false: मेष राशिफल मेष राशि वाले आज के दिन कुछ बदलाव को महसूस कर पाएंगे। इस समय आप कुछ उपलब्धियों को देख पाएंगे अपनी बात को दूसरों के सामने रखने में आगे भी होंगे। आपका कोई काम आज के दिन पूरा होने की भी अच्छी संभावना बनती है। करियर - करियर में अच्छा प्रगति होने के संकेत हैं। किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत करने से सफलता मिल सकती है। साथ ही, कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। बॉस या सीनियर के साथ तालमेल अब बनेगा। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष में कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। आप के लिए आज कुछ लाभ के मौके भी बनते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ के लिए दिन धीमा होगा लेकिन अब पुराने गिले शिकवे दूर भी हो सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन थकावट और तनाव महसूस हो सकता है। वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है। आप इस समय पारिवारिक मुद्दे से दूर रहने की इच्छा रखेंगे लेकिन शायद चीजें आपके लिए उतनी अनुकूल न हो पाएं जितनी होनी चाहिए। करियर - करियर में आज के दिन आप तेजी से काम करने की कोशिश में होंगे इस समय कुछ बदलाव होने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए इस समय अपने सामान की आपूर्ति को सही से बनाए रखने की जरूरत होगी। फाइनेंस - धन के मामले में यह समय मिलाजुला रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपनी ओर से कोशिशें में भी लगे रहेंगे। लव लाइफ - प्यार और रिश्तों के मामले में आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें जिससे एक दूसरे के साथ कोई बात उलझे नहीं। हेल्थ - सेहत के मामले में कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इस समय शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत रह सकती है। मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए आज के राशिफल अनुसार स्थिति घर के साथ साथ बच्चों की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारियों में अधिक उलझ सकती है। आज के दिन ये कुछ फैसलों को लेना मुश्किल लग सकता है। करियर - करियर में आपको इस समय ध्यान से काम करने की जरुरत तो होगी लेकिन साथ ही कुछ अच्छे परिणाम भी होंगे। अपनी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। काम में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में किसी व्यापार से जुड़े हैं, तो लाभ की संभावना बेहतर दिखाई देती है। लव लाइफ - आज आपको अपने प्रेमी से कुछ दूर जाना पड़ सकता है काम की स्थिति रिश्ते में अभी कुछ बदलाव को दिखाने वाली है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक दबाव और चिंता की वजह से सिरदर्द हो सकता है। कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल रह सकता है। बच्चों के साथ माता पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन आप इसे बातचीत से हल कर सकते हैं। करियर - काम के लिए आज के दिन बाहरी संपर्क आपको कुछ मौके दे सकते हैं। इस समय आपके लिए जरूरी है कुछ कठोर फैसलों को लेना। इस समय जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर उधारी के मामलों में कोई जोखिम न लें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी भावनाओं के बल पर साथी को अपने करीब ला सकते हैं। हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा जिसमें विशेष रूप से कफ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए आज के राशिफल की स्थिति रहेगी नए लोगों के से मेलजोल के लिए विशेष। सामाजिक स्तर पर कुछ मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस समय मित्रों के साथ कुछ जरूरी बातों पर मुलाकात का समय भी बनेगा। करियर - करियर के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। यदि आप किसी नए काम को करने का विचार रखें हैं तो उसे हो सके तो अभी रुक कर ही करें क्योंकि उसे पूरा करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं फाइनेंस - आज के दिन कोई पुराने पैसे आपको मिल सकते हैं जिन्हें भूल से कहीं आपने रख दिया होगा। वहीं काम में अच्छे लाभ बनते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन पार्टनर की ओर से कुछ जरुरी काम करने का जिम्मा आपको मिल सकता है। हेल्थ - हेल्थ की स्थिति आपके लिए सामान्य रहने वाली है आप का खान पान अच्छा है तो स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज के राशिफल में काफी समय से बने हुए मामलों में सुलझाव की संभावना है। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए यह अच्छा समय है। परिवार के सदस्य आपके फैसलों का समर्थन करेंगे, जिससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा। करियर - करियर में अब आप कुछ रफ्तार की उम्मीद कर सकते हैं। आप को इस समय अपने काम में आगे बढ़ने के लिए कंपटीशन का भी सामना करना होगा लेकिन कुल मिलाकर आप इसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज के दिन कुछ बड़ा निवेश करने का मन होगा जिसे किसी की मदद से पूरा कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के संकेत हैं। आप दोनों के बीच की समझ को मजबूत करने का यह अच्छा समय है। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन हल्की थकावट महसूस हो सकती है लेकिन ऊर्जा बनी रहेगी। तुला राशिफल परिवार में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण प्रकृति के कारण सभी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। परिवार के सदस्य समर्थन की उम्मीद करेंगे, बच्चों के सहयोग से कुछ चीजें शांतिपूर्ण संभव हो पाएंगी। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कुछ छोटे तनावपूर्ण हालात उत्पन्न हो सकते हैं। काम में बनी इन परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम होंगे। अपने काम को लेकर स्पष्ट बनाए रखें। फाइनेंस - फाइनेंस की स्थिति सामान्य रहेगी इस समय कुछ बड़ा लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में अगर कुछ बातें समझ से परी थीं तो वे अब आपके लिए एक नया मोड़ देने वाली हो सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ रुचिकर चीजों में शामिल होना अच्छा होगा। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल परिवार के साथ समय बिताने के लिए मौका दे सकता है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की समस्याओं में सहायता करनी पड़ सकती है, इस समय घरेलू मामलों में आप की भूमिका निर्णायक रह सकती है। करियर - करियर में सफलता के संकेत हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके काम को सराहा जाएगा, लेकिन किसी साथी से प्रतिस्पर्धा हो सकती है। फाइनेंस - फाइनेंस में आज के दिन आप कुछ नई चीजों को शामिल करने के लिए धन खर्च की ओर बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रिश्तों में नज़दीकी बढ़ेगी दूसरों की बातो पर ध्यान न देना आपके लिए ज्यादा अच्छा रह सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सही रहने वाली है और इस समय आप दूसरों की देखभाल को लेकर बहुत अधिक सजग भी होंगे। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर से दूर जाकर समय बिताने वाली ज्यादा दिखाई देती है। इस समय पढ़ाई में बच्चों का ध्यान पूरी तरह से नहीं लग पाएगा जिसके कारण उनके आने वाले परिणाम भी प्रभावित हो सकते हैं। करियर - काम को लेकर साज के दिन अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है। आपकी मेहनत इस समय आपके लिए अनुकूल माहौल भी तैयार कर सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामलों में सुधार होगा, इस समय निवेश में सावधानी से काम करें जिससे परेशानी न आने पाए। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन आपके लिए कुछ मायनों में खास होगा, इस समय किसी व्यक्ति से मुलाकात रिश्तों में बदलाव देने वाली होगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में खुद को योग इत्यादि चीजों में शामिल कर सकते हैं। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक स्तर पर कुछ दिक्कत देता है लेकिन स्थिति शाम होते होते सामान्य बन सकती है। आप अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाकर स्थिति को संभाल सकते हैं। करियर - करियर में नए अवसर और चुनौतियां सामने आ सकती हैं। यह समय किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का है, लेकिन निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कारोबार में आज के दिन भागदौड़ बनी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावनाएं अभी धीमी ही दिखाई देती है इस समय घर के खर्चों को लेकर हिसाब किताब करने का समय होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी सी चुनौती आ सकती है, लेकिन यदि आप सच्चे दिल से बात करेंगे, तो स्थिति को सुधार सकते हैं। हेल्थ - अपनी दिनचर्या में आज के दिन कुछ ऐसे कामों को शामिल करें जो आप की एक्टिविटी में वृद्धि को दिखाने वाले हों। कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ सकारात्मक रह सकता है। घर में किसी प्रकार का आध्यात्मिक काम या कोई पार्टी हो सकती है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ मस्ती के मूड में भी होंगे। करियर - करियर में सफलता की संभावना है। आपकी मेहनत और प्रयासों का फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा, और आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। फाइनेंस - आज के दिन आय में वृद्धि की संभावना है, और आपको अपने पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आप शारीरिक रूप से सक्रिय रह सकते हैं। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन में कोई विशेष बदलाव नहीं दे लेकिन इस समय कुछ काम गुपचुप तरीके से होने के योग भी बनते हैं। छोटे-मोटे मुद्दों को सुलझाने के लिए यह अच्छा समय है। करियर - कामकाज को लेकर आपकी स्थिति मेहनत को बढ़ाने वाली हो सकती है। इस समय काम के सिलसिले में अपने अधिकारियों की ओर से कुछ जरूरी बातों पर काम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज के दिन स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक होने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छे समय का आनंद ले सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन पैरों में दर्द एवं किसी पुराने रोग के फिर से अपना असर दिखाने की संभावना भी बनती है।