आज का मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन घर परिवार के लिए आप का काम बढ़ सकता है। दोपहर के बाद के समय बाहरी मामलों के लिए इस समय घर से दूर जा सकते हैं। कोई काम जो आपसे हो नहीं पा रहा था उसके पूरा होने की स्थिति अब काफी हद तक बनती है। करियर - आज आपके लिए काम में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन फिर भी चीजें धीरे धीरे पूरी होने लगेंगी। इस समय किसी बाहरी हस्तक्षेप का भी असर काम पर होने से काफी अस्त व्यस्त रह सकते हैं। फाइनेंस - कोई नया खर्च सामने आ सकता है, लेकिन त्रिपुष्कर योग में अगर आपने आभूषण या किसी काम में पैसे लगाएंगे तो मिलेगा खास फल। लव लाइफ - आज के दिन रोमांस के लिए थोड़ा चैलेंज हो सकता है। रिश्तों के बीच थोड़ी सी गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन इस समय आपके पार्टनर के साथ आपकी स्थिति काफी बेहतर रह सकती है। आज का वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए घर में कुछ अशांति रह सकती है। इस समय मन में कई बातें अपना असर डाल सकती हैं। इस समय लीगली कामों को सही से सुलझाएं वरना परेशानी बढ़ सकती है। ट्रैवल के लिए समय थोड़ा सावधानी रखें क्योंकि समस्या हो सकती है। करियर - आज करियर में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, इस समय आप अपने पुराने कामों को करने के लिए काफी मेहनत करने वाले हैं। दूसरे लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। ऐसे में खुद को थोड़ा शांत रखते हुए काम करने की कोशिश करें। फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए आज के दिन किसी अनावश्यक काम पर पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। इस समय जुर्माना भी आप पर लग सकता है इसलिए ध्यान से काम करें। लव लाइफ - आपसी रिश्तों के लिए स्थिति सामान्य है अपने साथी से झगड़ा न करें क्योंकि आज के दिन आपका मूड छोटी सी बात पर भी खराब हो सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है, थकावट की स्थिति हो सकती है, इसलिए दिनभर के कामों के बीच खुद के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण रहेगा। आज का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों के घर में थोड़ा सा तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और धैर्य से स्थिति को सुलझा लेंगे। परिवार के सदस्य आपकी सलाह के अनुसार चलने की कोशिश करेंगे। इस दिन को परिवार के साथ मिलकर बिताने की कोशिश करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। करियर - करियर में आपके लिए बेहतर संकेत हैं, लेकिन इसके लिए आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। कुछ जरूरी कामों को निपटाने में आपके साथी सहयोग कर सकते हैं। इस समय आपको काम को ईमानदारी से करने की जरूरत है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा, अधिक खर्च करने से बचें और बचत पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ - सिंगल लोग भी नए रिश्ते के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन फैसले लेने से पहले सोच-समझ लें। वैवाहिक जीवन की स्थिति सामान्य रहेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है और इस समय छोटे बच्चों को हल्के बुखार या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि के लिए आज का दिन परिवार के मामलों में विशेष रूप से अच्छा रहेगा। घर में शांति तो होगी लेकिन बच्चों के उधम के चलते बड़ों को परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ किसी जरूरी काम के लिए यात्रा कर सकते हैं। करियर - करियर में यह दिन सफलता का है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को कार्यस्थल पर सराहा जाएगा और आप को नई जिम्मेदारियां लेने का मन न हो ऐसे में आप दूसरों के साथ काम को शेयर करने के मूड में कुछ ज्यादा ही रहने वाले हैं। फाइनेंस - धन कमाने को लेकर आप का जुनून तो रहेगा लेकिन उतना अधिक अवसर मिल न पाए। खरीदारी में पैसा अधिक खर्च हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्ते में अपने पार्टनर को कुछ देने की इच्छा रखेंगे जिससे प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन अच्छा रहेगा, लेकिन इस समय दूसरों के कारण चिंता भी बढ़ सकती है। आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए जरूरी है कि परिवार के साथ मेलजोल बनाए रखें। भाई बंधुओं के साथ कुछ बहस हो सकती है, कोई छोटी सी यात्रा भी शुरू हो सकती है। इस समय घर में कुछ काम को लेकर भी आप बाहर जाने का प्लान भी बनाएंगे जो छोटे मोटे कामों के लिए जरूरी होगा। करियर - काम के मामले में आज का दिन बीजी शेड्यूल वाला रह सकता है। आपके साथ में काम करने वाले लोगों की ओर से भी आज कुछ नई मुश्किलें सामने आ सकती हैं। आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण कार्य होंगे, जिनमें आपकी पूरी मेहनत की जरूरत होगी। फाइनेंस - बचत करने में आज आप सफल न रहे पाएं, आज के दिन खान पान या किसी रुचि में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - जो अकेले हैं किसी भी संबंध में नहीं हैं वे लोग नए रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें और अपने फैसले को सही समय पर लें। हेल्थ - हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस समय बच्चों को लेकर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के लोगों के साथ समय बिताने में दिल को खुश करने वाला होगा। घर में बच्चे माता-पिता की मदद करने के लिए जोश में दिखाई देंगे। पुराने पारिवारिक मुद्दे का समाधान हो सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी। करियर - काम की स्थिति को लेकर आपकी कोशिशों को सराहा जा सकता है। कुछ नए अवसर आपके रास्ते में आ सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत की है, तो वह सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्तर के मामले में यह दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी निवेश से लाभ हो सकता है। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है, जिससे आप एक नया रिश्ता शुरू करने पर विचार करेंगे। हेल्थ - अपने खान पान में लापरवाही न बरतें क्योंकि इस समय गले और चेहरे से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। अपनी ऊर्जा बनाए रखें। आज का तुला राशिफल: तुला राशि के लिए आज के दिन घर में थोड़ी चहल-पहल हो सकती है। किसी के आगमन से नई बातें सुनने को मिल सकती हैं। घर के लोगों के साथ बहस हो सकती है लेकिन स्थिति जल्दी ही शांत हो जाएगी। जरूरी बातों को लेकर परिवार के साथ विचार-विमर्श करना अच्छा रहेगा। करियर - काम के मामले में आज के दिन मेहनत अधिक बढ़ सकती है। बिजनेस में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। अगर आप सही रणनीति अपनाएंगे, तो सफलता मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर से मदद ले सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन खर्च अधिक हो सकते हैं इसलिए ध्यान रखें कि अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। लव लाइफ - आज के दिन प्रेमी के साथ कुछ बातें समस्या देने वाली हो सकती हैं लेकिन आप इसे सुलझा सकते हैं इसलिए रिश्ते को जल्दबाजी में न लें। हेल्थ - मानसिक तनाव को कम करने के लिए खुद को आराम देने की आवश्यकता होगी। बेहतर आहार रखें, जिससे शरीर में ताजगी रहे। आज का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ घरेलू मामलों में छोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में एक-दूसरे से बात करेंगे, तो समाधान मिल जाएगा। यात्रा के दौरान कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। स्टूडेंट को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है। करियर - बिजनेस में आज के दिन कुछ काम को लेकर अटका परेशानी का माहौल बना रह सकते हैं। नौकरी में आज के दिन आपकी योजनाएं दूसरे भी सुनेंगे और उन्हें लागू करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। फाइनेंस - खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। इसलिए अपने पैसे की अच्छी योजना बनाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें। लव लाइफ - इस समय किसी पुराने रिश्ते को लेकर भावनात्मक रूप से असमंजस में हो सकते हैं, लेकिन यह स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ कमजोर रहने वाली है, आप के लिए बुखार या शरीर में दर्द की स्थिति अपना असर डाल सकती है। आज का धनु राशिफल: त्रिपुष्कर योग में आज धनु राशि वालों के लिए परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सोशल कामों में आज के दिन आप ज्यादा लगे रहने वाले हैं। बच्चों के साथ जरूरी कामों को लेकर यात्रा भी बनी रह सकती है। भाई बहनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आप काफी तेजी से चीजों को निपटाने के पक्ष में होंगे। आपके प्रयासों से चीजें जल्दी ठीक हो सकती हैं, कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। ध्यान रखें, आपको सब कुछ सही तरीके से करने के लिए कुछ और मेहनत करनी होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। छोटे-छोटे खर्चों पर ध्यान रखें और बचत पर फोकस करें। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ समय बिताना आपको खुश करेगा। आज किसी के साथ बातचीत कुछ आगे बढ़ने का संकेत भी मिलता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, इस समय खान-पान के मामले में आज के दिन अपनी मर्जी के चक्कर में पेट खराब हो सकता है। आज का मकर राशिफल: त्रिपुष्कर योग में आज मकर राशि के लोग पाएंगे विशेष लाभ। इस समय घरेलू जीवन की स्थिति में आप के अपनों का विश्वास में बना रह सकता है। चाहे विचारों में अलगाव हो लेकिन जब भी मौका होगा साथ दिखाई देने वाले हैं। करियर - काम में आज के दिन आप के लिए बेहतर मौके होंगे। कुछ लोगों के साथ मिलकर आप कारोबार में विस्तार के लिए काम करने वाले हैं। लगातार किए गए काम से आज आपके पास परिणाम अच्छा रहने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आज के दिन खरीद सकते हैं कुछ नई चीजें जो रहेंगी आपके लिए लकी। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ बातों में बात न भी बने लेकिन आपके पार्टनर की नजर आप पर ही रहने वाली है तो खास रहेगा समय। हेल्थ - आज के दिन बच्चों के साथ मस्ती बनी रहेगी लेकिन खुद को ज्यादा थकाएं नहीं और बाहरी चीजों के सेवन से बचे। आज का कुम्भ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन बाहर जाकर काम करने का समय होगा और साथ ही नए लोगों के साथ मेलजोल होगा। फैमली में बच्चों की ओर से आप के लिए कुछ सरप्राइज हो सकता है जिससे घर का माहौल खुशी वाला रहेगा। करियर - व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। साझेदारी में लाभ की संभावना है, लेकिन स्पष्ट समझौते और बातचीत जरूरी हैं। नौकरी में लंबी दूरी की यात्रा बन सकती है, जो आपके लिए आनंददायक लाभ देने वाली होगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल है और आज का दिन बचत के अलावा कुछ नई चीजों से लाभ दिला सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गहराई आएगी ओर इस समय अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान पूरा कर सकते हैं। हेल्थ - हल्की-फुल्की बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बैलेंस फूड पर ध्यान दें। आज का मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए त्रिपुष्कर योग का होगा अच्छा प्रभाव। घर के लोगों के साथ समय बिताने का कम ही समय मिल सकता है। घर में शुभ कार्यों की संभावना है। दोस्तों के साथ छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। करियर - नौकरी को लेकर आप आज काफी जोश में होंगे और आप अपने काम में बेहतर स्थिति के साथ आगे रहने वाले हैं। टीमवर्क से सफलता मिलेगी, इसलिए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन इस समय आप कारोबार में जो पैसा लगाने का सोच रहे हैं उसमें मुनाफा अच्छा होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता न रह पाए क्योंकि आप काम में इतने व्य्सत होंगे कि अपने साथी के लिए समय न निकाल पाएं इसलिए इस ओर ध्यान दें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की-फुल्की समस्याओं से बचने के लिए सैर करें और खुद को तनाव से मुक्त रखें। For more details, you can read your daily horoscope