false: आज का मेष राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम की अधिकता वाला ही रहेगा, इस समय चीजों को संभाल कर रखें वो इधर उधर हो सकती हैं जिन्हें फिर खोजना मुश्किल ओर थका देने वाला होगा। घर में किसी के स्वभाव को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। करियर - काम के सिलसिले में आज का दिन कुछ ट्रैवलिंग का भी रह सकता है। दुकानदारों को अपने माल की गुणवत्ता को लेकर कुछ नेगटीव बातें सुननी पड़ सकती हैं इसलिए ध्यान रखें और काम को सही से निपटाने की कोशिश करें। फाइनेंस - इस समय आपके खर्चे अधिक ही रहने वाले हैं इसलिए अपनी आर्थिक योजनाओं में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। लव लाइफ - आपके रिश्ते में थोड़ी सी दूरी हो सकती है, लेकिन स्थिति संभाल लेंगे बस अपनी आदत में क्रोध को कुछ समय के लिए कंट्रोल में रखें। हेल्थ - मानसिक तनाव बना रह सकता है जिस को नियंत्रित करने की कोशिश आपको ही करनी होगी। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में खास। अपने काम में आप रहेंगे आगे और साथ ही इस समय आपको मिल सकता है अपने दोस्तों का स्पोर्ट। छात्रों के लिए जरुरी है की अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं क्योंकि मन इस समय अन्य बातों में लगा रहने वाला है। करियर - आपके काम को दूसरे लोग लेने की कोशिश करने वाले हैं इसलिए लापरवाही से बचें। इस समय कुछ डाटा आपके कारण खो सकता है इसलिए काम में ध्यान से आगे बढ़ें और कोई भी नई चीज को लेकर अपने अधिकारियों से सलाह कर लेना उचित होगा। फाइनेंस - घर के कुछ खर्चों को लेकर आप काफी सोच विचार में होंगे इस समय किसी नई जगह निवेश को लेकर अधिक जल्दबाजी से बचें। लव लाइफ - आज आप किसी का साथ अचानक से पाएंगे लेकिन अभी किसी पर बहुत अधिक विश्वास सही नहीं होगा इसलिए समय लें। हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं और धीरे धीरे स्थिति आपके लिए नियंत्रण में भी रहने वाली है। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। किसी तरह की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी। नए विचारों से आपके दिमाग को शांति मिलेगी। करियर - करियर में आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। किसी पुराने कार्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करें। बॉस के साथ किसी नए विचार पर चर्चा कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपको पुराने आर्थिक फैसलों से अच्छे लाभ मिल सकते हैं। लेकिन नए निवेश के बारे में सोच-समझकर कदम उठाएं। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय मिलेगा, जिससे आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान की मदद लें। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि के जातकों के लिए खुद को अकेला महसूस करने से बचना चाहिए। आप इस समय परिवार के लोगों के साथ अपने मन की बात अगर न कर पाएं तो परेशान नहीं हों स्थिति जल्द ही आपके लिए बेहतर होने वाली है। करियर - आज काम को लेकर आप साझेदारी के कामों में किसी के साथ लंबे समय तक काम करने के बारे में विचार कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज के दिन आपको बाजार के रुझान पर ध्यान देने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति बेहतर होगी, लेकिन इस समय घर के रखरखाव को लेकर आप कुछ पैसे लगाने वाले हैं। लव लाइफ - आज आपका रिश्ता रोमांटिक और हल्का-फुल्का रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हेल्थ - किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है, इस समय आप घर की कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भी काफी मेहनत करने वाले हैं। छोटे भाई बहनों के साथ स्थिति साधारण रहेगी इसलिए उनकी मदद करें विवाद न करें। करियर - आज आपके कार्यों में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने में सफलता मिलेगी। कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें हल करने की कोशिश में भी होंगे। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी सी असमंजस की स्थिति बन सकती है। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी अनबन हो सकती है, लेकिन यदि आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करेंगे, तो बातें बनेंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, इस समय आप काम की थकान के कारण कुछ असुविधा को फील कर सकते हैं। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए घरेलू मामले में आगे रहते हुए काम करने वाला होगा। बच्चों की ओर से कुछ बातें परेशानी देने वाली होंगी लेकिन फिर भी जरुरतों के लिए आज आप अपनी ओर से कोशिश पूरी करते दिखाई देंगे। दोस्तों के साथ कम समय मिल पाए। करियर - आपके काम में अटकाव हो सकता है लेकिन जो सोचा हुआ है उसमें आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज के दिन काम को लेकर बाहर के लोगों के साथ कुछ ज्यादा मुलाकात हो सकती है। पैसों की जरूरत काम में आज अधिक रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, अपनी ओर से आप नई योजनाओं के बारे में सोच-समझ कर कदम भी उठाने वाले हैं। लव लाइफ - घर के माहौल से निकल कर अपने पार्टनर के लिए समय निकालना आसान नहीं होगा, बस छोटी छोटी बातों में बहस से अपने समय को खराब न होने दें। हेल्थ - आज के दिन खुद को फिट बनाए रखने के लिए समय जरूर निकालें और एक्टिव रहने की कोशिश करें। आज का तुला राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। बड़ों के लिए आज का दिन बाहरी मामलों में भागदौड़ देगा इसलिए घर में बच्चों का ध्यान रख पाना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आप किसी के साथ विवाद में उलझ सकते हैं इसलिए ध्यान रखें। करियर - काम को लेकर आपको लंबी यात्रा का अवसर मिल सकता है सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आपको कार्यस्थल पर अच्छा सहयोग मिलेगा, और टीम वर्क से आपको सफलता मिलेगी। फाइनेंस - आज के दिन आप अपने पैसों का उपयोग किसी मेडिकल के कम में या फिर बाहरी खर्च पर कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, आपको अपने साथी के साथ बातचीत करने की जरूरत है। गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वाले आज आप अपने काम में ध्यान अधिक लगा रहने से आप परिवार को समय न दे पाएम। रिश्तों में धैर्य से काम करेंगे तो काफी बातें आपके लिए बेहतर तरीके से काम कर सकती हैं। कुछ आस पड़ोस की गतिविधियों में भी शामिल रहने वाले हैं। करियर - कारोबार में कुछ नये अवसर आ सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे आपके विचारों को सभी अपनाने से बचना चाहें लेकिन आखिर में दूसरों की सहमति भी आपको मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें और इस समय अपनी सेविंग पर ध्यान रखें। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि समय के साथ चीजें बेहतर हो सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, इस समय घर में किसी सदस्य की सेहत के मामले में आप चिंता में रह सकते हैं। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि के जातक इस समय अपने लिए ज्यादा एक्टिव दिखाई दे सकते हैं। काम को लेकर वो लापरवाह हो सकते हैं और ऐसे में घर के बड़ों की ओर से कुछ नाराजगी हो सकती है। इस समय घर में बाहरी खाने को लेकर कुछ मौके भी खोजने वाले हैं। करियर - आपका कारोबार में इस समय अकेले ही आगे बढ़ना होगा। कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। खुद को प्रेरित रखने के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय दोस्तों के साथ काम करें उनके साथ बेहतर कर पाएंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन आप ज्यादा ही चीजों की खरीद में लगे रह सकते हैं तो थोड़ा ध्यान से खर्च करें। लव लाइफ - रिश्तों में अपने साथी के साथ समय बिता सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको आज कुछ अकेले ही गुजारना पड़ सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है, खुद को मौसम के लिहाज से ढ़ालें वरना फैशन के चक्कर में परेशानी हो सकती है। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए इस समय मस्ती का मौका होगा और दोस्तों के साथ समय निकाल कर लंबी बातचीत में लगे रह सकते हैं। आज का दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आप खुद को और अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। करियर - काम में आपको इस समय ज्यादा बदलाव दिखाई न दें लेकिन इस समय कुछ मुश्किलें जरुर रहेंगी। विशेष रुप से जिनके साथ काम कर रहे हैं उनके साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है। फाइनेंस - घर से किसी की ओर से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन इस समय आपके साथ दूसरे भी इसमें शेयरिंग कर सकते हैं। लव लाइफ - साथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जो लोग ट्रैवलिंग का सोच रहे हैं वे अभी इसमें और समय लेने वाले हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको खुद को तनाव से बचाने के लिए आराम की आवश्यकता होगी। आज का कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय अब आप उन बातों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहेंगे जो पहले से आपका पीछा कर रही थीं। किसी पुराने दोस्त के साथ मिलना भी हो सकता है। आपके जीवन में बदलाव आ सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा, और आपके प्रयासों की सराहना होगी। फाइनेंस - धन के मामले में आज उधार लेने से बचें और जितना संभव हो अपने आप को फालतू वस्तुओं की खरीद से दूर रखें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी सी असमंजस की स्थिति बन सकती है। आपको अपने साथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए बात करनी होगी। हेल्थ - वाहन का सावधानी से उपयोग करें और ऊंचाई वाले स्थान पर ध्यान रखें क्योंकि गिरने से चोट लग सकती है। आज का मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ कामों को दूसरे के सहयोग से पूरा करवाने वाला होगा। माता-पिता का प्रेम आपको कुछ मजबूती देगा। आज के दिन छोटी यात्रा का योग बनता है। करियर - आपका कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन नए आर्थिक कदमों में सावधानी बरतें। लव लाइफ - घरेलू मामले रिश्ते पर असर डाल सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे समय का आनंद लेना चाहते हैं तो उनकी बातों को भी सुनें। हेल्थ - घर में बच्चों की हेल्थ को लेकर बड़ों का ध्यान बना रहेगा। इस समय खाने पीने में साफ सफाई का ध्यान रखें। For more details, you can read your Daily Horoscope