false: मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज के दिन मन पर केतु का असर बेचैनी देने वाला होगा। घर के काम हों या फिर बाहर के काम सभी में स्थिति ज्यादा रुझान नहीं दिखाती है। इस समय खुद को व्यर्थ की उलझनों से बचाने के लिए अपनी पसंद की चीजों को करें। व्यर्थ की बहस से खुद को दूर ही रखें। करियर - काम के स्थान पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, खुद को छोटी छोटी सूचनाओं के साथ जोडे रखें। इस समय किसी भी काम को अच्छे से चेक करके ही उसे आगे भेजें क्योंकि गलती होने की संभना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले स्थिति सामान्य रहेगी, कोई बहुत अधिक खर्च नहीं दिखाई देता है, लेकिन लेन देन के काम में गड़बड़ी न हो इस बात का ध्यान रखें। लव लाइफ - इस समय आप अपने पुराने प्रेम को लेकर कुछ मन में बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं, दांपत्य जीवन में पार्टनर की बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। हेल्थ - सेहत का ध्यान बनाए रखें मन की थकान शरीर पर भी दिखने को मिल सकती है। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ आराम फरमाने का मन होगा लेकिन कुछ न कुछ काम होना भी संभव है। दोस्तों के साथ आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी हो सकती है। करियर - कामकाजी जीवन में आप को बेहतर स्थिति मिलेगी बस इस समय कुछ पेंडिंग काम आप को व्यस्तता से भरा रख सकते हैं। यह व्यस्तता आपके लिए शुभ साबित होगी। आपकी मेहनत को अधिकारी जरुर देखेंगे। फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में आप के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है, कुछ चीजें अपने पार्टनर के लिए या पेरेंट्स बच्चों के लिए धन खर्च अधिक होगा। लव लाइफ - लव लाइफ में इमोशनल बने रहने वाले हैं इस समय किसी के लिए अपनी भावनाओं को कंट्रोल न कर पाएं। हेल्थ - किसी भी छोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें, जो लोग किसी लत के शिकार हैं उसे नियंत्रित रखें जिससे सेहत कमजोर न पड़े। मिथुन राशि मिथुन राशि वाले आज के दिन अपने काम के लिए दूसरों से मदद मांगने वाले हैं। इस समय स्त्री पक्ष की ओर से कुछ तनाव भी हो सकता है। घर में आपसी रिश्तों में थोड़ी सी उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन स्थिति सुलझ सकती है। करियर - करियर में थोड़ी सी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपने कौशल और प्रयास से इन्हें पार कर सकते हैं। आज आपको खुद पर यकीन रखने की जरूरत है, क्योंकि परिस्थितियां जल्द ही अनुकूल होंगी। फाइनेंस - बजट में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। लव लाइफ - आज का दिन प्रेम के मामले में मिलाजुला असर देगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थकान महसूस हो सकती है। अच्छे भोजन का सेवन करके आप अपनी ऊर्जा को फिर से पा सकते हैं। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए आज परिवार के साथ समय बिताना कम ही मिल पाएगा। इस समय बहन के साथ कुछ विवाद हो सकता है या उनकी हेल्थ परेशानी दे सकती है, अपनों के लिए समय निकालें और विवाद से बचें। करियर - आपके काम के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला होगा। इस समय मीडिया जगत में हलचल का समय होगा। जो लोग रिसर्च में लगे हुए हैं उनके लिए बेहतर समय होगा। इस समय कारोबार में कुछ चीजों की कमी को दूर करने के लिए तेजी से काम करना होगा। फाइनेंस - आज के दिन पैसों का व्यय अपनों पर हो सकता है, अपने सहकर्मियों के साथ खाने पीने इत्यादि में धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में कुछ धोखा भी मिल सकता है या इस समय पार्टनर से बातें आप से न बोलना चाहें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें ताकि शारीरिक तरीके से आप अअम्तुलित न हो पाएं। false: सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए इस समय घरेलू जीवन में माता के साथ कुछ बातों को लेकर असहमति बनी रह सकती है। आज बहस हो सकती है, जो सिर्फ असहमति की वजह से होगी। समझदारी से काम लें और स्थिति को शांत करने की कोशिश करें। करियर - आपके काम में सफलता मिलने की संभावना है। आज आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ काम करने में मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं लेकिन इस समय कुछ नए विचार आपके काम को संभाल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, इस समय घर की खरीदारी पर खर्च अधिक रह सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी चिड़चिड़ापन हो सकता है। पार्टनर से अपने विचार स्पष्ट रूप से साझा करें। हेल्थ - सेहत के मामले में गले या मुख से संबंधी कुछ दिक्कत परेशानी दे सकती है। बीमारी को नजरअंदाज न करें और सही समय पर इलाज करवाएं। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है, राशि स्वामी पर पाप ग्रहों का असर मन में कई तरह की बातें लाने वाला होगा ऎसे में काम में ध्यान की कमी और अपनों से कुछ दूरी बनी रह सकती है। करियर - करियर में थोड़ी व्यस्तता महसूस हो सकती है, लेकिन इस समय सहयोग की कमी भी होगी जिसके कारण सही से काम कर पाना आसान नहीं होगा। आप अपनी योजनाओं को सही तरीके से तभी कर सकते हैं जब ध्यान देंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति उहापोह वाली होगी यानी कहां लगाएं या कहां बचाएं ऐसा होना आज सामान्य होगा। लव लाइफ - अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समझौते की आवश्यकता हो सकती है। हेल्थ - अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय पौधों के पास बैठें। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ विचारों के अंतर के कारण होगा। किसी की भावनाओं को ठेस न लगे इसके लिए खुद को ही कंट्रोल में रखना चाहिए। करियर - आपके करियर में आज अच्छे अवसर आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने का समय है। मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। थोड़ा धैर्य रखें और परिणामों का इंतजार करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचने का प्रयास करें और अपनी आय-व्यय की सही योजना बनाएं। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी सी दिक्कत उभर सकती है इस समय सुख की कमी आपके मन को बेचैन करने वाली होगी। हेल्थ - शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे, नींद का असर आंखों में जलन बढ़ सकती है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वाले आज के दिन सामाजिक स्तर पर आप का काम लोगों के मध्य चर्चा का विषय बन सकता है। परिवार में अपने बड़े भाई बंधुओं के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन कुल मिलाकर आप की बात से दूसरे सहमत हो सकते हैं। करियर - काम में आप दूसरों के लिए लीडर की भूमिका में रह सकते हैं। आज का दिन आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त है लेकिन इस समय ध्यान दें की अपनी चीजों को संभाल कर काम करें क्योंकि सामान चोरी हो सकता है। फाइनेंस - निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन जोखिम से बचने के लिए सोच समझ कर काम करें। लव लाइफ - रिश्ते में बेकार की बातों से दूर रहें आज के दिन अपने मन की बात को किसी साथी से सकते हैं। हेल्थ - अपने खाने-पीने की स्थिति में कुछ बदलाव आपको प्रभावित कर सकते हैं। कंधों के दर्द की शिकायत हो सकती है। false: धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज के दिन का समय घरेलू मामलों में दूसरों की बातों से प्रभावित होने वाला है। घर में किसी खास बात को लेकर कुछ नई चीजों को देख पाएंगे। भाई बहनों का साथ में मिलकर काम करना बड़ी योजनाओं को पूरा होते दिखाने वाला बनेगा। करियर - करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छे और कमजोर दोनों पक्ष दिखा सकता है। कारोबार में सफलता मिलने के बावजूद कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। अपने सामान में क्वालिटी का ध्यान रखने की जरूरत होगी। फाइनेंस - खर्चों के बावजूद आपको आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय पिता से कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम के सिलसिले में आज का दिन आप साथी के साथ लंबी बातों में शामिल होंगे, आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं, और रिश्ते में तालमेल बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि छाती या सीने से संबंधित समस्याओं का सामना हो सकता है। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए घर परिवार में आज के दिन आप अपनी बातों को आगे रख सकते हैं। परिवार में आज किसी बात को लेकर आप जिद पर आगे बढ़ सकते हैं ऐसे में बड़ों के साथ थोड़ी सी बहस हो सकती है, लेकिन उनकी ओर से आपके लिए प्रेम भी बना रहेगा। करियर - करियर के मामले में आपको आज कठिन मेहनत का फल मिल सकता है। किसी खास प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करें, और अपने सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। आज अपने प्रयासों में भी धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। फाइनेंस - आज के दिन धर्म कर्म के कामों में शामिल रह सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।आपसी बातचीत को शांति से करें तो दूसरे भी आकर्षित होंगे। हेल्थ - आज के दिन घुटने दर्द या जोड़ों में कुछ तकलीफ का अनुभव हो सकता है। खुद को आराम देने की कोशिश करें। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन स्थिति मिले जुले असर दिखा सकती है, इस समय गंभीर बातों पर अधिक ध्यान रहने वाला है जिसके चलते मन भी कुछ अस्थिर होगा। अपने बड़ों से कुछ बातें पुछना चाहेंगे लेकिन शायद उसका पूरा उत्तर न मिल पाए। अचानक यात्रा का दिन बनता है। करियर - आज आपके कारोबार में सामान की स्थिति प्रभावित हो सकती है कुछ सामान को हटाना पड़ सकता है।आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल न हो इस समय थोड़ा रुकना बेहतर होगा। फाइनेंस - अप्रत्याशित स्रोतों से धन आने की संभावना है, आपको अपनी इनकम से समस्या भी हो सकती है इस समय खुद को इसमें ज्यादा न उलझाएं तो बेहतर होगा। लव लाइफ - इस समय अपने रिश्ते में संदेश अधिक रह सकता है। कुछ बातें दबी रहने वाली हैं जो बेचैनी बढ़ा सकती हैं | हेल्थ - पेट के रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि से आप अपनी ताजगी बनाए रख सकते हैं। मीन राशि मीन राशि वाले आज के दिन आपको परिवार में आपको दूसरों के साथ खुद को बेहतर तरीके से प्रकट करने की जरूरत होगी। किसी बड़े के कारण आप अपने मन की बात को न रख पाएं तो कोई बात नहीं बस इस समय शालीनता से काम करें आप ही विजय रहेंगे। करियर - आपको आज कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन उसके बाद परिणाम अच्छे होंगे। काम में आपकी की जाने वाली कोशिशें इस समय कुछ बेहतर परिणाम दे सकती हैं लेकिन असंतोष अभी भी असर डालने वाला है। फाइनेंस - आज के दिन कोई लंबित भुगतान मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे और आपके बीच गहरी समझ बनेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में साधारण रह सकता है, इस समय जितना समय हो सके खुद को ऊर्जा में बनाए रखें। For more details, you can read your Daily Horoscope