false: मेष राशिफल काम के सिलसिले में व्यस्तता का समय है कोई धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर पर ज्यादा मन न लग पाए और कुछ बातें मन में तनाव को बढ़ाने का काम ही कर सकती हैं। आज के दिन जितना संभव हो खुद को शांत रखें। करियर - नौकरी को लेकर आज के दिन भाग दौड़ बनी रह सकती है। इस समय कुछ बातें काम से अलग ध्यान को भटकाने वाली भी होंगी। अपने आस पास के माहौल के प्रभाव से मन कुछ अशांत हो सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन खर्चों वाला बना हुआ है। इस समय अपने लिए कुछ धन की तंगी भी हो सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में आपसी दूरी के चलते मन में किसी ओर के प्रति लगाव होना संभव होगा। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है आज मानसिक स्तर पर उलझने शरीर पर असर डालने वाली हो सकती हैं। वृषभ राशिफल आज का दिन साधारण ही रहने वाला है। इस समय घर के काम में किसी का सहयोग न मिलने से चिड़चिड़ाहट भी बढ़ सकती है। अपने काम में आज के दिन ज्यादा परिश्रम बना रहेगा। इस समय किसी दूर के रिश्तों से जुड़ने का समय होगा। करियर - कारोबार में आज के दिन कोई यात्रा का योग बना हुआ है, मल्टीनेशनल कंपनी में काम के मौके हैं। इस समय कारोबार में कुछ अलग से चीजें भी शामिल हो सकती हैं। काम के लिहाज से स्थिति सामान्य रह सकती है। फाइनेंस - धनार्जन का मौका आज के दिन बाहरी स्रोत से ही मिलेगा लेकिन इस समय पैसों का खर्च अधिक होने वाला है। लव लाइफ - आपसी सहमति आज के दिन रिश्ते में कम ही मिल पाए, अपने कंफर्ट से बाहर आने का समय भी है। हेल्थ - सेहत के मुद्दे उभरेंगे और इस समय किसी ऊंचाई वाले स्थान पर जाने से बचें गिरने का भय बना हुआ है। मिथुन राशिफल आज के दिन अपने काम में जोश और उत्साह तो बना रहने वाला है लेकिन दूसरों की ओर से सहमति कुछ कम ही मिल पाए। इस समय मन मर्जी के कामों को करने की इच्छा कुछ काम बिगाड़ भी सकती है। परिवार में आपसी तर्क अधिक रहेगा। करियर - काम के मामले में आज के दिन काफी अच्छे तरह से अपनी चीजों को रखने की कोशिश होगी लेकिन कम्युनिकेशन में कुछ कमी होने से बातें अधूरी भी रह सकती हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ संबंध अनुकूल बना कर रखें। फाइनेंस - आज के दिन धनार्जन के मामले में स्थिति मिले जुले प्रभव देगी जो कमाई है वहीं खर्च भी है ऐसे में बचत कम होगी। लव लाइफ - रिश्ते आज के दिन कुछ संदेह से भरे रह सकते हैं, किसी और के प्रति लगाव स्थिति को बदल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस समय चोट इत्यादि लगने की संभावना बनी हुई है। कर्क राशिफल घर के काम के साथ साथ दूसरों की ओर से मिले काम को सही समय पर पूरा करना मुश्किल होगा। आज के दिन अपने भाई बहनों के साथ कुछ बेकार की बातों में टकराहट से परेशानी हो सकती है। करियर - काम को लेकर आज का दिन आपको थका देने वाला होगा। काम के बारे में किसी को समझाना आसान नही होगा। इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ बेहतर तालमेल के लिए संघर्ष भी कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रहने वाली है अचानक से किसी से कुछ लाभ भी हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन आप अपने पुराने दिनों की यादों में ज्यादा खोए दिखाई दे सकते हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर जितना संभव हो पाए ध्यान रखें इस समय कोई विषाक्तता असर डाल सकती है। false: सिंह राशिफल आज के दिन किसी के साथ कुछ घर के रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगे रह सकते हैं। माता का सहयोग एवं प्रेम आपको मजबूती देने वाला होगा। इस समय अपने प्रयासों में कुछ धीमापन भी देख सकते हैं। करियर - काम को लेकर आज के दिन अधिकारियों की बातों पर पूर्ण रूप से अमल करना बेहतर होगा। इस समय अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। कारोबार में कर्मचारियों के साथ मतभेद से बचें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप की स्थिति कमजोर रहने वाली है। इस समय आप अपने मन अनुसार कुछ खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ - आपसी संबंधों के मामले में दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष के साथ कुछ विवाद उभर सकता है। हेल्थ - आज के दिन सेहत सामान्य रहेगी , गर्म सर्द का परहेज करें। कन्या राशिफल परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। इस समय बातों में झूठ इत्यादि से बचें और भाषा शैली में कोमलता बना रखें क्योंकि आपके शब्द दूसरों को परेशान कर सकते हैं। करियर - काम को लेकर ज्यादा दिखावे और गुटबाजी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी अपने सामान को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं इस समय बाजार की स्थिति धीमी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज के दिन शेयर मार्केट में अच्छे लाभ के संकेत दिखाई देते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन उन रिश्तों से बचें जिनसे आपको मानहानि का सामना न करना पड़े। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए आज के दिन आप को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है इसलिए खुद को मानसिक रूप से अशांत होने से बचाएं। तुला राशिफल आज के दिन आपके बारहवें भाव में चंद्रमा का केतु के साथ योग सावधानी से काम करने के संकेत देता है। इस समय दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचें। घर के बड़ों के कारण मन में कुछ पीड़ा भर सकती है, अपने आप को शांत रखते हुए काम करें। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आपको कुछ अटकाव परेशानी दे सकते हैं, इस समय अपने डाटा इत्यादि को संभाल कर रखें। काम के स्थान पर किसी के साथ ज्यादा बहसबाजी से बचें। फाइनेंस - खर्चों का समय है इसलिए हो सकता है कि कुछ बेकार की चीजों पर धन व्यय हो जाए। लव लाइफ - प्रेम की स्थिति आज कंफर्ट को कमजोर कर सकती है। आर्थिक मामले में किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। हेल्थ - सेहत पर ध्यान रखें क्योंकि इस समय आप फूड प्वाइजनिंग के चलते समस्या में उलझ सकते हैं। वृश्चिक राशिफल आज के दिन सामाजिक तौर पर आप व्यस्त होंगे लेकिन इस समय आपकी छवि को खराब भी किया जा सकता है इसलिए जो भी काम करें सोच समझ कर करें। परिवार में बड़ों के साथ विवाद में न जाना ही अच्छा होगा। करियर - काम के लिए आज के दिन तकनीकी पक्ष में काफी अच्छा रह सकता है। इस समय मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए अच्छा मुनाफा हो सकता है। काम को लेकर आप कुछ बदलाव के बारे में भी उत्साहित रह सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन बैंकिंग इत्यादि से जुड़े कामों पर ध्यान ज्यादा रह सकता है। अपने पैसों को लेकर आप कुछ जमा घटा के मूड में दिखाई देंगे। लव लाइफ - रिश्तों में आज आप का मूड कुछ फ्लर्ट करने वाला होगा। नए संपर्क साधने में आगे रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण है इस समय पेट से जुड़े रोग उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। false: धनु राशिफल घर में आज के दिन आप कुछ कम समय बिता पाएंगे। काम के चलते बाहर के चक्कर अधिक लग सकते हैं। इस समय मित्रों के साथ मिलकर एजुकेशनल कामों में छात्र ज्यादा सक्रिय रहने वाले हैं। करियर - जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें कुछ मौके तो मिल सकते हैं लेकिन ये कम समय की अवधि को ही दिखाते हैं। मैनेजमेंट के मामले में आज के दिन भीड़ को संभालना मुश्किल है लेकिन रिसर्च के लिए दिन बेहतर होगा। फाइनेंस - धन की स्थिति आपके लिए कुछ अच्छी रहने वाली है अचानक से कुछ लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है। लव लाइफ - आपसी रिश्तों के लिए समय की कमी रहेगी, इस समय एक दूसरे के साथ नोक झौंक भी अधिक रह सकती है। हेल्थ - सेहत का पक्ष सामान्य रहेगा, छाती मे जलन की शिकायत हो सकती है इसलिए पानी का सेवन अच्छे से करें। मकर राशिफल परिवार के साथ मिलकर कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय बनेगा। इस समय परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ आपका समय भी बीत सकता है। छात्र आज के दिन अपनी पढ़ाई से कुछ दूर भागते दिखाई देंगे करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन कुछ काम अच्छे से बन सकते हैं या अगर कोई परेशानी सामने आती भी है तो उसका समाधान आपको मिल सकता है। महिला कर्मचारियों के साथ विवाद में पड़ने से बचें। फाइनेंस - खर्चों के चलते आप दबाव में होंगे इस समय घर के बड़ों के लिए कुछ अतिरिक्त धन व्यय करने का समय बन रहा है। लव लाइफ - प्रेम की स्थिति आपको सामान्य स्तर पर असर डालेगी। आज के दिन दांपत्य जीवन में आप अपने पार्टनर की स्थिति को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। हेल्थ - घर के बड़ों की हेल्थ को लेकर आप को अधिक ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है। कुंभ राशिफल परिवार में आज के दिन बेकार की बातें लड़ाई का कारण बन सकती है। इस समय जितना संभव हो सके खुद को उन बातों से बचाएं जिससे आप का मूड खरब हो। घर से बाहर जाकर कुछ समय बिताएं जो मन को सुकून देगा। करियर - काम के लिए आज अटकाव का समय होगा, समय पर काम पूरा न हो पाना या फिर सामान की सप्लाई में देरी होने से समस्या सामने खड़ी हो सकती है। इस समय कार्यस्थल पर एकाग्रता के साथ काम करें। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की स्थिति समस्या का कारण बन सकती है। उधारी लेने की स्थिति भी बन रही है। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में अपने रिश्ते पर शक उभर सकता है जिसे लेकर मन काफी असमंजस की स्थिति में रहेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी, अचानक से बुखार होने या चोट लगने की संभावना है। मीन राशिफल आज के दिन घर के अलावा आप कुछ बाहरी काम के लिए अपने आप को अपडेट करने के लिए मेहनत करने वाले हैं। इस समय घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कुछ सलाह मिल सकती है जो काम की होगी। करियर - नौकरी में आज के दिन आपसी पार्टनरशिप में काम तेजी से होगा , लेकिन कुछ मामलों में एक दूसरे पर काम छोड़ने की स्थिति भी उभर सकती है। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी बस सामान पर ध्यान रखें क्योंकि उसके नियत स्थान से हटने के कारण दिक्कत होगी। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज के दिन आप लेन देन के मामले में फंस सकते हैं। किसी की ओर से समस्या मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी मन में किसी ओर के प्रति लगाव होगा, अपने करीबी को शायद आज के दिन नजरअंदाज कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन तबीयत कुछ ढीली रह सकती है। मौसम का असर भी इसका कारण बन सकता है। For more details, Read your Daily Horoscope