आज का मेष राशिफल : मेष राशि के लिए आज का दिन रहेगा खास क्योंकि आज ही मनाई जाएगी मेष संक्रांति। सूर्य के आपकी राशि में आने से बढ़ने वाला है आप का प्रभुत्व और प्रभाव। यात्रा करने का योग बन रहा है, खासकर यदि आप किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं तो वह सफल रहेगी। करियर - कामकाजी जीवन में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है, लेकिन काम की अधिकता के कारण आप थोड़े दबाव में महसूस करेंगे। निर्णय लेने में थोड़ी सतर्कता बरतें। कारोबारियों के लिए समय रह सकता है बेहतर मिलेगा कुछ खास लोगों का सहयोग। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आपको कुछ अतिरिक्त लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है, किसी की ओर से कुछ प्राप्ति के योग बनते हैं। लव लाइफ - रोमांटिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कुछ समय के लिए अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद न रखें। बातचीत से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको काम के चलते खुद पर ध्यान देने का कम ही समय मिल पाए, इसलिए खुद को लेकर सजग रहें तो बेहतर होगा। आज का वृषभ राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में गहरी समझ और प्यार बढ़ेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। स्टूडेंट को अपनी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आपको थोड़ा और ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। करियर - आज आपको अपने कामकाजी क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ समय को अपने करियर के लिए आप नई चीजों को चुनने के लिए काम करना चाहेंगे। व्यापार के मामले में आज के दिन आपको कहीं जाना पड़ सकता है। फाइनेंस - इस समय आपकी धन की स्थिति बेहतर न रहे लेकिन इस समय आप बचत में कुछ कमजोर हो सकते हैं। लव लाइफ - आपके रिश्तों में मस्ती का समय होगा, अपने साथी के साथ लंबी यात्रा के निकल सकते हैं। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और मजबूत होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान बना के रखें खान पान में गड़बड़ी के चलते दिक्कत हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ आराम भी जरूरी होगा। आज का मिथुन राशिफल : मेष संक्रांति राशिफल में मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से खास हो सकता है। किसी के साथ मुलाकात आपको खुशी देने वाली होगी। घर के कामों आप अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं। इस समय बाहर के कामों में आप अच्छा करते हुए मान सम्मान भी पा सकते हैं। करियर - नौकरी में आज का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है। आज के दिन आप कुछ काम में थोड़ी बहुत मुश्किलें हों लेकिन इस समय सहकर्मियों के साथ मिलकर काम बेहतर तरीके से हो सकता है। कारोबार के लिए आज का दिन आप अपनी चतुराई से उन्हें पार करने में सक्षम होंगे। फाइनेंस - वित्तीय दृष्टिकोण से दिन मिश्रित रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। समय-समय पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। हेल्थ - मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। आज का कर्क राशिफल : मेष संक्रांति राशिफल अनुसार कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का रहेगा। घर में आज के दिन कुछ नई चीजों को करने या उसमें शामिल होने में आगे रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपकी समझ बढ़ेगी वे आपके साथ घर के कामों में शामिल हो सकते हैं। करियर - काम के सिलसिले में आज का दिन लंबी यात्रा को देने वाला होगा। काम के मामले में आज के दिन मेहनत रंग लाएगी, और आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। कारोबार में आज के दिन कंपटीशन बहुत ज्यादा बना रह सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा, पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। इस समय ट्रेडिंग के लिए दिन बेहतर रह सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में समझदारी की जरूरत होगी अगर पार्टनर समय नहीं दे पाता है तो उसे समझें और रिश्ते में किसी भी विवाद से दूर रहें। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा इस समय आप कुछ अपनी शारीरिक एक्टिविटी में लगे रहते हुए सेहत को बनाए रख सकते हैं। आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन घरेलू माहौल के लिए स्थिति आपके लिए अनुकूल रह सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ कुछ बाहरी कामों में शामिल रह सकते हैं। यात्रा करने का विचार है तो वह आपके लिए सफल रहेगी। छात्रों के लिए यह दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। करियर - काम में आज के दिन मन कम ही लग पाएगा, जितना संभव हो समय के अनुसार काम को पूरा करने की कोशिश करें और किसी को शिकायत का मौका न दें। इस समय अपने साथ काम करने वालों के लिए कुछ करने का समय भी होगा। कामकाजी जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। फाइनेंस - इस समय आपका वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आज का दिन जोश के साथ काम करने के लिए खास होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में भी कोई विशेष समस्या नहीं आएगी, लेकिन इस समय खुद को कुछ अच्छी चीजों से जोड़ना बेहतर परिणाम देगा। आज का कन्या राशिफल : मेष संक्रांति पर कन्या राशि वालों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा इस समय पूजा पाठ से जुड़े काम करने में आप अधिक व्य्सत रह सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्तता आपके ध्यान को भटका सकती है। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान संभव है। यात्रा करने का मन है तो वह आरामदायक रहेगी। करियर - आज काम के सिलसिले में कुछ लोगों की राय बनी रहने वाली है। कुछ अड़चने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें दूर कर सकते हैं। कारोबार में सामान के लाने ले जाने का सिलसिला कुछ बाधित हो सकता है जिस के लिए खुद ही अधिक भागदौड़ करनी होगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आप का कुछ धन आज के दिन दान कार्यों में लग सकता है। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन प्यार और समझ से आप स्थिति को सुधार सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से बचने के लिए कुछ आराम जरूरी होगा। आज का तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए मेष संक्रांति का समय रहेगा काम के साथ साथ खुद के लिए कुछ अलग करने का। परिवार में सहयोग बना रहने वाला है। कुछ कारणों से इस समय पर आपकी स्थिति काम के मामले में थकान देने वाली है। किसी से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। करियर - नौकरी में आज के दिन दोस्तों के साथ आप की लंबी बातचीत कुछ अच्छे विकल्प और काम में बेहतर आइडिया देने वाली होगी। करियर में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन आपको इन बदलावों को स्वीकार करने में परेशानी नहीं होगी। फाइनेंस - आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है और इस समय आप काम को लेकर कुछ पैसों का खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में समझ और सहयोग की कमी तो नहीं रहेगी लेकिन हो सकती है कि इस समय अपनों के लिए बहुत अधिक समय न रह पाए। हेल्थ - हेल्थ के मामले में कोई बड़ा संकट नहीं होगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है। आज का वृश्चिक राशिफल : मेष संक्रांति राशिफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अपने परिवार और बच्चों के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। यात्रा का कोई मौका मिल सकता है, जो सुखद रहेगा। छात्रों के लिए सफलता की संभावना है। करियर - काम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। इस समय आप अपने मनोकूल चीजों को करते हुए आगे रह सकते हैं। इस समय आपके काम को अधिकारियों की ओर से नई नई तकनीक भी आज पता लग सकती है। फाइनेंस - धन के मामलों में लाभ मिलने की संभावना इस समय देरी को दिखाने वाली है। बचत करने का अवसर कम ही मिल पाएगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ समय बिताना आपके भीतर की संवेदनशीलता को बढ़ाने वाला होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह दिन अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में आपको राहत मिलेगी। आज का धनु राशिफल: मेष संक्रांति के समय धनु राशि वालों को घरेलू जीवन में ज्यादा शामिल होने का समय न मिल पाए। बच्चों के लिए कुछ जरुरी कामों को करने के लिए पेरेंट्स अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। कुछ आराम का समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जो फायदेमंद होगी। करियर - करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कुछ समय को अपने कार्यों की योजना बनाने में लगाएं। कारोबार के सिलसिले में आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन इस समय मुनाफे में बदलाव हो सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - रोमांटिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर की ओर से आपको हो सकती है कुछ वस्तुओं की प्राप्ति। हेल्थ - स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, लेकिन अपने शरीर को सक्रिय रखें। आज का मकर राशिफल: मेष संक्रांति राशिफल में मकर राशि वालों के लिए दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। परिवार में बच्चों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है, फिर भी थोड़ी सतर्कता बरतें। छात्रों के लिए यह समय सीखने और सफलता पाने का रहेगा। करियर - कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कारोबार में आज के दिन माल की स्थिति अच्छी होगी लेकिन इस समय ध्यान रखें की पुराने माल को निकालने से पहले उसकी अच्छे से जांच कर लेना बेहतर होगा। फाइनेंस - धन की स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, आपको अपने मनोकूल चीजों में धन खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ खटपट हो सकती है, लेकिन यह समय सुधार लाने का रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें क्योंकि इस समय बेकार की चिंताओं से उलझे रह सकते हैं। आज का कुंभ राशिफल: मेष संक्रांति राशिफल अनुसार कुंभ राशि वाले आज घरेलू जीवन में अधिक समय बिता नहीं पाएं। आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अगर सुलझाएंगे तो स्थिति शांति वाली रह सकती है। छात्रों को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर - काम के मामले में मुश्किलें हो सकती हैं लेकिन इस समय आप अपने काम में लापरवाही से बचें, थोड़ी चुनौती हो सकती है इसलिए अपनी कड़ी मेहनत से इसे दूर किया जा सकता है। कामकाज में अपने आस पास के लोगों के साथ बातचीत बनी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर आज के दिन कुछ अधिक खर्चे रह सकते हैं। बच्चों के लिए पैसा अधिक खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - रोमांटिक संबंधों में आपको अपने पार्टनर से ज्यादा समझ की आवश्यकता होगी। हेल्थ - काम की अधिकता के कारण तनाव बढ़ सकता है, इस समय खुद को कुछ ऐसे कामों से जोड़े जो आपके मन को रिलैक्स करने वाली हो। आज का मीन राशिफल: मेष संक्रांति राशिफल में मीन राशि के लिए दिन की शुरुआत उन कामों से होगी जिन्हें लेकर काफी समय से सोच रहे थे। घर के बड़ों के साथ समय बिताना सुखद होगा। यात्रा के दौरान कुछ असुविधाएं हो सकती हैं, इसलिए ध्यान से काम करें। करियर - काम को लेकर आप कुछ आलसी रहेंगे लेकिन ध्यान रखें की ऎसे में काम पेंडिंग रह सकते हैं। इस समय अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर आप कुछ नई चीजों को करने के लिए सोच विचार में होंगे। जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम के समय आप का धन उन चीजों पर खर्च होगा जो घरेलू मामलों में जरूरी रहेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ कुछ बातों पर एक सहमति न बन पाए इस समय यात्रा हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कोई विशेष परेशानी नहीं होगी, लेकिन थोड़ी-सी थकान महसूस हो सकती है।