आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन परिवार में हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद स्नेहपूर्ण रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या उनकी किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। माता-पिता या घर के बड़े आपसे उम्मीद रख सकते हैं, लिहाजा समय देना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा का योग है, जो मन को हल्का कर सकती है। करियर - आज करियर में नई दिशा की संभावना है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना होगा। नौकरी में आपके काम की और अधिक जानकारी होगी। कारोबार से जुड़े लोग किसी पुराने ग्राहक से लाभ कमा सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को ध्यान केंद्रित करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। फाइनेंस - आपने पहले अगर कहीं कुछ कोई पैसा जमा किया है तो उसका लाभ आने वाले दिनों में मिल सकता है। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ कोई गहन चर्चा संभव है जिसमें परिवार की बातें ही मुख्य रह सकती हैं, अविवाहित लोगों को कोई गुप्त आकर्षण अनुभव हो सकता है। हेल्थ - आज ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन अधिक उत्साह से खुद को थकाना नहीं चाहिए। इस समय उन कामों में शामिल होने से बचें जिसके कारण आप को हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि परिवार के साथ तालमेल आज अच्छा रहेगा, बच्चों को मार्गदर्शन की ज़रूरत है, खासकर पढ़ाई को लेकर। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा संभव है पर थकावट हो सकती है। करियर - काम पर आपकी स्थिरता और व्यवहार कुशलता से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है अगर आप परिवार के साथ काम कर रहे हैं। तकनीकी रुकावटें परेशान कर सकती हैं जिसके चलते दिन थोड़ा धीमा रहेगा, लेकिन प्रयास जारी रखें शाम तक कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। फाइनेंस - कोई पुराना लोन क्लोज करना, फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स अपडेट करना या इंवेस्टमेंट को लेकर नई रिसर्च ये सब आपके टु डू में हो सकता है। लव लाइफ - विवाह में किसी पुराने मुद्दे को लेकर बातें हो सकती हैं जो आपको कुछ सोचने पर मजबूर करेंगी तनाव लेने की बजाय समझदारी दिखाएं। हेल्थ - सिरदर्द या आंखों में थकावट की संभावना है काम में ज्यादा टाइम देने पर ऐसी समस्या होना साधारण होगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए सोमवार के दिन घर का माहौल सकारात्मक रहेगा परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चे जिद कर सकते हैं पर थोड़ी नरमी और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। मित्रों के साथ कुछ भावनात्मक बातचीत संभव है। यात्रा की योजना बने तो उसे थोड़ा टालना बेहतर होगा। करियर - नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। व्यापारिक मामलों में यात्रा से लाभ होगा। जो लोग एजुकेशन या मेडिकल में हैं आज बेहतर फोकस कर पाएंगे। अच्छा क्लाइंट मिल सकता है या पुराना प्रोजेक्ट फिर से चालू हो सकता है। सहयोगियों से कुछ असहमतियां हो सकती हैं शांत रहें। फाइनेंस - फ्रेंड या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फाइनेंशियल चांस बन सकता है। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में अगर बातचीत को ईमानदारी से रखा जाए तो स्थिति जल्दी सुधर सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए पारिवारिक बातचीत संभव है। हेल्थ -मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है खुली हवा में चलना फायदेमंद रहेगा। आज एक दिन हेल्दी डाइट को भूले नहीं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले फैमिली से मिले काम के चलते भागमभाग ज्यादा कर सकते हैं खासकर घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। कोई करीबी मित्र आपकी मदद कर सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन शाम तक ऊर्जा लौटेगी। करियर - कामकाज के मामलों में उन्नति के संकेत हैं लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में किसी पुराने काम से लाभ मिलेगा वैसे दिन थोड़ा थकाऊ रहेगा। पेमेंट को लेकर क्लाइंट से बात करनी पड़ सकती है। फाइनेंस - दिन के दूसरे हिस्से में कोई छोटा फाइनेंशियल गेन हो सकता है वहीं किसी से कोई गिफ्ट, रिवॉर्ड या डिस्काउंट मिलने की अच्छी संभावना दिखाई देगी। लव लाइफ - आप दोनों के बीच समझ बेहतर होगी, अविवाहित लोगों के लिए यह दिन किसी नए लगाव की शुरुआत का हो सकता है, जो दोस्ती से आगे बढ़ सकता है। हेल्थ - पैरों में दर्द से जुड़ी कोई हल्की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान पर ध्यान दें और भारी भोजन से बचें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले सोमवार को अपनी मुख्य भूमिका में होंगे कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी में आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। फ्रेंड से मिलना संभव है जो पुराने दिनों की याद दिला सकता है। कोई छोटी यात्रा आनंददायक रहेगी। करियर - आज का दिन करियर को लेकर स्पष्टता लाएगा। नौकरीपेशा लोग किसी प्रोजेक्ट में नेतृत्व की भूमिका पा सकते हैं। बिजनेस वर्ग के लिए मार्केटिंग से जुड़ा लाभ संभव है प्रोडक्टिविटी बनी रहेगी नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसमें आपकी क्रिएटिविटी काम आएगी। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग में आप कोई यूनिक तरीका अपना सकते हैं, जो आम लोगों के लिए अजीब लगे पर आपके लिए फिट होगा। लव लाइफ - बीते दिनों की कोई अधूरी बात या अनसुलझा रिश्ता अचानक आपके ज़ेहन में लौट सकता है। लेकिन इस बार आप उस फीलिंग को नजरअंदाज नहीं करें बल्कि क्लियर करें। हेल्थ - दोपहर के बाद तनाव थोड़ा बढ़ सकता है इसलिए दिन की शुरुआत शांतिपूर्वक करें। इस समय छोटे बच्चों की ओर ज्यादा सजगता बना रखनी होगी। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए घर में कोई पुरानी बात फिर से उठ सकती है, जिससे थोड़ी खटास आएगी, पर आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। बच्चों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी हो सकती है, पर प्रोत्साहन से लाभ मिलेगा। दोस्तों से संपर्क सीमित रहेगा, यात्रा की संभावना कम है। करियर - काम में परफेक्शन लाने का प्रयास सफल रहेगा। नौकरी में कोई छोटा प्रमोशन या इनाम मिल सकता है। व्यापार में कुछ जोखिम उठाने का मन बनेगा लेकिन फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। वर्क फ्रॉम होम के दौरान बाहरी डिस्ट्रैक्शन कम करें। फ्रीलांसरों को पुरानी कोशिशों का परिणाम मिलने का समय है। फाइनेंस - कोई पुराना खर्च याद आ सकता है, या फिर दिल कहेगा कि खुद को थोड़ी सी ट्रीट दी जाए। लव लाइफ - दिन इमोशनल जरूर है, लेकिन इसी भाव में छिपा है आपके रिश्तों को गहराई देने वाला मोमेंट। हेल्थ - आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा, लेकिन माइंड ओवरलोड से मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ थोड़ी देर के लिए ब्रेक लें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार के दिन की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए फास्ट फेस वाली होगी। सुबह उठते ही दिमाग में एक प्लान तैयार मिलेगा और दिल कहेगा चलो कुछ बड़ा किया जाए। आप एक्शन में रहेंगे और बाकी लोग आपके आसपास की एनर्जी को नोटिस करेंगे। करियर - आज आप किसी खास काम को लेकर बहुत सीरियस होंगे। बॉस या क्लाइंट्स से तारीफ मिल सकती है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो कोई नई डील या बातचीत आज ज़ोर पकड़ सकती है। जो बेरोजगार हैं, उनके लिए आज कोई कॉल या ईमेल उम्मीद जगा सकता है। फाइनेंस - फाइनेंशियल मूवमेंट तेज़ होगा लेकिन आपको खुद से पूछना होगा कि क्या ये ज़रूरी है खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है, इसलिए थोड़ा प्लान करके आगे बढ़ें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी आग और थोड़ी मिठास दोनों दिखेगी पार्टनर के साथ बातचीत में टोन संभालना जरूरी होगा आप कुछ ज्यादा स्ट्रेट फॉरवर्ड हो सकते हैं। हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन शरीर को रेस्ट देना मत भूलिए गर्दन या कमर जुड़ी कोई हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए काम में टाइम बैलेंस करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज सोमवार के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सब्र और स्टेबिलिटी का दिन कम ही रहेगा। थोड़ा सोच-समझ कर चलने का दिन है। आज आप जल्दी में कोई कदम नहीं उठाना चाहेंगे और ये अच्छा है, क्योंकि धैर्य से जो बनता है, वो लंबे समय तक रहता है। करियर - काम को लेकर आज आप ज्यादा फोकस्ड रहने की आवश्यकता है इस दौरान कोई पुराना काम जो अधूरा था अब पूरा हो जाना चाहिए। कुछ बातों में पूरी तरह से सहमति की स्थिति भी बन सकती है पर फिर भी कहीं न कहीं से विरोध भी दबे पांव से सामने आ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामले स्थिर दिख रहे हैं, लेकिन कोई घरेलू खर्च सामने आ सकता है।कोई अप्लायंस खराब होना या जरूरी चीज़ की रिप्लेसमेंट में पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन थोड़ा धीमा लेकिन भावनात्मक रहेगा आप आज पार्टनर को समय देना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है उन्हें आपकी भावनाएँ समझने में थोड़ा समय लगे। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी थकान हो सकती है खासकर पैरों या गर्दन में तनाव समय निकालें और हल्का स्ट्रेचिंग और थोड़ी देर टहलना फायदा देगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए दिन मूड स्विंग से लेकर माइंड ब्लोइंग जैसी बातों के बीज झूलता दिखाई देगा। दिन थोड़ा दुविधाओं को लिए रह सकता है। सुबह उठते ही आप में एनर्जी होगी लेकिन दोपहर तक फोकस थोड़ा डगमगा सकता है। एक तरफ आप अपने कामों को तेजी से निपटाना चाहेंगे, वहीं दूसरी ओर किसी पुराने मैसेज, कॉल या बात में उलझ सकते हैं। करियर - ऑफिस में आप बातों से गेम पलट सकते हैं। आज मीटिंग हो या क्लाइंट कम्युनिकेशन आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स सब पर भारी पड़ेंगी। लेकिन ध्यान रहे, हर चीज़ को हल्के में न लें गंभीर मामलों में फोकस बनाकर चलें। फाइनेंस - पैसे को लेकर आप बहुत केयरफुल रहेंगे, लेकिन दिन में अचानक कोई खर्च उभर सकता है ट्रैवल को लेकर पैसे लगाने पड़ सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ थोड़ी रोमांटिक हो सकती है वैसे कुछ मामलों में पार्टनर आपकी बातों को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो सकते हैं जिसके चलते नोक झोंक भी रहेगी। हेल्थ - दिमाग दौड़ रहा है लेकिन शरीर को भी ब्रेक चाहिए नींद की कमी महसूस हो सकती है। आज शाम को डिजिटल से दूर रहें नेचर के करीब होना ट्राई करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत काफी मिले जुले प्रभाव वाली होगी। साइलेंट बाहर से तो होंगे लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा इसलिए इस दौरान शाम्त होकर काम करते रहना ही बेहतर होगा। फैमली में बड़ों की ओर से काम की अधिकता भी मिल सकती है जिसके लिए काफी भागदौड़ भी करनी होगी। करियर - कामकाज में आज इमोशनल तरीके से स्टेबिलिटी को बनाए रखना काफी जरूरी है क्योंकि किसी के व्यवहार से थोड़ा आहत महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप उसे अपने काम पर हावी नहीं होने दें तो वहीं बेहतर भी है। नौकरी या फ्रीलांस प्रोजेक्ट में छोटी सी तारीफ भी आपका दिन बना देगी। फाइनेंस - कोई घरेलू जरूरत या फैमिली से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है लेकिन आप उसे सहजता से मैनेज कर लेंगे। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आपको ज्यादा सपोर्ट और अटेंशन की ज़रूरत महसूस होगी। अगर सामने वाला समझे तो रिश्ता और गहरा हो सकता है। हेल्थ - सेहत को लेकर पेट या स्लीप पैटर्न थोड़े डिस्टर्ब हो सकते हैं। आप अंदर ही अंदर थके हुए महसूस कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा अंदर कुछ बड़ा करने का जोश है और बाहर आपको देखकर बाकी लोग भी इंस्पायर्ड फील करेंगे। हां कभी-कभी आपसे खुद की तारीफ भी ज़्यादा सुननी होती है, और आज आपका मूड कुछ वैसा ही रहेगा। करियर - करियर की बात करें तो आज आपके पास एक क्लियर विजन होगा। आप किसी नए आइडिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मीटिंग्स में आपकी मौजूदगी भारी पड़ेगी लोगों को आपके सुझाव पसंद आएंगे। जो खुद का काम करते हैं, उनके लिए ग्रोथ का रास्ता दिखने लगेगा। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन पॉजिटिव रहेगा लेकिन दिखावे से थोड़ा बचें। किसी चीज़ पर खर्च करने का मन होगा जो शायद इमोशनल है ज़रूरी नहीं। लव लाइफ - प्रेम में आज आपका एटीट्यूड थोड़ा ओवर डोमिनेंट हो सकता है। जीवन साथी को लगेगा कि आप उन्हें नहीं, खुद को ज़्यादा सुन रहे हैं। हेल्थ - ओवर एक्शन से थकान हो सकती है। खुद को पूरी तरह बिजी रखने की कोशिश में आप फिजिकली ड्रेन महसूस कर सकते हैं बीच-बीच में ब्रेक लें। विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: राशि वालों के लिए सोमवार का दिन एकदम वेल ऑर्गेनाइज्ड रहेगा या कम से कम आप चाहेंगे कि ऐसा हो। सुबह उठते ही घर के काम को लेकर लिस्ट बना चुके होंगे और अब एक-एक करके उसे ठीक करने की तसल्ली आपके मूड को अच्छा बनाएगी। करियर - वर्क का फ्लो स्मूद रह सकता है आप खुद से बहुत ज्यादा परफेक्शन की उम्मीद कर सकते हैं। दूसरों से भी वही लेवल चाहेंगे जो कभी-कभी फ्रस्ट्रेशन का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप डेली टारगेट पर फोकस करें न कि सब कुछ आज ही परफेक्ट बनाने की जिद पर। फाइनेंस - शॉपिंग से बचेंगे लेकिन किसी प्रियजन के लिए छोटा-सा गिफ्ट खरीदने का मूड बन सकता है और इससे दिल को खुशी मिलेगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आप चाहेंगे कि सब कुछ जैसा आप सोचते हैं वैसा ही हो और यही ज़रा टकराव ला सकता है। पार्टनर आपकी केयर को कंट्रोल समझ सकता है। हेल्थ - ओवरथिंकिंग आपकी एनर्जी को धीरे-धीरे खा सकती है थोड़ी देर मेडिटेशन या माइंडफुल वॉक फायदेमंद साबित हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल