आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन की स्थिति देगी जोश क्योंकि चंद्रमा होगा मेष राशि में, जिसके कारण आप हर काम में आगे रहेंगे। इस समय जरूरी है कि चाहे आप तेजी में हों, लेकिन अपने आस-पास की गतिविधियों को लेकर सजग रहें। परिवार में आप हेल्प करने वाले और सहयोगी होंगे। करियर - काम को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। आप कुछ काम के बीच में मस्ती के मूड में भी रहेंगे और अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर बात करें कारोबार की, तो आज का दिन काम के लिहाज से बेहतर होने वाला है। फाइनेंस - धन की स्थिति अनुकूल रहने वाली है और आप अपने लिए कुछ अतिरिक्त इनकम को भी कमा पाने में सक्षम होंगे। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन में घर की जिम्मेदारियों में पार्टनर से कुछ मदद मिल सकती है। हेल्थ - घर के बड़ों के लिए की जा रही भागदौड़ के चलते आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज 15 अगस्त का दिन शांत और संतुलित रहेगा। आप अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करेंगे और किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आज का दिन अपने लिए कुछ मानसिक राहत और आराम का है। करियर - काम पर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे, जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में लगे हुए हैं उनके लिए दिन थोड़ा रिलैक्स लेकर आ सकता है, कारोबार में थोड़ी धीमी गति रहेगी लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। फाइनेंस - सोच-समझकर खर्च करने की सलाह है कोई अनचाही खरीदारी आपके बजट को बिगाड़ सकती है पर वहीं इसी के साथ कहीं रुके हुए धन की वापसी भी संभव है। लव लाइफ - जीवन साथी के करीब रहने और कुछ सुकून भरे पलों को बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों को सहज बनाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। हेल्थ - आज शरीर और मन दोनों को आराम की जरूरत है, पेट से जुड़ी कोई हल्की समस्या हो सकती है खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए 15 अगस्त शुक्रवार का दिन रहेगा हलचल भरा और सक्रियता से भरा हुआ। आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं और कुछ जरूरी फैसले भी ले सकते हैं। लोगों से मिलने जुलने और बातचीत करने में आप आगे रहेंगे। करियर - काम को लेकर दिन थोड़ा चुनौती मिल सकती है लेकिन शुरुआती दौर तो थोड़ा धीमा ही रहेगा। कुछ कामों को चतुराई और सूझबूझ से करते हुए बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं। सभी को साथ में लेकर काम करने से आपकी छ्वि मे में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। फाइनेंस - वैसे आज के दिन शाम को ही कुछ आपकी जेब ढीली होने वाली है पर बच्चों की खुशी और अपनों के साथ इन बातों का ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ बातें बनी रहने वाली हैं, अपने जीवन साथी के साथ घर के कामों को साथ साथ कर पाएंगे जिससे प्रेम ओर सहयोग मजबूत होगा। हेल्थ - मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नींद की कमी और चिंता से दूर रहने की कोशिश करें। मेडिटेशन और योग से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी कुछ मस्ती और कुछ रिस्पांसिबिलिटी को देने वाली। घर पर देर से उठना कर सकता है काम काज में देरी इसलिए इस ओर ध्यान दें जिससे आने वाले दिन की स्थिति में काम अच्छे से कर पाएं। घरेलू मामलों में बच्चों को आप से कुछ हेल्प चाहिए होगी जिम्मेदारी को आप अच्छी तरह से निभाएंगे। करियर - काम के लिहाज से मेहनत रंग लाने वालि है, किसी सीनियर से सराहना मिल सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में पुराने संपर्क से लाभ मिलने के योग हैं। फाइनेंस - आज फाइनेंशियल स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं सेविंग के मामले में इस समय नए क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। विवाहित लोगों के लिए दिन खास रहेगा और कोई सरप्राइज प्लान हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। हल्का-फुल्का व्यायाम दिन को बेहतर बना सकता है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए भाग्य रह सकता है मजबूत। अपने लोगों की ओर से मिल सकती है मदद, आत्मविश्वास से भरपूर काम करने का दिन होगा। अपनी बात खुलकर कहने में तो आगे ही रहेंगे पर दूसरों के दिल की बात भी जान लेना अच्छा है। फैमली या सोशली किसी न किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं। करियर - काम के लिए आज आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं, नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का श्रेय मिलेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन नए क्लाइंट्स से संपर्क स्थापित करने के लिए अनुकूल है। फाइनेंस - धन की स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है इस समय कुछ लाभ मिलेगा किसी वरिष्ठ की ओर से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है और लाभ मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - आज का दिन पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक पल बिताने के मौके दे सकता है जीवन साथी के साथ रिश्ते में कुछ बहस हो सकती है जिससे बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन गर्म चीज़ों या मसालेदार भोजन से परहेज़ करें त्वचा या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त रहेगा। आज आप अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की कोशिश करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे। पारिवारिक माहौल में कुछ दूसरे लोगों के साथ भी आपका मेल जोल होने वाला है रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन आप को ध्यान से काम करने होंगे दूसरों से काम निकलवाना आसान नहीं होगा। आपकी कूटनीतिक सोच आज के दिन भी तेज रहने वाली है, अपने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जो लोग इंटरव्यू या मीटिंग में जा रहे हैं उनके लिए दिन शुभ है। व्यवसाय में लाभ के अवसर बन सकते हैं। फाइनेंस - आज धन से जुड़ी स्थिति संतुलित रहेगी कहीं से अचानक पैसा आ सकता है या कोई उधार वापस मिल सकता है। लव लाइफ - दिल के मामले में थोड़ी संवेदनशीलता बनाए रखने की की आवश्यकता है चीजों को नजरअंदाज न करें। विवाहित जीवन में भी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। हालांकि काम के बोझ के चलते थकावट हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन कुछ दूसरों के कारण भागदौड़ को दे सकता है। आप घर में काम के कारण कुछ चिड़चिड़ाहट में अधिक रह सकते हैं। आसपास के लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे इसलिए खुद को बहुत अधिक तनाव से बचाएं। सामाजिक या पारिवारिक मीटिंग हो सकती है। करियर - काम के मामल में टीम के साथ बेहतर तालमेल रखने की जरूरत होगी, अपनी योजनाओं को सही दिशा दे पाने के लिए आज का दिन मौके लाएगा। दोस्तोम के साथ उछ नया करने काम मूड होगा व्यवसाय में साझेदारी वाले मामलों में समझदारी से काम लें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी घर के लोगों के खर्चों को संभालना आसान तो नहीं होगा लेकिन फिर भी चीजें मुश्किल दे सकती हैं। लव लाइफ - आज किसी के साथ लंबी बातचीत दिल को खुश कर देने वाली होगी। पार्टनर से रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। विवाहित जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग किसी खास से मुलाकात कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन पार्टनर की हेल्थ के चलते थोड़ी चिंता रह सकती है, शाम को पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है योग जैसी एक्सरसाइज करना अनुकुल है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय दिन कुछ मन में टेंशन को भर सकता है विशेष रुप से खुद की हेल्थ या फिर पुरानी बातों को लेकर। घर के बड़ों के पास रहें उनके साथ समय बिताएं जिससे नेगटीव सोच कमजोर हो और आप को सही दिशा दिखा मिल पाए। करियर - ऑफिस में आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। जो लोग उच्च पदों पर हैं उन के लिए आज के दिन रिस्पांसिबिलिटी भी कुछ ज्यादा ही रह सकती है। काम में आत्मविश्वास तो रहेगा लेकिन शत्रुओं का विरोध भी इस समय बना रह सकता है। फाइनेंस - फाइनेंस से जुड़े मामलों में सतर्क रहें उधारी देने या लेने से बचें खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत है।इस समय कोई बेकार का खर्च भी आपके जिम्मे पड़ सकता है। लव लाइफ - आज का दिन प्रेम में थोड़ी तकरार को दिखा सकता है। अपने जीवन साथी से बातें होंगे लेकिन उनके चलते झगड़ा भी हो सकता है। हेल्थ - मानसिक तनाव रह सकता है इसके अलावा आज के दिन शरीर में तकलीफ अनुभव हो सकती है, किसी प्रकार के नशे इत्यादि से बचना ही बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन धनु राशि वाले कुछ अपने काम को भी अच्छे से कर पाएंगे और सोशली भी एक्टिव दिखाई देंगे। आज के दिन दोस्तों के साथ कुछ समय मेलजोल को देने वाला है। ट्रैवलिंग का दिन भी है एक छोटी सी ट्रिप की प्लानिंग सुबह से ही करने का मन बनाएंगे। करियर - काम को लेकर नए अवसरों की संभावना भी रहने वाली है। बिजनेस में धीमी शुरुआत के साथ काम चलेगाअपने अनुभव का अच्छा उपयोग करेंगे और साथ में काम करने वाले लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। फाइनेंस - आज के दिन आप खर्च के मूड में होंगे अपने लिए और अपने रिश्तों के लिए कुछ छोटी मोटी चीजें खरीदने की इच्छा भी रख सकते हैं। लव लाइफ - दिल की बातें खुले दिल से कर पाएंगे दोस्ती का रंग प्यार में बदल सकता है कोई नया रिश्ता भी शुरू हो सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन खुशहाल रहेगा, पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे। हेल्थ - मन प्रसन्न रहेगा जिससे शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी आज के दिन लोगों के साथ मिलकर कुछ एक्टिविटी में शामिल रहते हुए अपने आप को फीट एण्ड फाइन रख पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा की स्थिति घर के माहौल में कुछ बदलाव को दिखा सकती है। घर में कोई मेहमान आ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने या फिर कहीं बैठ कर गपशप का मूड कर सकता है। आज के दिन का बेहतर उपयोग करने में सफल होंगे। करियर - काम को लेकर स्थिति साधारण ही रहने वाली है, अपने काम में आप मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं मेहनत का फल मिल सकता है और काम को लेकर सराहना भी मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। फाइनेंस - आज पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसले लें। निवेश या लेन-देन में दस्तावेजों की जांच जरूरी है। खर्चों को कंट्रोल में रखें, बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी लेकिन बीजी होने के चलते समय कम मिल सकता है। पार्टनर को समय देना जरूरी है तभी मैरिज लाइफ में शांति रहेगी। हेल्थ - थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, खासकर अगर आप लगातार काम में व्यस्त हैं। नींद और भोजन का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, चहल पहल का माहौल बना रहेगा। घर में आप के काम में अधिकता भी होगी दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। बच्चे मस्ती के मूड में होंगे तो कुछ खान पान में हेरफेर करने के मूड में दिखाई देगें। इस समय खुद को व्यक्त करने और दूसरों से जुड़ने के लिए मौके मिल सकते हैं। करियर - कामकाज में नए प्रयोग करने की सोच रह सकती है पर इस समय सभी को साथ में लेकर चलना और काम करना ही ज्यादा अनुकूल रहेगा। आपकी राय को महत्व मिलेगा व्यवसाय में कोई नया कुछ शुरु करने के लिए अभी इंतजार करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कुछ अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी समझ की कमी के चलते दूसरे लोगों का दखल बढ़ सकता है अपने जीवनसाथी से सहयोग बनाते हुए काम करें। हेल्थ - मानसिक रूप से आप एक्टिव रहेंगे इस समय आंखों या सिर में हल्की थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन की स्थिति घर में रहते हुए आराम करने की इच्छा देगी लेकिन घर पर शोर बना रहने वाला है ऎसे में फुरस्त के पलों को ले पाना संभव नहीं दिखाई देता है। माता-पिता के साथ कुछ आने वाले दिनों के काम को लेकर लिस्ट बना सकते हैं घर की चीजों के बारे में क्या बदलाव करें इन सभी पर चर्चा होने वाली है। करियर - काम को लेकर एकाग्रता बनी रहेगी आप अपने कार्यों को गहराई से समझने और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में सेविंग का पक्ष अभी भी जुड़ी योजनाओं में लाभ मिलने की संभावना है। छोटे बच्चों के लिए कुछ खरीदारी होने का समय दिखाई देता है। लव लाइफ - मैरिज लाइफ में एक दूसरे के लिए समय निकाल पाएंगे, पार्टनर और आप कुछ बातों को करते हुए दिन को बिताएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन इमोशनल तनाव से बचें इस समय आप खुद को म्यूजिक या कुछ अच्छे लिटरेचर से जोड़ें विचार अलग तरह से काम करेंगे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल