आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज दिन मस्त रह सकता है। परिवार के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करोगे और कुछ अच्छे पलों को शेयर करेंगे। घर का माहौल भी शांति से भरा रहेगा। आज के दिन धार्मिक कार्यों का समय शामिल होने वाला होगा। करियर - काम में आज थोड़ी मेहनत ज़रूरी है। बहुत सारे नए काम आ सकते हैं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। अपने काम पर फोकस करो, जल्द ही इसका फायदा मिलेगा। अपने बॉस को इम्प्रेस करने का मौका मिलेगा, तो गिव इट योर बेस्ट! फाइनेंस - आप थोड़ा स्मार्ट बनकर बजट प्लान करोगे, आज धन के मामले में कोई टेंशन नहीं रहेगी। लव लाइफ - आज रोमांटिक मूड में रहोगे, अगर रिलेशनशिप में हो, तो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मस्त रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा, थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है, तो खुद को रिलैक्स करने का टाइम दो। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन घर में थोड़ी उथल-पुथल को देने वाला हो सकता है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने से रिलेशनशिप मजबूत होंगे। थोड़ा ध्यान दें कि परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन ना हो जाए। करियर - करियर में थोड़ा चैलेंजिंग दिन हो सकता है इस समय अपने काम में परफेक्शन के साथ आगे बढ़ना सही होगा। थोड़ा धैर्य रखें और काम को पूरे मन से करें। अधिकारियों के द्वारा आप का नोटिस किया जाए। फाइनेंस - पैसे की स्थिति में थोड़ी सी अस्थिरता हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। इस समय शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट से बचें और लंबी अवधि की प्लानिंग करें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी दूरी महसूस हो सकती है, छोटी सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात करके सब कुछ सुलझा सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप इस समय अपने पार्टनर के लिए थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज परिवार के साथ मिलकर छोटी-सी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। यह यात्रा आपके रिश्तों को और भी मजबूत बनाएगी। कुछ पुराने झगड़े या मतभेद सुलझाने की संभावना है, तो परिवार के साथ मिलकर हल करें। करियर - इस समय साझेदारी में किए गए काम का परिणाम जल्दी से मिल सकता है। आप आगे बढ़ें लेकिन अपने साथ वालों का भी ध्यान रखें। किसी की मदद की जरूरत हो तो उसे समय से दें। टेंशन नहीं लें बस सही काम करते रहो। फाइनेंस - अगर आपने पहले कोई निवेश किया था, तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पैसों का ध्यान रखें, खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ रिलैक्स करने का टाइम मिलेगा। सिंगल हो, तो नए दोस्त या कनेक्शन मिल सकते हैं, तो थोड़ा आउटगोइंग रहें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कुछ हल्की थकान हो सकती है। अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं और कुछ शारीरिक एक्टिविटी करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा रहेगा। घर में कोई छोटी सी खुशी मिल सकती है, जिससे माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा। किसी परिवार के सदस्य से आपको इमोशनल सपोर्ट मिल सकता है। करियर - आपका दिन व्यस्त रहने वाला है, आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम का दबाव हो सकता है, इसलिए जो काम सबसे ज्यादा जरूरी है उसे पहले करें इस तरह से आप इसे अच्छे से हैंडल कर सकते हैं। फाइनेंस - इस समय थोड़ी सी बचत करने का समय है, शेयर मार्किट में कुछ पैसा लगाना फायदे का सौदा होगा भविष्य के लिए। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी सी उलझन हो सकती है, लेकिन अगर दोनों मिलकर बात करेंगे तो समस्या हल हो सकती है। हेल्थ - खुद को रिलैक्स रखना बहुत जरूरी है, इस समय आप कुछ पुरानी चीजों के साथ खुद का जुड़ाव भी महसूस कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: शुक्रवार के दिन सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर घर का माहौल बदला हुआ दे सकता है। भाई बहनों के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत मायने रखेगा। कुछ पुरानी बातें यादों में उतर आएंगी। ये दिन अपने परिवार को महत्व देने का है, ताकि रिश्तों में और भी गहराई आ सके। करियर - काम में आज थोड़ी तेजी से बढ़ने का समय है, कारोबार में मार्केट की तेजी का असर होगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सम्मान मिलेगा और आपके सहकर्मी आपकी तारीफ कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामलों में आज आपके पास अच्छे अवसर होंगे लेकिन फिर भी खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें, ताकि परेशानी न हो। लव लाइफ - रिश्तों में रोमांटिक होने वाले हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। अपने आकर्षण से किसी को प्रभावित कर सकते हैं। हेल्थ - फिटनेस पर थोड़ा ध्यान दें, हल्का व्यायाम करने से ऊर्जा मिल सकती है। तेज धूप में निकलने से बचें त्वचा का ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज शुक्रवार के दिन कन्या राशि वालों के लिए परिवार में थोड़ी असहमति हो सकती है। आप की बातों पर दुसरे जल्द से हामी न भरना चाहें, लेकिन अगर आप शांत रहते हुए समाधान की दिशा में काम करेंगे, तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। करियर - आज आपके लिए काम को लेकर आपाधापी रह सकती है, ध्यान रखें जल्दबाजी में कोई काम छूट न जाए। कारोबार में लगे लोगों को चाहिए की अपनी लिस्ट को सही से जांच लें। अच्छे से सोच-समझकर कदम उठाएंगे, तो आप मुश्किल में नहीं फंसेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा लाभ या नुकसान नहीं होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की जरूरत है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सी दूरियां महसूस हो सकती हैं। पार्टनर से मिलकर अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अपने शरीर को हल्का रखने के लिए एक्टिव रहें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज शुक्रवार के दिन आप घर के कामों में कुछ ज्यादा ही शामिल दिखाई दे सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ समय बिताकर आप मानसिक शांति पा सकते हैं। कोई पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा तैयार हो सकती है। करियर - काम में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन थोड़ा प्रयास ज्यादा करना होगा। मेहनत से सफलता मिलती है, और अगर आप पूरे दिल से काम करेंगे, तो बॉस और सहकर्मी आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला सा रह सकता है, अचानक से किसी वस्तु या काम के चलते खर्चा सामने आ सकता है लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ा रोमांस बढ़ सकता है।किसी पुराने दोस्त से एक नया रिश्ता बना सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। हल्की वॉक करें। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार के साथ कुछ कामों को करने वाले हैं कोई पूजा पाठ या किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस समय घर में कुछ बदलाव पर भी ध्यान रह सकता है। लोग आपके फैसलों का समर्थन करेंगे, तो इस समय का फायदा उठाएं। करियर - करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पूरी मेहनत और समय देना होगा। इस समय आपके कार्यस्थल पर कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, तो सबको खुले मन से स्वीकार करने का प्रयास करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप जो भी बचत के लिए सोचेंगे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी सी मजेदार हलचल हो सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ सुकून के पल बिताने का समय है। किसी कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - खुद को थोड़ा आराम दें और सही खानपान का पालन करें। इस समय आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कोई नई बातें ला सकता है। परिवार के सदस्य आपके साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। अगर किसी मुद्दे पर अनबन चल रही थी, तो आज आप इसे सुलझाने में सफल होंगे। यात्रा के लिए दिन बेहतर रहेगा। करियर - करियर में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको अपने काम में और मेहनत करने की जरूरत है। जल्द ही आपके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, तो घबराएं नहीं। फाइनेंस - इस समय आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं और सेविंग के मामले में आज का दिन आप ज्यादा सोच विचार में भी नहीं होंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी सी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन समय के साथ सब कुछ सही हो जाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप इस समय कुछ लेथ प्रोडक्ट भी अपने लिए यूज कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज शुक्रवार के दिन मकर राशि वाले किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय आप अपने लिए कम ही समय निकाल पाएंगे। आप कुछ नये आइडिया लेकर आएंगे, जो दोस्तों को पसंद तो आएंगे लेकिन इन पर काम अभी शुरू होने में समय लग सकता है। करियर - काम के मामले में आज थोड़ा चैलेंज अपने विरोधियों की ओर से मिल सकता है। जिनका व्यापार है उनके लिए दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही फैसले लेने से आप मुश्किलें आसान बना सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, छोटी-छोटी बचत की आदत डालने से आने वाले दिनों में मदद मिलेगी। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी सी मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, इस समय किसी अजनबी से बातचीत कर सकते हैं लेकिन सावधानी से बातें करें। हेल्थ - इस समय हल्के-फुल्के दर्द से परेशानी हो सकती है, तो थोड़ा आराम करें और एक्सरसाइज बनाए रखें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज आपके परिवार के साथ थोड़ा रोमांटिक या इमोशनल समय बिताने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी और आप एक दूसरे के साथ सुख दुख शेयर कर आएंगे। बच्चों के साथ मस्ती बनी रह सकती है। करियर - आज काम में ज्यादा हलचल न हो इसके लिए खुद को भी कंट्रोल में रखें। आप के पास बातें बहुत हैं लेकिन उन्हें हमें कब उपयोग करना है बस इस बात को भी समझें। कामकाज में समय की कमी के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। फाइनेंस - आज पैसे की स्थिति ठीक रहेगी और लाभ में थोड़ा बढ़ोतरी हो सकती है जो कुछ अच्छा अनुभव देने वाली होगी। लव लाइफ - प्रेम जीवन में किसी से मिल सकते हैं, लेकिन थोड़ा सतर्क रहें। इस समय दांपत्य जीवन में चीजें आपके लिए साधारण ही रहेंगी। हेल्थ - आपके लिए जरूरी है अच्छी नींद के साथ-साथ हेल्दी फूड्स का उपयोग जिससे स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काम के चक्कर में समय की कमी से जूझेगा। किसी की फरमाइशों को पूरा करना आसान नहीं होगा। अगर परिवार से दूर हैं, तो उनके साथ संपर्क बढ़ाएं। पुराने रिश्तों को मजबूत करने का समय आपके पास रहेगा। करियर - आज कारोबार में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है। इस समय आप दोस्तों के साथ मिलकर काम की तलाश में लगे रहेंगे ओर रिसर्च पर भी आपकी पकड़ बनी रहे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - अचानक से धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आप आज के दिन बाहरी कामों में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - किसी नए रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय मिल सकता है। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने का समय है। हेल्थ - शोर शराबें से दूर शांति पाने के लिए किसी शांत स्थान पर कुछ समय बिताएं। इससे आप का तन और मन दोनों बेहतर रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल