आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज सोमवार के दिन से ही थोड़ी चहल-पहल में उलझे दिखाई दे सकते हैं। सुबह से ही मोबाइल पर नॉनस्टॉप कॉल्स, रिश्तेदारों के मैसेज, और कुछ घरेलू कामों का एक साथ होना आपको व्यस्त बनाए रखेगा। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। करियर - ऑफिस में आज आप चमकने वाले हैं इस समय जो काम पिछले हफ्ते अधूरे रह गए थे, वो आज क्लोज़ होने की उम्मीद है। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं और इस बार बॉस आपकी स्मार्टनेस को नोटिस भी करेंगे। आज कारोबार में मुनाफा आपको बेहतर मिल सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। पैसा तो आएगा, लेकिन साथ में कुछ गैर-जरूरी खर्च भी उठ सकता है इसलिए पैसों की कमी न हो इसका ध्यान रखें। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज दिल बड़ा करना पड़ेगा। पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में रिएक्ट मत कीजिए। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है, वैसे एक्टिव अधिक होने से कंधे गर्दन में दिक्कत हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर कंडीशन कंट्रोल में रहेगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन पंचक का असर दोपहर से आरंभ होगा। भाई या बहन से कोई हल्की-फुल्की खटपट हो सकती है लेकिन दिन के अंत में वही आपको सबसे बड़ा सपोर्ट देंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं किसी घरेलू काम से बाहर निकलना पड़ सकता है। करियर - काम के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। आप अपने आप को बेहतर तरीके से पेश भी कर पाएंगे। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए किसी पुराने ग्राहक की वापसी हो सकती है या कोई पुराना बकाया पैसा आज मिल सकता है। फाइनेंस - अचानक फ्रिज खराब होना या गाड़ी में कोई छोटी रिपेयरिंग में पैसे लगाने पड़ सकते हैं लेकिन ये कोई मुश्किल बात भी नहीं होगी। लव लाइफ - सोशल मीडिया पर किसी के स्टेटस या प्रोफाइल से आकर्षित हो सकते हैं। अपनी ओर से बातचीत की शुरुआत करने का अच्छा समय है। हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन दोपहर बाद थकान महसूस होगी। ज्यादा देर बैठकर काम कर रहे हैं तो कमर का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज सोमवार के दिन कुछ चीजों में ज्यादा शामिल रहने वाले हैं। स्वभाव आज थोड़ा शांत और सोचने वाला रहेगा। घर में कुछ सुधार या बदलाव करने का मूड बन सकता है घर के फर्नीचर की सेटिंग बदलना या नए पर्दों का यूज करना। करियर - काम के लिहाज से दिन बेहतर रह सकता है। कारोबार वालों को आज लोगों से डील करने में थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन अंत अच्छा होगा। शेयर बाज़ार से जुड़े लोग रिस्क लेकर अपनी धाक भी जमा सकते हैं भाग्य साथ दे सकता है। फाइनेंस -आर्थिक स्थिति बेहतर है लेकिन फिर भी ध्यान से सोच-समझकर ही खर्च करें। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन सही है, रुकी हुई प्लानिंग को आगे बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए आज संतान से जुड़ी कोई खुशी की खबर आ सकती है। हेल्थ - आज के दिन कुछ समय की वॉक या स्ट्रेचिंग आपको अच्छी राहत दे सकती है। अपने पैरों का ख्याल रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन माता-पिता के साथ कुछ जरूरी बातचीत होगी, जिसमें आपका धैर्य और समझदारी झलकेंगे। कोई नजदीकी यात्रा हो सकती है जो घर से जुड़ी ज़रूरत के लिए होगी। करियर - काम के मामले में आज आपके लिए मुश्किलें रह सकती हैं काम का बोझ तो रहेगा, इसलिए जरूरी है कि आप ठंडे दिमाग से उसे मैनेज करें। कोई मीटिंग या प्रजेंटेशन आपको खुद को साबित करने का मौका देगी लेकिन कोई गलती न हो इसका ध्यान रखें। फाइनेंस - आमदनी में स्थिरता बनी रहेगी। आज कोई पुराना लोन चुकता करने का अच्छा दिन है या फिर आप किसी फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत कर सकते हैं। खर्चा ज़रूर आएगा, लेकिन नियंत्रण में रहेगा। परिवार में किसी की मदद के लिए थोड़ा पैसा देना पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर आज इमोशनल मोड में रह सकते हैं, उन्हें वक्त दीजिए। आज के दिन कुछ बातों को लेकर मन ही मन बेचैन हो सकते हैं इसलिए इस से बचें। हेल्थ - शरीर थोड़ा स्लो मोड में रहेगा ब्लड प्रेशर, थायराइड या कब्ज जैसी चीज़ें ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज सोमवार में पंचक के आरंभ होने के साथ काम के लिहाज से लापरवाही दे सकती है परेशानी। घर में बातचीत का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुरानी नाराज़गी को भुलाकर रिश्ते सुधर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ थोड़ी हंसी-मजाक भी होगी। करियर - ऑफिस में बातचीत और नेटवर्किंग से फायदा हो सकता है लेकिन अभी कुछ स्पष्टता की कमी भी रहेगी। नए कनेक्शन बनेंगे, जो आने वाले दिनों में काम आएंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें आज मार्केट की अच्छी समझ बनानी पड़ेगी। फाइनेंस - आज पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर जो आपकी योजना में नहीं थे। लव लाइफ - प्यार में रोमांस की बजाय सहयोग का पहलू ज्यादा उभारने की जरूरत होगी। कोई पुराना जानने वाला अचानक मैसेज कर सकता है। हेल्थ - सेहत का ख्याल अभी रखने की जरूरत है इस समय डाइट में फाइबर और छाछ जैसे पेय पदार्थ शामिल करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज सोमवार के दिन कुछ समस्या से परेशान हो सकते हैं। आज के दिन कोई लीगली वर्क को लेकर भी आप व्यस्त हो सकते हैं। बच्चों के साथ आज के दिन ज्यादा सख्ती अच्छी नहीं रहेगी जितना हो सके अपने काम को पूरे ध्यान से करना ही अच्छा होगा। करियर - काम के मामले में प्रतिस्पर्धा आज बनी रह सकती है। छोटे मोटे विवाद साइड में रखें और काम पर फोकस बना कर रखें। नई डील करने से पहले डिटेल्स पर ध्यान दें। ऑफिस में टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन अपने काम पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। फाइनेंस - क्रेडिट कार्ड या उधार लेने से बचें। बचत के लिए सही समय है, भविष्य के लिए कुछ पैसा अलग रखें। लव लाइफ - शादीशुदा लोग घर की जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं, लेकिन आपसी समझ से सुलझ जाएगा। हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय आप लापरवाही से ही परेशानी झेल सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार का दिन तुला राशि वाले आज अपने रिश्तों के मामले में काफी जोश में होंगे। इस समय घर परिवार में आप दूसरों का सहयोग देख पाएंगे साथ बड़ों की ओर से आप को सहयोग मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। करियर - काम के मामले में दिन आपके पक्ष का रहने वाला है।ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे निभाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट के योग हैं। आज कुछ जान पहचान भी काम आ सकती है। फाइनेंस - आज फाइनेंस में थोड़ा स्थिरता आएगी और आप को पुराने बिल या कर्ज़ निपटाने का समय मिलेगा। लव लाइफ - आज प्रेम में रहेंगे सपनों में खोए हुए, नए रिश्ते बनाने में सफल हो सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए समझदारी जरूरी है। हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर रह सकती है, इस समय ज्यादा तला भुना कम ही खाएं और हेल्दी फूड शामिल करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन सोमवार के दिन घर के साथ साथ परिवार के सदस्यों के लिए आप काफी कर्मठ रह सकते हैं। अपने काम में ईमानदारी और मेहनत से सबको प्रभावित कर सकते हैं, दोस्तों के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहने वाली है। करियर - आज आप के काम में थोड़ा रिलैक्स का समय भी मिलेगा, आफिस वर्क आप को दूसरों के सहयोग से आसान हो सकती है। कारोबार में आज फूड़ से जुड़े काम में या पानी के कारोबार में अच्छे मुनाफे का दिन होगा। फाइनेंस - धन की स्थिति को लेकर घरेलू चीजों पर खर्च और कोई सामान की खरीदारी पर आपका बजट प्रभावित होगा। लव लाइफ - प्यार में रोमांस का तड़का लगेगा, जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह दिन खास रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन हल्का तनाव रह सकता है, सैर करना या फिर कुछ देर योग करना आपके लिए फायदेमंद होंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज सोमवार के दिन धनु राशि वाले परिवार में कुछ ज्यादा समय न दे पाएं। कोई अचानक से यात्रा का मौका बनेगा दोस्तों काम य अफित भाई बहनों के साथ कहीं जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ सकता है। करियर - काम को लेकर आज काम ज्यादा रहने वाला है। बॉस का मूड बदल सकता है, इसलिए अपनी हर बात में दिमाग से काम लेना। आज अपने टैलेंट को दिखाने का जबरदस्त मौका मिलेगा। फाइनेंस - बजट मत बिगड़ने देना आज के दिन महंगे शौक को थोड़ा कंट्रोल में रखें। लव लाइफ - प्रेम में दिलफेंक मूड रहेगा, पर ध्यान रहे कहीं दिल टूटने ना पाए अकेले हो तो कोई बड़ा मज़ेदार कनेक्शन मिल सकता है। हेल्थ - एनर्जी ज़बरदस्त रहेगी, पर झटपट थकान भी हो सकती है इसलिए इस दौरान आराम भी जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज के दिन अपने आप को लेकर जिद में रह सकते हैं जिसके चलते घर में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन उससे रिश्ते और भी पक्के होंगे। कोई गुप्त साजिश वाले दोस्त से सावधान रहना। करियर - नौकरी में आप की भूमिका को लेकर आज दूसरे लोग कुछ मीन मेख निकाल सकते हैं। कारोबार में काम के सिलसिले में आज आप को लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान कोई बाहरी सौदे मिलने के संकेत भी होंगे। फाइनेंस - पैसा आने के अच्छे योग हैं लेकिन अभी खर्चा बहुत रहने वाला है, सोच-समझ कर कदम रखें। इस समय बाहरी लोगों के साथ लेन देन संभल कर करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अचानक से कुछ जरूरी कामों के चलते बहस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। सही खान-पान जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन कुछ मामलों में आप अपने धैर्य से आपा खो सकते हैं। भाई-बंधु के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर के लिए जरूरी सामान या मरम्मत का काम हो सकता है। यात्रा के लिए दिन ठीक है, खासकर अगर परिवार के साथ कहीं जाना हो। करियर - आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में नई संभावनाएं खुलेंगी, नए ग्राहकों से संपर्क होगा। फाइनेंस - धन के मामले में अच्छी प्राप्ति का योग होगा, इस समय के दौरान आप को कहीं से इनकम मिलेगी या किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन शानदार है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सिंगल लोग नए रिश्तों की तरफ कदम बढ़ाएंगे। हेल्थ - सेहत बेहतर होगी, बस आप का ज्यादा व्यस्त रहना कुछ थकान को बढ़ा सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज के दौरान घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस समय अपने आस पास के लोगों की देखभाल करने में आप आगे होंगे। छोटे बच्चे या बुजुर्ग आपके व्यवहार से खुश होंगे। यात्रा के लिए दिन उत्तम है, खासकर नए जगहों की ओर कदम बढ़ाने के लिए। करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत और समर्पण की खूब प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता आपको ऑफिस में एक कदम ऊपर लेकर जाएगी। बॉस आपके काम से खुश होंगे और आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन काफी फलदायी रह सकता है, आपके पुराने सेविंग पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आपकी मोहकता और करिश्मा अपने पार्टनर को लुभाएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपके दिन को और बेहतर बनाएंगे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल