आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन चंद्रमा का गोचर भाग्य की ओर होगा, ऐसे में आपके अंदर जोश देखने को मिलेगा जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, आप बेहतर महसूस करेंगे। घर परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। करियर -काम के मामले में आपकी समस्याएं हल होने लगेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिलेगी और साथ ही कुछ राहत भरे शब्दों को सुन पाएंगे। कारोबार में आज का दिन आपको आशाजनक लग सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन मिश्रित रहेगा। आपको थोड़ी बचत करने का समय मिलेगा लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आ सकता है, आप अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए कोई न कोई जोड़ तोड़ में लगे रह सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन ठीक रहेगा, मानसिक तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन स्थिति मिले जुले असर दे सकती है। घर के काम में थोड़ी उलझन हो सकती है इस समय हर एक काम का लेखा जोखा अच्छे से बना कर रखें जिससे घर के खर्च और जरूरतों को सही से पूरा कर पाएं। करियर - कामकाज के मामले में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे कार्य आ सकते हैं, जो आपको मानसिक दबाव में डाल सकते हैं। कारोबार में कर्मचारियों से समस्या उत्पन्न हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए और लेन देन के काम में ध्यान से पैसों का ब्यौरा रखें जिससे हेरा फेरी से बचा जा सके। लव लाइफ - प्रेम जीवन में समय न मिल पाए घर परिवार की बातें ही आप को इतना उलझा सकती हैं जिसके कारण आप अपने साथी को समय न दे पाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन सामान्य रहेगा लेकिन तनाव और चिंता से बचना मुश्किल है जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन स्थिरता का है, आप डेली रुटीन में कुछ नई चीजों को शामिल करने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रखें की शायद दूसरे लोग इसे आसानी से न स्वीकार कर आए। घर की शांति को बैलेंस बना कर रखें। करियर - आज का दिन आपके काम के लिहाज से बेहतर हो सकता है, सहयोग काम में मिलेगा और पार्टनरशिप के काम अच्छे से चल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बन सकते हैं। फाइनेंस - बचत पर अधिक ध्यान देना जरूरी होगा, इस समय आप घर की आवश्यकताओं या किसी व्यक्ति की इच्छा को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज के दिन कहीं घूमने जाने या फिर एक दूसरे के साथ लंबी बातचीत में समय लगा सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन सामान्य रहेगा। इस समय भाग दौड़ करने से थकान और ओवर थिंकिंग भी बढ़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कुछ अधिक व्यस्तता दे सकता है। इस समय आप का मन छठे भाव के कारक तत्वों से प्रभावित होगा जिसके चलते आपसी बातचीत में अशांत हो सकते हैं। एक दूसरे के साथ बेकार की लड़ाई से बचें भाई बहन अपने मतभेदों के चलते दूर हो सकते हैं। करियर - कारोबार आज के दिन आप को अपने विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है इसलिए अपनी सोची समझी नीतियों को लेकर मुखर न हों इस समय मन में ही प्लानिंग को रखें। यह समय नए अवसरों को तलाशने का है, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर चीजें आप के बजट को प्रभावित करेंगे उन चीजों पर पैसे लगाने पड़ सकते हैं जिनकी जरूरत आपको नहीं हो। लव लाइफ -इस समय रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है, इसलिए कुछ बातों के मामले में इग्नोर हों और ध्यान नहीं दें दूसरों की बातों पर। हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ी चिंता हो सकती है, विशेष रूप से पेट से संबंधित या फिर पानी के कारण समस्याएं हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आपकी ऊर्जा और जोश बहुत उच्च स्तर पर रखने वाला होगा। आपका रुख ही घर हो या बाहर आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। घर में आप की बातों को सुना जाएगा और सम्मान मिलेगा। बच्चों की ओर से आप अच्छा फील करेंगे। करियर - नौकरी में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबारियों के लिए यह समय फायदे का हो सकता है, लेकिन साथ में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से यह दिन स्थिर रहेगा, लेकिन फिर भी परिवार के सदस्यों की देखभाल या घर की मरम्मत इत्यादि में पैसे लगाने पड़ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस की भावना बनेगी। अपने पार्टनर के साथ समय बिताना आपको और भी करीब लाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन आपको थोड़ी सी चिंता हो सकती है, खासकर अगर आपने ज्यादा तला-भुना खाया हो। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के आज का दिन घर परिवार में बीतेगा। घरेलू कामों में अपनों से भी हेल्प मिलेगी। किसी यात्रा का प्लान अचानक से बन सकता है। खाने पीने की जिद बच्चे कुछ ज्यादा करने वाले हैं। दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बीताएंगे। करियर - आज का दिन कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा लाभ दिला सकता है। वर्क प्लेस में अपने साथियों के साथ आपकी ट्यूनिंग भी बेहतर रह सकती है। आपकी मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम को अधिकारी देख रहे हौंगे। फाइनेंस - किसी पुराने निवेश से कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है पर यह भी जरूरी है कि आप अपनी खर्च की आदतों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - इमोशन जुड़ाव मजबूत होगा।, अपने पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप नजदीक महसूस कर सकते हैं। हेल्थ - किसी भी प्रकार के शारीरिक दर्द या थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करना महत्वपूर्ण रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में उठा-पटक दे सकता है। भाई बहनों के साथ कुछ अलगाव भी हो सकता है या फिर उनकी बातों से आप सहमत न होना चाहेंगे।घर में इस समय नियमों पर चलना विद्रोह को जन्म दे सकता है। करियर - काम के मामले में कुछ बातों में आपको अपने विचारों को शांतिपूर्वक रखने की जरूरत पड़ेगी। दिन की शुरुआत कुछ हल्की चुनौतीपूर्ण हो सकती है,, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, स्थिति स्पष्ट होगी। टीम के साथ काम करने में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - अचानक किसी खर्चे का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके बजट को प्रभावित करेगा। यात्रा या किसी दोस्त पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - आप दोनों हा ही रिश्ता ऎसा होगा कि एक-दूसरे से अपेक्षाएं रखने वाले हैं, जो आपस में मेल नहीं खा सकतीं। हेल्थ - इस समय रिलैक्स रहने की आवश्यकता हो सकती है। कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन सुधार भी होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बैलेंस वाला कहा जा सकता है। घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए आसान रहेगा। दिन के मध्य में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आप उसे अपनी शांति और समर्पण से शांत कर लेंगे। करियर - आपके विचार और दृष्टिकोण काम में नए आयाम जोड़ सकते हैं। इस समय कुछ कामों में आपको दूसरों से मदद की आवश्यकता भी हो सकती है, इसलिए टीमवर्क पर जोर देना ही उचित होगा। फाइनेंस - किसी कारण से आज के दिन कुछ मुनाफा मिलने की संभावना है, लेकिन उसे सोच-समझकर खर्च करें। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप आज कुछ ज्यादा समय नहीं दे पाएं इस समय पार्टनर अपनी जी जिम्मेदारियों में उलझ कर रह सकता है। हेल्थ - इस समय गले, आंख नाक कान से जुड़े रोग असर डाल सकते हैं आंखों में जलन या अधिक पानी आने की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल होगा, आप कुछ शांत और सुकून भरा अनुभव कर पाएंगे। आपके और आपके प्रियजनों के बीच समझ बढ़ेगी, और आप अपने घर और काम दोनों में संतुलन बनाने में सक्षम होंगे। करियर - काम के स्थान में आपको अपने सतह के लोगों और अपने काम को और भी बेहतर ढंग से करने का अवसर मिलेगा। आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत को सराहेंगे, जिससे आपकी पहचान बनेगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। फाइनेंस - पैसों से संबंधित मामले सुलझेंगे और किसी लंबे समय से अटके हुए भुगतान के मिलने की संभावना है। लव लाइफ - आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में समझदारी और शांति बनी रहेगी। आप दोनों के बीच रोमांटिक और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हेल्थ - आप खुद को फीट महसूस कर पाएंगे, इस समय कुछ हेल्थ से जुड़े प्रोग्राम को देखने में आगे रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए सफलता की राह में कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से उन्हें पार करने में सक्षम होंगे। घर के माहौल में बच्चों के साथ मस्ती भरा हो सकता है। करियर - काम को लेकर आपको अपने व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत के चलते बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय दूसरों के दखल के कारण अराजकता भी आ सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेगा स्थिति को बेहतर देख पाएंगे। फाइनेंस - खर्चों के लिए तैयार रहना होगा। सेविंग सोच-समझकर करें और किसी भी प्रकार के फैसले को जल्दबाजी में न लें। लव लाइफ - रिलेशनशिप की स्थिति सामान्य रहेगी, इस स्मय फोन या सोशल मीडिया के चलते नए लोग जुड़ सकते हैं। हेल्थ - आज बाहरी खान पान को लेकर ज्यादा न भागें इस समय हल्का भोजन और कुछ एक्सरसाइज मदद करेगी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज का समय ठीक रहेगा काम को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। घर के काम में अपनी प्राथमिकताएं तय करने और काम में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। करियर - काम के मामले में अभी कोई नया अवसर आ सकता है, लेकिन जरूरी यह होगा कि आप पहले से ही जो काम कर रहे हैं, उसे पूरा करें। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह समय ठीक हो सकता है फाइनेंस - किसी बड़ी खरीदारी को लेकर निर्णय लेने से पहले बजट को देख लें की इस समय खर्च कहीं जेब पर भारी न पड़ें। लव लाइफ - प्यार में कुछ नया अनुभव हो सकता है। रिश्तों में विश्वास और सामंजस्य बनाए रखना होगा। हेल्थ - किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो यह दिन उपचार में सुधार ला सकता है। अच्छी नींद और आराम भी जरूरी रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज के दिन मीन राशि वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा ही सोच विचार से बचें समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप शांत रहकर उनका समाधान ढूंढ लेंगे। घर और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। आपकी मेहनत और समर्पण से आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। मानसिक रूप से दिन आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है, लेकिन इससे निपटने के लिए आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करना होगा। करियर - दिन आपके काम के लिए मेहनत को बनाए रखने की जरूरत होगी। अधिकारी आपके प्रयासों को मान्यता देंगे, जिससे आपकी कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी और सोच-विचार करें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी सेविंग से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लव लाइफ - आज के दिन आपको एक-दूसरे से अपनी बात खुलकर और ईमानदारी से कहने की जरूरत है। हेल्थ - यह समय अपने मन और शरीर को शांत करने के लिए आराम करने का है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल