में ट्रैवल के दौरान कोई नई जानकारी या व्यक्ति मिल सकता है। फाइनेंस - घर के रखरखाव या भी कहीं आने जाने पर आज खर्च होने वाला है। इस समय भाई बहनों से भी मदद मिल सकती है। लव लाइफ - रिश्तों के लिए स्थिति शायद आपके लिए पक्ष में हो क्योंकि कोई नया दोस्त दिल के करीब आने वाला है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस काम और बहुत ज्यादा भागदौड़ के चलते ही थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कल्पनाओं और भावनाओं में बह जाने वाला हो सकता है। आप अपने अंदर की रचनात्मकता को निखारना चाहेंगे और कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। घर में किसी पुराने मुद्दे पर फिर से बातचीत हो सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप जिस काम को लेकर लंबे समय से सोच रहे थे, उसे शुरू करने का आज सही समय है। वैसे निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है। फाइनेंस - आज फिजूलखर्ची से बचें कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए लेन-देन सोच-समझकर करें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने दिल की बात कह सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा है। हेल्थ - मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है इस समय आप बच्चों की ओर अपनी चिंता को रोक न पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रहने वाला है विशेष क्योंकि आपके राशि स्वामी बुध हो रहे हैं वक्री तो इस कारण से प्रभाव आज घर में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। आज कहीं आने जाने की स्थिति अगर बने तो संभल कर यात्रा पर निकलें। करियर - वर्क प्लेस में बैलेंस बना के रखना आसान नहीं होगा, किसी काम को लेकर जल्दी से फैसले या नतीजे पर पहुंचना बेहतर नहीं होगा इस समय समय लीजिए। साथ में काम करने वाले लोगों के साथ समन्वय बनाए रखना पड़ेगा। काम का दबाव रहेगा लेकिन आपकी कार्यशैली प्रशंसा प्राप्त करेगी। फाइनेंस - धन आगमन के संकेत हैं और इस दौरान शेयर मार्किट में या कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ नया आरंभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में संतान संबंधी चर्चा हो सकती है। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इसलिए शरीर को आयरन और विटामिन युक्त भोजन दें जिससे एनर्जी बेहतर रहे। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल