आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज रविवार के दिन चंद्रमा की स्थिति होगी छठे भाव में तो ऐसे में मिले जुले असर तो रहेंगे ही। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय भी होगा विशेष। इस समय घर के लोगों की ओर से भी आपको कुछ ज्यादा ही काम होंगे लेकिन शाम के समय स्थिति होगी कुछ शांत और आप दिन का कुछ सुकून तो ले ही पाएंगे।करियर - कारोबार के मामले में दिन रहेगा अच्छे लाभ का सामान की बिक्री बनी रहने वाली है। फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स में कुछ टाइम आपके लिए रहेगा फ्री जो देगा आपको आराम का मौका। ई-कॉमर्स या क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में काम करने वालों के लिए दिन रहेगा व्य्सत।फाइनेंस - आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे। निवेश के नए रास्ते आज आपको लाभ दे सकते हैं। अचानक कोई अवसर आपके पास आएगा जो छोटी कमाई को बड़ा बना सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी को लेकर आप को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है या कोई आध्यात्मिक यात्रा का मौका आप को एक दूसरे के प्रति साथ में होने का सुख देगा।हेल्थ - सेहत पर मिलाजुला ही असर होगा इस समय एनर्जी में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मन कई बातों पर अटकेगा तो शरीर भी कुछ धीमी गति से चलेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन संक्रांति का दिन और कुछ खास योगों के कारण घर में चहल पहल देखने का समय होगा। घर पर बच्चों की धमाचौकड़ी बनी रहने वाली है। सुबह से ही काम रहेंगे ऐसे में संडे की फीलिंग कुछ कम ही हो सकती है। सोशल संपर्क और नेटवर्किंग में आज कुछ ज्यादा ही बनी रहने वाली है।करियर - कामकाज की अगर बात करें तो ये समय आप उन कामों को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगे जिसमें आप कुछ अलग करने की कोशिश में होंगे। जो लोग मीडिया या मनोरंजन से जुड़े कामों में हैं उनके लिए दिन रहेगा खास कुछ प्रतिष्ठित लोगों का साथ भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी पेमेंट्स क्लियर हो सकते हैं। इस समय घर पर किसी से कुछ पैसों की मदद मिल सकती है।लव लाइफ - दिल के मामले रहेंगे अनुकूल अपने साथी को लेकर कुछ स्थान पर जाने या शाम के समय बाहर निकल कर घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन आप अपनी सेहत के लिए कुछ हर्बल प्रोडक्ट यूज करने का मूड बना सकते हैं। मेंटली और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए रविवार के दिन की स्थिति होगी मिले-जुले स्वभाव होगी। काम को लेकर दिन व्यस्त रहेगा पर फिर भी दोस्तों के साथ मिलकर काम करने वाला दिन होगा। इस दौरान एजुकेशन को लेकर आज के दिन प्लानिंग तो बड़ी बड़ी बनने वाली हैं।करियर - आज का दिन मिथुन जातकों के लिए विशेष है स्टार्टअप के काम में प्लानिंग अच्छी रहेगी। फ्रीलांसिंग के लिए आज शाम को मौके मिलेंगे। मार्केटिंग का से जुड़े हैं। नए क्लाइंट्स से संपर्क और प्रोजेक्ट्स की गति बढ़ेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए संतुलित रह सकता है कोई अप्रत्याशित लाभ या इनकम का स्रोत बन सकता है। बच्चों के साथ शाम को खाने पीने में पैसों का कुछ खर्च रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा, छोटे-छोटे रोमांटिक मोमेंट रिश्ते में मिठास बढ़ाएंगे।हेल्थ - हल्की एक्सरसाइज तो रूटीन में शामिल रखें इस समय मानसिक संतुलन बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन नए इस समय सोचने समझने के मौके लाएगा। अपने किसी दोस्त की मदद अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से रुके कामों में इस दौरान समाप्ति का अवसर ही दिखाई देगा।करियर - आज का दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, काम को लेकर प्रोजेक्ट्स में दूसरों की लापरवाही हो सकती इसलिए इस समय ध्यान से काम करने की जरूरत होगी। स्टार्टअप्स में काम करते हैं। क्लाइंट्स से संपर्क आपके काम में तेजी लाएगा। ऑफिस में किसी अप्रत्याशित चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, तार्किक दृष्टिकोण मदद करेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामले इस दौरान घर की चीजों को सही संतुलित रहेंगे छोटे निवेश और बचत के विकल्प पर ध्यान दें। अचानक कोई मौका आपकी आमदनी बढ़ा सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी को लेकर इस समय कुछ बातें परेशानी देने वाली है बाहर जाने या छोटी-छोटी योजनाओं से रिश्ते में सहयोग बना रहने वाला है।हेल्थ - आज के दिन काम से समय निकालें और खुद की फिटनेस पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन शुरुआत काफी विशेष रहेगी, इस समय भाई बहनों के साथ कुछ लड़ाई हो सकती है जिसमें माता-पिता अपनी ओर से दोनों को ही मनाने में लगे रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ शाम को पार्टी का मूड तो होगा पर आने वाले दिन के ख्याल से काम जल्दी से पूरे करने का प्रेशर भी होगा।करियर - आज का दिन उनके लिए लाभकारी है जो मार्केटिंग या ऑनलाइन बिजनेस में जुड़े हैं। इस समय नए काम मिलेंगे और तेजी भी रहेगी। आर्डर को समय पर पूरा करना भी एक टास्क होगा। ऑफिस में टीमवर्क और टाइम मैनेजमेंट खास असर डालेगा।फाइनेंस - इनकम तो नार्मल है पर सेविंग इस समय कुछ खर्चों में ही लगने वाली है, नई सेविंग योजना बनाने का समय है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन कुछ बातों को करने में ही लग जाएगा। मैरिज लाइफ में बच्चों के साथ आउटडोर एक्टिविटी रिश्तों में नयापन लाएंगी।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग आपके लिए होगा विशेष क्योंकि चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि पर होगा। इस समय कुछ खरीदारी के मूड में होंगे। बच्चे बाहर जाने की जिद कर सकते हैं।करियर - आज का दिन छोटे बिजनेस वालों के लिए अच्छा है इस समय दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया काम करने की शुरुआत पर प्लानिंग बनी रहने वाली है। नए क्लाइंट्स और पार्टनरशिप के मौके किसी की मदद से बन सकते हैं। काम को लेकर कौशल और नेटवर्किंग का सही उपयोग करने से सफलता मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आज के दिन कुछ पैसों की कमी अगर लगेगी भी तो कहीं न कहीं से इंतजाम हो ही जाएगा इसके अलावा कुछ बकाया का समाधान भी हो सकता है। लव लाइफ - अपने प्यार के साथ आप दिल की बातों को शेयर करने के मूड में होंगे। घरेलू मामलों में आज के दिन एक दूसरे के लिए मददगार भी रहेंगे।हेल्थ - इस दौरान आप खानपान को लेकर पसंद और नापसंद के चलते ज्यादा ही सोच विचार में होंगे जिसका असर सेहत पर भी होगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। घर पर कामों में मन न लगे और इस दौरान अपनों के साथ बहस भी हो सकती है। इस समय अगर हो सके तो कुछ समय अकेले रहते हुए अपने कामों पर फोकस बनाएं अगर घर पर किसी को मदद चाहिए तो आगे रहें।करियर - बिजनेस के लिए दिन अच्छा रह सकता है इस दौरान कुछ ऎसे लोगों के साथ मुलाकात होगी जो काफी डिस्टेंस के होंगे उनका आपके साथ काम शुरुआती रूप में अवसर लाने वाला होगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना कर रखें तभी काम बनेंगे सही से।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके लिए सामान्य होते हुए भी कुछ कंट्रोल में होगी। इस समय पार्टनर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी करने को लेकर खर्च बने रह सकते हैं।लव लाइफ - अपने जीवन साथी के साथ दिन रोमांचक हो इसके लिए आपको खुद से ही कुछ प्लानिंग करने की कोशिश करनी चाहिए।हेल्थ - आज के दिन की स्थिति आपको दूसरों के साथ कुछ टास्क में शामिल रखेगी जिसके चलते खुद को थका सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन सूर्य आपकी राशि में ही प्रवेश करने वाला है तो आप घर पर अपनों के साथ मूवी या कोई बातचीत में टाइम बिताएंगे। दिन की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ होगी। घर में किसी शुभ काम या छोटी पार्टी का माहौल बन सकता है। मन में खुशी और आत्मविश्वास रहेगा।करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी आज के दिन आप को काम में कुछ नयी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी बातों से दूसरों का विश्वास भी मजबूत होगा, कारोबार में लगे लोगों के लिए पार्टनरशिप बनने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी सेविंग से फायदा मिल सकता है। खर्चे कंट्रोल में रहेंगे। घर के किसी बड़े काम में पैसा लग सकता है लेकिन ये खर्च फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा और साथ में छोटी मोटी नाराज़गी भी दूर हो सकती है। हेल्थ - हेल्थ ठीक रहेगी इस समय रक्तचाप में कुछ बदलाव शरीर पर असर दिखाएगा, एनर्जी बनी रहेगी इस समय आयुर्वेद का यूज अच्छा होगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन हल्का और सकारात्मक रह सकता है। इस समय भाई बहनों के साथ मस्ती के मूड का मजा ले सकते हैं। कहीं लंबी ड्राइव पर जाने के लिए दिन अच्छा है। इस दौरान घर के बड़ों के साथ मांगलिक कामों में शामिल होंगे।करियर - आज का दिन ऑफिस में नए लोग आपके काम में मदद कर सकते हैं। इस समय कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी कुछ काम काफी तेजी से पूरे होंगे तो कुछ को लेकर लंबी बातचीत लगी रह सकती है। पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और नए अवसर दिखाई देंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है किसी दोस्त या परिवार से लाभ मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट पर आज के दिन लापरवाही मुश्किल दे सकती है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन आनंददायक रहेगा छोटी-छोटी रोमांटिक बातें और बाहर जाने की योजना रिश्तों में मिठास लाएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस समय अपने फूड में मिर्च का यूज कम ही करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन नए अवसर और हल्की चुनौती दोनों लेकर आया है। आपके आसपास का माहौल सक्रिय रहेगा और पुराने रुके कामों में गति देखने को मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत और छोटे-छोटे प्लान से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि ऊर्जा का सही इस्तेमाल हो।करियर - आज का दिन कारोबार में आपको कुछ लीगल नोटिस से संबंधित बातें देखने को मिल सकती हैं। स्टार्टअप्स में काम करते हैं नए क्लाइंट्स से बातचीत से आपके प्रोजेक्ट्स में गति आएगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी अप्रत्याशित टास्क में आपकी तेजी और दिमागी चपलता काम आएगी।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रह सकता है अचानक कोई मौका आपके पास आ सकता है जो आपकी आमदनी में इजाफा करेगा।लव लाइफ - छोटी-छोटी प्लानिंग या आउटडोर एक्टिविटी दिन को खास बनाएगी। अकेले लोगों के लिए सोशल इंटरैक्शन नए दोस्त या रोमांटिक कनेक्शन ला सकता है।हेल्थ - हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें इस समय खुद को ओवरलोड न करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले इस समय मिलाजुला रहेगा। सुबह कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन दोपहर बाद हालात आपके फेवर में होंगे। घर में कोई छोटी खुशी या गेस्ट आने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बिताना मूड अच्छा करेगा।करियर - ऑफिस में आज काम थोड़ा ज्यादा रहेगा पर आप सब कुछ संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है किसी पुराने कस्टमर से फायदा मिल सकता है। टीमवर्क से काम आसान होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा कहीं से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। खर्चा भी रहेगा, पर जरूरत के हिसाब से।लव लाइफ -दिल के मामलों में रिलेशन को लेकत कुछ उठा-पटक बनी रह सकती है। किसी छोटी बात पर प्यार और समझ से माहौल खुशनुमा रहेगा।हेल्थ - हेल्थ नॉर्मल रहेगी थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है। रिलैक्सेशन के लिए मेडिटेशन या हल्की वॉक करें खाना समय पर खाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं और नई सोच पर केन्द्रित रहने वाला है। इस समय आप अपनी बातों को दूसरों के साथ शेयर करने में आगे रहेंगे। इस दौरान बड़ों के साथ रहें उनकी बातें कई मामलों में हेल्प करने वाली होंगी। घर और काम के मामले में संतुलन बनाए रखें।करियर - काम को लेकर कुछ आराम वाली सोच ज्यादा रहेगी ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स में सुधार करने का अवसर मिलेगा अपने कौशल पर भरोसा रखें।फाइनेंस - धन के मामले में दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें, किसी पुराने बकाया की वसूली हो सकती है बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, पार्टनर के साथ साझा समय और बातचीत से कई मामले सुलझा सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अधिक तनाव से बचें। ध्यान और योग से मन शांत रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल