आज का राशिफल मेष: मेष आज का दिन एनर्जी से भरा हुआ रहेगा पर ये एनर्जी थोड़ी इधर उधर बिखरी भी रह सकती है। बहुत कुछ करने का मन होगा पर एक समय में एक चीज़ पर फोकस करना जरूरी होगा। कुछ बातें मन में चलती रहेंगी जिन्हें शेयर करने का मन नहीं करेगा। किसी पुराने दोस्त की याद या कॉल आ सकती है।करियर - ऑफिस पर आज थोड़ी रुकावट आ सकती है कोई प्लान डिले हो सकता है। लेकिन खुद पर भरोसा रखेंगे तो रास्ता निकल आएगा। बिजनेस में कोई छोटा रिस्क फायदेमंद हो सकता है।फाइनेंस - खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए ऑनलाइन शॉपिंग या इंवेस्टमेंट से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से काम न लेना ही बेहतर रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में थोड़ी तीखी बातें हो सकती हैं, पर फिर भी ज्यादा समस्या नहीं आएगी बस जरुरी है आप भी रिएक्ट ज्यादा न करें।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी पर माइग्रेन या सिरदर्द परेशान कर सकता है। खुद को ज्यादा सोच विचार में नहीं रखें तो ही बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ आज का दिन थोड़ा रिलैक्स का हो सकता है पर काम के चलते इसका पूरा फायदा न मिल पाए। किसी करीबी से बात करके दिल हल्का होगा। कोई पुरानी बात याद आ सकती है जिससे इमोशनल महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें सेट होती जाएंगी।करियर - काम में थोड़ी स्लोनेस रहेगी पर माइंड को स्लो न होने दें कुछ न कुछ करते रहना बेहतर होगागा। क्रिएटिव या स्ट्रैटेजिक टास्क आज बेहतर तरीके से पूरे होंगे। काम में मेंबर्स के साथ कुछ बातें लंबी होने वाली हैं।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने का दिन है, लोन याद आ सकता है जिसे अब सॉल्व करना पड़े। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन सही है लेकिन रिसर्च के बाद ही कदम उठाएं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा किसी बात को लेकर थोड़ा साइलेंस आ सकता है बेहतर होगा अगर दिल की बात कह दें। हेल्थ - शारीरिक से ज्यादा मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मेडिटेशन, संगीत या प्रकृति के करीब वक्त बिताना मददगार रहेगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन आज का दिन थोड़ा सोशल लेकिन कन्फ्यूजिंग रह सकता है। बहुत सारे लोगों से बातचीत होगी, लेकिन दिल से जुड़ाव थोड़ा कम फील कर सकते हैं। किसी पुराने मैसेज या कॉल से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। दोराहे पर खड़े होने जैसा एहसास हो सकता है, खासकर पर्सनल फैसलों को लेकर। करियर - आज काम में मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपके आइडियाज़ को सपोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन खुद को एक्सप्रेस करने का मौका मिलेगा। राइटिंग, मीडिया या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े हैं तो कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।फाइनेंस - अनचाही खरीदारी से बचें, खासकर ट्रेंडिंग चीज़ों या टेक गैजेट्स को लेकर। किसी दोस्त से पैसे का लेन-देन सोच-समझकर करें।लव लाइफ - लव लाइफ में बातों को लेकर थोड़ा उलझाव हो सकता है घर के काम हों या बाहर जाने का मौका इस समय टाइम को सही से यूज करना भी आसान नहीं होगा।हेल्थ - थोड़ी रेस्टलेसनेस या स्ट्रेस महसूस हो सकता है अगर कुछ पसंद हो तो उन एक्टिविटीज़ को अपनाएं फायदा मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क आज दिल थोड़ा ज्यादा सेंसिटिव रहेगा। किसी करीबी की बात दिल पर लग सकती है, लेकिन उसी रिश्ते से सुकून भी मिलेगा। घर-परिवार की बातें कुछ चिंता दे सकती हैं। दोस्तों के साथ मन की बातें या फीलिंग इमोशनल कर सकती है।करियर - ऑफिस में आज किसी को गाइड करने या सपोर्ट देने की ज़रूरत पड़ सकती है। खुद का काम बैलेंस करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अगर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो डिस्टर्बेंस ज्यादा होगा।फाइनेंस - घर से जुड़ा खर्चा या रिनोवेशन का प्लान बन सकता है। फिजूलखर्ची से बचना जरूरी होगा, खासकर इमोशनल मूड में शॉपिंग करने से।लव लाइफ - लव लाइफ में आज काफी गहराई रहेगी पर ओवरथिंकिंग भी हो सकती है। दोस्तों के साथ पार्टनर को लेकर घूमने निकल जाना अच्छा रहेगा।हेल्थ - नींद की कमी या थकावट महसूस हो सकती है थैरेपी जैसी कोई एक्टिविटी आज रिलैक्स करवा सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में सफलता मिल सकती है। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा पाएंगे। कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी।करियर - कामकाज में आपके सौम्य व्यवहार और संतुलित दृष्टिकोण की सराहना होगी। टीम के साथ तालमेल बना रहेगा और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े हैं कुछ सफलता मिल सकती है। कारोबार में पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं।फाइनेंस - धन की स्थिति नार्मल रह सकती है फिजूल खर्च से बचना आवश्यक होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ घरेलू कामों में सहयोग मिलेगा जिससे नजदीकी बढ़ेगी। यदि हाल में कोई खटास आई थी तो आज का दिन सुलह-सफाई का है।हेल्थ - त्वचा या किडनी से जुड़ी कोई हल्की समस्या परेशान कर सकती है। पानी का सेवन बढ़ाएं और अत्यधिक मीठे या तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन गहराई से सोचने को मजबूर कर सकता है, भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लें। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। कुछ पुराने अनुभव आपको आज मार्गदर्शन देंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित है।करियर - कार्यस्थल पर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन आप अपनी कुशलता से उसे संभाल लेंगे। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलने में समय लग सकता है। जो लोग रिसर्च, खुफिया सेवा, चिकित्सा या गुप्त विज्ञान से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई गुप्त रणनीति लाभ दे सकती है।फाइनेंस - कोई लांग टर्म प्लानिंग का विचार आज काफी तीव्र रहेगा। धन लाभ की संभावना है, लेकिन शेयर मार्केट में बहुत अधिक रिस्क से बचें।लव लाइफ - रिश्तों में ईमानदारी और गहराई जरूरी है। अपने मन की बात छुपाने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।हेल्थ - सिरदर्द या पीठ दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं, विशेषकर देर रात तक जागने से बचें। आयुर्वेदिक उपाय लाभ देंगे।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए घर में माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए काफी काम करना होगा। किसी बुजुर्ग सदस्य की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा हो सकती है। संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है।करियर - कामकाज में भाग्य आपका साथ दे सकता है, आपके विचारों को महत्व मिलेगा और आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। अगर आप शिक्षक, वकील, यात्रा या कंसल्टेंसी से जुड़े हैं, तो नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में नई साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है या विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।लव लाइफ - आज के दिन कोई यात्रा या आउटिंग की योजना बन सकती है, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। अविवाहित जातकों को किसी दूर स्थान के व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है।हेल्थ - किन बाहर के खाने या असंतुलित खानपान से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले इस समय घर परिवार में अपनी भूमिका को लेकर सजग दिखाई देंगे। फैमली की जरूरतों और भावनात्मक पहलुओं दोनों को अच्छे से समझेंगे। जीवनसाथी से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जिससे रिश्ते में पारदर्शिता आएगी। किसी बुजुर्ग की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना पड़ सकता है।करियर - कामकाज में अनुशासन और समर्पण आपकी पहचान बनेगा। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी और किसी नई जिम्मेदारी का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, लेकिन खर्चों और कर मामलों में सतर्कता बरतें।फाइनेंस - जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है पुराने कर्ज को चुकाने का विचार भी आज बन सकता है।लव लाइफ - ज्यादा सख्ती या ठंडापन रिश्तों को प्रभावित कर सकता है यह दिन सोच-समझकर आगे बढ़ने का है भावनाओं पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से बचें।हेल्थ - सेहत में हल्की थकान और पीठ या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कार्य का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है, इसलिए बीच-बीच में आराम लें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु आज का दिन एक्टिव रहेगा घूमना, मिलना-जुलना, बातें करना, ये सब मूड को हल्का रखेंगे। लेकिन दिल में कुछ चीज़ें क्लियर करने की जरूरत महसूस होगी। कोई ट्रैवल प्लान या आउटडोर एक्टिविटी बन सकती है।करियर - काम को लेकर एनर्जी बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मन बनेगा। स्टूडेंट्स और टीचिंग-ट्रेनिंग से जुड़े लोग अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। परफेक्शन की जगह फ्लो पर ध्यान दें।फाइनेंस - खर्च और इनकम के बीच बैलेंस बना रहेगा। कोई ट्रैवल या एडवेंचर एक्टिविटी में खर्च हो सकता है, लेकिन रिग्रेट नहीं होगा।लव लाइफ - लव लाइफ में आज फ्रेशनेस रहेगी, कोई फ्लर्टिंग भरी बातचीत शुरू हो सकती है लेकिन फिलहाल चीज़ें कैजुअल रहेंगी।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव या थकावट हो सकती है, एक्सरसाइज से पहले वार्म अप जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर आज का दिन थोड़ा रिजर्व रह सकता है आप बहुत कुछ सोचेंगे, लेकिन हर किसी से शेयर नहीं कर पाएंगे। खुद को लेकर कुछ रियलाइजेशन आ सकते हैं जैसे कि आप कहां ज़्यादा ज़िम्मेदारी ले रहे हैं और किसे छोड़ना चाहिए।करियर - काम में फोकस अच्छा रहेगा। सीनियर्स आपसे साइलेंटली इंप्रेस हो सकते हैं, लेकिन आपको खुद को ज्यादा पुश नहीं करना चाहिए। लॉन्ग टर्म प्लानिंग पर काम शुरू करने पर इस समय शुरुआत कर सकते हैं।फाइनेंस - कोई पुराना निवेश या सेविंग अब काम आ सकता है। पैसों को लेकर किसी से सलाह मिल सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा ठहराव रह सकता है आप दिल की बातें मन में रख सकते हैं लेकिन सामने वाला आपकी चुप्पी समझ सकता है। हेल्थ - शरीर से ज्यादा आज मन को रेस्ट चाहिए होगा अकेले में समय बिताना या सिर्फ खुद से बात करना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ आज का दिन थोड़ा अलग सा फील करवा सकता है, फैमिली से इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा, पर थोड़ा डिस्टेंस भी फील कर सकते हैं। मन में बहुत कुछ चलेगा लेकिन सबको नहीं बता पाएंगे। किसी से बात करना या मैसेज दिल छू जाएगा शाम तक मूड बेहतर हो जाएगा।करियर - ऑफिस में आज कुछ नया सोचने या इनोवेटिव आइडिया पर काम करने का मौका मिलेगा, पर ध्यान रहे कि चीजें वैसी होने में समय भी लग सकता है। वर्क में फ्रिक्शन आ सकता है, पर हैंडल कर पाएंगे। फ्रीलांसर हो तो आज काम ज्यादा ही रहने वाला है।फाइनेंस - गैजेट, हेल्थ या ट्रैवल से जुड़ा कोई अनएक्सपेक्टेड खर्च आ सकता है। किसी दोस्त या कलीग को फाइनेंशियल हेल्प करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा स्पेस वाला फेज़ रहेगा पार्टनर से बात कम होगी, पर दिल में दूरी नहीं होगी बातचीत होगी लेकिन धीरे धीरे बढ़ेगी।हेल्थ - कुछ कारणों से मूड डिस्टर्ब हो सकता है। दिन में थोड़ा अकेले वक़्त बिताना, वॉक या म्यूजिक थेरेपी अपनाना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन आज का दिन थोड़ा ड्रीमी और इमोशनल मोड में बीत सकता है। मन कहीं और रहेगा, लेकिन दिन के जरूरी काम पूरे करने होंगे। किसी क्रिएटिव या दिल के करीब चीज़ से जुड़ने का मन होगा। कुछ लोग आपकी सेंसिटिविटी को समझ नहीं पाएंगे पर आपको फर्क नहीं पड़ेगा।करियर - काम में थोड़ा फ्लो बना रहेगा पर इस समय के दौरान दोस्तों के साथ कुछ नयी चीजों पर बातचीत होगी। हेल्पिंग प्रोफेशन में हैं तो अच्छा दिन है। कल्पना में न बहें प्रैक्टिकल डेडलाइन्स का ध्यान रखें, आज के दिन कारोबार का दौर काफी अच्छा होगा।फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है खर्च करने का मन होगा लेकिन दिल कहेगा थोड़ा रुक जा, किसी डोनेशन या इमोशनल खर्च का मौका आ सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में भावनाएं गहराई पर रहेंगी ऐसे में साथी आपकी फीलिंग्स समझेगा। किसी के लिए साइलेंट अट्रैक्शन महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - थकावट या ओवर सेंसिटिविटी हो सकती है नेचर के करीब वक़्त बिताना, लाइट मूड वाली मूवी देखना मूड बेहतर कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल