आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए इस समय दिन रहेगा अनुकूल अपने मन अनुसार काम करने में होंगे कामयाब। इस समय पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए भागदौड़ करने में आगे होंगे। घर के लोगों के साथ खाने पीने से जुड़ी कोई नई चीजें बनाने का मन करेगा तो दूसरी और शाम होते होते बाहर घूमने के लिए भी निकल सकते हैं। करियर - ऑफिस में कुछ नया देखने को मिल सकता है आपके लिए आज का दिन प्रशंसा को देने वाला होगा कुछ टास्क शफलिंग या टीम शिफ्ट से दिक्कत लग सकती है लेकिन ओवरऑल बेहतर समय है। जो लोग जॉब सर्च कर रहे हैं उनके लिए ये दिन हो सकता है गेम चेंजर। फाइनेंस - फाइनेंशियल ग्राउंड पर कुछ प्रेशर बना रह सकता है लेकिन इस समय आपके पास कुछ अच्छी धनराशि की प्राप्ति का भी योग है। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ी सी अनबन अगर होती भी है तो वो जल्द ही खत्म भी हो जाएगी। अगर अकेले हैं तो फिलहाल लव लाइफ में कोई खास हलचल दिखाई दे सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर फीटनेस बनी रह सकती है, इस समय आप कुछ ऐसे कामों में शामिल भी होना चाहेंगे जो आपकी हेल्थ के लिए अनुकूल होंगे। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए काम में कुछ तेजी और सोच-समझ का तड़का लगने वाला है। घर पर पार्टी के मूड में होंगे या फिर अपने लिए कुछ अलग करना चाहेंगे। घर के रखरखाव के लिए मेहनत भी अधिक करने वाले हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपको बैलेंस बनाकर चलना होगा नहीं तो कुछ झंझट उभर सकते हैं। करियर - ऑफिस में आज थोड़ा सा दबाव महसूस होगा लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। टीम में कोई आपका सच्चा साथ देगा, जिससे काम आसान होगा। क्रिएटिव कामों में अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस वाले किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या डील पर चर्चा कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसे के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा बजट की प्लानिंग अच्छी तरह करें क्योंकि इस समय चीजों की खरीदारी में आप आगे रहने वाले हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ मीठी नोंकझोंक हो सकती है, लेकिन दिल से बात करेंगे तो हर बात बन जाएगी। शादीशुदा जीवन में प्यार और अपनापन बना रहेगा। हेल्थ - सेहत नार्मल रहने वाली है कामकाज में रहते हुए खुद को भी समय देना आपके लिए अच्छा होगा अच्छी डाइट से एनर्जी बनी रहेगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज शनिवार के दिन हल्की हल्की उलझन को देख सकते हैं। आपका मूड थोड़ा चंचल रहेगा घर पर कुछ जिद भी कर सकते हैं इसलिए फैसलों में जल्दबाजी न करें।सोशल सर्कल एक्टिव रहेगा कुछ नए कॉन्टैक्ट्स बन सकते हैं। करियर - वर्क फ्रंट पर नए आइडियाज आपके लिए कुछ नई चीजों की जानकारी देने वाले हो सकते हैं। जो लोग टैक्सटाइल में लगे हुए हैं उन्हें आज के दिन कुछ नई डील भी मिल सकती है। ऑफिस में आपके विचारों को सराहना मिलेगी जो लोग फ्रीलांसिंग या बिजनेस में हैं उन्हें नए मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - मनी कंडीशन में सुधार दिखेगा सेविंग प्लानिंग के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल न रह पाए कुछ पुरानी पेंडिंग बिल्स पूरे करने होंगे। लव लाइफ - आज के दिन उन लोगों से बात हो सकती है जिनसे एक लंबे समय से नहीं मिल पाए थे। पार्टनर के साथ छोटे-मोटे वाद-विवाद हो सकते हैं किसी खास की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखाई देती है बस हल्की सी बेचैनी हो सकती है। अपनी नींद पूरी करें और स्ट्रेस को दूर रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज के दिन भाग दौड़ बनी रहने वाली है आपका दिन इमोशंस के तराजू पर रहेगा। मन में कुछ छुपी भावनाएं उभर सकती हैं, जिसे बाहर निकालने का मन करेगा। परिवार में भी कुछ दिल की बातें हो सकती हैं जो रिश्ता और मजबूत करेंगी। किसी के रिश्ते की बात भी आज घर का माहौल बनाने वाली होगी। करियर - काम के मामले में थोड़ा स्ट्रेस रह सकता है आपकी काबिलियत और मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसमें आपको पूरी ताकत झोंकनी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए आज के दिन नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। फाइनेंस - जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें खासकर इमोशनल फैसलों में पैसों का इस्तेमाल करने से बचें। कुछ पुराने बिल या पेंडिंग पेमेंट्स आज क्लियर हो सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में रोमांस की गुंजाइश अच्छी रहने वाली है लम्बे रिलेशन में प्यार गहरा होगा। लेकिन छोटे-मोटे झगड़े भी हो सकते हैं, जिनमें समझदारी से काम लेना होगा। हेल्थ - थोड़ी सी चिड़चिड़ाहट और तनाव महसूस हो सकता है ध्यान रखें अपनी मानसिक शांति पर मेडिटेशन या सुकून देने वाले एक्टिविटी करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन खुद की बातों को पूरा करवाने में आगे रह सकते हैं। दोस्तों के साथ जोश आज आसमान छू सकता है। परिवार में आपकी बातों का वजन बढ़ेगा पर ध्यान रखें, कहीं आपकी बातों का टोन थोड़ा कठोर न लग जाए।अपना ख्याल रखें और नेगेटिविटी से दूर रहें। करियर - वर्क फ्रंट पर चमकते सितारे जैसे आप आगे दिखाई देने वाले हैं कुछ मिटींग्स भी बनी रहने वाली हैं। काम को लेकर कुछ राजनीति भी ऑफिस में देखने को मिल सकती है। कोई अगर काम दे रहा है तो उसे लें और तत्परता के साथ पूरा करें। फाइनेंस - मनी मामले में दिन मजबूत रहेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे सेविंग के लिए थोड़ा सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं। लंबे समय के लिए प्लानिंग आज शुरू करना फायदेमंद होगा। लव लाइफ - दिल के मामले में फुल ऑन ड्रामा और रोमांस रहने वाला है नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं इमोशंस को बोलकर व्यक्त करें। हेल्थ - एनर्जी लेवल हाई रहेगा लेकिन ज्यादा जोर लगाने से बचें इस समय मसल्स खिंच सकती है तनाव हो सकता है शरीर को आराम भी दें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन काम के लिए कुछ फोकस्ड हो सकता है इस समय प्लानिंग टॉप क्लास वाली रह सकती है। घर के काम को खत्म करने के बाद आराम का भी अच्छा मौका मिलने वाला है। बड़ों की ओर से कुछ काम मिलेंगे और साथ ही उनसे कुछ अच्छी चीजों की प्राप्ति का योग भी है। करियर - आपका प्रोफेशनलिज्म आज के दिन काम में दिखाई देगा बॉस और सीनियर्स की नजरें आप पर होंगी तो खुद को नए प्रोजेक्ट्स और जिम्मेदारियों को बड़े आत्मविश्वास से संभालने के लिए तैयार रखें। जो फ्रीलांसर हैं उनके लिए डेडलाइन पूरी करने का दिन है। फाइनेंस - बिजनेस में भी मुनाफा दिख सकता है, बशर्ते प्लानिंग अच्छी हो। कुछ नए इन्वेस्टमेंट के मौके मिल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मन लगाकर खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा इमोशनल साइड दिखेगा साथी के साथ गहरी बातचीत होगी, जिससे रिश्ते में नयी मिठास आएगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी आज के दिन खुद को फिटनेस के मामले में भी शामिल करने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों, आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कहीं तनाव हो सकता है, तो कहीं नई उम्मीदें भी जागेंगी। फालतू की बातें नजरअंदाज करना सीखें, वरना आपका माइंड परेशान हो सकता है। घर में बच्चों के बीच शांति बना कर रखना पेरेंट्स को अशांत कर देने वाला है। करियर - कामकाज में आज थोड़ा संघर्ष आ सकता है। आपके विचारों को सबके सामने रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन घबराएं नहीं सब्र से काम लें कुछ नए कॉन्टैक्ट्स आपकी मदद कर सकते हैं नेटवर्किंग बढ़ाएं। फाइनेंस - पैसे के मामले में सावधानी बरतें खर्चे बढ़ सकते हैं इस समय कोई चालान या लीगल काम के कारण पैसों का खर्च बना रह सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा न उलझें शांति बनाए रखें, प्यार और समझदारी से काम लें। हेल्थ - सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है थकान से बचें आराम जरूर करें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से एनर्जी बढ़ेगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आपका दिन रहस्यों और गहराईयों से भरा रह सकता है आपकी अंतर्दृष्टि तेज होगी, जिससे आप किसी भी मुश्किल मामले को आसानी से समझ पाएंगे पर ध्यान रखें बातों को ज़्यादा सीक्रेट मत बनाइए खुलकर बातें करने से हल निकलता है। करियर - काम में फ्रंट पर रहते हुए फोकस जबरदस्त रहेगा। कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में आपकी लीडरशिप देखने को मिलेगी। कॉम्प्लिकेटेड कामों को आप शानदार तरीके से हैंडल करेंगे जो कारोबार कर रहे हैं उनके लिए नए क्लाइंट्स की संभावनाएं हैं। फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। नए इन्वेस्टमेंट के लिए रिसर्च करें, जल्दबाजी न करें। खर्चों में नियंत्रण रखने से मुनाफा बढ़ेगा। पुराने कर्ज या देनदारियों को समय पर निपटाएं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में गहराई आएगी लेकिन थोड़ी सावधानी भी जरूरी है इमोशनल अटैचमेंट बना रह सकता है। अपने इमोशंस को समझना होगा दूरियां कम होंगी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ - सेहत में एनर्जी अच्छी रहेगी लेकिन तनाव से बचें और आराम को प्राथमिकता दें। आज के दिन कुछ ऐसे कामों में शामिल होंगे जहां मन भी आपका फुल ऑन एक्टिव होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज का दिन एकदम नई फील देने वाला है आप घर में नई चीजों को करेंगे और घर पर दोस्तों या रिश्तेदारों का आना हो सकता है। सोशली लोगों के साथ कनेक्शन भी बनने वाला कोई दोस्त पुरानी बात छेड़ सकता है और वही पुराना जोक फिर से हंसी का तूफ़ान ला सकता है। आपका कॉन्फिडेंस आज भीड़ में अलग चमकेगा। करियर - वर्क मोड थोड़ा स्लो हो सकता है फिर भी आपके पास कुछ नए आइडियाज़ या प्रोजेक्ट्स की चिंगारी जल सकती है। आज जो आप सोचेंगे वही कल के लिए कुछ नई चीजों को देने वाला हो सकता है। अगर कुछ करना है तो उसे पकड़िए और आगे बढ़ो। फाइनेंस - आज आप खर्च करेंगे लेकिन स्मार्टली खुद पर थोड़ा इन्वेस्ट करना चाहेंगे कपड़े, बुक्स या गैजेट्स में दिल फिसल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी चंचलता है, थोड़ी फ्लर्टी वाइब्स और बहुत सारी बातचीत। पार्टनर के साथ फ्रेंडशिप वाली ट्यूनिंग आज रिश्ते को और खूबसूरत बना सकती है। हेल्थ - मूड अपबीट रह सकता है पर ज्यादा सोच विचार में पड़ने से अच्छा है कि फिजिकल फिटनेस के लिए थोड़ा मूवमेंट करें जिससे मन में बातें अपना असर न डाल सकें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों का आज का दिन थोड़ी गहराई लिए हुए है इस समय माता-पिता की ओर से काम में कुछ रोक टोक परेशान कर सकती है। घर पर बातों को लेकर ओवरथिंक कर सकते हैं उन बातों को जो सबने भुला दीं पर आप नहीं भूले हैं तो ये आपके लिए समस्या देने वाला ही होगा। करियर - काम में आप प्रोफेशनलिज्म का ब्रांड बन कर उभरे तो ज्यादा बेहतर होगा अपने काम में फोकस बना कर आगे बढ़ें। दिमाग में आने वाले दिन की प्लानिंग आइडिया घूम रहे होंगे। एक सीनियर से मिली सलाह आपको किसी उलझन में बड़ा क्लू दे सकती है। फाइनेंस - फाइनेंशियली आप सॉलिड प्लानर हैं और आज भी आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो फ्यूचर को सिक्योर कर दे। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आप आज कम बोलेंगे लेकिन आपकी आँखों में बहुत कुछ होगा। पार्टनर आपकी फीलिंग्स को बिना कहे भी समझ सकता है। हेल्थ - फिटनेस और डाइट के मामले में आप फिर से ट्रैक पर आने का मन बना सकते हैं। आज से हो सकता है आप कोई नया रूटीन सेट करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन आराम करने की इच्छा वाला होगा आप घर पर अपनों के साथ लाड दुलार की इच्छा से समय बिताएंगे। माता का प्रेम आपको खुशी देने वाला होगा। आज का दिन थोड़े गहराई भरे विचारों और मानसिक स्पष्टता का रहेगा। करियर - कार्यस्थल पर आप अपने व्यवहार और काम की बारीकी से पहचान बना सकते हैं। आपकी मेहनत और अनुशासन की तारीफ हो सकती है। हालांकि आज आप थोड़ा धीमा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपके भीतर स्थायित्व और फोकस की शक्ति रहेगी। जो लोग रचनात्मक या अकाउंटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए भुगतान की योजना बना सकते हैं। अनावश्यक खर्च से दूर रहना बेहतर होगा। यदि आप कोई छोटी बचत योजना शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज अच्छा समय है। लव लाइफ - रिश्तों को लेकर गंभीरता बनी रहने वाली है कुछ विशेष फैसले लेने की सोच सकते हैं। दांपत्य जीवन में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है दिन के अंत तक बातचीत से रिश्ते में सहजता आ सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने या अधिक मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द या अपच की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले रहेंगे काम के साथ साथ घूमने फिरने के मूड में आप अपने आसपास के माहौल को संवारने और जीवन में सुधार लाने की दिशा में सक्रिय रहेंगे। कुछ पुराने अधूरे कार्यों को आज पूरा करने की प्रेरणा मिल सकती है। घरेलू मामलों में भागीदारी बढ़ेगी, और घर के किसी सदस्य से जुड़ा कोई भावनात्मक विषय सामने आ सकता है। करियर - आज के दिन आप काम से कुछ रिलैक्स दिखाई दे सकते हैं, किसी की हेल्प आपके काम को आसान करने में सहयोग दे सकती है। कारोबार में सामान की कमी न रहे तो बेहतर होगा जिससे मुनाफा प्रभावित न हो पाए। फाइनेंस - सेविंग या इन्वेस्टमेंट में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दोबारा सोचें किसी पुराने लेन-देन का हिसाब-किताब आज सुलझ सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज दिल को मिएल्गी राहत किसी दूर बैठे व्यक्ति के साथ कोई मज़ेदार बातचीत की शुरुआत हो सकती है बस ध्यान रखें सब्र के साथ कनेक्शन को बनने दें। हेल्थ - सेहत के लिए खुद को सक्रिय रखें कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी, साइकलिंग या डान्स मूव्स भी बढ़िया रहेंगे बस दिन को बोरिंग मत बनने दीजिए। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल