आज का राशिफल मेष: शुक्रवार के दिन मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर भाग्य के फल देने में मदद कर सकता है। इस समय घर का माहौल कुछ भक्तिमय भी दिखाई दे सकता है। इस समय घर और बाहरी कामों में बैलेंस बना सकते हैं। लोगों के साथ मेलजोल सुखद होगा। करियर - काम को लेकर अच्छी सफलता मिल सकती है या फिर कुछ कामों में आपको प्रशंसा भी मिल सकती है। आपकी मेहनत को देखा जाएगा और उच्च अधिकारियों की ओर से मदद भी प्राप्त होगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी इस समय आप कुछ पैदा दान पुण्य के कामों में लगा सकते हैं। लव लाइफ - लव के मामले में आज के दिन अपने मन की बात साथी को कहना होगा अनुकुल इस समय वैवाहिक जीवन में देखेंगे कुछ अच्छे पल। हेल्थ - सेहत को लेकर स्थिति बेहतर रहेगी, खुद को फ्रेश फील करेंगे और अपनी हेल्थ पर ध्यान देने वाले काम भी करेंगे। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन रह सकता है कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति से भरा हुआ। इस दिन खुद को लेकर ज्यादा सोच विचार से बचें। काम चाहे घर का हो या बाहर का खुद को व्यस्त रखना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। किसी भी परेशानी से उबरने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। करियर - आज के दिन काम को लेकर लेट हो सकते हैं या फिर वर्क प्लेस में देरी से पहुंचने के कारण कुछ टेंशन भी हो सकती है इसलिए खुद को इस तरह की स्थिति से बचाने के लिए पहले से ही अपनी तैयारी को कर लेना सही होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन आप के लिए खर्च की अधिकता को दिखाता है। इस समय उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। इस समय कोई धोखा या झूठ सुनने को मिल सकता है भरोसे को बनाए रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन कुछ मुश्किल लेकर आ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आपकी ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए सही आहार और आराम जरूरी होगा। तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : आज शुक्रवार के दिन भी मिथुन राशि में चंद्रमा गोचर करते हुए देगा मस्ती के मौके। अपनी बातों में हो सकते हैं कुछ कठोर या जिद अभी बनी रहने वाली है। घर के कामों में बच्चे आनाकानी करते दिखाई देंगे ऐसे में आज उन पर माता-पिता का गुस्सा भी बढ़ने वाला है। करियर - काम को लेकर कभी पक्ष में तो कभी विपक्ष में कंडीशनर घूमती दिखाई देने वाली है। इस समय सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है या कोई टेंडर को लेकर अच्छा मुनाफा भी बनता दिखाई देता है। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति सामान्य है और कुछ न कुछ आर्थिक लाभ किसी वरिष्ठ व्यक्ति से या गुरु जन्मों से मिल सकता है। कारोबार में मुनाफे की स्थिति अच्छी है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप रोमांटिक बने रह सकते हैं अपने पार्टनर के साथ कुछ खास क्लोज होने की इच्छा रखेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन सामान्य रह सकता है। पार्टनर के लिए आज आप अपनी ओर से देखभाल के मूड में रहने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह दिन शुरुआती स्तर पर व्यस्त रखने वाला है। घर के काम अधिक रहने वाले हैं कुछ रुके हुए कामों को इस समय पूरा कर सकते हैं। माता-पिता आपको कुछ बातों पर ज्यादा ही सुना भी सकते हैं लेकिन ये बातें आपके लिए बेस्ट होंगी जो आगे काम भी आएंगी। आज के दिन कोई अचानक से ट्रैवल का टाइम बन सकता है। करियर - वर्क प्लेस में आज आप अगर कमर कस लें तो कोई आप पर बेकार के आरोप नहीं लगा पाएगा। इस समय ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहना जरूरी होगा। किसी के बारे में भी एक्स्ट्रा कोई बात न करें बस अभी अपने काम पर ध्यान देम। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन काफी स्थिर रहेगा लेकिन फिर भी किसी बड़े खर्चे के बारे में तैयार रहें। लव लाइफ - इस समय रिश्ते में अभी भी कुछ तनावपूर्ण स्थितियां आ सकती हैं, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को सही तरीके से साझा कर पाते हैं तो बेहतर होगा। हेल्थ - काम के दबाव के कारण तनाव बढ़ सकता है, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चंद्रमा की स्थिति के चलते बेहतर रहेगा। शुरुआती समय में मन बेचैन रहेगा लेकिन दिन के बीतने के साथ शांति और कुछ अच्छे अनुभवों को देख पाएंगे। दिन सोशली और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने का रहेगा। करियर - कामकाज के मामले में आज का समय फोकस बनाते हुए आगे बढ़ने का संकेत देता है। इस समय आपको कारोबार में कंपटीशन काफी मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ मिलकर कुछ काम किए जाएंगे जिनके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन बैलेंस में रहेगा, बच्चों पर कुछ पैसों अधिक खर्च हो सकते हैं। फालतू खर्चों से बचें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक और खुशहाल समय मिलेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच समझ बढ़ेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन अच्छा रहेगा। थकावट महसूस हो रही हो तो खुद को रिचार्ज करने के लिए कुछ समय नेचर के साथ बिताएं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन चंद्रमा का गोचर सुख पर होने वाला है तो घर में काम को लेकर आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। रख रखाव या खाना बनाने इनमें शामिल हो सकते हैं। बाहर का काम इस समय घर पर भी ला सकते हैं जिससे काम बढ़ने वाला है।माता का प्रेम स्नेह मिलेगा। करियर - करियर में दिन आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपके प्रयासों को कार्यस्थल पर सराहा जाएगा और आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। योजना को और भी बेहतर बनाने के लिए दूसरों के विचारों का सम्मान करना होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति दिन मजबूत रहेगी। अगर आपने पहले से फाइनेंशियली प्लानिंग पर काम किया है, तो वह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में दिन आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और भावनाओं का आदान-प्रदान मजबूत होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ देने वाला होगा। इस समय आप खुद को लेकर कुछ ज्यादा कॉन्फिडेंस में दिखाई देंगे। घर पर किसी के साथ अचानक से बाहर के कामों के लिए जाना पड़ सकता है। करियर - नौकरी के मामले में आप के काम करने की क्षमता बेहतर रहने वाली है। इस समय बिजनेस में ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए स्पष्ट तरीके से बात रखें। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और आपकी मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस - धनार्जन के मामले में स्थिति कुछ बेहतर रहेगी, आपको चाहिए कि आप बचत पर ध्यान दें आज शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी का पूजन लाभ के अवसर देगा। लव लाइफ - इस समय आप दोनों के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते में सुधार होगा। हेल्थ - पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसके अलावा इस समय ज्यादा भारी चीजों को उठाने से बचें कंधे या नसों में खिंचाव हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रह सकता है। इस समय आप अपने अनुसार काम करने के मूड में होंगे लेकिन शायद दूसरे जल्दी से बात न सुनें पर आप को सहमति मिल ही जाएगी। करियर - आप किसी नए काम को शुरू कर रहे हैं, तो इसके परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों को मान्यता मिलेगी और आप किसी बड़े निर्णय की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस समय अपने सहयोगियों से मदद प्राप्त करना फायदेमंद रहेगा। फाइनेंस - आज के दिन घर के बड़ों की ओर से कुछ लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर बातें बनी रह सकती हैं। लव लाइफ - रिश्ते में एक नई शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है, खासकर अगर आप किसी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं। हेल्थ - अगर आप अपने आहार पर ध्यान देंगे और ज्यादा ताजे फल और सब्जियां खाएंगे तो यह स्थिति जल्दी सुधार सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का असर चीजों को लेकर अटैचमेंट से भर सकता है। घर हो या बाहर काम में किसी प्रकार की उथल-पुथल से बचने के लिए आपको अपने सोच विचार को थोड़ा कंट्रोल में रखना चाहिए। करियर - आज के दिन काम में किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क से बचने की कोशिश करें, क्योंकि छोटी सी बात बड़े मुद्दे का रूप ले सकती है। दिन के मध्य में आप अपने काम को काफी अच्छे से कर पाएंगे। कारोबार के मामले में दिन तेजी से बदल सकता है। फाइनेंस - इस समय कुछ खर्चे खुद के लिए खाने पीने इत्यादि में कर सकते हैं, अपने पैसों को खुले दिल से लुटाए लेकिन आगे का ध्यान भी रखें। लव लाइफ - दिन की शुरुआत में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन फिर आप हर पहलू पर नियंत्रण पा लेंगे। रिश्तों में सुकून का वातावरण रहेगा। हेल्थ - खुद को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए हो सके तो बाहर चहलकदमी के लिए निकल पड़े ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए इस समय दिन बदलाव तो लाएगा लेकिन समस्या या किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। आपको परिवार से थोड़ी मदद मिल सकती है, जिससे आपके कार्यों में गति आएगी। खुद को शांत रखने का प्रयास करें करियर - दिन आपके करियर में कुछ भागमभाग के चलते मानसिक रूप से दबाव बना रह सकता है। आपकी रणनीतिक सोच और कड़ी मेहनत से आप इन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। जो लोग किसी नई परियोजना या डील पर काम कर रहे हैं, उन्हें अभी के लिए रुकना चाहिए। फाइनेंस - इस समय शेयर मार्किट या ऐसे कामों में सावधान रहें जिन्हें आप पुख्ता तरीके से विश्वास न कर पा रहे हों। किसी खर्च की स्थिति आप के लिए अभी भी बनी रहने वाली है। लव लाइफ - रिश्तों में अधिक समझ और सम्मान की आवश्यकता महसूस होगी। दांपत्य जीवन में कुछ उदासीनता अपना असर डालेगी जिस पर काम करना होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में दिन आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। शरीर में दर्द या बेचैनी के कारण थकावट हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले आज के दिन अपनी निजी और घरेलू जिम्मेदारियों को संतुलित करने में सफल होंगे। इस समय किसी सोशल फंक्शन या आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।नए दोस्तों के साथ बात बन सकती है। करियर - काम के मामले में आपकी कुशलता और सामर्थ्य को लोग पहचानेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए यह समय स्थिरता बनाए रखने का है, और आपकी मेहनत का फल लंबी अवधि में मिलेगा। फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्तर पर बेहतर रहने वाला है कुछ इनकम अचानक से मिल सकती है। लव लाइफ - इस समय अचानक से कुछ नए लोग मिलेंगे लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर रहने वाली है आप डेली रूटीन को फॉलो करते हुए काम करें तो बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन खुद से जुड़ने और कुछ क्रिएटिव कामों को करने वाला होगा। आपके काम में बच्चे हेल्पफुल हो सकते हैं इस समय प्लानिंग कर सकते हैं किसी जरूरी काम को लेकर।बड़ों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे प्रेम बना रहेगा। करियर - लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उस पर कुछ नई बात पता चल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत से किए गए काम को देखा जाएगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आपको काम में और अधिक संतुलन की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - इस समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने या फिर मूवी देखने पार्टी को लेकर आप पैसों को खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से इन समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, हेल्थ - डेली एक्सरसाइज आपके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करने वाली है, फिजिकली मेहनत करेंगे लेकिन मेंटली आराम जरूर बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल