आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन गंभीरता से भरा रह सकता है, कुछ कामों के बार बार अटकने से मन हो सकता है खराब। कुछ बातों में आपकी संकल्प शक्ति रहेगी खास जिसके चलते कर पाएंगे अपने काम। माता-पिता का सहयोग देगा आपको आगे बढ़ने की ताकत।करियर - ऑफिस में आपकी काम करने की स्पीड कुछ समय के लिए कम हो सकती है या काम में पूरा ध्यान न दे पाएं। अगर इस दौरान किसी की ओर से कोई नया वर्क मिल रहा है तो काफी ध्यान से करें क्योंकि इस दौरान अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा चाहिए होगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर जोड़ तोड़ अभी भी बनी रह सकती है कुछ मामलों में राहत हो पर चीजें पुराने ढर्रे पर चलती ही दिखाई देंगे।लव लाइफ - प्रेम पर आज के दिन अविश्वास का असर ज्यादा रहेगा, किसी न किसी बात के चलते अपने साथी से नाराजगी भी हो सकती है। ग्रहों का असर मन को करने वाला है प्रभावित।हेल्थ - इस समय रक्तचाप की समस्या रह सकती है गुस्से को नियंत्रित रखें। दिनभर के काम के बाद आराम जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आपके लिए धीमे मगर स्थिर कदमों वाला रहेगा। काम में थोड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य चीज़ों को सही दिशा देंगे। परिवार या दोस्तों से मिलने वाले सुझाव आपकी सोच को नयी ऊंचाई देंगे।करियर - ऑफिस में आज आपकी रणनीति और धैर्य काम आएगा। कुछ काम समय से पिछड़ सकते हैं, पर एकदम सही फोकस से आप सब संभाल लेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लगे तो शांति से प्लान बनाएं, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।फाइनेंस - पैसों की दृष्टि से दिन अचानक बड़े खर्च से बचने का संदेश दे रहा है, अगर कोई मदद या सलाह मिले, तो ध्यान से सुनें।लव लाइफ - साथी के साथ आज बातचीत और समझ बढ़ाने का दिन है। छोटे मनमुटाव को बढ़ने न दें, थोड़ी समझदारी से रिश्ता और मजबूत होगा। हेल्थ - तनाव कम करने के लिए अपने मन को बदलो वरना हेल्थ मन पर उदासी का असर डालेगी थकान बनी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ हल्के रोमांच और छोटी-छोटी चुनौतियों वाला रहेगा। घर के कामों में मन न लगने पर भी काम करना होगा। सोच-समझकर कदम उठाएंगे तभी सफल होंगे। दोस्तों के साथ एक्टिव रहेंगे और कुछ काम बनेंगे।करियर - ऑफिस में आज जिनके साथ तालमेल की अहमियत है उसे न भूलें। नए काम को दूसरों पर जल्दी से न छोड़ें काम को संभालने के लिए संयम और फोकस जरूरी है। इम्पल्सिव फैसले से बचें।फाइनेंस - आज खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा। कोई खरीदारी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीद पर नजर रखना अच्छा रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज मधुरता और हंसी-खुशी बनी रहेगी। साथी के साथ कोई छोटा-सा प्लान दिन को खुशनुमा बना सकता है।हेल्थ - काम में और खुद के लिए समय का संतुलन बनाए रखने की जरूरत है सैर करना, संगीत सुनना आज आपकी ऊर्जा को बैलेंस में रखेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ संभावनाओं से भरा रहे इसके लिए खुद को हर तरह से एक्टिव रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और किसी पुराने मुद्दे का हल निकल सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा है सफलता के योग हैं। परिवार में वातावरण सकारात्मक रहेगा।करियर - ऑफिस में अपनी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि दूसरे लोग आपके मौके ले सकते हैं इसलिए सजग रहें। कुछ काम या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, टीम के साथ सहयोग से काम आसान होगा। अपने विचार साझा करने में हिचकिचाएं नहीं।फाइनेंस - धन प्राप्ति के नए स्रोत खुल सकते हैं। छोटे छोटे निवेश लाभकारी रहेंगे बड़े खर्चों में संयम रखें।लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बनी रहेगी प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिलने के योग हैं। अकेले लोग किसी खास व्यक्ति से नजदीक हो सकते हैं।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन अधिक थकान या तनाव से बचें। हल्की एक्सरसाइज और सही खानपान फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझा हुआ और व्यस्त रहेगा। काम और निजी जिंदगी दोनों में ध्यान रखना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी समझदारी से आप सब ठीक कर लेंगे। भावनाओं में आप थोड़ा ज्यादा सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएँ।करियर - ऑफिस में आज थोड़ी टेंशन हो सकती है। किसी काम को जल्दी में न करें, वरना गलती हो सकती है। जो भी काम इस समय मिले उसे जिम्मेदारी के साथ काम करें। कारोबार में आज के दिन की स्थिति कुछ मिले जुले असर वाली होघि।फाइनेंस - आज पैसे के मामले में थोड़ी सतर्कता की जरूरत है पुराने बिल या कर्ज का ध्यान रखें।लव लाइफ - रिश्तों में आज आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातें करें। सिंगल कर्क वालों के लिए आज किसी नए परिचय का मौका बन सकता है, जो दिल को भा सकता है।हेल्थ - दिनभर का काम थकान ला सकता है इस समय अपने आप को फिटनेस के लिए तैयार रखें पानी पीते रहना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम में देगा एक बार फिर से चैलेंज घर में बच्चों को संभालना मुश्किल रहेगा। घर में कुछ बुरी चीजों का आगमन भी होगा जिसके लिए मन ज्यादा तैयार दिखाई न दे। काम में आप जल्दी आगे बढ़ेंगे पर प्रयास शायद कमजोर रहें।करियर - ऑफिस में आज के दिन का माहौल आपको बाहरी लोगों के साथ संपर्क में जोड़ने वाला है। दिन के लिहाज से आप के पास इस समय काम अधिक ही रहने वाला है। सोशल संपर्क में तकनीक हेल्पफुल रहने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे बड़े निवेश या खर्च से बचें इस समय घर के बड़ों के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी का समय बनेगा।लव लाइफ - रिश्तों में प्यार और समझ कम न हो इसके लिए जिद को प्रेम से लें दोस्त के साथ समय बिताना और बातें करना मन को खुश रखेगा। हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी हल्की एक्सरसाइज या हॉबी करने से मन भी खुश रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन कामकाज में आप को थकाने वाला है इस समय आपके राशि स्वामी की स्थिति आपको उन बातों की ओर ले जा सकती है जो सपनों या कल्पनाओं का रंगीन संसार भी दे सकती हैं। शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।करियर - कामकाज को लेकर मन में कुछ न कुछ चलता ही रहने वाला है फिर भी अपने काम को करते हुए वास्तविकता से परे न हों। ऑफिस में प्लानिंग तो होती रहेगी पर काम कितना होगा ये देखना जरूरी है। अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें कारोबार में माल इधर उधर न हो इस पर नजर बनाए रखें।फाइनेंस - पैसों से जुड़े मामलों में आज थोड़ा खाने पीने की चीजों के लिए खर्च होगा। आज कहीं शुभ कामों में धन लगाने से खुशी भी मिलेगी।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ अगर हो सके तो हेल्पफुल बने घर के काम हों या बाहरी काम उनके साथ खड़े रहें इससे एक दूसरे के लिए अपनापन बढ़ेगा।हेल्थ - सेहत आज सामान्य रहेगी सर्द हवाओं के चलते सिरदर्द की शिकायत हो सकती है ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन संयम को अपनाए रखना बेहतर होगा। घर के कामों को करते हुए अपनी सुरक्षा का भी ध्यान दें कहीं बिजली या किसी धारदार वस्तु से कठिनाई न हो इस ओर ख्याल रखें। आस पास के लिए व्यक्ति से विवाद न हो इसके लिए शब्दों पर नियंत्रण रखें।करियर - काम के मामले में शुरुआत के लिए दिन मध्यम रहेगा। शाम के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। ऑफिस में आज काम का दबाव रहेगा। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, पर आप अपनी मेहनत से सब संभाल लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें किसी ट्रांसफर या नए प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन घर की चीजों के लिए और किसी ट्रैवल में खर्च को दिखाता है। लव लाइफ - आज के दिन मैरिज लाइफ में साथी से किसी बात पर बहस हो सकती है अभी के लिए जितना धैर्य रखेंगे उतना बेहतर होगा।हेल्थ - मौसम के बदलने से शरीर में रूखापन या फिर एलर्जी की समस्या हो सकती है इस दौरान शरीर को नमी दें पानी का इंटेक अच्छे से करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन जोश और नए कामों की शुरुआत वाला रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन दोपहर तक कामों में तेजी आएगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या बात हो सकती है जिससे मूड अच्छा रहेगा। घर में कोई छोटी खुशी मिलने की संभावना है।करियर - ऑफिस में आज काम का माहौल आपके फेवर में रहेगा किसी से मदद भी मिलेगी और सीनियर्स से काम के लिए नए नियमों की भी प्राप्ति का योग होगा। बिजनेस करते हैं तो प्रोजेक्ट या क्लाइंट से मुलाकात होती रहेगी और काम भी बनते रहेंगे।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट करने का दिन तो है इस समय किसी खरीदारी को लेकर मन में उधेड़बुन तो रहेगी पर फिर भी खर्च कर ही देने वाले हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ घर के कामों के लिए भाग दौड़ बनी रहेगी एक दूसरे पर निर्भरता भी अच्छी ही रहने वाली ही है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी काम के साथ-साथ थोड़ा रिलैक्सेशन भी जरूरी है। सुबह की वॉक और हेल्दी खाना आपको फिट रखेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उन कामों को पूरा करने वाला होगा जो किसी कारण से अटके हुए थे। घर पर दूसरों के कारण कुछ बातों को लेकर दबाव महसूस होगा। इस दौरान किसी से बातचीत आपको खुशी देने वाली होगी। करियर - काम में सभी की राय पर ध्यान दें अचानक से कुछ बातें मददगार रह सकती हैं। किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी। बाहरी लोगों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें। बिजनेस वालों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा।फाइनेंस - इनकम का सोर्स फिर से एक्टिव हो सकता है। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। घर के किसी काम में पैसा लग सकता है जो जरूरी होगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज के दिन टाइम कम ही मिल पाए हो सके तो पार्टनर के मूड को समझकर ही बात करें क्योंकि आज उनका भी दिन काफी व्यस्त रह सकता है।हेल्थ - हेल्थ के मामले में आज थोड़ा ध्यान रखें पेट या गैस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। रूटीन में थोड़ा बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन डेली वर्क से भरा रहेगा। काम में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी और पुराने काम पूरे होने की खुशी रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे माहौल व्यस्त रहेगा। इस समय पर पर दोस्तों की मदद से भी कई काम आसानी से कर सकते हैं।करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा और आपके सुझावों को लोग मानेंगे। बिजनेस करने वालों को किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। दिन प्रॉफिट के लिहाज से ठीक रहेगा।फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन थोड़ा नॉर्मल रहेगा कहीं काम के चलते पेमेंट रुक सकती है पर टेंशन न लें चीजें जल्द सेटल होंगी।लव लाइफ - किसी बात पर मनमुटाव हो भी जाए तो बात करके सुलझ जाएगा, कोई नया कनेक्शन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।हेल्थ - हेल्थ आज ठीक रहेगी अच्छी डाइट और नींद पर ध्यान दें। इस समय मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें संक्रमण का खतरा बना हुआ है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। काम में देरी होगी पर हो जाएगा। बैंक या किसी जरूरी सामान की खरीदारी के चलते दोस्तों के साथ बातचीत और मुलाकात से काम होंगे। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है जिससे मन खुश रहेगा।करियर - आज ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा अधिकारियों की नजरें आप के काम पर बनी रहने वाली हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट या ट्रांसफर मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनर के साथ थोड़ा एडजस्ट करना पड़ सकता है।फाइनेंस - पैसे की स्थिति आज मिक्स रहेगी किसी खरीदारी के चलते आगे जाकर फायदा मिलेगा। खर्चों में कंट्रोल रखें और जल्दबाजी में कोई इन्वेस्टमेंट न करें।लव लाइफ - रिलेशन में बात करने का तरीका प्यार भरा रखें क्योंकि दिनभर की बातें आज मूड को बदल कर रख सकती हैं। हेल्थ - इस समय बॉडी पेन की दिक्कत हो सकती है रूटीन सही रखें। रिलैक्स करने के लिए थोड़ी वॉक या मेडिटेशन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल