आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा अष्टम में गोचर करने वाला है इसलिए बात खुलकर कहिए, लेकिन टोन स्मूद रखिए। बच्चों से कोई क्यूट सा मोमेंट मिलेगा जो आपका दिन बना सकता है। लेकिन घर के बड़ों से चिंता मिल सकती है जो मिले जुले असर दे सकती है। करियर - जॉब बदलने का प्लान है तो थोड़ा इंतजार करें, इस समय कुछ बातें अभी पक्ष में कमजोर हो सकती हैं। इस समय काम में अधिकता भी परेशानी दे सकती है फिर भी स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत बनाए रखें दोपहर बाद से चीजें ज्यादा क्लियर होंगी। फाइनेंस - हो सकता है कोई दोस्त लोन की बात करे डिसीजन दिल से नहीं, दिमाग से लें। बजट बनाना और फॉलो करना जरूरी है। लव लाइफ - सिंगल्स को कुछ ऐसे सिग्नल मिल सकते हैं जो दिल और दिमाग दोनों को कंफ्यूज कर सकते हैं लेकिन दिल की सुनना सही रहेगा। हेल्थ - आज के दिन थोडा सा काम से ब्रेक लेकर छोटा सा मेडिटेशन सेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ आपकी हालत बदल सकती है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए इस समय दूसरों के साथ काम करने की स्थिति ज्यादा बनी हुई है। डेकोरेशन या घर के छोटे-बड़े कामों में इंवॉल्वमेंट बढ़ सकता है जिससे न सिर्फ घर चमकेगा बल्कि सकारात्मकता भी बढ़ सकती है। करियर - काम को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति अभी असर दिखा सकती है। कोई नया काम आपके नाम हो सकता है। जॉब इंटरव्यू या करियर ट्रांजिशन के लिए आज का दिन पॉजिटिव टच वाला है। फाइनेंस - शेयर मार्किट में पैसा लगाना है तो पहले थोड़ी रिसर्च करें और फिर कदम उठाएं। आज का दिन फाइनेंशियल गोल्स को रिव्यू करने के लिए बेस्ट है। लव लाइफ - कोई कनेक्शन धीरे-धीरे इंटेंस हो सकता है। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर को थोड़ा एक्स्ट्रा अटेंशन दीजिए क्योंकि शायद वो नहीं मांगेगा पर चाहिए तो होगा उसे। हेल्थ - अज के खाने में चाहे कोई हेल्दी स्नैक जोड़ना हो या न्यूट्रिशन शेक इंतेक करें पर जरूर लें। पानी की कमी न होने दें हाइड्रेटेड रहना आज के लिए बहुत जरूरी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने से घर में किसी की तबीयत या पुराने इमोशनल वुंड्स का जिक्र हो सकता है सेंसिटिव मोमेंट्स को हैंडल करना पड़ेगा। कोई लीगल इश्यू खड़ा न होने पाए इस बात पर ध्यान दें। करियर - काम को लेकर तनाव होगा और इस समय छोटी छोटी बातें कुछ ज्यादा ही बढ़ सकती हैं। ऑफिस में इस दौरान सिर्फ काम पर ध्यान दें। कोई मिस कम्युनिकेशन आपको उलझा सकती है इसलिए साफ बात करें। फाइनेंस - अच्छी बात ये है कि आपने पहले से कुछ सेविंग कर रखी है जो आज काम आएगी। इंवेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो कोई बड़ा फैसला अभी टालें। लव लाइफ - आज प्यार को बस महसूस कीजिए। ओवरथिंकिंग से रिलेशन को बचाइए, हर बात का जवाब तुरंत नहीं चाहिए होता। हेल्थ - आज के दिन खुद को रिस्क फैक्टर से बचें, किसी भारी सामान को न उठाएं और धारदार वस्तु से खुद को बचाएं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन चंद्रमा की भांति कुछ कमजोर हो सकता है। कोई रिश्तेदार जिसे आप भूल चुके थे, उनसे कॉल या मैसेज आ सकता है। अगर पेरेंट्स के साथ टाइम बिताएं तो कुछ दिलचस्प पुरानी बातें भी सुनने को मिलेंगी। करियर - नौकरी में आप कुछ लेट लतीफ हो सकते हैं इसलिए इस से बचें। इस समय आप काफी दबाव में भी फील कर सकते हैं। बिजनेस में इस समय ध्यान से काम करें क्योंकि लापरवाही से समस्या हो सकती है। फाइनेंस - धनार्जन के मामले में आज का दिन धीमा रहेगा लेकिन कुल मिलाकर स्थिति कंट्रोल में ही रहेगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ किसी ट्रैवल का प्लान बन सकता है लेकिन इस समय आप उसमें पूरा शामिल न होना चाहें। हेल्थ - आज सेहत कुछ कमजोर रह सकती है, इस समय स्वभाव में उदासी अधिक परेशानी देगी अपने आप को किसी ऐसी बात में शामिल करें जो मन को खुशी दे पाए। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज की अधिकता देने वाला हो सकता है या फिर खुद ही आप उन चीजों में लगे रहेंगे जिसमें जरूरत नहीं भी हो। भाई बहनों के साथ काफी उधम भी मचा सकते हैं ध्यान रखें घर की शांति को बनाए रखें। करियर - आज काम के दिन वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए बेहतर स्थिति होगी लेकिन इस समय काम शाम के समय अचानक से बढ़ सकता है, इसलिए शुरुआत में लापरवाही से बचें। बॉस आपकी मेहनत पर नोटिस ले रहे हैं और यही मौका है चमकने का। फाइनेंस - कोई छोटी इनकम की उम्मीद हो सकती है। लेकिन इसके अलावा आप अपना कुछ धन अपने अपनों के लिए भी कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्ते एक्टिव रहेंगे पार्टनर आपको कहीं घूमने के लिए ले जा सकता है। कोई एक्स्ट्रा स्वीट जेस्चर या फ्लर्टी चैट दिन को मजेदार बनाएगी। हेल्थ - सेहत के मामले में आज का दिन नार्मल है इस समय कंधे या कमर में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज कन्या राशि वालों का माइंड थोड़ा ओवर ही चीजों को जांचने में लगा रह सकता है। जिसका मतलब ये हुआ कि आप छोटी बातों को भी बड़ा कर सकते हैं। अगर घर में किसी से कोई अनबन चल रही थी तो उसे सुलझाएं न की विवाद में पड़ जाएं। करियर - इस समय काम को लेकर आपको मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है। कुछ मामलों में डेडलाइन भी होंगी जिसके चलते काफी मेहनत भी होगी लेकिन आप मैनेज कर लेंगे क्योंकि आप डीटेलिंग में मास्टर हैं। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग का असली टेस्ट आज है क्योंकि खर्चों को मैनेज करना पड़ेगा कहीं न कहीं से एक सरप्राइज खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - कन्या राशि वाले अपने रिलेशन में डीप होते हैं और आज आप अपने पार्टनर के मूड को बिना बोले समझ सकते हैं। हेल्थ - आज आपकी बॉडी से ज्यादा माइंड थका रहेगा। माइग्रेन, थकान या आंखों में जलन हो सकती है थोड़ा ध्यान बना कर रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज फैमिली के मामले में कुछ पीछे रहते हुए काम नहीं करेंगे बल्कि आगे आना चाहेंगे। सबका मूड समझ रहे हो, सबके लिए कर रहे हो लेकिन खुद को भूल मत जाना। घर में किसी खास की तारीफ या गले लगाना आज दिन बना सकता है। करियर - वर्कप्लेस पर आपका बैलेंस और सेंस ऑफ जस्टिस बहुत काम आएगा। अगर टीम में टेंशन चल रही है तो आप ही वो लिंक हो जो सबको कनेक्ट करे। बॉस आज आपके प्रेजेंटेशन या आइडिया से इंप्रेस हो सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर तो है, लेकिन अंदर से आप कुछ नया करना चाह रहे हैं जैसे इन्वेस्टमेंट या किसी फाइनेंशियल प्लान की शुरुआत। लव लाइफ - लव लाइफ में आज तुला राशि के लोग फीलिंग्स को फेस करने वाले मोड में हैं। जो कहा नहीं जा रहा था, वो कहने का टाइम आ गया है। हेल्थ - स्किन या हार्मोनल हेल्थ से जुड़ी चीज़ों पर थोड़ा ध्यान दें। आज का दिन हेल्थ रूटीन को थोड़ा अपग्रेड करने का है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खास होगा क्योंकि आज आप थोड़ा इनवर्ड मूड में रहेंगे। मतलब, सबके बीच में रहकर भी कुछ सोचते रहेंगे। किसी करीबी से आज इमोशनल टॉक हो सकती है जो दिल को हल्का कर देगी। करियर - ऑफिस या काम के मामले में आज आप साइलेंट परफॉर्मर बन सकते हैं लेकिन ये आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जो लोग समझ नहीं रहे थे कि आप क्या कर सकते हैं, उन्हें आज रिज़ल्ट से जवाब मिलेगा। फाइनेंस - आज खर्चा थोड़ा अचानक आ सकता है जो किसी यात्रा या घरेलू खर्चों से जुड़ा हो सकता है। लव लाइफ - आपकी इंटेंस एनर्जी आज किसी को बहुत अट्रैक्ट कर सकती है। दिल बेचैन ज्यादा रह सकता है। हेल्थ - मेंटल स्ट्रेस थोड़ा बढ़ सकता है खासकर अगर आप सब कुछ खुद करने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को बहुत अधिक सोच विचार से बचना चाहिए। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा मुश्किल भरा। इस समय घरेलू शांति कुछ कम हो सकती है। आज कोई पुराना सपना अचानक याद आ सकता है और पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। ट्रैवल प्लान या कोई फैमिली आउटिंग। करियर - काम के मोर्चे पर आज आपके आइडियाज़ को दूसरे जल्दी से स्वीकार न करना चाहें। इस समय अपने काम में अटकाव को लेकर परेशान नहीं हो क्योंकि स्थिति जल्द ही नार्मल भी होगी। फाइनेंस - आज पैसे से ज्यादा आपके प्लान्स दिमाग में दौड़ रहे होंगे कहां जाएं, क्या खरीदें, क्या नया शुरू करें तो खर्चों के लिए तैयार रहें। लव लाइफ - धनु राशि वालों के लिए रोमांस आज कुछ फिल्मी सा हो सकता है, लेकिन इसमें दूसरे आपके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकते हैं तो इसका ध्यान रखें। हेल्थ - ओवरएक्टिव रहना अच्छी बात है लेकिन आराम लेना भी हेल्दी होता है। आज थोड़ा म्यूजिक सुनिए मन की बातों को एक्सप्रेस कीजिए। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि के लोग आज फैमिली की जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से ले सकते हैं। घर की प्लानिंग में आपकी राय मायने रखेगी, घर में बड़े आपसे कुछ उम्मीद लगाए बैठे रह सकते हैं। खुद को मजबूती से बनाए रखें। करियर - काम को लेकर आज आप फोकस्ड होंगे और पूरी मेहनत से आगे होंगे। कोई प्रोजेक्ट जो अधूरा था वह आज अचानक पूरा हो सकता है। कारोबार के मामले में आज के दिन आपको अच्छे सौदे मिलने की संभावना अधिक रह सकती है। फाइनेंस - आज फाइनेंशियल डील्स में मकर राशि वालों को बहुत कूल माइंड रखना होगा इस समय कोई पैसों की डिलिंग पर ध्यान देना होगा। लव - लव लाइफ में थोड़ा रूटीन ब्रेक करने की ज़रूरत है। रिलेशनशिप में हैं तो थोड़ा एक्स्ट्रा एफर्ट आज नजर आएगा। हेल्थ - आपकी बॉडी तो मजबूत है, काम भी काफी अच्छा रहने वाला है इस समय आप बाहरी कामों में अधिक लगे रहते हुए खुद को भुला सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज घर में आप थोड़ा मस्ती में होंगे लेकिन साथ ही आप इस समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग भी देख पाएंगे। किसी फ्रेंड जैसा कज़िन के साथ घूमने फिरने या किसी धार्मिक प्लेस की यात्रा कर सकते हैं। करियर - काम के मामले में आज आप उन चीजों से बाहर का सोचेंगे जो आपकी पकड़ से भी आगे के होंगे। किसी टेक्निकल या क्रिएटिव टास्क में आज आपका आइडिया सबसे हटकर होगा। लेकिन ध्यान रखें अपनी प्रस्तुती को भी अच्छा बनाएं। फाइनेंस - अगर कोई डिजिटल इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन प्लान कर रहे हैं, तो ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म का ही यूज़ करें। लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ा लवर मूड में होंगे। अगर आप रिलेशन में हैं, तो सामने वाले से कुछ गहरे रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। हेल्थ - सेहत बेहतर रहने वाली है, बच्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी और किसी भी तरह की लत से बचें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज का दिन इमोशनल कनेक्शन का है। किसी पुराने रिश्तेदार या दोस्त से बात हो सकती है जो आपको अपनी रूट्स से जोड़ दे। माता जी या घर की महिला सदस्य से कुछ खास बात होगी जिसे ध्यान से सुनिए। करियर - काम के माहौल में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप आर्ट, म्यूज़िक, डिजाइन या एजुकेशन फील्ड में हैं, तो आज कोई तारीफ या सरप्राइज़ मिल सकता है। अगर नए स्किल्स सीख रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर प्रैक्टिस के लिए है। फाइनेंस - भाई-बहन से जुड़ा कोई फाइनेंशियल डिस्कशन हो सकता है उन्हें आपसे मदद की इच्छा हो सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज आपके इमोशन्स बहुत पावरफुल रहेंगे। आप जो सोच रहे हैं वो सामने वाला तुरंत समझे इसके लिए खुद को उससे जोड़ें। हेल्थ - मेंटल और फिजिकल दोनों मामलों में आगे बढ़ने का बेहतर समय होगा। सेहत आपके लिए बेहतर हो सकती है बस खुद पर ध्यान लगाए रखें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल