मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव बारहवें भाव को एक्टिव करने वाला है तो भागदौड़ के लिए तैयार रहें। कोई यात्रा हो सकती है इस समय सावधानी से जाएं क्योंकि असुविधा भी दिखाई देती है जिसमें थकान तो बढ़ेगी साथ ही मन भी अशांत हो सकता है। करियर - कामकाज की अगर बात करें तो आपके सामने कुछ असमंजस की स्थिति खड़ी हो सकती है। निजी और पारिवारिक मामलों के चलते अपने वर्क पर ध्यान न दे पाना मुश्किलें दे सकता है इस समय धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। आपके पास अभी अच्छे मौके भी होंगे जो आपको आगे रखने में सहयोगी होंगे। फाइनेंस - आज जेब खर्च बढ़ने वाला है इस समय आप अन्य लोगों की मदद के लिए भी अपना धन व्यय करने वाले हैं चिंता न करें सेविंग भी अभी बनी रहने वाली है। लव लाइफ - अभी किसी भी नए रिश्ते में जल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होगा पुराने अनुभवों से सीखें और अपनी भावनाएं किसी पर जल्दी न ज़ाहिर करें। हेल्थ - आज सेहत पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत होगी लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकावट हो सकती है। तलवों में जलन या दर्द महसूस हो सकता है इसलिए आराम करें विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास आप की राय दूसरों को मदद कर सकती है। आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने या कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है जिससे मन हल्का होगा। सोशल सर्कल में आपकी स्थिति मार्गदर्शक की तरह हो सकती है। करियर - नौकरी में दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम दिला सकता है, इस दौरान आप लॉग ट्रैवल पर निकल सकते हैं अपने दोस्तों के साथ नए काम की शुरुआत के लिए भी जोश में दिखाई दे सकते हैं। काम को लेकर जोश होगा फिर चाहे काम की गति धीमी ही हो। फाइनेंस- इस समय धीरे-धीरे बनाई गई आर्थिक नींव भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है इसका मतलब हुआ की आप इस समय सेविंग करने की क्षमता रख सकते हैं। लव लाइफ - घर पर कोई हल्की-फुल्की एक्टिविटी जैसे मूवी नाइट, पॉपकॉर्न के साथ आप अपने पार्टनर को रिलैक्स और कनेक्ट करने का मौका दे सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है लेकिन फिर भी कुछ शारीरिक रूप से आलस्य का होना आपको थोड़ा बोझिल बना सकता। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: आज बुधवार के दिन मिथुन राशि वाले अपने काम को लेकर कुछ धीमा रुख देख सकते हैं इस समय शनि महाराज के साथ चंद्रमा का योग आपको घर परिवार की छोटी छोटी बातों से जोड़ने वाला होगा। करियर - काम में कुछ बातों को लेकर आप महसूस कर सकते हैं कि चीजें आपकी पकड़ से बाहर जा रही हैं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं। टीम को प्रेरित करते रहें और नेतृत्व का गुण बनाए रखें। कारोबार में जो लोग केमिकल या दवाओं के काम में हैं उन्हें बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - धन खर्च को लेकर थोड़ा रुकना और जांच-पड़ताल करना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। इस समय कोई सरकारी स्कीम को लेकर आप आगे बढ़ना चाहेंगे। लव लाइफ - आपकी सहजता और स्टाइल आज साथी को आकर्षित कर सकती है। छोटे इशारों से भी आप दोनों के बीच प्रेम गहरा हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको इस दौरान त्वचा और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियों का अनुभव हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन आज का राशिफल कर्क आज का राशिफल: आज बुधवार का दिन कर्क राशि वालों को इमोशनल लेवल पर संवेदनशील बना सकता है। घर का माहौल मिलाजुला प्रभाव दे सकता है शांति या हल्की चिंता दोनों ही बातें आपको कुछ डगमगा सकती हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का अगर मौका मिलता है तो जरूर इस समय का उपयोग करें कुछ राहत पाएंगे। करियर - कारोबार में आज के दिन भागमभाग से दूर होना चाहेंगे। आप खुद को धीमा महसूस कर सकते हैं पर काम से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा। जल्दबाजी और दूसरों पर ज्यादा भार डालना टालें छोटे मुद्दों को टालना उचित नहीं। फाइनेंस - कोई संपत्ति या वाहन से जुड़ी चर्चा हो सकती है बड़े खर्च से पहले बजट बनाएं। लव लाइफ - साथी के साथ भावनात्मक मुलाकात होगी। मैरिज लाइफ में जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। हेल्थ - बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें क्योंकि इस समय खेल कूद में चोट लगने की संभावना बनती है जिससे माता-पिता को चिंता भी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वाले आज बुधवार के दिन अपने आस पास के लोगों की बातों से कुछ चिड़चिड़ाहट से भी भर सकते हैं। घरेलू मामले आपकी सोच और समय का केंद्र रह सकते हैं। आप लीडरशिप की चाह रखेंगे लेकिन भाई-बहनों की दखल से रोड़ा आ सकता है। करियर - गति अधिक होगी और कुछ मुद्दों का समाधान मुश्किल होगा, लेकिन अवसर भी सामने आएंगे। आपके गंभीर शब्द कुछ को प्रभावित करेंगे, पर कुछ लोग संवेदनशील हो सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप उन खर्चों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ रहे हैं। इस समय कोई पैसों की मांग भी कर सकता है आप से। लव लाइफ - प्यार का कोई खास पल आपके दिन को रोशन कर सकता है चाहे साथी के साथ कोई मजबूत निर्णय हो या रोमांटिक लम्हा। हेल्थ - शहर की धूल और प्रदूषण से खासकर आंखों को आराम दें। कंप्यूटर में स्क्रीन टाइम कम रखें और बीच-बीच में आंखों को ठंडे पानी से धोना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: आज बुधवार के दिन कन्या राशि वालों के लिए रिश्तों को लेकर भावनाएं ज्यादा उलझी सी दिखाई दे सकती हैं। किसी महिला सदस्य विशेषकर माता के साथ वाद-विवाद की संभावना भी है इस समय खुद को कठोर न होने दें जिससे स्थिति हाथ से नहीं निकलेगी और आप समझदारी से चीजों को संभाल पाएंगे। करियर - काम को लेकर बातचीत में एक नया दृष्टिकोण अपनाना फायदेमंद हो सकता है। आपके लिए कोई नई संभावना सामने आ सकती है इस दौरान जो लोग क्रिएटिव कामों में हैं उनकी गति धीमी दिखाई देती है और मन में कई सारी बातें घूमने लगेंगी। फाइनेंस - अभी खर्च चिंता का विषय नहीं है क्योंकि यह आवश्यक निवेश जैसा काम करेगा। फिलहाल बचत को लेकर खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। लव लाइफ - आज का दिन भावनाओं से भरा हो सकता है अगर हो सके तो दुसरों से बहुत ज्यादा की इच्छा को कम कर देना ही खुशी का फार्मूला बनेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में इस दौरान मानसिक तनाव या जिन्हें शुगर की समस्या है उन्हें दिक्कत हो सकती है मेडिसिन को समय पर लें खान-पान का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए शनि चंद्रमा का योग कर सकता है बेचैन इसलिए इस समय घर के बड़ों के साथ बिताया समय आपको मानसिक शांति देगा। कोई पुराना दोस्त या करीबी आपसे मिलने आ सकता है। छात्र पढ़ाई में मन लगाकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर - अपना व्यापार होया फिर जॉब इस समय दोनों में ही आप कुछ बदले बदले अंदाज के साथ काम करने वाले हैं। दिन सामान्य रहेगा लेकिन बाजार में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। बड़े कार्य पूरे होंगे और आपकी मेहनत की तारीफ भी होगी। फाइनेंस - धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी कोई पुराना निवेश या योजना अब फल देने लगेगी। किसी खरीदारी से पहले सोच-समझकर फैसला लें। लव लाइफ - पुराने रिश्ते में आई दरारें भर सकती हैं। साथी से खुलकर बात करें, शायद वही बात कह दें जो आप सुनना चाहते थे। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना टालना ही बेहतर होगा। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, जल का सेवन बढ़ाएं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए इमोशन और क्रिएटिविटी आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर में शुरुआत में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन बाद में वही लोग साथ खड़े दिखेंगे। दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताकर मन हल्का होगा। करियर - कार्यक्षेत्र में अड़चनें चाहें हों लेकिन आपकी काम करने की इच्छा ही आपको सफलता देने वाली होगी।आप चाहेंगे कि सब कुछ आपकी रफ्तार से हो पर हालात धीमे होंगे तो कोई बात नहीं बस अपने काम में फोकस बना कर रखें। साथ में काम करने वाले लोगों की मदद से स्थिति सुधरेगी। व्यापार में यात्रा संभव है जो फायदेमंद रह सकती है। फाइनेंस - खर्च और आमदनी का संतुलन बना रहेगा कुछ जरूरी खर्च बच्चों को लेकर आपके अचानक सामने आ सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में बातचीत की कमी तनाव पैदा कर सकती है अगर हो सकते बात करें क्योंकि करने से ही बात बनेगी पारदर्शिता से झिझकें नहीं। हेल्थ - जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकती है आराम और एक्सरसाइज से आपको राहत मिलने की स्थिति भी बनती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: आज फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छा रहेगा। पेरेंट्स को आपकी बातें सुनकर खुशी होगी। घर में पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों से मज़ेदार गप्पें हो सकती हैं। पुराने झगड़े भूलकर आगे बढ़ने का टाइम है। थोड़ा टेंशन वाला दिन हो सकता है घर में। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आप चाहो तो चीज़ें सुलझा सकते हो। करियर - नौकरी करने वालों के लिए टीम से तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है लेकिन आप अपनी बात सही ढंग से कहेंगे तो लोग आपकी बात मानेंगे। जो लोग किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट या क्लाइंट बेस्ड काम में हैं, उन्हें आज थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उसका रिज़ल्ट बेहतरीन मिलेगा। फाइनेंस - आज कुछ अचानक से धन प्राप्ति का योग बनता है, घरेलू चीजों की खरीदारी के लिए मार्केट का चक्कर भी लगाने वाले हैं बजट बनाकर ही कोई खरीदारी करें। लव लाइफ - पार्टनर से मुलाकात हो सकती है या बातों में हल्की मस्ती का माहौल बन सकता है। आज शाम को घर से बाहर जाकर एक साथ कुछ चहलकदमी भी रिश्ते को नए रंग दे सकती है। हेल्थ - अपने आस पास की चीजों को लेकर थोड़ा ध्यान रखें और इलेक्ट्रॉनिक आइटम का संभल कर उपयोग करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए इस दौरान मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। शनि और चंद्रमा आलस्य बढ़ा सकते हैं, घर में आज मूड लाइट रहेगा। मस्ती भरा दिन हो सकता है खासकर बच्चों या यंगस्टर्स के साथ। कोई फैमिली गेट-टुगेदर या शॉपिंग प्लान बन सकता है। करियर - फील्ड वर्क करने वालों को थोड़ी दौड़ भाग करनी पड़ सकती है, लेकिन इसी मेहनत में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो थोड़ा वेट करें, क्योंकि आज के दिन लिए गए फैसले जल्दबाज़ी में हो सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति को लेकर आज आप भाई बहनों की मांग से परेशान हो सकते हैं लेकिन उनकी मदद करके आपको खुशी भी होगी तो ज्यादा समस्या नहीं है आर्थिक पक्ष के मामले में। लव लाइफ - प्यार के मामले में आप शायद कुछ लकी कम हों लेकिन आप दोस्ती के मामले में आगे होंगे तो क्यों न आज पार्टनर के लिए बेस्ट फ्रैंडस ही बना जाए। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी बस इस दौरान जो खाना-पीना है उसे लेकर साफ सफाई पर अधिक ध्यान दें जिससे गड़बड़ी न हो। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले आज बुधवार के दिन घरेलू बातों में ज्यादा शामिल दिखाई दे सकते हैं। किसी फैमिली मेंबर की सफलता या नई शुरुआत से जोश खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए थोड़ा फोकस कम रहेगा, लेकिन अगर दिल लगाकर पढ़ेंगे तो याददाश्त भी स्ट्रांग हो सकती है। करियर - व्यापारियों के लिए सलाह है कि किसी भी बड़े सौदे में जल्दबाज़ी से बचें पूरी जानकारी लेकर ही फाइनल डील करें।नये विचारों को लागू करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। फाइनेंस - आपके काम के चलते लाभ की स्थिति बनेगी कोई नया ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। परिवार के लिए कुछ खरीदारी का मन भी बना रहने वाला है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ सीरियस बातचीत हो सकती है, जो आगे के रिश्ते की नींव बनेगी। सिंगल्स के लिए कोई पुराना क्रश फिर से एक्टिव हो सकता है। हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन ओवरएक्टिव न हो जाएं क्योंकि ऐसे में मसल्स खींचने या मोच इत्यादि आने की समस्या परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: आज मीन राशि पर ही चंद्रमा गोचर करने वाला है तो इस समय परिवार में आपका वर्चस्व दूसरों को परेशान बढ़ेगा। आप घर के निर्णयों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और भाई-बहनों से संबंध इमोशनल रूप से प्रभावित होंगे। किसी पुराने मतभेद को लेकर आज उस पर बात न करना ही उचित होगा।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। करियर - आप किसी टीम को लीड कर रहे हैं तो आज आपकी क्षमता भी दिखाई देगी दूसरों को। ऑफिस में सहकर्मी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे जिससे काम में गति आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा पुराने ग्राहकों से फायदा होगा लेकिन नए क्लाइंट्स को लेकर धैर्य रखना होगा। फाइनेंस - अपने लिए कुछ खरीदने या फिर बाहर के खाने पीने के मामले में आप अपनी जेब ढीली कर सकते हैं। लव लाइफ - दिल की घंटी बज सकती है! रिलेशनशिप में हो तो अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दो रिश्ते और मजबूत होंगे। हेल्थ - अकेलेपन से डरने की ज़रूरत नहीं है, ये वक़्त आपको खुद से जोड़ रहा है। इस समय नेचर के साथ समय बिताएं या फिर मन का कुछ करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल