आज का राशिफल मेष: आज मंगलवार के दिन आप चुस्त दुरुस्त सा फील करेंगे। घरवालों के साथ कामकाज को करने में व्यस्त होंगे। बच्चों के स्कूल या कॉलेज को लेकर पेरेंट्स की भागदौड़ भी ज्यादा ही रहने वाली है। कुछ मामलों में मूड थोड़ा ऊपर-नीचे होगा लेकिन फ्रेंड सर्कल मूड सेट करने वाला है। शाम को कोई छोटा आउटिंग या मूवी प्लान बन सकता है।करियर - कारोबार के लिए दिन अनुकूल है अच्छी इनकम रहेगी काम में व्यस्तता बनी रहेगी। आज का दिन अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ बिजी रहने वाला है। ऑफिस में काम भी और पॉलिटिक्स भी दोनों ही होने वाली है इसलिए ध्यान से चलो, हर किसी पर भरोसा मत करो।फाइनेंस - ऑनलाइन पेमेंट, ईएमआई या रिफंड जैसी चीज़ें सुलझ सकती हैं। लग्जरी आइटम देखने का मन करेगा, लेकिन थोड़ा कंट्रोल रखो।लव लाइफ - प्यार में बातों से ज्यादा फील काम करेगी। किसी की एक नज़र सब कह देगी। रिलेशन में हो तो आज के दिन एक गहरी बातचीत होगी जो दिल से दिल को जोड़ देगी।हेल्थ - स्किन, आंख या एलर्जी से थोड़ी परेशानी हो सकती है हेल्दी रूटीन फॉलो करो ग्लो नेचुरल बना रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: फैमिली को लेकर आप का कंसर्न ज्यादा ही रहेगा। किसी बात पर खामोशी छाई हो सकती है ऐसे में किसी को गले लगाकर यह कह देना कि सब सही है तब चीजें आपके लिए और सामने वाले दोनों के लिए अनुकूल रहेंगी। भाई बहन से गहरी बातचीत होगी और कोई ट्रैवल प्लान अचानक बन सकता है।करियर - इस समय वर्क गेम मेहनत लगी रहने वाली है, काम में डूब जाने की आवश्यकता होगी। आज तगड़ी परफॉर्मेंस देने का मौका है। जो पीछे छूट गया था आज पूरा हो सकता है। सीक्रेट आइडियाज पर काम करना फायदे का सौदा साबित होगा।फाइनेंस - फाइनेंशियल फ्रंट थोड़ा मिलाजुला रहेगा पैसा आएगा भी और खर्च होने से जाएगा भी। क्रेडिट कार्ड यूज सोच-समझकर करना।लव लाइफ - दिल से चलना गलत नहीं है पर आज थोड़ा दिमाग भी लगाना पड़ेगा। रिलेशनशिप में ओवरथिंकिंग से बच।हेल्थ - काम के चलते स्ट्रेस लेवल्स हाई रह सकता है इसलिए खुद को टाइम दो जिससे अधिक थकान मन पर असर न डाल पाए।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मंगलवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कोई पॉजिटिव न्यूज देने वाला होगा। परिवार में किसी का प्रमोशन या शादी की बात हो सकती है। ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है फिर चाहे ऑफिस मीटिंग हो या किसी के साथ घूमने निकल सकते हैं।करियर - कामकाज को लेकर बिजनेस में दिन बेहतर होगा, कुछ बातों के लिए फ्लेक्सिबल रहते हुए आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में बॉस अगर टफ है तो खुद के काम को संभल कर एकाग्रता के साथ करते रहें जिससे स्थिति कंट्रोल में रहेगी। कुछ लोग आज आपकी बातें कॉपी कर सकते हैं।फाइनेंस - फॉरेन लिंक, ऑनलाइन डील्स या किसी लॉन्ग टर्म प्लान से आज फायदा हो सकता है। कोई पुराना खर्च याद आएगा पर घबराने की जरूरत नहीं।लव लाइफ - कोई किताब पढ़ते-पढ़ते या ट्रैवल करते वक्त मुलाकात हो सकती है किसी इंट्रेस्टिंग से। रिलेशनशिप वालों को आज रियल टॉक करना चाहिए वो बातें जो अक्सर छूट जाती हैं।हेल्थ - घुटनों, जॉइंट्स या थकावट से जूझ रहे हो तो थोड़ा स्ट्रेचिंग कर लो और हल्का खाना खाओ आज बॉडी को सुकून चाहिए।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर के काम के अलावा परिवार तुम्हारी मेहनत को नोटिस कर रहा है थोड़ी तारीफ मिलेगी और शायद एक स्पेशल डिश भी बन जाए तुम्हारे नाम की। पुराने दोस्त का कॉल आ सकता है जो दिल को टच करेगा।करियर - वर्क स्टेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा, समय पर अपने काम को कर सकते हैं। दिन पूरी तरह काम के नाम डेडलाइन्स, प्रेशर वाला होगा। कोई प्रमोशन या बोनस की खबर आने वाली है जल्दी तैयारी शुरू कर।फाइनेंस - इनकम स्टेबल रहने वाली है खुद के मामले में खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है। बिजनेस वाले मकर राशि वालों के लिए दिन ग्रोथ वाला रहेगा।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा समय निकालना ज़रूरी है वरना पार्टनर इमोशनल हो सकता है। वर्कप्लेस वाला कोई इंटरेस्ट बनेगा लेकिन प्रोफेशनल लिमिट का ख्याल रखना।हेल्थ - बैकपेन, स्ट्रेस या नींद में कमी महसूस हो सकती है थोड़ा वॉक करो, म्यूजिक प्ले करो और खुद को वीकेंड मोड में डालो।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आप के लिए मंगलवार के दिन की शुरुआत कुछ हलचल भरी रह सकती है। घर में कुछ नया सीखने या सिखाने का मूड रहेगा, शायद छोटा-मोटा इवेंट भी प्लान हो। दोस्त तुम्हें किसी ऐसी जगह ले जा सकते हैं जहां से नई सोच मिले।करियर - कारोबार में आज आईडियाज तो कई मिलते रहेंगे लेकिन इस समय किसी एक पर रुक पाना मुश्किल ही रहेगा। एक के बाद एक काम आते रहने वाले हैं। बॉस को इंप्रेस करने का मौका है लेकिन उन्हें पैकेज करके पेश करो। टेक्निकल काम में फोकस रखो।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट को लेकर क्रिप्टो या टेक से जुड़ा कोई ऑप्शन नज़र में आए तो सोच समझकर एक्शन लो। पैसे की छोटी खुशी मिल सकती है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ नया ट्राई करने का मन तो रहेगा पर माइंड गेम्स से दिल की बातें नहीं हो पाती हैं।हेल्थ - स्ट्रेस मत लें अगर हो सके तो ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मदद मिलेगी। ब्रेन ओवरलोड से ब्रेक लो और आराम भी जरूरी हैविस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: मंगलवार का दिन लोगों के साथ मेलजोल वाला रह सकता है। परिवार के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी और किसी घरेलू मुद्दे पर बहस से बचना होगा। फ्रेंड्स से कॉन्टैक्ट में आना आपको अच्छा फील करवाने वाला होगा। किसी सोशल इवेंट में शामिल होने का मौका बन सकता है जो पॉजिटिव फीलिंग्स लाएगा।करियर - काम में फोकस रहेगा पर आज के दिन कुछ काम देरी से भी प्रभावित हो सकते हैं, अपने साथ काम कर रहे लोगों का सपोर्ट मिलता रहेगा। अगर किसी बात को लेकर कलीग से मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाए तो टेंशन नहीं लें चीजें जल्द ही पहले जैसी होंगी।फाइनेंस - बजट थोड़ा टाइट लग सकता है कोई छोटा गिफ्ट या शॉपिंग करने का मन करेगा। क्रेडिट कार्ड का यूज़ सोच-समझकर करो। कोई पुराना फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट चेक करना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - आज रोमांटिक प्लान्स थोड़े डीले ले हो सकते हैं पर फिर भी दिल में प्यार बना रहेगा। रिलेशनशिप में हो तो थोड़ा स्पेस देना जरूरी होगा।हेल्थ - डाइजेशन थोड़ा स्लो हो सकता है हैवी खाने से बचो योग या मेडिटेशन से बैलेंस बना रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय घर के कामों में ज्यादा टाइम न दे पाएं, इस समय परिवार के लोग कुछ नाराजगी भी जाहिर कर सकते हैं इमोशन भारी रहेगा लेकिन अच्छा भी। मम्मी के साथ कोई दिल की बात शेयर होगी। दोस्त कुछ गड़बड़ कर सकते हैं लेकिन दिल साफ है तो सुलझा लोगे।करियर - कामकाज का शेड्यूल थोड़ी स्लो स्टार्ट हो सकती है जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आप की काम पर पकड़ होने लगेगी। क्रिएटिव फील्ड में हो तो आज कुछ ज्यादा काम के चलते आप इस समय शुरुआती स्तर पर ही काम पूरे होने का समय भी बनेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में खर्चा बढ़ सकता है आज के दिन आपका मन गाइड होगा जो बोलेगा कहां रोकना है और कहां जेब ढीली करनी है।लव लाइफ - आज का दिन अपने रिश्ते में कमी होने के चलते समस्या देने वाला हो सकता है। कोई मैसेज में इस समय फीलिंग को बढ़ाने वाला होगा।हेल्थ - इस समय पानी कम मत पीना क्योंकि बॉडी हाइड्रेशन मांग रही है इसलिए लिक्विड अच्छे से ग्रहण करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला है। घर में एनर्जी हाई रहेगी सुबह-सुबह कुछ काम निपटा लेंगे। घर की शॉपिंग या बाहर जाने का मूड आज रहेगा यार दोस्त अचानक मिलने आ सकते हैं या फोन पर लंबी गप-शप हो सकती है।करियर - काम में रफ्तार पकड़ने का दिन है और इस समय आप अपने काम के स्थान में कुछ अच्छे सहयोग की मांग कर सकते हैं। जो टास्क लटके थे उन्हें आज स्पीड से फिनिश कर पाएंगे। काम में लीड रोल निभा सकते है जिससे अधिकारी भी इंप्रेस हो सकता है।फाइनेंस - आज के दिन लाभ प्राप्ति का योग बनेगा कोई पुराना लोन क्लियर हो सकता है या पैसे की रिकवरी होगी।लव लाइफ - अगर अकेले हैं तो आज किसी के इशारे समझ में आने वाले हैं थोड़ा स्मार्ट बनो। रिलेशन में हो तो कुछ कंफ्यूजन दूर हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर रहने वाली है खुद में स्ट्रॉन्ग फील कर सकते हें आज के दिन बच्चों की गैजेट्स से थोड़ी दूरी बनावाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि के लिए चंद्रमा का अष्टमस्थ होना किसी छोटे भाई या कजिन से तकरार दे सकता है। आज के दिन अगर हो सके तो बात को बड़ा मत बनने देना। फ्रेंड सर्कल में बातों से विवाद भी उभर सकता है। इस समय ट्रैवल्स कुछ समस्या देने वाली भी हो सकती है।करियर - काम को लेकर इस समय एक ही बात पर रुके रहना मुश्किल होगा मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है। किसी काम में डेडलाइन मिस न हो इस पर ध्यान देना होगा। एक मीटिंग या क्लाइंट कॉल अधूरी भी रह सकती है। दूसरों की बातों पर जल्दी भरोसा मत करना।फाइनेंस - पैसे को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। खर्च और सेविंग के बीच कन्फ्यूजन होगा। कोई नई स्कीम या ऑफर आकर्षित कर सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज फ्लर्टी एनर्जी रहेगी पर ध्यान रहे की किसी के साथ आप झगड़े में न पड़ जाएम।हेल्थ - फिटनेस को लेकर दिन अनुकूल रहने वाला है माइग्रेन या आंखों की जलन से राहत पाने के लिए ब्रेक्स लेते रहो। म्यूज़िक, नेचर, मेडिटेशन से मूड लाइट हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले इस समय फैमिली के साथ रिलैक्सिंग टाइम को बिताने वाले हैं। इस समय घर में कुछ के आगमन का संकेत भी मिलने वाला है, कोई होम अपग्रेड या रिनोवेशन का प्लान बन सकता है। भाई-बहन से दिल खोल के बातें होंगी।करियर - बिजनेस में इस समय आप कुछ इन्वेस्टमेंट करने का सोच सकते हैं, काम को लेकर थोड़ी लेज़ीनेस हो सकती है पर जब एक्टिवेट होंगे तो सब फिनिश कर ही लेंगे। किसी सीनियर का काम भी इस दौरान आपको करने के लिए मिल सकता है।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, शायद खुद को रिवॉर्ड देने का मूड बन जाए बैंकिंग काम या डॉक्यूमेंटेशन निपटान होगा।लव लाइफ - आज पार्टनर से कनेक्शन बेहतर रहेगा, बिना बोले बहुत कुछ समझ आ जाएगा। फ्रेंड जोन से कुछ एक्स्ट्रा स्पार्क आ सकता है!हेल्थ - बॉडी को थोड़ा आराम चाहिए खासकर नींद पूरी करो और डीप ब्रीदिंग से खुद को रिसेट करो।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आपके लिए सोशल सर्कल में एक्टिव रखने वाला है। कुछ कामों को लेकर डबल एनर्जी रहने वाली है। भाई बहनों के साथ कुछ बहस लेकिन प्यार भी भरपूर होगा। ट्रैवल में अपना और अपने सामान का ख्याल रखें।करियर - काम के मामले में आज के दिन प्रतिस्पर्धा परेशान कर सकती है। दिमाग आज बहुत क्रिएटिव रहेगा जिसके कारण प्रेशर भी झेलना होगा। मीटिंग में इंप्रेस करने वाला परफॉर्मेंस दे सकते हो। एक बार में एक काम करो वरना चीज़ें मिसमैनेज हो जाएंगी।फाइनेंस - इनकम को सेव कर पाना मुश्किल ही दिखाई देता है खर्चे भी पीछे नहीं रुकेंगे। टेक्नोलॉजी या लर्निंग में कुछ पैसा लगा सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन छोटी छोटी बातों के चलते मुश्किलें रहेंगे बहस होने का समय होगा, पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने का कम ही समय मिलने वाला है।हेल्थ - नींद डिस्टर्ब हो सकती है इस समय दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ पॉजिटिव म्यूजिक ट्राई करो।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय बच्चों या घर के बड़ों के साथ ही ज्यादा समय व्यस्त रहने वाले हैं। इस समय कोई पुरानी बात याद आ सकती है जिसके कारण थोड़ा इमोशनल मूड होगा लेकिन घरवाले और दोस्त तुम्हें बैक करेंगे। भाई-बहन या मम्मी के साथ बॉन्डिंग टाइम मिलेगा।करियर - काम के मोर्चे पर आज थोड़ी धीमी शुरुआत होगी लेकिन दोपहर के बाद अचानक ग्रोथ नजर आएगी। कुछ बैकएंड काम निपटाने में भी सक्षम रहने वाले हैं इस समय काम आपको साइलेंट तरीके से रिजल्ट देगा।फाइनेंस - खर्चों में स्थिरता रहेगी किसी को उधार देने से पहले सोच लेना ही बेहतर होगा। इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग में शेयर मार्किट से लाभ का योग रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर से दिल की बात शेयर करना ज़रूरी है अंदर की उलझनें हल्की होंगी, किसी करीबी फ्रेंड से कनेक्शन बन सकता है।हेल्थ - थकावट और ओवरथिंकिंग से दूर रहो थोड़ा वॉक करो और नेचर के टच में जाओ।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल