आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए घर पर कुछ भाई बहनों की ओर से अधिक काम की स्थिति देने वाला है। सामाजिक समारोह या किसी धार्मिक काम में शामिल होने के लिए दिन रहेगा खास।नेगेटिव - आज कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं।करियर - काम के स्थान पर आज आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप अपने विचारों को सही तरीके से रख पाते हैं तो कुछ लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना भी बन सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज स्थिति संतुलित रह सकती है इनकम और खर्च समान रखेंगे।लव लाइफ - रिश्तों में इस दौरान व्यर्थ की बहसबाजी से बचें कुछ मांगे पूरी कर देने की कोशिश तो आप कर ही सकते हैं।हेल्थ - मानसिक थकान या सिरदर्द की हल्की समस्या महसूस हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी होगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घर में बड़ों के अनुभव और समझ का उपयोग करते हुए आप को अपने काम करने की बेहतर दिशा भी मिल सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय भी आपको मानसिक सुकून देगा।नेगेटिव - आस पास की कुछ बातें आप के मन को चिंता से भर देने वाली हो सकती हैं।करियर - अपने काम को लेकर निर्णय लेने में ज्यादा समय लेना नुकसान दे सकता है। अगर कोई मौका मिल रहा है तो उस पर विचार करें साथ ही कुछ लोगों के साथ सलाह करने से आपको बेहतर तरीके से काम करने की नीतियों का भी पता चल सकता है।फाइनेंस - घर पर किसी की सेहत या फिर मेहमानों की आवभगत में धन लग सकता है। लव लाइफ - साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में अपनापन और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।हेल्थ - आज के दिन घबराहट बढ़ सकती है चीजों को शांत मन से देखें और अनावश्यक चिंता से दूर रहें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - धर्म स्थान पर जल का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप घर पर माता या पिता की ओर से बच्चों के लिए कुछ कड़े निर्देश आने वाले हैं। मस्ती के चक्कर में कुछ काम छूट न जाएं इस बात का रखना होगा ख्याल, यात्रा का योग बन रहा है।नेगेटिव - इस समय जो काम जरूरी है उसे तय करना होगा मुश्किल।करियर - नौकरी में इस दौरान कुछ ज्यादा ही प्रतिस्पर्धा भी लगी रहने वाली है। इस समय दोस्तों की मदद करने में भी आप आगे होंगे साथ में किसी छोटे से काम की शुरुआत की योजनाओं पर भी बातें होने वाली हैं।फाइनेंस - किसी जरूरी काम पर खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन बातचीत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और अगर आप अपने दिल की बात खुलकर कहेंगे तो रिश्ते में समझ और नजदीकियां दोनों बढ़ सकती हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में नाक या आंख से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरियाउपाय - भगवान शिव पर दही से अभिषेक करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - घर में आज के दिन की स्थिति साधारण ही रहने वाली है, कुछ मामलों में छोटे भाई बहन काफी सहयोगी रह सकते हैं जिससे मन हल्का महसूस करेगा।नेगेटिव - इस समय आप खुद के भरोसे से डगमगा सकते हैं किसी की कही हुई बात को लेकर मन में ज्यादा सोच-विचार करना आपको परेशान कर सकता है।करियर - कामकाज के मामले में दिन मेहनत की मांग करने वाला है। नौकरी करने वालों को अपने काम पर फोकस बना कर रहने की जरूरत है जिससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी मुनाफे की संभावना बन सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति आज घर के खर्चों से ही होने वाली है प्रभावित। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज के दिन एक दूसरे बहुत अधिक आरोप प्रत्यारोप लगाने से खुद को बचाएं जिससे चीजें उलझें नहीं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है आज के दिन बहुत ज्यादा भागमभाग से बचें।लकी नंबर - 4लकी कलर - नीलाउपाय - चंद्रमा का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - इस समय अपनों का साथ देगा दिल को खुशी। अपनों की ओर से या मित्रों के साथ सहयोगपूर्ण रहने से मन हल्का महसूस करेगा।नेगेटिव - घर के कामों के अलावा आप मेहमानों के लिए भागदौड़ में लगे रह सकते हैं थकान परेशान कर सकती है। करियर - व्यापारियों के लिए आज के दिन काम में नए सौदे बनने की संभावनाएं अच्छी रह सकती हैं। काम में नए लोगों के आने से चीजें काफी बदलाव को देने वाली होंगी। कामकाज के मामले में इस समय आप सहकर्मियों से कुछ मदद प्राप्त कर सकते हैं। फाइनेंस- धन के मामले में इस समय बच्चों के लिए खरीदारी के अलावा कुछ अन्य चीजों पर खर्च बना रहेगा।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियों में उलझे रह सकते हैं जिसके कारण प्रेम के पल कम रहेम।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी नर्वस सिस्टम पर असर अधिक रह सकता है।लकी नंबर - 5लकी कलर - लाल उपाय - फिटकरी घर पर जलाएं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - घर पर तो आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, बच्चे रहेंगे बड़ों से काफी प्रेरित। इस दौरान बाहर आप खुद को उस तरह से दिखाने में शायद नरमी रखें।नेगेटिव - आज के दिन अपने ध्यान को भटकने से बचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।करियर - किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार भी मन में आ सकता है पर अभी के दौरान जल्दबाजी न करें। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है जिससे मन संतुष्ट रहेगा।फाइनेंस- आर्थिक पक्ष को लेकर इस दौरान आप काफी भागदौड़ से अपनी सेविंग पर काम करना चाहेंगे।लव लाइफ - प्रेम के मामले में बेहतर होगा कि हर बात को दिल पर न लें, खुद की इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन हाथ पैरों में दर्द की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - बैंगनीउपाय - गुड़ पानी में प्रवाहित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मन हल्का और खुश महसूस होगा।नेगेटिव - घर के किसी मामले को दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि छोटी बातों को नजरअंदाज करें।करियर - आज का दिन आपके लिए मेहनत और समझदारी का रह सकता है जिससे आप कुछ बेहतर कामों को कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए भी धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं इस दौरान सरकारी पक्ष से कुछ सहयोग भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन आपको सट्टे में लाभ दिलाने वाला हो सकता है।लव लाइफ - आज के दिन किसी की नजर का जादू आपके दिल को धड़काने वाला हो सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज आप मानसिक रूप से काफी उलझे रहेंगे जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है। लकी नंबर - 2लकी कलर - धानी उपाय -पानी में चीनी मिलाकर सेवन करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आपकी समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। परिवार के लोगों का साथ भी मनोबल बढ़ाएगा जिससे आप कुछ सकारात्मक रह सकते हैं।नेगेटिव - जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है इसलिए इन बातों से खुद को बचाएं। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन दिखाई देगी पर जरूरत होगी शांत रहकर निर्णय लेने की, इस दौरान दूसरों को दिखाने के चक्कर में खुद के लिए परेशानी खड़ी न करें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है, किसी पुराने लेन-देन से भी राहत मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा इसके कारण संबंधों में भी आपसी लगाव मजबूत हो सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस इस दौरान तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।लकी नंबर - 3लकी कलर - जामुनीउपाय - खिचड़ी का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आपके लिए दिन कुछ नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से की गई बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है, छात्रों के लिए पढ़ाई में धीरे-धीरे स्पष्टता आएगी। नेगेटिव - जिन कामों को लेकर मन में असमंजस था उन्हें लेकर इस समत तनाव बढ़ सकता है।करियर - नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए भी कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाने पर लाभ मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन स्वास्थ्य, खेलकूद या किसी सामान्य पर ही खर्च हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंध आज के दिन परीक्षा के शिकार हो सकते हैं, इस समय के दौरान स्थिति सामान्य रह सकती है।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो दिन कमजोर हो सकता है किसी न किसी की चिंता आप के लिए तनाव को बढ़ा सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - चमकीला लाल उपाय - विष्णु भगवान को पीले फल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - कुछ लंबे समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मन हल्का महसूस होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और रिश्तों में भी गर्माहट बनी रहेगी।नेगेटिव - किसी काम को टालने की आदत बाद में परेशानी दे सकती है।करियर - कामकाज के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में अपने साथ काम कर रहे लोगों का या अपने वरिष्ठों से सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए काम में तेजी बनी रहने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी सोच-समझकर किया गया खर्च भविष्य में लाभ दे सकता है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज के दिन आप की व्यस्तता कुछ अधिक ही रहेगी ऐसे में अपने पार्टनर के साथ की इच्छा भी बहुत होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक तभी रह सकता है जब आप बाहर का ज्यादा भोजन करने से परहेज करते हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा नारंगीउपाय - काले चने गुड़ दान करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए विश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर जो चिंता थी, उसमें राहत मिल सकती है। नेगेटिव - इस दौरान विलंब होने की स्थिति बन रही है इसलिए जरूरी काम समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा।करियर - कामकाज में इस दौरान सरकारी योजनाएं आप के काम पर भी कुछ असर डालने वाली हैं। कारोबार के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। फाइनेंस - पैसों के खर्च में आज के दिन आप अपनों के लिए दिल से आगे होंगे, कुछ मस्ती भी करेंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रह सकती है, बस ज्यादा भारी सामान को उठाने या इससे जुड़े काम को ध्यान से करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - सुरमई उपाय - भगवान शिव को गुलाब जल करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के किसी सदस्य से की गई बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है। घर पर भाई बहनों के साथ सहयोगपूर्ण रहने से मन हल्का महसूस करेगा।नेगेटिव - किसी की कही हुई बात को लेकर मन कुछ परेशान हो सकता है।करियर - कामकाज के मामले में दिन सामान्य है बस इस दौरान आप अपने को थोड़ा व्यवहारिक बना के रखें। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें तो बचत भी संभव है।लव लाइफ - आज के दिन एक दूसरे के लिए समय निकालें जिससे संबंधों को आपसी सहयोग से मजबूती मिल पाए और रिश्ते बेहतर हों। हेल्थ - आज के दिन बाहर निकलें और प्रकृति में बैठें जिससे मन और शरीर दोनों की थकान कम हो जाए। लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल