आज का राशिफल मेष: आज का दिन आपके लिए थोड़ा बिजी लेकिन पॉजिटिव रहने वाला है। घर के कामों में उलझे रह सकते हैं जो भी करेंगे दिल से करेंगे। फैमिली की कुछ ज़िम्मेदारियां आपको बैक टू बैक टास्क देती रहने वाली हैं। इस समय पर एजुकेशन को लेकर कंफ्यूजन रहेगी पर घबराएं नहीं स्थिति अनुकूल होगी। करियर - ऑफिस को लेकर समय पर काम के स्थल पर पहुंचे क्योंकि कुछ देर हो सकती है। बिजनेस में दोपहर बाद कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं जो आपको आने वाले दिनों के लिए इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करना चाहें।। अगर आप प्रमोशन या जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो यह टाइम अभी बहुत अधिक सही नहीं होगा कुछ ओर इंतजार करना बेहतर होगा। फाइनेंस - इनकम ओके ओके रहेगी लेकिन खर्चों पर कंट्रोल ज़रूरी है। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले दो बार सोचिए और सेविंग्स प्लान को रिव्यू करें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से बातें ज्यादा होंगी जिनमें से कुछ सीरियस ही रहें क्योंकि मन में संदेह बहुत रहने वाले हैं। हेल्थ - सेहत ठीक-ठाक रहेगी लेकिन माइंड और बॉडी थोड़ी थके थके से फील कर सकते हैं इसलिए खुद के लिए थोड़ा टाइम निकालें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज का दिन थोड़ा इमोशनल रोलर कोस्टर जैसा लग सकता है। एक तरफ तो काम में आप बैलेंस बनाए रखेंगे, दूसरी तरफ कोई पुरानी टेंशन दिमाग में घूम सकती है। फैमिली के साथ बाहर जाने का चांस भी बन सकता है थोड़ा चेंज मिलेगा अच्छा लगेगा। करियर - आज कुछ फैसले लेने का मन होगा लेकिन जल्दबाजी से बचें। टीमवर्क में मिसकम्युनिकेशन हो सकता है तो बात साफ़-साफ़ करें। कोई नया प्रोजेक्ट या आइडिया है तो पहले अच्छे से सोचे बिना हाथ न डालें। फाइनेंस - छोटे मोटे इन्वेस्टमेंट्स से फायदेमंद रिज़ल्ट मिल सकते हैं पर बड़े खर्चों को लेकर थोड़ा ब्रेक लेने की सोच-समझकर ही कोई भी फाइनेंशियल स्टेप उठाएं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत नोंकझोंक हो सकती है फिर भी कुछ दिल की बातें भी होंगी इस दौरान गलतफहमियों को क्लियर करना जरूरी है। हेल्थ - थोड़ा पेट वगैरह गड़बड़ कर सकता है या एनर्जी लो लग सकती है। खुद का ख्याल रखें और आराम भी ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - वृष राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज सोमवार के दिन चंद्रमा राहु का योग आपके जीवन को उन बातों से प्रभावित करने वाला है जो अचानक से होंगी। मन आज थोड़ा ओवरथिंकिंग मोड में रह सकता है। दोस्तों से लंबी बातें होंगी, जो मन को हल्का करेंगी। घर में कुछ नया ट्राई करने का मूड बनेगा हो सकता है खाने पीने में खुद कुछ कुकिंग एक्सपेरिमेंट करें। करियर - नए काम या जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। थोड़ा टफ टास्क मिलेगा लेकिन आप उसे हैंडल कर लेंगे। आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन उसका रिजल्ट पॉजिटिव आएगा। फाइनेंस - पुराने इन्वेस्टमेंट से कुछ बढ़िया रिटर्न मिलने के चांस हैं लेकिन इस समय कोई लॉटरी से मिलने वाला लाभ है लेकिन साथ ही खर्चे भी रहेंगे तो थोड़ा बैलेंस बनाकर चलें। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ ऐसे संबंध पनप सकते हैं जो दूसरों से छिपाना चाहें कपल्स के बीच ओपन कम्युनिकेशन होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, मौसम का असर भी शरीर पर पड़ सकता है। छोटी मोटी चोट या थकावट से थोड़ा अलर्ट रहें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज का दिन काफी एक्टिव और मोटिवेट रहेगा। घर में किसी गेस्ट के आने की संभावना है, जिससे माहौल हल्का-फुल्का बनेगा। बस चीज़ें मिस्प्लेस करने से बचें आज भूलने की पूरी संभावना है। करियर - वर्क प्लेस में आप के लिए इस समय काम की अधिकता रह सकती है। बिजनेस वालों के लिए मीटिंग या नेटवर्किंग का मौका मिल सकता है। कुछ नई चीज़ें सीखने का चांस मिलेगा। थोड़ी ओवर कमिटमेंट से बचें, वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। फाइनेंस - कमाई और खर्च दोनों सामान्य रहने वाले हैं इस समय घर की जरूरतों के लिए थोड़ी शॉपिंग हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर रोमांटिक मूमेंट्स प्लान कर सकते हैं लेकिन पार्टनर की ओर से कम ही सहयोग मिल पाए उनकी व्यस्तता आपको परेशान कर सकती है। हेल्थ - फिजिकली फिट रहेंगे मूवमेंट या एक्सरसाइज करने का मूड बनेगा बस नींद पूरी लेना न भूलें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज सोमवार के दिन राहु चंद्रमा का असर आपके मन को थोड़ा इधर-उधर भटक सकता है। घरेलू काम में फोकस बनाए रखना जरूरी है क्योंकि जल्दी करने के चक्कर में मिस्टेक हो सकती है। भाई-बहनों से थोड़ी नोंकझोंक से दूर रहना ही सही रहेगा। करियर - इस दौरान काम में क्रोध से बचें क्योंकि दूसरे लोग आपको परेशानी दे सकते हैं। नए मौके मिल सकते हैं लेकिन थोड़ा प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें। अगर किसी बिजनेस में हैं, खासकर केमिकल या रिसर्च से जुड़ा, तो आज फायदा हो सकता है। जॉब वालों के लिए लोकेशन चेंज का ऑप्शन भी आ सकता है। लव लाइफ - बच्चों से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं इस दौरान कोई किस्त या उधार को चुकाना भी आपके बजट को कमजोर कर सकता है। लव लाइफ - प्यार में कुछ नए मोड़ आ सकते हैं नया रिलेशन शुरू कर रहे हैं तो थोड़ा वक्त लें जल्दबाजी ना करें। पहले खुद को समझना ज़रूरी है। हेल्थ - शरीर ठीक रहेगा,लेकिन दिमाग को शांत रखना जरूरी है। मेडिटेशन या म्यूजिक सुनें बहुत फायदा मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: सोमवार का दिन आपको कुछ अपने अनुसार काम करने की इच्छा देगा। आप कुछ अलग और नया सोचेंगे कुछ बदलाव होंगे जो आपको थोड़े कंफ्यूज कर सकते हैं, लेकिन पॉजिटिव होंगे। फैमिली और दोस्तों के साथ टाइम बिता कर दिल खुश रहेगा। करियर - वर्कलोड थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन आपकी मेहनत का असर भी दिखेगा। टीम के साथ काम करना सीखें सब कुछ अकेले करना जरूरी नहीं है। आज के दिन कारोबार में शेयर मार्किट और संपत्त फाइनेंस - कोई बड़ा प्रॉफिट तो नहीं दिख रहा पर छोटे फायदे ज़रूर मिलेंगे थोड़ा स्मार्ट इन्वेस्ट करें और फालतू खर्चों से बचें। लव लाइफ - दिल का मामला अभी अटक रहा है तो रास्ते भी बनेंगे, मैरिज लाइफ में कन्फ्यूजन हो सकती है रिश्ते को लेकर। पार्टनर से ओपन बातचीत करें हो सकता है दिन में कहीं ट्रैवलिंग भी हो जाए। हेल्थ - कोई बड़ी टेंशन नहीं लेकिन ओवरवर्क से थकावट हो सकती है इस समय बच्चों की सेहत पर भी लगातार ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज दिन शुरू होगा पॉजिटिव मूड के साथ फैमिली से सपोर्ट मिलेगा और आपके काम को लोग समझेंगे। आत्मविश्वास हाई रहेगा और कुछ नया ट्राई करने का मन होगा। आज का दिन यात्रा के लिए भी अच्छा रह सकता है लेकिन इस समय एडवेंचर करने से थोड़ी दूरी बना कर रखें। करियर - कामकाज की अगर बात करें तो इस समय आपके काम अचानक ही होने वाले हैं। बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें आप अपना बेस्ट दे पाएंगे। टीम से सपोर्ट कम मिलेगा और सीनियर्स की तरफ से भी समस्या होगी फिर भी इस दौरान आप काम निकाल ही लेंगे। फाइनेंस - खर्चों को कंट्रोल करना ज़रूरी है, वरना महीने के एंड में टाइट सिचुएशन बन सकती है। लव लाइफ - प्रेम ओर रोमांस आज बना रहने वाला है दांपत्य जीवन में पार्टनर की ओर से मस्ती का मूड भी होगा। किसी खास इंसान से मिलने का मौका भी मिल सकता है नए कनेक्शन बनने की पूरी संभावना है। हेल्थ - हेल्थ अच्छी रहेगी इस समय माता के स्वास्थ्य या उनके व्यवहार में कुछ कठोरता के कारण स्ट्रेस हो सकता है जिससे बचें। थोड़ा रिलैक्स करना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : आज का दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा आप हर काम में खुद को झोंकने के मूड में रहेंगे लेकिन थोड़ा ब्रेक भी ज़रूरी है, वरना खुद को ही थका बैठेंगे। कोई पुरानी अधूरी चीज़ आज पूरी हो सकती है, जिससे एक बड़ी राहत मिलेगी। घर में इस दौरान अपनी बातों को कठोरता से रखने से बचें कुछ नरमी बनाए रखें। करियर - ऑफिस में या अपने काम में आप आज लीड लेने के मूड में होंगे और लोग आपको फॉलो भी कर सकते हैं लेकिन इस समय पर कुछ ऐसी गलतियां भी हो सकती हैं जो समस्या का कारण बनें इसलिए जो भी टास्क कर रहे हैं उस पर पैनी निगाह बना कर काम करेम। फाइनेंस - आज इनकम बढ़ने के चांस हैं इस दौरान आपको छोटा सा मुनाफा अपने काम से हो सकता है। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट का सोच रहे हैं, तो दिन सही है। लव लाइफ - प्यार में थोड़ा रोमांच तो रहेगा अगर किसी के पसंद करते हैं तो उसकी ओर से आपको कुछ प्रतिक्रिया मिल सकती है। अगर किसी रिलेशन में हैं तो आज मूड बन सकता है। हेल्थ - आज के दिन ज्यादा ओवर एक्साइटेड होकर बॉडी को थकाने से बचें। हाइड्रेटेड रहें और अगर मौका मिले तो थोड़ी देर का पावर नैप भी लें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले ग्रहों की चाल से रह सकते हैं परेशान। आज आपको थोड़ी स्लो लेकिन स्टेबल एनर्जी मिलेगी। हर चीज़ को शांति से समझने और उसके बाद फैसला लेने का दिन है। किसी करीबी से बातचीत करके दिल हल्का होगा। करियर -काम में स्टेबिलिटी लेकिन चिंता अभी रह सकती है, कोई पुराना प्रोजेक्ट रिव्यू के लिए सामने आ सकता है, जिसमें आपका एक्सपीरियंस काम आएगा। बिजनेस वालों को पुराने क्लाइंट्स से फायदा हो सकता है। फाइनेंस - खर्चे कंट्रोल में रहने मुश्किल होंगे इस समय सेहत घर के रखरखाव पर पैसा खर्च होने वाला है। प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - प्यार को लेकर आज थोड़ी अशांति रहेगी लेकिन अंदर से गहराई वाला कनेक्शन महसूस होगा। अगर कोई बात दिल में है, तो कह दीजिए। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन आलस करने से बचें आज थोड़ा योग या स्ट्रेचिंग करने से बॉडी लाइट फील करेगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज के दिन दिमाग और दिल दोनों तरह से रह सकते हैं दिन थोड़ा चंचल, थोड़ा क्रिएटिव और काफी आइडिया-फुल रहेगा। आपकी सोच तेज होगी और कुछ नया करने का मन बनेगा। दोस्तों से बातचीत होगी और कुछ पुराने किस्से भी ताज़ा होंगे। करियर - ऑफिस में आप कुछ इनोवेटिव आइडिया ला सकते हैं, जो बॉस को इंप्रेस कर देगा। टीमवर्क अच्छा चलेगा लेकिन एक-दो लोग जलन दिखा सकते हैं इग्नोर कीजिए। बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़ा कोई बड़ा डिस्कशन हो सकता है। फाइनेंस - छोटे-छोटे खर्चे बढ़ सकते हैं जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना, मूवी प्लान रहने वाला है ऎसे में थोड़ा बजट डगमगा सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ी मस्ती और फ्लर्टी मूड बना रहेगा किसी एक्स के मैसेज से माइंड घूम सकता है सोच-समझ कर रिप्लाई दीजिए। हेल्थ - दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा लेकिन उससे नींद या डाइजेशन पर असर पड़ सकता है। ध्यान या रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मन में बेचैनी को भर सकता है राहु चंद्रमा की स्थिति आपको खुद के लिए ज्यादा परेशान कर सकती है। आज इमोशन्स थोड़ा ज्यादा हावी रह सकते हैं। लेकिन आप खुद को अच्छे से संभाल लेंगे। कोई फैमिली मेम्बर आपको सपोर्ट करेगा जिससे कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा। करियर - वर्कप्लेस पर थोड़ा इमोशनल होकर डिसीजन ना लेना ही बेहतर होगा। इस समय अगर कोई आपकी तारीफ करेगा तो कोई जलन भी दिखा सकता है बस अपने काम से काम रखें। कारोबार में कोई पुरानी डील दोबारा सामने आ सकती है। फाइनेंस - रिपेयर, ग्रॉसरी या फर्नीचर के कामों में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। सही से मैनेज किया तो कोई परेशानी नहीं होगी पैसों को लेकर पार्टनर से ओपन बात करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कुछ इमोशनल बातें होंगी पास्ट की कुछ बातें निकल सकती हैं। आज अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का सही टाइम मिल सकता है। हेल्थ - थोड़ी लो एनर्जी या सिर भारी लग सकता है पानी ज्यादा पिएं और खुद को रिलैक्स करें। इमोशनल डिटॉक्स भी ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन घर परिवार की उलझनों में ही फंसे रह सकते हैं। आज आप जहां जाएंगे लोग नोटिस करेंगे इसलिए खुद को कमजोर न होने देना। बच्चों के साथ कहीं जाने या घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। करियर - ऑफिस में आप किसी खास मीटिंग या प्रेजेंटेशन का हिस्सा बन सकते हैं। आपका लीडरशिप स्टाइल आज सबको पसंद आएगा। बिजनेस वालों के लिए नया क्लाइंट मिल सकता है या कोई बड़ा डील फाइनल हो सकता है। फाइनेंस - आमदनी अच्छी रहेगी बस खर्चों में थोड़ा रॉयल टच आ सकता है खुद पर खर्च करने का मन करेगा लेकिन थोड़ा लिमिट में रहें। लव लाइफ - पार्टनर आपकी अटेंशन और एफर्ट्स देखकर इंप्रेस हो जाएगा। सिंगल्स को जिम या कैफे में आज कोई अट्रैक्शन महसूस हो सकता है। हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी बस थकावट रात को पकड़ सकती है। आज थोड़ी डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन करें ताकि दिन का जोश बैलेंस में रहे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल