मेष राशि आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा के अष्टम होने के कारण रहेगा तनाव। घरेलू मामलों में काम की अड़चन दिक्कत दे सकती है। किसी के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आपको शांति बनाए रखने की जरूरत होगी। माहौल को बैलेंस में रखने के लिए आपको पहल करनी होगी। करियर - आज आपके काम में काफी व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपका प्रयास और मेहनत रंग लाएगी। आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन कुछ कार्यों में समय अधिक लगेगा। आपके प्रयासों से कार्यस्थल पर आपकी छवि और सम्मान बढ़ेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है। पैसों की कमी के चलते कुछ कामों को बाद के लिए टालना पड़ सकता है। लव लाइफ - आज आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ बेकार की बातों में बहस हो सकती हैं। आप दोनों के विचारों में भिन्नताएं देखने को मिलेगी। हेल्थ - दिनभर की व्यस्तता के कारण आपको आराम की आवश्यकता होगी। इस समय हेल्थ पर असर दिखाई देगा। वृषभ राशि आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए नीच के चंद्रमा का असर आपस में किसी मतभेद को बढ़ाने वाला हो सकता है। इस दौरान काम में घर में किसी की मदद के लिए आप आगे रहने वाले हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा लेकिन बाहरी काम में आज के दिन दिक्कत रहेगगा। करियर - आज आपके काम के स्थान पर सहकर्मियों की ओर से कुछ नई योजनाओं पर विचार किया जा सकता है। वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की जरुरत होगी। अधिकारियों के द्वारा दिए गए नियम निर्देशों का पालन करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में आज के दिन अपने पार्टनर की मदद से कुछ कामों को करने वाले हैं जिससे आपको राहत भी मिलेगी। हेल्थ - दिन भर की भागदौड़ के बाद थकावट हो सकती है, लेकिन हलका व्यायाम या योग करने से आपको आराम मिलेगा। मिथुन राशि आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए दिन कामकाज वाला रहेगा। इस समय जरूरी मामलों पर कोई भी राय जल्दबाजी में देने से बचें। घर में कुछ निर्माण का काम हो सकता है, अस्त व्यस्त माहौल रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है। छोटे भाई-बहनों से मदद मिलने की संभावना है। करियर - आज आपके कार्य में कुछ जटिलताएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें धैर्य और समझ से हल कर लेंगे। आपके पास नया अवसर आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले कुछ और जरूरी कामों को पूरा करना होगा। फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन आपको कोई बड़ी रकम खर्च करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। लव लाइफ - आज आपके और आपके पार्टनर के बीच बेकार की बातों पर बहस शुरू हो सकती है। किसी ओर के लिए आपका ध्यान आपके रिश्ते में मुश्किलें दे सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कुछ थकावट हो सकती है, इसलिए आपको आराम और अच्छी नींद की आवश्यकता है। कर्क राशि आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए दिन परिवार के साथ आप कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। घर के माहौल में प्रेम और शांति से भरा रह सकता है। इस समय मेहमानों का आगमन घर में चहल पहल को बढ़ा सकता है। बच्चों के लिए आज के दिन पेरेंट्स को ज्यादा ही भाग दौड़ करनी होगी। करियर - आज आपके करियर में कुछ बदलाव भी हो सकता है, आपको काम के लिए किसी नई जगह पर जाना पड़ सकता है। काम के मामले आप को किसी की ओर से प्रशंसा मिल सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, अगर आपने किसी बचत पर विचार किया है तो आज उसकी समीक्षा करने का सही समय है। लव लाइफ - आज आप अपने पार्टनर के साथ इमोशनल संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्का सा तनाव या थकान महसूस हो सकती है। इस दिन को मानसिक स्तर पर आराम से बिताने की कोशिश करें। सिंह राशि आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज परिवार में किसी बात को लेकर आप ज्यादा जोश में रहेंगे लेकिन जरूरी है कि खुद को शांत रखें। क्रोध या जल्दबाजी से खुद को दूर रखें। किसी महत्वपूर्ण विषय पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। करियर - आपके लिए काम के मामले में कुछ व्यर्थ के अटकाव आ सकते हैं, लेकिन आपकी लगन और मेहनत से आप किसी भी समस्या को आप दूर कर सकते हैं। बिजनेस पर आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आपकी की संभावना है। फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा मिश्रित रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन आप और आपके पार्टनर के बीच बातचीत को बढ़ाने वाला होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए आराम करना जरूरी होगा। कन्या राशि आज का राशिफल: कन्या राशि के लिए आज परिवार के सदस्य आपके साथ अच्छा समय बिताएंगे और घर का माहौल शांत रहेगा। आपको परिवार के मामलों में अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे घर में बेहतर माहौल रहेगा। करियर - आज आपके काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कुछ नई चीजें जुड़ सकती हैं या फिर कोई नई टेक्नालाजी आपके सामने आएंगी। कारोबार में मार्केट में बनी उठा-पटक परेशानी दे सकती है। आज के दिन काम को पुनः जांचने की जरूरत भी पड़ सकती है। फाइनेंस - आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहना होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बिना योजना के खर्च करने से बचें। लव लाइफ - लव लाइफ में आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरी रहेगी। काम के चलते एक दूसरे के लिए समय की कमी बेचैन कर सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कंधों या गर्दन में कुछ खिंचाव रह सकता है। तुला राशि आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के लिए अच्छा रहेगा। घर के वातावरण में हल्का फुल्का माहौल रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय यात्रा हो सकती है परिवार के साथ मिलकर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। करियर - आज कारोबार में तेजी का दिन होने वाला, वर्क फ्रॉम होम वाले लोगों के लिए काम की अधिकता है। कुछ दूसरों के या सहकर्मियों के काम आपके हाथ में आ सकती हैं। आपके काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना है, चीजों को मेहनत के साथ करना होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके पास घरेलू चीजों की खरीदारी के लिए धन रहने वाला है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज के दिन रोमांस के मौके आपके पास होंगे बस सही समय पर अपने दिल की बात साथी के सामने रखने की जरूरत होगी। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, इस समय गले या चेहरे से जुड़े कुछ समस्या हो सकती है। वृश्चिक राशि आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले मन से कुछ ज्यादा बेचैन रहने वाले हैं। मूड में चेंज होने से कई बातों को ध्यान से न कर पाएं। दोस्तों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। छोटे विवादों से बचने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा। करियर - आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ देरी का असर दिखाई दे सकता है। समय अनुसार काम को न कर पाने के चक्कर में आपको दिक्कत बनी रहेगी। इस समय ये बातें आपके मनोबल को प्रभावित कर सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करना ही बेहतर होगा। फाइनेंस - आर्थिक रूप से यह समय मिलाजुला रहने वाला है। वैसे दिन के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। लव लाइफ - आज आपकी लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे की भावनाओं का आदान-प्रदान करना होगा ताकि रिश्ते में कोई दरार न पड़े। सिंगल होने पर आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो भावनात्मक समर्थन दे सकता है। हेल्थ - मानसिक तनाव की संभावना है इसलिए, खुद को शांति और आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। धनु राशि आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन काम के साथ साथ घर के बारे में ध्यान देने की स्थिति बनी रहने वाली है। बड़ों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। करियर - आज आपके काम में किसी नए अवसर का स्वागत हो सकता है। आपके प्रयासों को उचित सराहना मिलेगी और कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन सही हो सकता है। कामकाज में वृद्धि के संकेत हैं। फाइनेंस - धन की आमद हो सकती है, लेकिन आपको खर्चों में भी सावधानी बरतनी होगी। कोई अचानक से खर्च आ सकता है, जिससे आपकी योजना में रुकावट आ सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांटिक रिश्तों को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर को आपसे हेल्प भी मिलेगी जिससे प्यार और सहयोग रहेगा। हेल्थ - शारीरिक ताजगी बनाए रखने के लिए आज के दिन एक्सरसाइज आपके लिए लाभकारी होगी। खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखें। मकर राशि आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज परिवार में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। किसी के साथ बातचीत के दौरान क्रोध भी बढ़ सकता है। बच्चों को शांत रखना मुश्किल हो सकता है। इस समय ट्रैवलिंग की स्थिति थकान देने वाली है। करियर - आज का दिन आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। आपके कार्यों में वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। यह समय खुद को साबित करने का है, इसलिए मेहनत से पीछे न हटें। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। छोटी बचतों से बड़े फायदे हो सकते हैं, इसलिए हर खर्च पर नजर रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन आप इन मुद्दों को अच्छे से सुलझा लेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ असहज महसूस हो सकता है। किसी छोटी सी बीमारी से राहत पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है। कुम्भ राशि आज का राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कुछ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप किसी बाहरी काम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और घर के सदस्य आपके साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। छोटे भाई-बहनों से कुछ समर्थन मिलेगा। करियर - आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधे पर आ सकती हैं। आपके प्रयासों से सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस दिन को अपने करियर में सुधार लाने के लिए अच्छा समय मान सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आपको पुरानी बचत पर लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - दिल के मामले में आज आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध होंगे। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए सहयोग बनाए रखें। हेल्थ - कुछ तकलीफ हो सकती है, पेट में दर्द या गैस्ट्रिक की समस्या परेशान कर सकती है। मीन राशि आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा। घर के सदस्य आपके साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई अच्छा समाचार आ सकता है, जो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। करियर - कुछ अवसर आ सकते हैं और मेहनत का फल जल्द ही आपको मिलने वाला है। किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उस पर अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में आज का दिन अनुकूल रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, ताकि धन की बचत भी की जा सके। लव लाइफ - प्रेम को लेकर रिश्ते में नए मोड़ आ सकते हैं। दोनों के बीच प्रेम और समझ में दूसरों का हस्तक्षेप हो सकता है इसलिए व्यर्थ की बातों को ज्यादा अहमियत देने से बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।