आज का राशिफल मेष: आज रविवार के दिन सूर्य का मिथुन राशि गोचर मेष राशि को करेगा एक्साइटिड़। फैमिली की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। घर में कोई छोटी सेलिब्रेशन जैसा माहौल बनेगा। दोस्तों से बातचीत में पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। करियर - काम में आज थोड़ा ध्यान भटक सकता है इसलिए जरूरी है कि लिस्ट बनाकर काम करें। ऑफिस में आपकी सोच पसंद की जाएगी और साथ ही प्रतिभा भी देखने को मिलेगी। बिजनेस वालों को ट्रैवल से लाभ संभव है। फाइनेंस - धन के मामले में आज प्लानिंग का दिन है पैसा आएगा, लेकिन खर्च के रास्ते भी खुले हैं इसलिए कुछ सेविंग्स आज जरूरी हैं। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ा स्पेस देने की जरूरत है, छोटी-छोटी बातों को मज़ाक में लें, वरना बात बढ़ सकती है। हेल्थ - सेहत में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है बाहर का खाना आज अवॉइड करें। थोड़ा स्ट्रेचिंग या योग मूड ठीक करेगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि आज रविवार के दिन रह सकती है कुछ व्यस्त। घर के किसी सदस्य से इमोशनल जुड़ाव और मजबूत होगा। कोई पुरानी अनबन आज खत्म हो सकती है। दोस्तों से प्लान बन सकता है शॉपिंग या आउटिंग के लिए तैयारी कर सकते हैं। करियर - कम के लिहाज से आपका दिन लकी रह सकता है, आज आपके अनुभव की वैल्यू बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह लेंगे। ऑफिस में आपका प्लान काम करेगा। कारोबार में कोई पुराना काम फिर से करने का मौका होगा लेकिन उसमें लाभ भी अच्छा रहेगा। फाइनेंस - अगर आप प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो समय अनुकूल है। फालतू खर्च से बचें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता और भरोसा दिखेगा और शादीशुदा लोगों के लिए समय एक-दूसरे के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। हेल्थ - सेहत सामान्य है लेकिन पीठ या घुटनों में हल्की शिकायत हो सकती है। सुबह की सैर एक्सरसाइज फायदा देगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले सूर्य के गोचर से रहेंगे प्रभावित। घर में कुछ धार्मिक कार्य संपन्न होंगे जिसमें शामिल होना आपको शुभ प्रभाव देने वाला होगा। कोई प्लान, कोई डिस्कशन आज लंबे चल सकते हैं। ट्रैवल से नए कनेक्शन बन सकते हैं। करियर - काम को लेकर ध्यान से आगे बढ़ें इस समय रिसर्च से जुड़े काम अच्छा परिणाम दे सकते हैं। आइडियाज को लेकर ज्यादा उलझे नहीं। टेक्नोलॉजी या इनोवेशन से जुड़े काम करने वालों को खास फायदा मिलेगा। व्यापार करने वालों को नए कोलैबरेशन के ऑफर आ सकते हैं। फाइनेंस - इनकम इस समय गड़बड़ हो सकती है, कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते वक्त सतर्क रहें। लव लाइफ - लव लाइफ में ताजगी महसूस होगी। पार्टनर कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आज किसी के स्टेटस या प्रोफाइल से दिलचस्पी हो सकती है। हेल्थ - थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है गर्मी के चलते हाइड्रेशन और नींद दोनों को सीरियसली लें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज संडे के दिन को अपने किसी साथी या दोस्त के साथ स्पेंड कर सकते हैं। घर में कोई सीरियस मुद्दा उठ सकता है, जिसके चलते कुछ समय आप शांति की तलाश में बाहर निकल सकते हैं। आप गहराई से सोचने वाले इंसान हैं और यही आज काम आएगा। भाई या दोस्त की हेल्प की ज़रूरत पड़ सकती है। करियर - आपका स्ट्रैटेजिक माइंड आज बड़ी समस्या का हल निकाल सकता है। ऑफिस में कोई नया टास्क मिल सकता है अपनी छवि सुधारने का मौका है। बिजनेस में रिस्क लेना पड़े तो सोच-समझकर लें। फाइनेंस - फाइनेंस को लेकर मिले जुले संकेत हैं, खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन साथ ही इनकम भी हो सकती है। लव लाइफ - आपके भीतर का रहस्यमयी रोमांटिक आज पार्टनर को इंप्रेस कर देगा। सिंगल लोग किसी खास इंसान को नोटिस करेंगे। शादीशुदा लोगों को थोड़ी बातचीत से जादू करना है। हेल्थ - आज के दिन ज्यादा सोच विचार के चलते मानसिक थकावट महसूस होगी इस समय मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप का कम यूज ही जरूरी होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य आज राशि बदलने वाला है, घरेलू जीवन में कुछ बदलाव अनुभव होगा। कोई यादगार किस्सा फिर से सुनाया जाएगा। भाई-बहन के साथ मज़ेदार बहस हो सकती है जो प्यार में बदल जाएगी। घर की सजावट या खाने में दिलचस्पी रहेगी। करियर - वर्क फ्रंट पर आज तेज समय बना हुआ है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा, प्रमोशन या नए ज़िम्मेदारी के संकेत हैं। बिजनेस वालों को विदेश या दूर-दराज से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फाइनेंस - बड़ा खर्चा टल सकता है अगर आप थोड़ी समझदारी से चलें। वैसे आज के दिन दान धर्म के कामों में धन लगने वाला है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या वॉक का प्लान बन सकता है। दोस्त से प्यार हो सकता है लव लाइफ में ताजगी आएगी। हेल्थ - एनर्जी से भरपूर रहेंगे लेकिन थोड़ी गैस/एसिडिटी परेशान कर सकती है। अजवाइन पानी और नींबू पानी अमृत साबित होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वाले अपने काम को लेकर काफी तेजी में होंगे। आपका मूड थोड़ा गंभीर रहेगा लेकिन घर का माहौल आपको रिलैक्स कर सकता है। कोई बुजुर्ग आपको कुछ खास सलाह दे सकता है जो लंबे समय तक काम आने वाली है। किसी दोस्त का फोन आ सकता है जिसमें बातें पुरानी, एहसास नए रहेंगे। करियर - आपका फोकस लेवल आज आसमान छू सकता है जिसके चलते काम में परफेक्शन और डेडिकेशन आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। बॉस या सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। कारोबार करने वालों को कोई स्थायी क्लाइंट मिल सकता है। फाइनेंस - पैसा आएगा लेकिन वो सेविंग मोड में ही रहेगा, खर्च में कटौती करने का मन बनेगा। लव लाइफ - आप अपने रिलेशन में स्थिरता चाहते हैं और आज उसका अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। हेल्थ - घुटनों, हड्डियों या पीठ से जुड़ी शिकायत हो सकती है शरीर को रेस्ट दीजिए, ओवरवर्क बिल्कुल न करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज रविवार के समय घर के लोगों के साथ बातचीत होगी जिसमें कुछ ऐसा जो सोचने पर मजबूर कर दे। किसी दोस्त से मुलाकात या वीडियो कॉल आपका मूड फ्रेश कर सकती है। भाई या बहन कोई अजीब लेकिन दिलचस्प आइडिया देंगे। करियर - आज आप इनोवेटिव मूड में हैं क्रिएटिव सोच से सबका ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। जॉब में लोग आपके आइडिया से इंस्पायर होंगे। बिजनेस करने वालों को टेक्नोलॉजी से जुड़ी कोई मदद मिलेगी जो आपके व्यापार को आगे बढ़ा सकती है। फाइनेंस - फाइनेंस में फ्लो ठीक रहेगा लेकिन खर्चा कुछ बढ़ा हुआ रहेगा खासकर इलेक्ट्रॉनिक सामान या गैजेट्स पर। लव लाइफ - प्यार में फीलिंग्स गहरी होंगी, लेकिन कुछ उलझनों की भी संभावना है। अपने मन की बात कहिए, वरना गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ - मानसिक रूप से हल्का तनाव महसूस हो सकता है आज के दिन अच्छा म्यूजिक आपकी सबसे बड़ी दवा बनेंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार के दिन सूर्य का राशि बदलाव अष्टम भाव में होगा, आपका दिल आज भावनाओं से लबालब रह सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। कोई धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा भी हो सकती है। करियर - आज आप इंट्यूशन से काम लेंगे और सही निर्णय लेंगे। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन काम का असर गहरा होगा। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन खास रहेगा। कारोबार में कोई बड़ा सौदा सोच-समझकर करें भाग्य साथ देगा। फाइनेंस - आज फाइनेंशियल प्लानिंग पर खास ध्यान देना जरूरी है चिंता की बात नहीं पैसे की इनफ्लो बनी रहेगी। लव लाइफ - दिल की बातें जुबान पर लाएं आपका पार्टनर इन्हें सुनने को तरस रहा है। लोग सोशल मीडिया के ज़रिए किसी खास से जुड़ सकते हैं। हेल्थ - आज आपकी बॉडी थोड़ी सुस्त लेकिन मन तेज़ रहेगा। खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज के दिन घर के मामलों में ध्यान देंगे। परिवार का माहौल खुशगवार रहेगा। बड़ों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ कामों के चलते मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। करियर - काम के सिलसिले में आज आप ज्यादा समय न दे पाएं लेकिन सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी या प्रोजेक्ट की बात आगे बढ़ सकती है। क्लाइंट से लाभ मिल सकता है और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - बैंक, बीमा या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट वाले निर्णय फायदेमंद होंगे। कोई पुराना उधार मिलने के भी योग हैं। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ अलग कनेक्शन महसूस हो सकता है कोई गहरी बात या इमोशनल शेयरिंग हो सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ अच्छे पक्ष की होगी लेकिन आप इस समय खुद को इग्नोर फीलिंग के चलते मानसिक रूप से कुछ थकान का अनुभव कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज के दिन अपने बदलते मूड के चलते कुछ परेशान भी हो सकते हैं। किसी छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है इसलिए शांत रहें आपसी बातचीत से हल निकलेगा। पुराने दोस्तों से बातचीत होने की संभावना है। माता-पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। करियर - काम के मामले में कुछ छोटी मोटी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें धैर्य और समझदारी से पार कर लेंगे। कारोबार में जोखिम लेने से बचें इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी। फाइनेंस - आप कुछ नया खरीदने का प्लान बना सकते हैं बस बजट न टूटे इसका ध्यान रखें। लव लाइफ - लोगों को रिश्ते के लिए कोई प्रस्ताव आएगा जो थोड़ा पारिवारिक टाइप हो सकता है। हेल्थ - दूध और कैल्शियम को डाइट में शामिल करें। मेडिटेशन, हल्का वर्कआउट और आयुर्वेदिक चीज़ें अपनाना फायदेमंद होगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बाहरी बातों से प्रभावित कर सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई छोटा आयोजन हो सकता है जिसमें भाग लेने के लिए बाहर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चिंता का रह सकती है इस दौरान यात्रा का समय भी बन रहा है। करियर - आज रूटीन कामों में मन नहीं लगेगा, लेकिन काम तो करने ही होंगे। कारोबार में पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं साथ ही नई तकनीक अपनाने का दिन है। फाइनेंस - जो विदेश या ट्रैवल से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज एजुकेशन में खर्चा बढ़ सकता है। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों को साथी के मूड का ख्याल रखना चाहिए। इस समय आप अपने रिश्तों से दूर हो सकते हैं इसलिए शांत रहते हुए फैसले लीजिए। हेल्थ - स्किन या थकान की शिकायत हो सकती है। डीटाक्स ड्रिंक्स और रेस्ट आपकी बैटरी चार्ज कर देंगे। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल