आज का राशिफल मेष: मेष राशि के जातक शनिवार के दिन पा सकते हैं कुछ अच्छे मौके। किसी पुराने दोस्त की कॉल या मुलाकात आपके मूड को चियरअप कर देगी। घर में बच्चों की चहल-पहल रहेगी, जिससे एनर्जी बनी रहेगी। करियर - ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस की चर्चा हो सकती है। बॉस की नजर आप पर है, इसलिए आज जिम्मेदारी से काम लेने में आगे रहें। व्यापारियों को पुराने कस्टमर से दोबारा संपर्क मिलेगा पुराना सौदा नया बन सकता है। फाइनेंस -पैसे की स्थिति ठीक है लेकिन खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, खासकर घर की जरूरतों या भाई-बहन की मदद में। लव लाइफ - प्रेम में कुछ मीठे पल आपके दिल को खुश कर देंगे, विवाहित जातकों को साथी से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, कोई सरप्राइज प्लान हो सकता है। हेल्थ - थोड़ी थकावट या सिरदर्द हो सकता है इस समय काम के मामले में स्क्रीन टाइम और टेंशन कम करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन होगा कुछ बेहतर। घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा, बच्चों के साथ बड़ों की कुछ छोटी-छोटी बातों पर लंबी चर्चा हो सकती है। दोस्तों से मिलना-जुलना या कॉल पर लंबी बात हो सकती है। कोई पारिवारिक प्लान या खरीदारी संभव है। करियर - वर्कप्लेस पर आज काम का लोड थोड़ा कम रहेगा लेकिन दिमाग में कुछ नया आइडिया आएगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज रिसर्च करें, कोई अच्छा ऑप्शन दिख सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शानदार है। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी, कोई अनुभवी सलाहकार से बात करना फायदेमंद रहेगा। घर पर खर्च बढ़ सकता है लेकिन कंट्रोल में रहेगा। लव लाइफ - कुछ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपके व्यवहार से वो प्रभावित होंगे। दोस्ती में कोई अच्छा संकेत मिल सकता है शायद कोई दोस्त ही आगे बढ़े। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, बस थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। हल्का वॉक, हरी सब्जियां और नींद आपकी बूस्टर डोज़ है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : शनिवार के दिन मिथुन राशि वाले आज घर में गपशप में शामिल रहने वाले हैं लेकिन बीच में कुछ हसल-बसल वाली बात भी हो सकती है खासकर किसी भाई या बहन से। शाम तक सब नॉर्मल हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात या मैसेज हो सकता है, जिससे बीते दिन ताजा हो जाएंगे। करियर - काम में थोड़ा मन कम लगेगा ऐसे में दूसरे आपकी इस हरकत को अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए ध्यान से काम करें। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकें सही टाइम दो - तीन दिन बाद आएगा। फाइनेंस - खर्चा थोड़ा अनियंत्रित होने वाला है, इलेक्ट्रॉनिक सामान या लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज़ों पर अधिक पैसे लगने वाले हैं। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी खामोशी रहेगी लेकिन दिल में बातें चलती रहेंगी, आपसी समझ से दूरी भी करीब लगने लगेगी। हेल्थ - खानपान का ध्यान रखें आज के दिन बाहर का तला-भुना खाने से पेट बगावत कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज आपका राशि स्वामी मकर राशि में है जिसका मतलब हुआ कि घर का माहौल इमोशनल रहेगा। किसी पुराने पारिवारिक विषय पर बात छिड़ सकती है। भाई-बंधुओं से मदद की उम्मीद पूरी होगी। किसी करीबी दोस्त की सलाह आज दिल को सुकून देगी। करियर - आज के दिन पार्टनरशिप में काम को लेकर बात बढ़ सकती है। ऑफिस में काम का माहौल थोड़ा भारी रहेगा, लेकिन आप चुपचाप करके सबकी निगाहों में आ सकते हैं। व्यापार में कोई पुराना अटका काम आज फिर से मिल सकता है। फाइनेंस - आज किसी की मदद के लिए पैसा खर्च हो सकता है, शेयर मार्केट या सट्टा टाइप चीजों से दूर रहें। लव लाइफ - दिल की बात आज बोल देना चाहिए क्योंकि सामने वाला सुनने के मूड में है। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी से कुछ खास सर्प्राइज़ मिल सकता है। हेल्थ - भावनाओं का असर सेहत पर न होने दें मेडिटेशन या शांत संगीत सुनना आपके मूड और नींद दोनों के लिए टॉनिक साबित होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज छठे चंद्रमा का असर घरेलू पक्ष में अस्त व्यस्त माहौल दे सकता है। घर में सब आपकी राय को मानें यह जरूरी नहीं है इसलिए बस टोन सही रखनी है। भाई या मित्र के साथ किसी प्लानिंग की शुरुआत हो सकती है। थोड़ी सलाह से बड़ा काम बन सकता है। करियर - जॉब में आपका प्रदर्शन सबको प्रभावित करेगा लेकिन सहकर्मी के साथ विचारों में टकराव संभव है लेकिन सुलझाना आपके हाथ में है।जो लोग इंटरव्यू या मीटिंग में जा रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला बेशक कंपटीशन भी टफ होगा। फाइनेंस - आज के दिन आप कोई रिस्क में शामिल होना चाहें लेकिन जोखिम भरा निवेश अनुकूल न रह पाए। सेविंग करने के लिए सोचें और आगे बढ़ें। लव लाइफ- लव लाइफ में आप खुद इनिशिएटिव लेंगे और पार्टनर इम्प्रेस हो जाएगा। मैरिड लाइफ में आज कोई विवाद से बचें और हो सके तो जीवनसाथी के साथ अच्छी बातें शेयर करें। हेल्थ - हार्ट और ब्लड प्रेशर वालों को खास ध्यान देना होगा तेज धूप से बचें, जोश में होश न खोएं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज के दिन शनिवार को कर सकते हैं अपने अंदाज में। आज आपका मूड कुछ अलग ही स्वैग में है। घर में बैठकर भी आपको "ट्रैवल वाला फील" आएगा। पुराने दोस्तों से ऑनलाइन चैट या भाई-बहनों के साथ हंसी-ठिठोली आपका दिन बना सकती है। करियर - ऑफिस में आज आप अपने जुनून और जोश से सभी का ध्यान खींच लेंगे। अगर आप बॉस हैं, तो स्टाफ आपके डिसीजन से इम्प्रेस रहेगा। बिजनेस वालों को पुराने कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है कुछ नए संपर्क मुनाफे का मौका दिला सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर दिमाग में कुछ टेंशन चल रही है, लेकिन चिंता छोड़ो! आज की इनकम या बोनस की खबर आपको राहत देगी। लव लाइफ - दिल की घंटी बज रही है तो कॉल रिसीव ज़रूर करें। कोई पुराना प्यार दोबारा याद दिला सकता है। हेल्थ - जोश के चक्कर में शरीर का ख्याल मत भूलो। थकान और कमर दर्द हो सकता है योग या स्ट्रेचिंग आज ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज शनिवार के दिन तुला राशि वाले घर में छोटा-मोटा सेलिब्रेशन जैसा माहौल देख सकते हैं। कोई सरप्राइज गिफ्ट या मेहमान आ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ गप्पें लगाना, पुराने एल्बम निकालना दिल खुश हो जाएगा। घर पर ही एक "मेंटल ट्रिप" जरूर मनेगा। करियर - जॉब वालों के लिए आज कोई प्रमोशन या तारीफ़ का दिन हो सकता है। साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को पैसे के मामले में सतर्क रहना होगा पार्टनरशिप में साफ-साफ बात करें। फाइनेंस - इनकम ठीक रहेगी लेकिन खर्चों पर कंट्रोल ज़रूरी है। घर की खरीदारी में बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ डिनर प्लान या कोई प्यारी सी मुलाकात दिन को खास बना देगी। सिंगल लोग तैयार रहें आज आंखों से बात शुरू हो सकती है। हेल्थ - आज हेल्थ को लेकर दिन अच्छा है, लेकिन ओवरइटिंग से बचना होगा। माइग्रेन या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है नींबू पानी और हल्का भोजन आज के बेस्ट दोस्त। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन रहेगा मेहनत और कामकाज वाला। आपका मूड काफी मिलनसार रहेगा, भाई-बहनों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई पुराना झगड़ा खत्म हो सकता है, दिल से दिल जुड़ सकते हैं। घर में रहते हुए भी आप नए लोगों से मिलने की चाहत रखेंगे करियर - काम का माहौल हल्का रहेगा लेकिन ध्यान भटक सकता है। अगर फोकस किया तो क्रिएटिव आइडिया आपको सब पर भारी बना सकता है। व्यापारियों को नया सौदा मिल सकता है पर पेपर का काम पक्का रखो। किसी मित्र से मदद मिलेगी जो आपकी सोच से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकती है। फाइनेंस - पैसा आएगा मगर रुक नहीं पाएगा अगर आप खर्च करने में कूल बने रहे। थोड़ी प्लानिंग करें, तो फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार की हवा बह रही है कोई मैसेज या कॉल आपका दिन बना सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्थ - थोड़ा आलस महसूस हो सकता है, लेकिन एक्टिव रहोगे तो बॉडी और माइंड दोनों खुश रहेंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज शनिवार के दिन घर के अंदर ही कुछ नया करने के मूड में रह सकते हैं। कुछ लोग पेंटिंग, सजावट या साफ-सफाई में हाथ डाल सकते हैं। माँ-पिता के साथ टाइम स्पेंड करना आज आपके लिए मानसिक खुशी का सोर्स बनेगा। भाई-बहनों से खट्टी-मीठी नोकझोंक होगी लेकिन दिन के अंत में सभी हंसते नजर आएंगे। करियर - ऑफिस में काम थोड़ा स्लो रहेगा लेकिन आपकी स्थिरता से लोग प्रभावित होंगे। अगर आप फ्रीलांसर हैं या रचनात्मक क्षेत्र से हैं, तो आज दिन खास है। व्यापारी वर्ग के लिए ग्राहक बढ़ सकते हैं पुराने क्लाइंट एक्टिव होंगे। फाइनेंस - नया खर्च सामने आ सकता है लेकिन वो किसी ज़रूरी काम से जुड़ा होगा, जैसे घर की रिपेयरिंग। लव लाइफ - पुराना प्यार अचानक याद आएगा और हो सकता है कोई मैसेज भी आ जाए! शादीशुदा लोगों को घर के किसी फैसले में जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। हेल्थ - छाती या पेट से संबंधित कुछ हल्की समस्या हो सकती है घरेलू इलाज और हल्का खाना आपके बेस्ट साथी होंगे। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: शनिवार के दिन आपकी राशि पर ही चंद्रमा करने वाला है गोचर ऎसे में घर में कोई आपको सरप्राइज दे सकता है। कोई रिश्तेदार बिना बताए आ जाए। आज आप लीडर की तरह अपने परिवार को गाइड करेंगे। भाई-बहन आपकी राय मानेंगे, और बुज़ुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। घर में ही कोई मिनी पार्टी हो सकती है। करियर - आज आप वाकई ऑफिस के किंग मेकर जैसे नजर आएंगे। आपकी बात मानी जाएगी। काम के सिलसिले में कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे आगे जाकर फायदा होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय विस्तार का है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। पैसा आएगा और आप उसे सही जगह लगाने में सफल होंगे। लॉटरी या निवेश में भाग्य साथ दे सकता है। लव लाइफ - आपका चार्म आज लव लाइफ को चमका देगा। पार्टनर आपसे इंप्रेस रहेगा कोई छोटी ट्रिप प्लान हो सकती है। हेल्थ - जोश ज्यादा होगा, लेकिन शरीर को रेस्ट की भी ज़रूरत है। हार्ट और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज शनिवार के दिन भीतर से घर को मैनेज करने वाला 'मास्टरमाइंड' जाग चुका है। चाहे छोटी-मोटी प्लानिंग हो या साफ-सफाई का मिशन सब कुछ आपके कमांड पर चलेगा। भाई-बहनों के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है, जिसमें आप सबकी नजर में आ सकते हो। करियर - वर्कप्लेस पर आप अपने परफेक्शन और डेडिकेशन से तारीफ बटोरेंगे। जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग आज क्लाइंट्स के साथ टेबल पर गेम चेंज करने वाले डिसीजन ले सकते हैं। फाइनेंस - पैसे की आवक ठीक-ठाक रहेगी लेकिन कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जो हो सकता है घर या हेल्थ से जुड़ा हो। निवेश करने से पहले दो बार सोचें। लव लाइफ - आज आप थोड़े ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं। जिससे प्यार करते हैं उससे दिल की बात कह दीजिए, समय अच्छा है। हेल्थ - पाचन तंत्र थोड़ा गड़बड़ा सकता है इसलिए स्पाइसी खाने से दूर रहें, फलों और पानी से दोस्ती करें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज शनिवार के दिन कुछ रिलैक्स चाहेंगे। आस पास का वातावरण हल्का-फुल्का रहेगा, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ टेंशन वाली बातें चल सकती हैं। कोशिश करें सब कुछ बैलेंस में रखें, क्योंकि आप खुद बैलेंस की मिसाल हैं। बहन से कोई मदद मिलेगी जो आपके दिन को आसान बना देगी। करियर - ऑफिस में आज आपका डिप्लोमैटिक नेचर आपको आगे बढ़ाएगा। लोग आपकी बातें मान सकते हैं जो लोग आर्ट, डिजाइन, फैशन या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं उनके लिए आज कमाल का दिन है। फाइनेंस - नया इनकम सोर्स खुल सकता है कोई पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। कोई नया फाइनेंशियल प्लान जरूर बनाएं। लव लाइफ - रिश्तों में संतुलन जरूरी है, प्यार में थोड़ा-बहुत ऊंच-नीच हो सकती है लेकिन प्यार भरा एक मैसेज सब कुछ ठीक कर देगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है इस दौरान आप पैरों में दर्द या सूजन के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं। मौसम का प्रभाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल