आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा के साथ राहु का योग आज आपकी एनर्जी हाई-वोल्टेज है, घर में आपका डॉमिनेशन थोड़ा बढ़ सकता है मम्मी-पापा को लगेगा कि आप कंट्रोल कर रहे हैं। दोस्त अचानक ट्रिप का आइडिया देंगे, पर आपको वर्क-लोड के कारण करना पड़ सकता है। करियर - नौकरी की स्थिति आपकी एक्टिव रहने वाली है, जॉब और कारोबार में चीजें थोड़ी स्लो लग सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे प्रोग्रेस होगा। इस समय आप शॉर्टकट के कामों से बचें वरना समस्या हो सकती है। फाइनेंस - पैसे की बात करें तो एक्स्ट्रा खर्च से बचें ऑनलाइन कार्ट से कुछ तो डिलीट करना पड़ेगा तभी कुछ सेविंग हो सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में स्पार्क है, लेकिन जल्दी किसी से दिल न लगाएं वरना हो जाएगा। घरेलू जीवन में आज के दिन आप कुछ तनाव में अधिक रह सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ में पेट या सिरदर्द की प्रॉब्लम हो सकती है पानी पीजिए और गुस्सा कम कीजिए। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज के दिन मंगलवार में घर में कोई पुराना मुद्दा अचानक टॉपिक बन सकता है कोशिश करें सबको सुनें, सिर्फ बोलें नहीं। दोस्तों के साथ ड्रामा हो सकता है, लेकिन आपका सेंस ऑफ ह्यूमर सिचुएशन को संभाल लेगा। करियर -जॉब में लीडरशिप दिखेगी, बॉस आपकी प्रेजेंस से खुश रहेगा, काम में एक बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। कारोबार के मामले में अभी आप यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा उत्सुक न हों क्योंकि धोखा भी होने के चांस बनते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में थोड़ा रिस्क लेने का मन करेगा, लेकिन बिना रिसर्च के कदम न बढ़ाएं। इस समय आप कुछ ऐसी चीजें लेने वाले हैं जिन्हें घर परिवार में उपयोग कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार में एक्साइटमेंट है पर रिश्तों में ईगो बीच में न आने दें। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत के सिलसिले में आप को माइग्रेन या थकावट हो सकती है इस समय खुद को ओवरवर्क करने से बचाएं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन आपको लीडरशिप चमक रही है। बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप धैर्य से संभालेंगे तो बात बन जाएगी। दोस्तों के साथ कुछ प्लान बनेंगे लेकिन डेट्स को लेकर उलझन हो सकती है। छोटी यात्रा का योग है, जिससे मूड फ्रेश होगा। करियर - ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। एक प्रोजेक्ट पर आपकी पकड़ मजबूत बनेगी और सीनियर्स आपकी स्ट्रेटेजी से इम्प्रेस हो सकते हैं। नई पार्टनरशिप या कोई जॉइंट वेंचर भी शुरू हो सकता है, लेकिन लीगल पेपर वर्क को ध्यान से पढ़िए। फाइनेंस - आज के दिन बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है, अनावश्यक खर्चे पर लगाम लगाइए। कोई पुराना उधार चुकाने का दबाव महसूस हो सकता है। लव लाइफ - कोई नया व्यक्ति लाइफ में इंटरेस्ट जगा सकता है, कमिटेड लोग अपने रिश्ते को एक लेवल आगे ले जा सकते हैं। हेल्थ - नींद की कमी और सिर दर्द परेशान कर सकता है। डिटॉक्स और मेडिटेशन से आराम मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन मंगलवार का समय शांत स्वभाव देने वाला है लेकिन बेचैनी बहुत हो सकती है। धार्मिक कार्यों में स्थिति आप के लिए वरदान साबित हो सकती है। दोस्तों से लंबे समय बाद बात होगी कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। यात्रा की योजना बनेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। करियर - वर्कप्लेस पर आज आप अपने टैलेंट का सही इस्तेमाल करेंगे। आपके आइडियाज़ को पहले नज़रअंदाज़ किया जा सकता है, लेकिन बाद में वही सराहे जाएंगे। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैंआज कुछ खास कर सकते हैं। फाइनेंस - सेविंग्स पर ध्यान दीजिए, अचानक कोई मेडिकल खर्चा निकल सकता है। सेविंग के लिए अभी थोड़ा रुकना बेहतर है। लव लाइफ - रिश्तों में मिठास रहेगी, लेकिन आपको अपने रिश्तों में कोई तीसरे की एंट्री परेशानी भी देगा बेकार की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। हेल्थ - गला या थायराइड से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर हो सके तो हल्का गर्म पानी पीते रहें और ठंडी चीजों से बचें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज घर में माहौल हल्का-फुल्का और हंसी-मजाक भरा रहेगा। छोटी यात्रा संभव है, लेकिन उसके पीछे कोई ज़रूरी काम या फैमिली कनेक्शन जुड़ा होगा। दोस्त से अचानक मुलाकात या कॉल आ सकती है, जिससे दिन बन जाएगा। करियर - वर्कप्लेस पर आप मल्टीटास्किंग में चमकेंगे। आज का दिन प्रेजेंटेशन, मीटिंग्स और नेटवर्किंग के लिए शानदार है। आपके आइडियाज़ दूसरों को चौंकाएंगे पर ध्यान रखें कि फोकस में बने रहें। फाइनेंस - काम के लिहाज से आज के लिए काम के चलते कुछ छोटे-मोटे फायदे हो सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बढ़ाइए। लव लाइफ में नयापन आएगा फ्लर्टिंग के मूड में रहेंगे, लेकिन भावनाओं से खेल न करें। हेल्थ - मानसिक थकावट महसूस हो सकती है खुद को डिटॉक्स करने की ज़रूरत है। मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें, थोड़ी देर वॉक पर निकलें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए स्थिति मिले जुले परिणाम देने वाली होगी।घर में आज आपकी बात मानी जाएगी, लेकिन उसका मतलब ये नहीं कि आप बॉस ऑफ द हाउस बन जाएं। बुजुर्गों की सलाह सुनने से फायदे होंगे। भाई-बहनों से कोई छोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन दिल से मत लगाइए। करियर - कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे तो बॉस की प्रशंसा मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के साथ कुछ समस्या हो। अगर आप मीडिया, मार्केटिंग या राइटिंग से जुड़े हैं, तो आज आप कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं जो सराहा जाएगा। फाइनेंस - खर्चों में अचानक इज़ाफ़ा हो सकता है, ऑनलाइन शॉपिंग से खुद को कंट्रोल करें। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आप कुछ उलझनों में रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के मूड स्विंग्स से निपटना पड़ सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर कफ की अधिकता या सिरदर्द की शिकायत रह सकते हैं। बच्चों की सेहत पर निगाह बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज किसी घरेलू काम में दूसरों की सलाह काम में आ सकती है। दोस्तों के साथ पुराने प्लान दोबारा बनने वाले हैं। कोई अनजानी यात्रा का मौका मिल सकता है और ये ट्रिप आपकी सोच को एक नई दिशा दे सकती है। करियर - काम में आज का दिन टीम वर्क में थोड़ी दिक्कत दे सकता है। इस समय चाहे सब आपकी गति से नहीं चल पाए लेकिन आप उसे ध्यान से करते रहें। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो क्लाइंट डील के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई मांग कर सकता है लेकिन खर्चों पर नजर रखना ज़रूरी है। इस समय सेविंग्स पर फोकस करें और क्रेडिट कार्ड से दूरी बनाकर रखें। लव लाइफ - आज के दिन पार्टनर को समय देना होगा वरना वो किसी ओर को समय दे सकता है। नए रिश्तों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी न करें। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आपके लिए बेहतर रह सकती है। इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ की हेल्थ को लेकर चिंता रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन कुछ दूसरों पर निर्भरता के चलते परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को शांति देगा, खासकर भाई-बहनों से बातचीत मज़ेदार रहेगी। अभी इस समय आप घर के सामान की खरीदारी के लिए अचानक से जाना पड़ सकता है। करियर - मार्केटिंग में काम करने वालों को कोई नया कॉन्टैक्ट या ग्राहक मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं बातचीत से ही समाधान होगा। मीडिया, मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आज आप कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं जो सराहा जाएगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में परिवार किसी बड़े से आप को कुछ हेल्प मिल सकती है। बैंक के लिए आज भागदौड़ बनी रह सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है इसका कारण आपका खुद का ओवरथिंकिंग नेचर हो सकता है हेल्थ - एलर्जी, सर्दी या स्किन से जुड़ी समस्या उभर सकती है इस समय आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद होंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज के दिन इमोशनली परिवार से जुड़े रहने वाले हैं। । किसी सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है, इसलिए थोड़ी ज़िम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। दोस्तों से बातचीत दिल को हल्का करेगी। करियर - आज के दिन काम में कुछ न कुछ हेरफेर हो सकती है इसलिए लीगली सभी काम करें। कारोबार में क्लाइंट से बड़ी डील मिलने के संकेत अभी स्लो हैं। अगर आपने हाल में किसी काम को शुरू करने का सोचा है तो अभी इसमें और इंतजार करना पड़ेगा। फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन कुछ अच्छे पक्ष को दिखाने वाला होगा। इसके लिए इस समय आप कुछ अच्छे से लाभ को अर्जित कर सकते हैं। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत महसूस होगी उन्हें समय और साथ दीजिए। हेल्थ - सेहत के लिहाज काम इस समय बनने विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए कुछ पुराने किस्से याद आ सकते हैं जो आपको थोड़ा इमोशनल बना दें। यात्रा टालने की कोशिश करें, अगर बहुत जरूरी न हो तो। दोस्तों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन किसी पुराने मित्र से ईगो क्लैश भी हो सकता है। करियर - काम के लिहाज पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। कुछ पुराने अधूरे टास्क आपको परेशान कर सकते हैं। मैनेजमेंट, बैंकिंग या हेल्थकेयर सेक्टर में हैं, तो कोई अचानक से चुनौती आ सकती है शांत रहें, सॉल्यूशन मिलेगा। फाइनेंस - प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा कोई निवेश करने के लिए समय अनुकूल है लेकिन लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों पर निगाह बना कर रखें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज थोड़ा रोमांच रहेगा। अगर पार्टनर आपसे दूर हैं, तो कॉल या मैसेज से रिश्ते की गर्माहट बनाए रखें। हेल्थ - पीठ, घुटनों या हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दीजिए और स्ट्रेचिंग की आदत डालिए। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले आज मंगलवार के दिन मस्ती का मजा ले सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन कुछ जरूरी कामों को लेकर बहस हो सकती है। आप चाहेंगे सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन दूसरों की गलती पर बहुत ज्यादा रिएक्ट करने से बचें। करियर - काम के मामले में कार्य स्थल पर आज आपका अनुशासन और डिटेल पर ध्यान देना सराहा जाएगा। आप जो काम करेंगे, वो क्वालिटी में नंबर वन रहेगा।बिजनेस में प्रॉफिट दिखेगा, लेकिन आपको डीलिंग में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप स्मार्ट रहेंगे। एक लंबे समय से अटका हुआ भुगतान मिल सकता है। खासकर गोल्ड या एफडी में सेविंग हो सकती है। लव लाइफ - आपका व्यवहार आज रिश्ते में संतुलन लाएगा, किसी पुराने जानकार से दोबारा जुड़ सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का अच्छा मौका मिलेगा। हेल्थ - पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है डाइजेशन का ख्याल रखें, मसालेदार खाना कम करें। हर्बल टी और योग आज आपकी सबसे अच्छी दवा हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए घर का माहौल आपके व्यक्तित्व के कारण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों से मिलकर आपकी ऊर्जा दोगुनी हो जाएगी। पर किसी पुराने झगड़े को नया रंग न दें, सुलझाने की कोशिश करें। करियर - नौकरी में आज आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस या बिजनेस से जुड़ी हो यात्रा के लिए समय अच्छा है। दूसरों के लिए एक अच्छे सहयोगी बनेंगे। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जो आपकी क्षमताओं को परखेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चे कम करें और बचत की तरफ ध्यान दें। कोई बड़ा निवेश टालना बेहतर होगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप में सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल लोग नई दोस्ती से प्यार की ओर बढ़ सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के बीच तालमेल बेहतर होगा, साथ ही पुराने मनमुटाव खत्म होंगे। हेल्थ - तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, खूब पानी पीना न भूलें। इस समय शाम के समय चहलकदमी बेहतर होगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल