false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज के दिन घर में आप कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं साथ ही कुछ लोगों के साथ मिलना जुलना भी हो सकता है। छात्र आज के दिन अपनी परीक्षा में और अपने विषय में काफी अच्छा करने में सक्षम होंगे। करियर - काम को लेकर अच्छा समय रहने वाला है, नई चीजों को करने में आगे होंगे, अपने काम से जुड़े रिसर्च वर्क को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कारोबारियों के लिए अच्छा मुनाफे का समय होगा। बाजार में रौनक रहेगी। फाइनेंस - धनार्जन तो होगा ही साथ ही अपने लिए कुछ चीजों की खरीदारी से जुड़े काम भी शाम के समय पर हो सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज किसी को अपने मन की बात बताने की पूरी कोशिश होने वाली है, रिस्पांस भी कुछ अच्छा ही मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक थकान या शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको पर्याप्त आराम और सही आहार लेने की आवश्यकता है। तनाव से बचने के लिए ध्यान या हल्का व्यायाम करें। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन आपके लिए घर के काम ज्यादा ही रहने वाले हैं, कुछ चीजों को सही करने या बदलने के लिए आप आज फ्री टाइम का उपयोग करेंगे। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने पर थकान का अनुभव हो सकता है। करियर - काम के लिए आज के दिन कुछ आराम का भी समय होगा, इस समय शाम के समय अपने लिए समय निकालते हुए पुराने पेंडिंग कामों को पूरा कर सकते हैं। इस समय अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्केट में आप का निवेश कुछ अच्छे संकेत दे सकता है, इस समय खर्चे अपनी जरूरतों पर ज्यादा रहेंगे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यदि आप अपने पार्टनर से कुछ खास बातों को लेकर चिंतित थे, तो आज बातचीत से समाधान निकल सकता है। सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं, जिससे उन्हें नए विचार और रिश्ते के बारे में कुछ सोचने का मौका मिलेगा। हेल्थ -सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, शारीरिक थकान से बचने के लिए आराम करें और खुद को आरामदायक स्थिति में रखें। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन घर के साथ साथ आपको बच्चों पर भी अधिक ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए दिन रिलैक्स वाला तो होगा लेकिन अपने दोस्तों के साथ कुछ लंबी बातचीत में शामिल रहेंगे। बड़ों के साथ समय बिताएं ये समय रिश्ते पर ध्यान देने का होगा। करियर - इस समय कारोबार की स्थिति धीमी रफ्तार के आगे बढ़ सकती है और शाम होते होते बेहतर मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के साथ कुछ पार्टी कर सकते हैं जो माहौल को हल्का फुल्का बनाएगा। फाइनेंस - आज आपको किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको इस समय किसी की हेल्प से अपने बजट को संभालने का मौका भी मिलेगा। लव लाइफ - आज आप थोड़ा निराश महसूस कर सकते हैं, क्योंकि शायद आपका पार्टनर अपना ध्यान आपको न दे पाए लेकिन परेशान न हों स्थिति सामान्य हो जाएगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ हल्की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बाहरी खाना खाएं लेकिन कंट्रोल में रहते हुए। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामले में ज्यादा व्यतीत होगा, परिवार के लिए कुछ अलग से करने की इच्छा से उन्हें आश्चर्य से भी भर सकते हैं, बड़ों की ओर से आपको प्रशंसा भी मिलेगी लेकिन थोड़ी से कमी भी निकाली जा सकती है। करियर - इस समय काम पर ध्यान देते हुए अगर दूसरी चीजों को करते हैं तो बाद में काम की अधिकता संभालना मुश्किल होगा इसलिए समय अपने कार्य में पूरा ध्यान केंद्रित करने और सही दिशा में काम करने का है। फाइनेंस - खर्चों में नियंत्रण रहेगा, पैसे को सही दिशा में लगाने के बारे में सोच सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ा रोमांटिक माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन ध्यान रखें शायद अधिक समय न मिल पाए। हेल्थ - इस समय अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए मनोरंजन के कामों से जुड़ना होगा अनुकूल। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए परिवार में आपके लिए आज अच्छा समय रहेगा। घर के बड़े सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा और उनके अनुभवों से आपको लाभ होगा। बच्चों के साथ कुछ खास समय बिता सकते हैं। यह समय पारिवारिक मामलों पर भी ध्यान देने का है। करियर - कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को लोग समझेंगे। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, उन्हें इस समय एक अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी मेहनत का परिणाम अब दिखने लगेगा। फाइनेंस - किसी पुरानी डील के आज फाइनल होने से आर्थिक लाभ की स्थित बन सकती है, पैसों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ - अप कुछ रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को माहौल रहेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच भावनात्मक समझ बढ़ेगी। यह समय किसी पुराने रिश्ते को लेकर विचार करने का हो सकता है। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त से संपर्क कर सकते हैं और यह एक नई शुरुआत का संकेत हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी आप फिट महसूस करेंगे, लेकिन इस समय ध्यान बनाए रखें अचानक से कोई परेशानी न हो पाए।। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बाहरी काम वाला होगा, रिश्तेदारों या फिर आस पड़ोस के साथ आप कुछ बातचीत या किसी नई चीजों पर काम करने का सोचेंगे। छात्र आज के दिन अपने मित्रों के साथ पढ़ाई में आगे रहेंगे। करियर - काम को लेकर बाहरी संपर्क से लाभ मिल सकता है। इस समय यात्रा का योग भी होगा जिसके कारण नए लोगों का साथ भी आपको मिल पाएगा। आप इस समय एक्टिव होकर काम करने वाले हैं। फाइनेंस - थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं होगी। लव लाइफ - कुछ बातों के चलते किसी पुराने रिश्ते के बारे में विचार कर सकते हैं} दांपत्य जीवन में स्थिति अनुकूल रह सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आप इससे जल्द ही उबर भी जाएंगे। आज का तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए घर में अपनों के सतह कुछ मस्ती का अवसर होगा, लेकिन कुछ बड़ों के साथ स्थिति असहज भी लग सकती है लेकिन कुल मिलाकर बातों को संभाल पाएंगे। घर से बाहर जाकर काम कर सकते हैं और कुछ नई चीजों को लाने का मन होगा। करियर - आपकी काम करने की क्षमता को लेकर उच्च अधिकारियों का दृष्टिकोण सकारात्मक होगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको आने वाले समय में सफलता दिला सकती है। ध्यान रखें कि इस समय कोई भी काम खुद से करें दूसरों पर निर्भर न रहें। फाइनेंस - आपको अपने खर्चों को संभालने की आवश्यकता होगी। इस समय आप एटीएम इत्यादि का उपयोग अपने बिल चुकाने के लिए कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच काम तो होगा जो आपको जोड़ेगा साथ ही कुछ मौके भी होंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, काम के चलते खुद की अनदेखी न करें। फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि के लिए घरेलू स्थिति सामान्य रहने वाली है। कामकाज में लगे हुआ आज समय का ध्यान ही न लग पाए। इस समय बाहरी मामलों के लिए आपको तैयारी करनी होगी। परिवार के साथ प्यार और समझ बनाए रख पाएंगे। करियर - इस समय काम को लेकर योजना बेहतर न हो लेकिन इसमें अच्छे परिणाम आने वाले समय पर मिल पाएंगे। अभी जितना काम कर पाएं उतना ही करने की कोशिश करें जिससे चीजें उचित तरीके से हो पाएं। फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन थोड़ा सतर्कता बरतने का है, इस समय लेन देन में कहीं कम या अधिक पैसा लग सकता है जिस पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ - कुछ उन बातों को लेकर मन में अटकाव होगा जिसके कारण बातें आप को परेशानी दे रही हैं लेकिन बेकार की बातों को छोड़ कर आगे बढ़ना ही जीवन है। हेल्थ - खुद को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता हो सकती है। छोटी-छोटी समस्या जैसे शरीर में दर्द या गैस्ट्रिक संबंधित परेशानी हो सकती है। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, घर में पूजा या कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिसमें घर के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। अपनों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे। घर में कोई छोटी सी खुशी का अवसर आ सकता है। करियर - काम के स्थल में आज के दिन आप को कुछ अतिरिक्त कामों का जिम्मा भी मिल सकता है। इस समय चीजों की संभाल और सही से काम हों इस पर आपको ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारी आप के काम का मूल्यांकन भी करेंगे। फाइनेंस - जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। निवेश योजनाओं में सटीकता बनाए रखें। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम में शामिल रहेंगे और बड़ों का आशीर्वाद भी मिलेगा। हेल्थ - आज के दिन शाम ऊर्जा से भरे रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और एक्टिव भी रहेंगे। आज का मकर राशिफल मकर राशि के लिए आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, भाई बहनों के साथ आपस में घुलमिल कर बातचीत करेंगे। परिवार के बड़े सदस्य आपकी राय पर अपने विचार भी देंगे जो काफी उपयोगी होंगे। करियर - काम को लेकर आज का दिन अधिकारियों की ओर से देखा जा सकता है, इस समय लंबी मीटिंग भी हो सकती हैं तो कुछ मामलों में आपके फैसले इस समय पूरी तरह से लागू नहीं हो पाएं। कुल मिलाकर चीजें मिले जुले असर दिखाती हैं। फाइनेंस - घर पर मेहमानों के आगमन के चलते कुछ खर्चे हो सकते हैं। इस समय लेन देन की स्थिति आपके लिए संतुलित रह सकती है। लव लाइफ - इस समय पुरानी बातें आपके रिश्ते पर असर डाल सकती हैं ससुराल पक्ष में कुछ तनाव बना रह सकता है। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी, इस समय त्वचा पर निशान या जलन की शिकायत हो सकती है। आज का कुम्भ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए परिवार के साथ आज का दिन आपके काम की तैयारी और नई चीजों की संभाल में लग सकता है। इस समय घर में बड़ों की ओर से कुछ बातें आपके लिए अच्छी होंगी लेकिन वहीं कुछ मामलों में नियमों का होना मन को थोड।अ उदास भी कर सकता है। करियर - काम के स्थान पर आज कुछ मस्ती करने का अवसर मिल सकता है, लोगों के साथ मेलजोल होगा इस समय बॉस की ओर से काम के साथ साथ कुछ टाइम अन्य गतिविधियों के लिए भी मिल सकता है कुल मिलाकर समय मिलाजुला होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं, खर्चे घरेलू चीजों पर ही होने वाला दिन अधिक बना हुआ है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। छोटी-छोटी बातें आपके रिश्ते में खुशी ला सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इस समय आराम कम ही मिल पाएगा लेकिन फिर भी अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें। आज का मीन राशिफल मीन राशि के लिए आज के दिन घरेलू मामले तनाव की स्थिति को दिखा सकते हैं, व्यर्थ के मतभेद से खुद को दूर रखें, अगर कोई कुछ कहता भी है तो स्थिति को शांति से निपटाना बेहतर होगा। बच्चों की धमाचौकड़ी कुछ सिरदर्द भी दे सकती है लेकिन समय के अनुसार चलना ही उचित होता है। करियर - काम को लेकर थकान रहेगी दूसरों के साथ मिलकर काम करने की स्थिति आप को अनुकूल न लगे लेकिन टीम वर्क एक अच्छी स्थिति को भी देता है इसलिए कोई भी विचार नेगटीव न बनाएं। किसी भी निर्णय को लेकर थोड़ा समय लें। फाइनेंस - आप अपनी फाइनेंसियल कंडीशन को नियंत्रित करने में सक्षम न हो पाएं लेकिन स्थिति लंबी नहीं खींचने वाली है जल्द ही बेहतर होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आपको कुछ अलग सा महसूस हो सकता है जो एक दूसरे के साथ दूरी को लाने वाला हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रह सकता है कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। For more details, you can read your Daily Horoscope