false: मेष राशिफल आज के दिन चंद्रमा का गोचर केतु के साथ होने से घर परिवार में अस्थिरता का माहौल बना रह सकता है। इस समय कामकाज में उलझनों के चलते कुछ देरी भी हो सकती है। मानसिक स्तर पर ये समय आपको कई विचारों में डालते हुए फैसले लेने से रोक सकता है। करियर - कार्यस्थल की स्थिति परिश्रम की ओर इशारा करती है। इस समय काम में अस्थिरता होगी। अपने काम के चलते कुछ ट्रैवल भी करना पड़ सकता है। व्यापार में माल को लेकर कुछ शिकायतें भी मिल सकती हैं इसलिए सामान की देखरेख सही से करनी होगी। फाइनेंस - धन का पक्ष मिले जुले परिणाम देने वाला है, अचानक से कोई खर्च होगा लेकिन साथ ही कुछ लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों के लिए आज के दिन कुछ कमी का एहसास मन पर असर डाल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमजोरी अनुभव हो सकती है, इस समय खाने पीने में लापरवाही से दिक्कतें उभर सकती हैं। वृषभ राशिफल आज के दिन परिवार में कुछ बातों को लेकर उठापटक बनी रह सकती है। इस समय घर के बाहर जाने और नए लोगों के साथ संपर्क साधने का समय होगा। घर पर किसी का अचानक से आना चहल पहल देने वाला होगा। करियर - नौकरी के मामले में दिन की शुरुआत कुछ कमजोर हो सकती है लेकिन धीरे धीरे स्थिति बेहतर होगी। इस समय कानूनी पक्ष में लगे लोग या फिर संपत्ति से जुड़े कामों में आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं, नए काम की तलाश भी आज बनी रह सकती है। फाइनेंस - आज के दिन कोई बड़ी डील में लिखत के काम को ध्यान दें जिससे चीजें सही से स्पष्ट रूप से सामने हों और कोई हेरफेर भी न हो पाए। लव लाइफ - रिश्तों के लिहाज से स्थिति सामान्य है इस समय परिवार का हस्तक्षेप रिश्तों में विवाद को दे सकता है अपनी भाषा को नम्र बना के रखें जिससे बात खराब न हो। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए कुछ कमजोर पक्ष देती है लेकिन थोड़ी बहुत असुविधा जल्द ही दूर होगी और अच्छा फील करेंगे। मिथुन राशिफल आज का दिन परिवार में बीत सकता है, किसी के प्रति आपका लगाव इस समय भावनाओं को प्रबल बनाने वाला होगा। बच्चों के लिए माता-पिता कुछ चिंता कर सकते हैं लापरवाही मुश्किलें भी बढ़ा सकती है। करियर - नौकरी में लगे लोग आज के दिन काम के चलते अपने लिए समय कम ही निकल पाएंगे, अधिकारियों की ओर से काम को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश भी सामने हो सकते हैं इसी के साथ कुछ बातें गुपचुप रूप से पता चल सकती हैं। फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन आपके लाभ और खर्च दोनों को ही दिखाता है। घर की आवश्यकताओं पर धन व्यय होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य रहने वाली है आज के दिन बातचीत में स्पष्टता रखें आपकी बातों का गलत अर्थ भी निकाल लिया जा सकता है। हेल्थ - सेहत सामान्य ही रहेगी वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें जिससे परेशानी न हो। कर्क राशिफल आज के दिन कामकाज को लेकर आप को ज्यादा सुनने को मिल सकता है। घर से ज्यादा बाहर के काम को करने का समय बन रहा है, इस समय भाई बहनों के साथ कुछ बातों में अच्छे से बात न बन पाए या उनसे विरोध भी हो सकता है। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आप मेहनत अधिक करने वाले हैं इस समय कुछ पुराने कामों को पूरा करने में काफी मुश्किल हो सकती है। मीडिया या लेखन से जुड़े क्षेत्र में समस्या का समय है इसलिए अपने काम को पूरा करने के बाद भी उस पर एक बार नजर मार लेना उचित होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में आज के दिन किसी मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं लेकिन साथ ही खर्च भी अधिक रहने वाले हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ मिलना आज कम ही हो पाए, दूर से बातें ही आज होने के संकेत अधिक मिलते हैं। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें गले कंधों में दर्द के कारण काम सही से न कर पाएं। false: सिंह राशिफल आज के दिन मन घर पर ज्यादा न लग पाए, स्त्री पक्ष की ओर से परेशानी या चिंता हो सकती है। आप को दूसरे लोगों का काम करने की इच्छा न हो लेकिन जबरदस्ती काम करने के कारण किसी के साथ लड़ाई भी हो सकती है खुद को शांत रखें जिससे परेशानी न होने पाए। करियर - काम के मामले में आज के दिन लगातार किसी की बातों का असर पड़ने वाला है। कारोबार में परेशानी के चलते कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ सकता है। इस समय बाजार की स्थिति ज्यादा अच्छी न होने से लाभ की कमी हो सकती है। फाइनेंस - धन की स्थिति आज के दिन कुछ घाटा करा सकती है, इस समय सेविंग कम ही रह पाए। लव लाइफ - प्रेम की स्थिति कमजोर रहेगी वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ विवाद की स्थिति उभर सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव से बचें। ध्यान और योग आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। कन्या राशिफल घर के मामले में आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही परेशानी ले सकते हैं छोटी छोटी बातें मन को परेशान कर सकती हैं। अपने आप को ध्यान न दें ऐसे में आप खुद को अलग देख पाएंगे। इस समय अगर हो सके अपनी पसंद के कामों में खुद को शामिल रखें। करियर - कार्यस्थल पर किसी कारण से लोगों के साथ बेकार के मुद्दों पर लंबी बातचीत के चलते जरुरी कामों में देरी हो सकती है। इस समय कर्मचारियों के साथ विवाद हो सकता है। लोग आपको काम से भटकाने का काम कर सकते हैं। फाइनेंस - धनार्जन को लेकर परिश्रम बना हुआ है, खर्चों की अधिकता के कारण बचत को कंट्रोल करना आसान नहीं होगा। लव लाइफ - आपसी रिश्तों में लगाव की कमी मन को दुखी कर सकती है, पुरानी यादें भावनात्मक स्तर पर असर डालेंगी। हेल्थ - खान पान में कुछ गलत चीजों के सेवन से परेशानी हो सकती है इसलिए इस ओर ध्यान दें। तुला राशिफल परिवार में आज के दिन आप अपना समय कम ही दे पाएंगे, इस समय पुराने मुद्दे भी आप को एक बार फिर से परेशानी दे सकते हैं। बच्चों के कारण मानसिक बेचैनी रह सकती है। दोस्तों के साथ दोपहर के बाद कहीं काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। करियर - काम को लेकर दूसरों के साथ संघर्ष रह सकता है, जो लोग ऐसे कामों में शामिल हैं जहां रिसर्च के काम हैं उनके लिए स्थिति बेहतर रहने वाली है। एक काम को दोबारा करने की स्थिति के कारण चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। फाइनेंस - धन की स्थिति आपके लिए खर्चों का ही समय दिखाती है किसी से लाभ होने पर भी उसे अपने पास रख न पाएं लव लाइफ - किसी अनजान व्यक्ति से लंबी बातचीत हो सकती है। इस समय रिश्तों के लिए परीक्षा भी देनी पड़ेगी जो मन को बेचैन कर सकती है। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देना होगा इस समय चोट लगने की संभावना अभी भी अपना असर डाल सकती है। वृश्चिक राशिफल आज के दिन का समय जोड़ तोड़ के साथ काम निकलवाने की स्थिति को दिखाता है। दोस्तों के साथ कुछ बातों को लेकर आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं। पिता की ओर से कुछ हेल्प मिल सकती है जिससे आप अपने आप को मजबूत देख पाएंगे। करियर - कारोबार में आज के दिन कोई बाहरी संपर्क बनने से नए सौदे मिलने का समय होगा, इस समय जालसाजी होने की स्थिति भी है इसलिए जो काम करें उसे अच्छी तरह से देख परख के बाद ही करें। इस समय कागजी कार्यवाही से सौदे पूरे करें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन लाभ का अवसर हैं और अचानक से कुछ धन मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में एक से अधिक का साथ होना दिखाई देता है, लेकिन इससे आपकी छवि पर भी असर पड़ सकता है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है, गैस्ट्रिक समस्या न हो इसका ध्यान रखें संतुलित आहार लें। false: धनु राशिफल आज के दिन परिवार के साथ कुछ जरूरी कामों को करने के लिए दूसरे कामों को भी छोड़ सकते हैं। छात्रों के लिए आज के दिन अच्छे परिणाम प्राप्ति का समय है लेकिन ध्यान रखें किसी और की गलती के कारण आप फंस न जाएं। करियर - कामकाज में आप परिश्रम के साथ आगे रहने वाले हैं। इस समय दुकान में अपने सामान पर ध्यान रखें। माल चोरी हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में जो लोग लगे हुए हैं उन्हें आज के दिन अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। फाइनेंस - इस समय किसी मित्र को आपसे आर्थिक मदद की आवश्यकता रह सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में व्यर्थ की बातें चिंता और शक को बढ़ाने का काम कर सकती हैं, साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति परिवार के किसी व्यक्ति के कारण ही अधिक प्रभावित होती है, उनकी बातें मन को असंतोष से भर सकती हैं। मकर राशिफल परिवार में समय बिताएंगे और घर के बड़ों एवं पिता पक्ष की ओर से स्नेह सहयोग भी मिलेगा। परिवार के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। बच्चों को गुरु जनों की ओर से कुछ अच्छे विचार मिलेंगे जो भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी रह सकते हैं। करियर - काम के स्थान में बदलाव हो सकता है, कोई व्यक्ति अपने काम में अगर लापरवाही दिखाएगा तो आप उसकी गलती भी पकड़ने में कामयाब रहेंगे। नौकरी का क्षेत्र नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आज का दिन कमजोर न भी हो लेकिन इस समय आप को अपनी बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन आप आगे रहने वाले हैं और अपनी ओर से सहयोग में कमी नहीं आने देंगे। परिवार के साथ आपका समय पार्टनर के साथ कमी को दिखाता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर होगी, बुजुर्गों को घुटने में दर्द इत्यादि की शिकायत रह सकती है। कुंभ राशिफल आज के दिन काम के साथ साथ आप कुछ पुरानी बातों के चलते धीमे हो सकते हैं। इस समय दिमाग उन बातों के लिए ज्यादा तनाव लेने वाला है जिन पर इतना ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होगी। घर पर मन कम ही लग पाएगा, बाहर घूमने के लिए निकल सकते हैं। करियर - कामकाज में उन लोगों से सावधान रहें जो पीठ पीछे आपके लिए नकारात्मक हैं। अपनी बातों को काम की चीजों को बहुत अधिक शेयर न करें। शांत रहते हुए ध्यान से अपने कम को करते रहना आपके लिए बेहतर होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में खर्चे बने रहने वाले हैं। किसी उधारी को चुकाने में भी धन खर्च होगा। लव लाइफ - आज के दिन वैवाहिक जीवन में साथी की कोई फरमाइश पूरी न कर पाना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए लापरवाही न बरतें। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए मिले जुले असर दिखा सकती है, पानी का सेवन सही से करें दूषित जल से बचें। मीन राशिफल घरेलू स्थिति सामान्य रहने वाली है। आपके साथ के लोग इस समय आपको कुछ ज्यादा ही सुना भी सकते हैं। किसी के साथ अगर मिल कर काम कर रहें हैं तो ध्यान से उन कामों को करें अन्यथा दिक्कतें दूसरों के चलते आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं। करियर - कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय कुछ काम लंबे समय के लिए टल भी सकते हैं। लंबी यात्रा का समय होगा और अपने काम को विस्तार देने के लिए काफी मेहनत करने की भी जरूरत होगी। फाइनेंस - आज के दिन आपका पैसा कारोबार में अधिक खर्च हो सकता है, इस समय निवेश के लिए रिस्क लेने से बचना चाहिए। लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन उठा-पटक लगी रह सकती है। एक दूसरे पर बातों को थोपना दिक्कतें देगा इसलिए इन बातों से बचें। हेल्थ - सेहत की स्थिति कमजोर रहने वाली है, पेट से नीचे के स्थान में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है। For more details, Read your Daily Horoscope