आज का राशिफल मेष: सोमवार की शुरुआत आप लोगों के लिए एक्शन के साथ इमोशन का जबरदस्त कॉम्बो लेकर आएगी। मन में कुछ नया करने की तीव्र इच्छा रहेगी पर घर पर बड़ों की ओर से ज्यादा चीजें सुनने को न मिल पाएं। आपके आत्मविश्वास और स्टाइल की बात दोस्तों के बीच काफी होने वाली है।करियर - प्रोफेशनल फील्ड में आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। ऑफिस या बिजनेस में कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी और तेज़ फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। काम के बीच अपने मूड को हल्का बनाए रखें, तभी परफॉर्मेंस शानदार रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से आज थोड़ा स्मार्ट रहने की जरूरत है ज़्यादा खर्च से बजट गड़बड़ा सकता है। शाम होते होते कुछ अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।लव लाइफ - दिल की दुनिया में आज हलचल रहेगी किसी से मुलाकात मन को बेचैन कर देगी पर रिश्ता अभी नॉर्मल ही रहेगा।हेल्थ - एनर्जी तो रहेगी ओवरएक्टिव होने से खुद को थकाएंगे। फिजिकल एक्टिविटी में बैलेंस रखें वरना मूड स्विंग्स हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: सोमवार के दिन वृषभ राशि वाले इस समय घर से जुड़े जरूरी पहलुओं पर अधिक ध्यान देंगे। दिन की शुरुआत में कुछ निजी मामलों को लेकर व्यस्तता रह सकती है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आप खुद को बेचैन भी महसूस करेंगे। करियर - कामकाज में आपकी समझदारी आज आपको सफलता दिला सकती है, प्रोजेक्ट में आपका योगदान महत्वपूर्ण होगा और आपकी सूझबूझ से काम में प्रगति होगी। ध्यान रखें अधिक भावुकता से बचें, क्योंकि यह आपके फैसलों को प्रभावित कर सकता है।फाइनेंस - आज के दिन आपको धने के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जहां तक हो सके फिजूलखर्ची से बचें, बचत और निवेश पर ध्यान देने से फायदा हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी या भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की अधिक आवश्यकता होगी।हेल्थ - शारीरिक रूप से आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: सोमवार के दिन मिथुन राशि वालों के लिए माता-पिता का साथ रहेगा खुशी देने वाला। नेतृत्व क्षमता आज अपनों पर भी असर डालने वाली होगी। घरेलू कामों की शुरुआत में कुछ थोड़ी थकावट हो सकती है पर आपका उत्साह भी बना रहेगा।करियर - कामकाज में आपकी कड़ी मेहनत में कमी न आने पाए इस बात का ध्यान रखें। अगर आप किसी नई जगह जाना पड़ रहा है तो तैयारी पूरी तरह से बना कर ही निकलें। जो लोग आपके साथ काम कर रहे हैं वे आप की लीडरशिप को पसंद करेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में आपको कुछ फाइनेंशियल लाभ का पता चल सकता है। रियल एस्टेट या निवेश से संबंधित योजनाओं में अच्छा फायदा हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज रोमांटिक वाइब्स रहेंगी मैरिज लाइफ में एक साथ समय मिलेगा लेकिन इस समय अन्य काम भी आप के लिए जरूरी होने वाले हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा काम के साथ अपनी शारीरिक गतिविधियों को भी संतुलित रखें। ताजगी के लिए थोड़ा समय अपनी सेहत को दें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन कामों को पूरा करने और घूमने फिरने से प्रभावित होगा। इस समय बच्चों की जिद को धैर्य के साथ ही संभाल पाएंगे। घर-परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिन को रोशन कर सकती है।करियर - आज ऑफिस में कुछ नए काम सामने आ सकते हैं, जिन्हें आप पूरी संजीदगी से निभाएंं तो ही बेहतर होगा। काम के प्रेशर में गुस्से से बचना होगा शांत दिमाग से लिया गया निर्णय आपको लोंग टर्म में फायदा देगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।फाइनेंस - फाइनेंस के मामले में दिन नार्मल रह सकता है सेविंग के नए तरीके सोच सकते हैं। कोई पुराना लेन-देन निपट सकता है।लव लाइफ - दिल के मामलों में आज कुछ हलचल मची रहेगी छोटी छोटी बातों में भी भावुकता अधिक रहेगी इमोशन्स को खुलकर शेयर करें।हेल्थ - सेहत को लेकर आज थोड़ा सजग रहना ज़रूरी है गले से जुड़ी कोई छोटी समस्या परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और हल्के योग से करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सोमवार के दिन शुरुआत कुछ मामलों के पूरा न होने के चलते चिंता को दे सकती है निजी और फैमिली मामलों में असमंजस हो सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा फोकस को कम न होने दें तो रास्ते बेहतर होंगे।करियर - कार्यस्थल पर कुछ दबाव हो सकता है पर किसी न किसी तरह मुश्किलों को हल कर सकते हैं। पुराने कामों को निपटाने का समय है। कारोबार में तेजी धीरे से शुरु होती दिखाई देने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है अगर आपने पहले से बचत की योजना बनाई है तो आपको परेशानी नहीं होगी। किसी मित्र या परिवार से धन प्राप्ति की संभावना है।लव लाइफ - रिश्तों में दिक्क्तें न हों इसके लिए ध्यान रखें की आप ज्यादा मांग न करें जो है उसी को आज बेहतर समझ लेने में ही भलाई रहेगी।हेल्थ - वैसे तो आज काम रहेगा लेकिन फिर भी खुद के लिए समय निकालें और हल्की-फुल्की मनोरंजक गतिविधियों में शामिल रहें अच्छा होगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज सोमवार का दिन आप के लिए कनेक्शन का है। आपकी बातों से लोग सहमत होते दिखाई देंगे। आपके शब्द लोगों के दिल तक पहुंचेंगे। कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है या किसी नए इंसान से दिलचस्प बातचीत हो सकती है। घर पर बच्चों के साथ कुछ अच्छी ओर मस्ती भरी यादें संजो सकते हैं।करियर - आज काम में कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है इस समय पेमेंट के इश्यू को सामने न आने दें। आपकी सोशल स्किल्स और नेटवर्किंग कुछ अच्छा करने वाली है। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया या कस्टमर से जुड़े काम में हैं वे ध्यान से काम करें।फाइनेंस - फाइनेंस के मामले में आज थोड़ा अलर्ट रहने की ज़रूरत है बजट हल्का हिल सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।लव लाइफ - फ्लर्टी और फन मूड रह सकता है सिंगल्स के लिए आज का दिन दिल की बात शेयर करने का मौका दे सकता है इसलिए रोमांस में थोड़ा एक्सप्रेसिव रहें।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी खुली हवा में वॉक करें। माइंड को शांत रखने से एनर्जी बनी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज अपने लिए घर में कुछ अलग करने वाले हैं जिससे कुछ दूसरों की नाराजगी भी रहे पर फिर भी बाद में वे भी आपके साथ ही होंगे। कुछ कामों को पूरा करने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता भी होगी तो ड्राइविंग में सजग रहे।करियर - काम को लेकर टाइम का ध्यान रखें और समय पर ऑफिस में पहुंचें। इस समय एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागमभाग जैसा फील हो सकता है। कुछ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उसे मात दे सकते हैं।फाइनेंस - अपनी पूंजी को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं, इसके लिए आपको थोड़ी योजना बनाने की आवश्यकता होगी।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांटिक और हल्का-फुल्का समय बिताने के संकेत हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल साझा करने का समय है। हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, किसी तरह के शारीरिक दर्द या परेशानी से जूझ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: सोमवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए दूसरों की मदद करने और इमोशन्स से बंधा रह सकता है। घर पर किसी अपने से जुड़ी बात दिल को छू सकती है ऐसे में आप खुद को काफी बातों में दूसरों के अनुरूप बदलने की कोशिश भी करना चाहेंगे। दोस्तों के साथ शाम का समय बाहर निकल कर घूमने या बातों के लिए खास होगा।करियर - काम में इस समय कुछ बातें ज्यादा सुनने को मिल सकती है, अधूरे काम या काम में देरी के चलते शुरुआती समय उपयोग न कर पाएं। अधूरा काम पूरा करना आसान नही होगा मेहनत बढ़ने वाली है। आपकी परफॉर्मेंस को लेकर नजरें आप पर ही हैं।फाइनेंस - फाइनेंशियल रूप से दिन थोड़ा मिक्स रहेगा परिवार से जुड़े मसलों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले लॉन्ग टर्म सेविंग पर फोकस करें।लव लाइफ - आज दिल के रिश्तों में नमी और मिठास दोनों का अनुभव होगा। मैरिज लाइफ में आपसी लगाव रहेगा पर कुछ शिकायतें भी साथ में सुनने को मिल सकती हैं।हेल्थ - खुद को वक़्त दें, म्यूजिक सुनें या कोई किताब पढ़ें ये आपके लिए दवा जैसा काम करेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज अपने सोचे हुए पुराने लक्ष्य के प्रति समर्पित से रह सकते हैं। इस समय संकल्प अगर किया है तो आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है। दिला सकते हैं। आपको खुद पर विश्वास रखने और आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी पुराने काम को पूरा करने का आज बेहतरीन समय है।करियर - आज बिजनेस पर आपकी मेहनत और कुशलता को पहचाना जाएगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर काम करने के संकेत हैं, जहां आपकी क्षमता को पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। एजुकेशन या किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी के लिए सेविंग का यूज भी होता दिखाई देता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ सकता है। अकेले हैं तो किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू सकता है।हेल्थ - इमोशनल वीकनेस से थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है इसलिए शरीर से ज्यादा मन को सुकून देने की ज़रूरत है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले सोमवार के दिन को अपने लिए पूरा उपयोग में लाने के मूड में होंगे। इस समय दोस्तों के साथ कुछ जरूरी कामों के लिए बाहर निकल सकते हैं। बैंकिंग या कोई जरूरी बिल इत्यादि को भरने की ड्यूटी भी आप को ही मिल सकती है।करियर - आज प्रोफेशनल मोर्चे पर आपका तेज़ और स्पष्ट रवैया काम आएगा। बॉस से कोई नया काम रिस्पांसिबिलिटी आपको आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। जो लोग क्रिएटिव या मैनेजमेंट फील्ड में हैं उन्हें मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।फाइनेंस - धन के मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या अचानक इनकम का स्रोत बन सकता है। लव लाइफ - दिल के मामले में आज आपके चार्म का जादू चलेगा जो पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।हेल्थ - एनर्जी लेवल हाई रहेगा लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से शरीर को थकाएंगे। फिटनेस रूटीन में कुछ पॉजिटिव चेंज करने का मन बनेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार के दिन में उत्साह और जोश आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। पर फिर भी आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अगर आप किसी पुराने काम को फिर से शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा।करियर - करियर में आज आपको कोई नई चुनौती मिल सकती है, अपनी सोच और दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत होगी। नई जिम्मेदारियों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है पर मदद मिलने से राहत भी मिलेगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है, लेकिन कोई अचानक फायदा मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है मैरिज लाइफ में साथी की ओर से इग्नोरेंस परेशानी देगी लेकिन किसी नए व्यक्ति से मुलाकात कुछ रोमांच ला सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी जोड़ों में दर्द हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय हर बात को गहराई से समझेंगे। बड़ों के साथ कामकाज में हाथ बंटाने से खुशी भी मिलेगी और उनका आशीर्वाद भी आपके साथ होगा। कुछ पुराने काम को शुरू करने का मन बनेगा। अपने अंदर की शांति और सिस्टमैटिक सोच से आप दूसरों से अलग दिखेंगे।करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत और डिटेलिंग की तारीफ हो सकती है। किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आप सभी की नजरें खींचेंगे। सहकर्मियों से बात करते समय विनम्रता बनाए रखें। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अच्छे से प्लानिंग करें।फाइनेंस - सेविंग पर ध्यान रहेगा और खर्चों को लेकर सतर्क रहेंगे। कोई पुरानी योजना आज फायदेमंद साबित हो सकती है। लव लाइफ - आज दिल के मामलों में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें। अगर किसी बात को लेकर असमंजस है, तो बातचीत से हल निकालें। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन माइंड को ओवरथिंकिंग से बचाएं। पेट से जुड़ी हल्की दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान संयमित रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल