false: मेष राशिफल परिवार में एक दूसरे की ओर से कुछ मदद बनी रह सकती है। किसी सदस्य के साथ कुछ तनाव हो सकता है, जल्द ही ये तनाव बेहतर बातचीत के जरिये दूर भी होता चला जाएगा। सामाजिक स्तर पर आप आगे दिखाई देंगे। करियर- काम जा की स्थिति सामान्य रहेगी, अगर कुछ साझेदारी में मिलकर करना चाहते हैं तो काम किया जा सकता है। कारोबार में किसी कानूनी इश्यू में आपकी समझदारी से समाधान निकल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इस समय अपने पार्टनर पर कुछ खर्चों के चलते वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - किसी रिश्ते में हैं, तो आपके बीच अच्छा रिश्ता बनेगा, बातचीत का दौर बनाए रखें। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य होगी, भागदौड़ अगर कम रही तो आराम भी शरीर को चुस्ती देगा। वृषभ राशिफल आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव मन को कुछ अशांत कर सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह अस्थायी होंगे। अगर आप समय पर हस्तक्षेप करते हैं, तो आपसी रिश्तों को और भी मजबूत बना सकते हैं। करियर - इस दिन करियर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और धैर्य से आप समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन कुछ सेविंग को अपने जरूरी काम हेतु निकलवाने की आवश्यकता पड़ सकती है। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ व्यर्थ की बातों के लिए भटकाव की स्थिति दिखाई देती है, इस समय खुद को शांत रखें और क्रोध से बचें। हेल्थ - सेहत के मामले में अभी आप को ध्यान देना होगा, चोट इत्यादि लगने का भय भी बना हुआ है। मिथुन राशिफल आज का दिन घर में आपके रहने और अपने परिवार के लिए काम करने वाला रह सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। करियर - आज के दिन काम में हल्के फुल्के तरीके से होता रहने वाला है। जिम्मेदारियों को पूरा करने में किसी की मदद भी मिलेगा, अपने अधिकारियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन बच्चों को माता-पिता की ओर से कुछ धन प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में मुनाफा बना रहने वाला है। लव लाइफ - आज के दिन प्रेम भरी बातें करने में आगे रहेंगे। अपनी बातों से आप दूसरों को आकर्षित कर पाने में भी सफल रहेंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज अनुकूल रहेगी, दिन की शुरुआत कुछ एक्सरसाइज से करें जिससे आपको लाभ मिलेगा। कर्क राशिफल आज के दिन घर में बच्चों की मस्ती अधिक होने वाली है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात अथवा बातचीत होने से आपसी संपर्क भी मजबूत बनेंगे। शादी विवाह से जुड़ी कुछ बातें घर में चल सकती है। करियर - जो लोग खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना होगा कि कर्मचारी सही से काम कर रहे हैं, इस समय व्यवसाय में वृद्धि के लिए नए विचारों को अपनाने से लाभ ही मिलेगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप इस समय घर के बजट को तैयार करने में आगे होंगे। इस समय किसी की आर्थिक मदद करने में भी आप आगे होंगे। लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्ते को लेकर आप अपने परिवार के किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं, और उनकी राय से बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है। हेल्थ - आज के दिन सेहत अनुकूल दिखाई देती है, बड़ों के साथ आपका होना उन्हें उत्साह और हेल्दी रखने वाला भी होगा। false: सिंह राशिफल आज के दिन घरेलू मामले में आप दूसरों के साथ कुछ लंबी बातचीत कर सकते हैं। किसी दोस्त के साथ काम करने का मौका आपको बेहतर तरीके से चीजों को समझने कि अच्छी क्षमता भी देगा। भाई बहनों के साथ ट्रैवलिंग कर सकते हैं। करियर - काम को लेकर आप काफी मेहनती दिखाई देने वाले हैं। इस समय आपको अपने लंबित कामों को भी पूरा करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आज के दिन यात्र का योग बना हुआ है। फाइनेंस - आज के दिन खर्च और इनकम का बैलेंस बना रह सकता है। किसी करीबी की ओर से कुछ पैसों की मदद हो सकती है। लव लाइफ - आज का दिन रिश्तों के लिए सामान्य होगा कुछ बातें परेशान कर सकती हैं लेकिन जल्द ही स्थिति नार्मल होगी और साथ में समय बिता पाएंगे। हेल्थ - आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए साधारण होगा, मांसपेशियों में कुछ खिंचाव होने के कारण दिक्कत हो सकती है। कन्या राशिफल आज के राशिफल में आप परिवार के साथ समय तो बातेंगे लेकिन इस समय घर के कामों को लेकर माहौल एक जगह आपको टिकने न दे। इस समय छात्र अपनी एजुकेशन के लिए कुछ नए संस्थानों पर जाने का मन बना सकते हैं। करियर - इस दिन आपके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावना है। जो लोग कारोबार में हैं, उन्हें नए व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। फाइनेंस - यह समय किसी पुराने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी अच्छा रह सकता है। आप किसी नई चीज में इन्वेस्टमेंट का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर आप कल्पनाओं में ज्यादा रहते दिखाई दे सकते हैं। इस समय खुद को सच्चाई से दूर न रखें। हेल्थ - सेहत के मामले में कुछ हल्की फुल्की स्थिति रहेगी। नींद में परेशानी हो सकती है, इसलिए बहुत अधिक सोच विचार से बचें। तुला राशिफल आज के दिन आप खुद को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। घर में कुछ समय अपनी पसंद की चीजों में आपका लगने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मन में नई नई बातें आपको कुछ अलग करने की प्रेरणा देने वाली होंगी। करियर - आम काज में आज के दिन आप बदलाव का विचार रख सकते हैं। आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी या सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है | फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से कोई बड़ा लाभ नहीं होने के बावजूद भी आप अपने खर्चों को संतुलित रखने में सक्षम होंगे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन इन्हें बातचीत से हल करने में आप सफल रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर आप आज अपना ध्यान रखने वाले हैं और साथ ही कुछ नई चीजों को अपनाने में आगे रह सकते हैं। वृश्चिक राशिफल परिवार में कुछ नकारात्मक प्रभाव एवं स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप शांत रहें और चीजों के बीत जाने का इंतजार करें।घर में शांति बनाए रखने के लिए खुद को संयमित रखें। करियर - काम में मामले में आज के दिन मेहनत अधिक लगी रह सकती है, इस समय दूसरों से कुछ खास मदद भी न मिल पाए। कारोबार में सामान्य का ध्यान रखें कोई सामान खराब न हो इस बात पर ध्यान दें। फाइनेंस - आज के दिन अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, इसलिए अपने बजट को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ - आज के दिन अगर कुछ बातें रिश्ते में दिक्कत दे रही हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर से शांति के साथ मन की बात करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव की वजह से सिरदर्द रह सकता है। false: धनु राशिफल आज के दिन सामाजिक स्तर पर आप के लिए अधिक काम रहने वाला है। परिवार के लिए इस समय आप कुछ करने के मूड में भी होंगे। घर पर कोई उत्सव की तैयारी का माहौल बन सकता है। करियर - कामकाज के लिए दिन अनुकूल होगा, इस समय आप दूसरों के साथ मिलकर कुछ नया भी कर सकते हैं। आपके अधिकारी भी आपके काम को देखकर आपकी तारीफ करना चाहेंगे। फाइनेंस - अपने पैसों को लेकर आप किसी से कुछ मदद लेने की कोशिश कर सकते हैं इस समय बचत की दिशा में कदम बढ़ाना मुश्किल रह सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में इस दिन भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच समझ और प्यार में वृद्धि होगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा। मकर राशिफल आज के दिन घर पर किसी के साथ बातों में आप कुछ कठोर हो सकते हैं, इसलिए खुद को नम्र रखें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा समय है। कुछ बातों को लेकर चिंतित थे, तो अब उसे सही करने का मौका मिलेगा। करियर - नौकरी और बिजनेस के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सलाह और प्रेरणा मिलेगी। फाइनेंस - धनार्जन के दृष्टिकोण से यह दिन सामान्य रहेगा। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। आप किसी पुराने दोस्त के साथ नजदीकी बढ़ा सकते हैं। हेल्थ - सेहत बेहतर रहने वाली है शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें। कुंभ राशिफल आज के दिन घर में स्थिति अनुकूल रहने वाली है। परिवार में कोई शुभ अवसर भी आ सकता है। आपसी रिश्तों में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी। खासकर बच्चों या छोटे परिवार के सदस्यों से संबंध अच्छे होंगे। करियर - आज के दिन कारोबार में लगे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय किसी काम पर से अटकाव भी दूर होने वाला है। काम मे बस आज के दिन निर्णय लेने से पहले हर पहलू का अच्छे से विश्लेषण करें। फाइनेंस - खर्चों पर नजर रखने की आवश्यकता होगी। इस समय किसी धार्मिक कार्य पर पैसा लगा सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन आप अच्छा रिश्ता देख सकते हैं जो लोग सिंगल हैं उन्हें कोई मिल सकता है। हेल्थ - सेहत के लिए यह समय अच्छा रहेगा, ज्यादा मसालेदार या तला हुआ खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। मीन राशिफल आज आपके परिवार में थोड़ी हलचल हो सकती है, लेकिन इससे आपके रिश्तों में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है जिससे आप कुछ ज्यादा ही सोच विचार में चले जा सकते हैं। करियर - आज के दिन अपने काम में आपको कुछ अधिक ध्यान देना होगा। इस समय छोटी-छोटी गलतियां मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। व्यवसाय में भी कोई नई दिशा मिल सकती है, लेकिन आपको पहले से ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - आज के दिन माता-पिता कुछ सहयोग कर सकते हैं जिससे आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ - आज के दिन ध्यान रखें कि रिश्ते में स्पष्टता और ईमानदारी जरूरी है, जिससे कोई गलतफहमी न हो। हेल्थ - आज के दिन सेहत पर ध्यान देना होगा और खानपान में सुधार लाने की जरूरत होगी। For more details, Read your Daily Horoscope