आज का राशिफल मेष: ग्रहों का हेरफेर आपको बदल सकता है आज का दिन भावनाओं की ऊंच-नीच से भरा हो सकता है, लेकिन आप अपने शांत और सुलझे हुए स्वभाव से हर परिस्थिति को खूबसूरती से हैंडल कर लेंगे। मेहनत बहुत अधिक लगी रहने वाली है।करियर - काम के क्षेत्र में आज का दिन मेहनत बढ़ाने वाला है इसलिए जो काम मिलता जा रहा है उसे समय अनुसार खत्म करने की कोशिश करते रहें। क्रिएटिव फील्ड के मामले में आज के दिन नए लोगों के साथ मुलाकात लंबी बातचीत का समय रहने वाला है। फाइनेंस - पैसे को लेकर कोई गोपनीय या इनसाइड डील आज हो सकती है। पुराने निवेश या इंश्योरेंस से कोई रिटर्न की स्थिति बनने वाली है।लव लाइफ - आज रिश्तों में फ्रेशनेस और फन दोनों रहेगा, सिंगल्स को आज ड्रीम पार्टनर टाइप वाइब मिल सकती है।हेल्थ - शरीर की डिटॉक्स की जरूरत महसूस हो सकती है पानी भरपूर पिएं या फिर लिक्विड फूड को यूज करें इससे मूड भी लाइट रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज सोमवार के दिन घर परिवार में लगे हुए होंगे को न कोई काम आज सामने खड़ा दिखाई देगा। किसी से कोई बात मन को सुकून दे सकती है। वहीं अगर पिछले कुछ समय से आप किसी रिश्ते को लेकर उलझन में थे, तो आज उसका समाधान मिल सकता है।करियर - काम के लिहाज से थोड़ी स्लो एनर्जी हो सकती है पर फिर भी आपकी मेहनत कम नहीं होगी समर्पण आपको आगे बढ़ने से रोकेगा नहीं। अगर कोई मीटिंग या क्लाइंट प्रेजेंटेशन है तो उसमें शांति और धैर्य दिखाएं असर भी दिखेगा।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में समझदारी की जरूरत है। दिन खर्चीला हो सकता है खासकर घर से जुड़ी चीजों पर।लव लाइफ - दिल की बात जुबां तक आएगी बस टाइम सही होना चाहिए। पार्टनर के साथ कोई भावुक बातचीत हो सकती है, जो रिश्ता और गहरा बनाएगी।हेल्थ - आज खुद का ख्याल रखना ज़रूरी है पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है इसलिए खानपान हल्का रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए राशि स्वामी की स्थिति होगी चेंज जिसके चलते दिन है जोश और नए आइडियाज का। एनर्जी हाई है साथ ही कॉन्फिडेंस दूसरों को इंस्पायर कर सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या प्लान की शुरुआत करने का परफेक्ट टाइम है।करियर - अपने इनिशिएटिव्स को ओपनली प्रेज़ेंट करें, बॉस या कलीग्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। जो लोग फ्रीलांस या एंटरप्रेन्योर हैं, उन्हें आज एक नया रास्ता या अवसर दिख सकता है।फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए अच्छा दिन है कोई पुराना इन्वेस्टमेंट अब रिटर्न देने लगेगा या नया इन्वेस्टमेंट करने की स्थिति बन सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी गर्मजोशी और थोड़ी धैर्य की ज़रूरत है अगर आप अकेले हैं तो आज किसी की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है।हेल्थ - बॉडी एक्टिव है लेकिन माइंड को थोड़ा रेस्ट चाहिए मेडिटेशन, रनिंग या कोई फिजिकल एक्टिविटी से एनर्जी बैलेंस कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन है स्टेबिलिटी और इनर शांति को महसूस करने का है इस समय खुद पर ध्यान दें शायद आस पास की चीजों के चलते हम उतना जुड़ न पाएं। आप धीरे मगर ठोस कदमों से आगे बढ़ने वाले हैं, और यही आज आपकी स्ट्रेंथ है।करियर - काम में एक पॉजिटिव फ्लो बना रहेगा इस समय काम पर जल्द पहुंच कर कुछ पुराने काम को पूरा करने के लिए आगे बढ़ सकता है, जो भी टास्क लेंगे उसमें डिटेलिंग और क्वालिटी पर भी ध्यान दें जिससे चीजें बेहतर रहें। कोई सीनियर आपकी ओर काम के लिए देखेगा और इससे अपनी आंख न चुराना ही बेहतर होगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज का मूड प्रैक्टिकल रहेगा सेविंग्स या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान करने का अच्छा समय है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टनर से बातचीत में गहराई होगी। कुछ लोग आज कोई सीरियस कमिटमेंट का विचार कर सकते हैं।हेल्थ - फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन ओवरईटिंग होने का समय है इसलिए कसरत करें या स्ट्रेचिंग से बॉडी और माइंड को रिलैक्स कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन है बातचीत वाला लोगों के साथ नेटवर्किंग और नई सोच के साथ बढ़ने वाला होगा। इस समय बाहर के कामों के चलते हुए घर में काम रुक सकते हैं। आप चारों तरफ से इंफॉर्मेशन और इंस्पिरेशन से घिरे रहेंगे आज का दिन कनेक्शन बनाने और शेयर करने का है।करियर - काम के लिहाज से ये समय काफी विशेष रहेगा कम्युनिकेशन स्किल्स आज आपका सबसे बड़ा हथियार हैं। अपने काम की प्रेजेंटेशन अच्छे से देने के लिए तैयारी पहले से ही करके रखें जिससे मीटिंग्स में कोई देरी न हो।फाइनेंस - शॉर्ट टर्म गेन्स या कोई अचानक मिलने वाली आर्थिक डील सुकून दे सकती है। किसी के साथ फाइनेंशियल आइडिया शेयर करना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - अगर किसी से बात शुरू करनी है तो इस समय जितना हो सके खुद को नम्र बनाए सिंगल्स के लिए फ्रेंडशिप से आगे बढ़ने की संभावना है।हेल्थ - मेंटल एक्टिविटी ज्यादा रहेगी इस समय बेकार की बातों पर ध्यान अधिक जाने वाला है इसलिए खुद को कंट्रोल में रखना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए सोमवार के दिन की शुरुआत होगी खास क्योंकि आपने राशि स्वामी बदल रहे हैं अपनी राशि। घर में सभी के साथ बातें करें पर दिल और रिश्तों को सेंटर में रखने की कोशिश भी करें। इस समय आप कुछ लोगों के साथ कनेक्ट कर पाएंगे। माता पिता के साथ बच्चे इमोशंस को गहराई से महसूस करेंगेकरियर - ऑफिस में माहौल थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, लेकिन आपकी इंट्यूटिव नेचर आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी। आज कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है या किसी सहयोगी से इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है इस दौरान कोई खर्चा इमोशनल रीजन से हो सकता है जिसमें किसी की मदद के लिए आप आगे बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - दिल की बातें शेयर करने का समय है दोस्तों के साथ पार्टनर से गहरी बातचीत होगी और सिंगल्स के लिए किसी खास से जुड़ाव बनने के संकेत हैं।हेल्थ -थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को थोड़ा रेस्ट देना जरूरी है। चहलकदमी जैसी एक्टिविटीज आपको अंदर से हील करने में मदद करेंगी।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन है काम के अलावा अपने लिए समय निकाल कर पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए रहने वाला है। घर में कुछ बदलाव या स्टाइल में चेंज के चलते घर के लोग करने वाले हैं आपकी तारीफ दोस्तों के साथ शाम का समय आपको मस्ती का अवसर देगा।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आप मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। टीम को मोटिवेट करने, कोई प्रेजेंटेशन देने या किसी नए जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिल सकता है। जो लोग आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट्स या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं उनके लिए दिन बेहद अनुकूल है।फाइनेंस - खर्च बढ़ सकता मुख्य रूप से शो ऑफ या स्टेटस से जुड़ी चीज़ों के चलते आज कुछ लोग खुद को इनवेस्टमेंट के लिए तैयार कर सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर को इम्प्रेस करने का बढ़िया मौका है छोटा सरप्राइज़ या किसी खास जगह ले जाना बॉन्ड को मजबूत कर सकता है।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी, लेकिन ओवरएक्टिव होना अवॉइड करें अपने आस पास की बातों को नजरअंदाज़ ना करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आपके राशि स्वामी की स्थिति देने वाली है कुछ काम का अतिरिक्त मौका जिसमें घर के लोगों की देखभाल की जिम्मेदारी भी आप पर आ सकती है। आज का दिन है डीटेल्स, फोकस और सेल्फ केयर का। भाई बहनों की मदद से जरूरी कामों को करने में आगे होंगे।करियर - काम में इस दौरान आपका ऑर्गनाइजेशन और प्रैक्टिकल माइंड बहुत कमाल कर सकता है अगर कोई डेडलाइन मिली हुई है तो उसे पूरा करने में आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। कारोबार में काम के स्ट्रक्चर को बदलने का मूड बना सकते हैं।फाइनेंस - आज खर्चों को लेकर स्ट्रिक्ट प्लानिंग करने की ज़रूरत है अनावश्यक खर्च से बचें और सेविंग या बजट रिव्यू करें।लव लाइफ - पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को पकड़ने से बेहतर है, ओवरऑल बॉन्ड पर ध्यान दें। सिंगल्स के लिए कोई ऐसा इंसान सामने आ सकता है जो इंटेलेक्चुअली कनेक्ट करे।हेल्थ - इस समय कुछ बातें जैसे की घर परिवार के काम की स्थिति मेंटल स्तर पर परेशान कर सकती है। हेल्दी डाइट के साथ साथ आज के दिन लंबी वॉक आपको बेहतर रखेगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन है आस-पास के लोगों के साथ काम के चलते व्यस्तता को देने वाला होगा। घर पर बच्चों को संभाल पाना आसान तो नहीं होगा पर फिर भी कुछ मामलों में मदद से काम हो सकते हैं। काम के चलते दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें अन्यथा व्यर्थ के मतभेद उभर सकते हैं। करियर - ऑफिस में डिप्लोमेसी काम आएगी पर इसे जितना हो सके कम ही यूज लाना चाहिए। किसी कन्फ्यूजन या क्लैश के कारण अगर समस्या में हैं तो शांति से सुलझा सकते हैं। कारोबार में कस्टमर केयर के लोगों के लिए काम बढ़ने वाला है। फाइनेंस - पैसे को लेकर सोच समझकर चलें क्योंकि कोई महंगा शौक या खरीददारी आपकी जेब को ढीला करने के लिए ही काफी होने वाली है।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में कोई रोमांटिक गेट-टुगेदर या गहरी बातचीत हो सकती है। सिंगल्स के लिए किसी नए कनेक्शन की शुरुआत हो सकती है जो धीरे-धीरे खास बन सकती है।हेल्थ - खुद को शारीरिक ही नहीं बल्कि मेंटली भी फिट रखने की ज़रूरत है क्लासिकल म्यूज़िक आपको रिचार्ज कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन है आपके मन में कुछ पुरानी बातों की गहराई देने वाला हो सकता है इस दौरान उन लोगों के साथ इमोशंस टकरा सकते हैं जिनके कारण आप एक लंबे समय से परेशान थे। भीतर कुछ बदल रहा है और ये बदलाव आपको पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग बना सकता है।करियर - ऑफिस में थोड़ी राजनीति या अंदरूनी हलचल महसूस हो सकती है पर हो सके तो अपने फोकस और इंटेंसिटी से चीज़ों को कंट्रोल में रखते हुए काम करें। कारोबार में कुछ नई चीजों को लेकर इन्वेस्टिगेशन करने की जरूरत होगी जिससे कारोबार में होने वाले बदलाव सही से समझ पाएम।फाइनेंस - कोई पुराना निवेश अब रिटर्न दे सकता है या कोई गुप्त फाइनेंशियल इनफार्मेशन आपके फेवर में जा सकती है।लव लाइफ - रिश्ता गहराई की ओर बढ़ेगा पर पजेसिवनेस या पुराने इमोशनल पैटर्न को छोड़ना जरूरी होगा। कोई अचानक से अट्रैक्शन बन सकता है।हेल्थ - इमोशनल हीलिंग की ज़रूरत हो सकती है आपके फैमली रिचुअल आज आपको मानसिक रूप से हल्का कर सकते हैं इसलिए उनसे जुड़े रहें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन है भाई बहनों के साथ बीत सकता है, घर पर कोई पूजा या धार्मिक कामों होने का समय बनता है। इस समय कुछ नया जानने या एक्सपीरियंस करने के मूड में होंगे फिर चाहे वो किताब पढ़ना या हो इंटरनेट सर्फिंग हो या कहीं घूमने जाना।करियर - कामकाज में आज नई चीजें सीखने या सिखाने का मौका बन सकता है जो लोग टीचिंग, राइटिंग के काम में लगे हुए हैं उन्हें कुछ अतिरिक्त काम करना होगा।नई चीजों को जानने के साथ साथ उन्हें अपने काम में जोड़ने की भी जरूरत होगी। इस दौरान बिजनेस में छोटा प्रोजेक्ट आपकी बड़ी ग्रोथ की शुरुआत कर सकता है।फाइनेंस - कोई नया फाइनेंशियल आइडिया या प्लान सामने आ सकता है, लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सोचें लेकिन जल्दबाज़ी न करें।लव लाइफ - आज पार्टनर के साथ कोई आउटडोर प्लान बन सकता है लेकिन काम की अधिकता के चलते ये देर भी हो सकता है इसलिए इन बातों के चलते बेकार की बहस को अपने बीच शामिल न करें।हेल्थ - आज के दिन की शुरुआत अगर फिजिकल एक्टिविटी जैसे साइकलिंग या वाकिंग से करते हैं तो माइंड फ्रेश होगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन है की शुरुआत शोर शराबे से होने वाली है, किसी काम में जल्दबाजी के चलते कुछ मुश्किल आने की संभावना भी है। सुबह की भागदौड़ से बचना आसान नहीं होगा। माता-पिता के लिए बच्चों को अपनी बातों के अनुसार ढालने में बहुत समय लगने वाला हैकरियर - इस समय जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका प्रोफेशनलिज्म साफ़ नज़र आएगा। बॉस या अथॉरिटी फिगर आपसे खुश हो सकते हैं। जो लोग पोजीशन में ग्रोथ चाहते हैं, उनके लिए आज की मेहनत आने वाले दिनों में बड़ी उपलब्धि बन सकती है।फाइनेंस - आज पैसों को लेकर लंबी प्लानिंग करें चाहे वो इंवेस्टमेंट हो या रिटायरमेंट प्लान। शॉर्टकट्स से बचें और स्थिर रास्तों को चुनें। लव लाइफ - आप रिश्तों में कम बोलकर ज़्यादा निभाने वाले हैं पार्टनर को आपकी गंभीरता और लॉयलिटी का अहसास होगा।हेल्थ - शरीर को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए रेगुलर रूटीन ज़रूरी है। हड्डियों, घुटनों या पीठ से जुड़ी कोई मामूली परेशानी हो सकती है ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल