आज का राशिफल मेष: मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन रहेगा अनुकूल। घर के माहौल में लगाव और समझदारी बढ़ेगी। किसी सदस्य के साथ काम में मदद मिलेगी। पिता या वरिष्ठ लोगों का स्नेह भी मिलेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं। करियर - वर्कप्लेस में आपको अपने काम को बेहतर बनाने और प्रसिद्धि पाने का अच्छा मौका मिलेगा। इस दौरान अधिकारियों का बॉस के साथ लंबी बात हो सकती है उन्हें काम पसंद आ सकता है। मन और सोच दोनों सक्रिय रहने वाली है कारोबार में तेजी का समय होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा आज के दिन घरेलू स्तर पर लोगों का सहयोग होगा। आप को कुछ धन प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों मे लगाव और आपस में एक साथ कहीं घूमने या टहलने का मौका मिलने वाला है। आपकी बातों में मिठास रहेगी, जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कुछ हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज शुक्रवार के दिन मन में कुछ अलग ही विचार उमड़ घुमड़ सकते हैं। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका धैर्य काम आएगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का मौका मिलेगा। यात्रा का योग है, खासकर दोस्तों या परिवार के साथ छोटा सफर हो सकता है। करियर - काम के सिलसिले में समय पर वर्क प्लेस पर पहुंचने की कोशिश करें। अचानक से चीजें बदलेंगी तो कमर कस करके रखें। आज के दिन पुराना माल बिक सकता है और या फिर डंप माल में विस्तार भी हो सकता है। फाइनेंस - पुराने कर्जों को समय से निपटने के लिए जोड़ तोड़ बने रहने वाले हैं, ताकि भविष्य में परेशानी न हो। लव लाइफ - नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं लेकिन कोई पुरानी गलतफहमी है तो उसे आज सुलझाने का मौका मिलेगा। हेल्थ - सेहत का ख्याल रखें व्यायाम और योग का सहारा लेना जरूरी होने के साथ साथ हेल्पफुल होगा। तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन मस्त होगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन आपके राशि स्वामी की स्थिति होगी विशेष और चंद्रमा का असर भी इस दौरान आपको नए लोगों से जोड़ सकता है। कोई पार्टनरशिप से जुड़ा काम हो सकता है यात्रा हो सकती है ट्रैवल के दौरान संयमित और सतर्क रहें। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप काफी जोशिले तो होंगे लेकिन जो आपके साथ काम से जुड़े हैं वो इतने एक्टिव न हो तो उनके साथ चलना ही बेहतर होगा। साझेदारी में जल्दबाजी से बचें। प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए भी आप सफल रहेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है इस समय पैसों के मामले में दूसरों की इच्छाएं ही पूरी करने वाले है इसलिए ध्यान दें अनावश्यक चीजें टालें। लव लाइफ - रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव हो सकता है। हेल्प - आज के दिन दूसरों से अधिक खुद को ध्यान दें नींद पूरी लें नहीं तो थकान पूरे दिन परेशान करेगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क आज शुक्रवार के दिन आप रहेंगे बदलाव से रूबरू होंगे। घर में कुछ नयापन देखने को मिलेगा, साथ ही रिश्ते गहरे होंगे, लेकिन कोई पुरानी अनबन फिर से उभर सकती है, इसलिए संयम से काम लें। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर - काम के स्थान में आप को छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन इसे कोई समझे न लेकिन दिल पर न लगाएं। सहकर्मियों के साथ मेलजोल बेहतर होगा, लेकिन अधिकारियों के साथ सतर्कता आवश्यक है। नई योजनाएं बनाने और उन्हें अमल में लाने का अच्छा समय है। बॉस से आपको सराहना मिल सकती है। बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे। फाइनेंस - आज के दिन कुछ पुराना उधार वापस दिखाई दे सकता है ऐसे में चिंता होगी लेकिन कुल मिलाकर आप इसे निपटा भी सकते हैं। लव लाइफ - अगर किसी के लिए कुछ है तो इसका राज खुल सकता है। किसी पार्टी या पब्लिक प्लेस पर नई जान-पहचान हो सकती है। हेल्प - आज के दिन सेहत का ध्यान तो रखें ही साथ ही पानी का सेवन बढ़ाएं क्योंकि शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। दिमाग को डिटॉक्स करें, बहुत ज्यादा एनालाइज न करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन आपको देगा कुछ रिलैक्स का मौका। इस समय बच्चे आपके करीब होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत उत्साहजनक रहेगी। यात्रा के लिए दिन सामान्य है, जरूरी कामों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। करियर - काम के मामले में दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। इस समय आप लोगों को कुछ बेहतर टिप्स दे सकते हैं। कारोबार में थोड़ा जोखिम लेने से बचें। नई योजनाओं को आज टालना बेहतर रहेगा और पेंडींग को पूरा करना अनुकूल होगा। फाइनेंस- कोई अतिरिक्त इनकम के मौके हैं जैसे कोई साइड इनकम या फ्रीलांसिंग से लाभ का ऑफर मिल सकते हैं। लव लाइफ - अपने साथी के विचारों को समझने का प्रयास करने की कोशिश करें क्योंकि आज टाइम बहुत मिलेगा। दोस्तों के चलते पार्टनर को इग्नोर न करें। हेल्थ - खान-पान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेहत सामान्य रहने वाली है तो चिंता से मुक्ति का ही दिन होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज शुक्रवार के दिन अपने आस पास के लोगों से कुछ परेशान हो सकते हैं। मूड बदलाव लिए होगा अब इस समय हो सके तो अकेले रहना बेहतर है। घर के काम के चलते बाहरी काम को टालना पड़ सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, आपकी एनर्जी और जोश आपके सहकर्मियों को प्रेरित करेगा। बिजनेस में विस्तार के योग हैं नए क्लाइंट्स से संपर्क बढ़ेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। फाइनेंस - आज जेब पर कुछ ज्यादा दबाव न बनाएं लेकिन किसी सटे या शेयर मार्किट में हाथ आजमाना लाभ दे सकता है। आज सावधानी और गहन विचार आवश्यक है। लव लाइफ - पार्टनर को समय दीजिए वरना वो साइलेंट ट्रीटमेंट दे सकते हैं जो तनाव बढ़ाने वाला होगा। किसी पराये के साथ कोई इमोशनल कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य में छोटे-मोटे आराम की जरूरत है, मेंटल तनाव को कम करने के लिए, मेडिटेशन करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज तुला राशि वालों के भीतर उत्साह और उमंग बनी रहेगी। घर के बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताने का समय मिल सकता है। शाम होते होते किसी सोशल फंक्शन या पार्टी की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न होगा। धार्मिक या शैक्षिक उद्देश्य से यात्रा होने का योग बनेगा। करियर - काम के लिहाज से जो लोग मार्केटिंग के काम में हैं उन्हें आज भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बॉस और सीनियर्स आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में सफलता के योग हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में खर्च और कमाई का संतुलन बना रह सकता है भाईयों को कुछ मदद चाहिए होगी बहनों से पैसों के मामले में। लव लाइफ -आज के दिन साथी के साथ यात्रा या आउटिंग का प्लान हो सकता है, कुछ मौज मस्ती का दौर बना रह सकता है। हेल्थ -सिरदर्द या कंधे में दर्द हो सकता है, कहीं किसी यात्रा में सामान के चलते आपको दिक्कत अधिक हो सकती है इसलिए ध्यान से ट्रैवल करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन किसी से मिलने के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में घर का माहौल खुशहाल रहेगा। किसी बुजुर्ग से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। दोस्तों से मेलजोल में सावधानी बरतें क्योंकि किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। करियर - काम के स्थान में आज के दिन आपका धैर्य और संयम आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा। बिजनेस में नए विस्तार से पहले पूरी जांच पड़ताल करें। साझेदारी में विवाद की संभावना है, इसलिए समझदारी से काम लें। फाइनेंस - आज के दिन घरेलू स्तर पर खर्चा बढ़ सकता है कोई किस्त देनी पड़ सकती है या पुराने कर्जों का भुगतान करना होगा। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है घर परिवार की बातें दांपत्य जीवन में समस्या न खड़ी कर दें इससे बचने के लिए समझदारी से काम लें। हेल्थ - स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें जांघ या जोड़ों में दर्द हो सकता है। इस समय आयुर्वेद की मदद से राहत भी मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज शुक्रवार के दिन आपके राशि स्वामी की स्थिति में होना है बदलाव ऐसे में मिलेगा असर। संभल कर करें काम। नए संपर्क बनेंगे, यात्रा के लिए दिन सामान्य है। इस समय पर अपने आस पास की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। करियर - काम में आपकी कड़ी मेहनत बनी रहने वाली है। किसी प्रोजेक्ट्स में सफलता के लिए लगातार कोशिशें करने की जरूरत होगी। कारोबार में नए अवसर और धन लगाने की संभावना है। आपको अपने नेतृत्व कौशल दूसरों को परेशानी दे सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखकर बचत करें। निवेश के लिए शुभ समय है, लेकिन अच्छी तरह से योजना बनाएं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ उथल पुथल हो लेकिन माहौल शांत ही होगा इसलिए संभल कर करें काम। नए रिश्तों के अवसर भी आप के सामने होंगे कोई प्रस्ताव हो सकता है। हेल्थ - पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, तला-भुना और भारी खाना टालें हल्की सैर लाभदायक होगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज के दिन मन का स्वामी चंद्रमा दे सकता है किसी नई सूचना का योग। अपने काम को लेकर आज दोस्तों से संपर्क बढ़ेगा। सांस्कृतिक या आध्यात्मिक कारणों से यात्रा होने का भी योग बनेगा आज कोई आश्रम में जाने का समय भी बनता है। करियर - ऑफिस में लोग आपकी स्ट्रेट फॉरवर्ड केस को लेकर दो धारी सोच रख सकते हैं इसलिए खुद को ज्यादा कठोर न होने दें। आप अपने टैलेंट से सबका दिल जीत सकते हैं। कारोबार में आप लोगों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। फाइनेंस - पैसे खर्च होने वाले हैं इसलिए बिना वजह की खरीददारी से बचें आपकी पॉकेट माइनस में जा सकती है। लव लाइफ - किसी दोस्त से दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। इस समय आप पुराने रिश्तों को लेकर इमोशनल भी रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखें इस दौरान स्थिति कमजोर ही है किसी दूसरे के कारण भी समस्या खड़ी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले रंग वाली होगी। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़ी सी बहस हो सकती है भाई बहनों की ओर से ज्यादा ही मुश्किलें रहेंगी। रिश्ते में भावनाओं की गर्माहट फिर से लौट सकती है। पिता या बड़े भाई से कोई अच्छी सलाह मिलेगी करियर - काम के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला होगा, नौकरी में ट्रैवल का मौका है तो रिसर्च करके जाएं, नहीं तो मूड ऑफ हो सकता है। कोई गुप्त योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - पैसे का फ्लो ठीक रहेगा। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है या अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। लव लाइफ - पार्टनर आपकी केयर देखकर इमोशनल हो सकता है। अगर किसी से दूर हैं तो आज बात करके गलती सुधार सकते हैं। हेल्थ - आज थोड़ा डिहाइड्रेशन या स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। पानी भरपूर पीजिए, शरीर को आराम दीजिए। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन की स्थिति होगी कुछ अलग। घर में पॉजिटिव वाइब्स रहेगी, कोई धार्मिक कार्य या यात्रा का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों के साथ मज़ेदार बातचीत होगी। करियर - नए स्किल सीखने की चाह है तो अब समय आ गया है बॉस से सराहना और सहयोग मिलेगा। जॉब चेंज की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है बस रिस्क वेल प्लांड हो। शाम के समय सहकर्मियों के साथ कोई पार्टी प्लान हो सकती है। फाइनेंस - आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। काम के लिए लिया कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में आप शायद समय न दे पाएं लेकिन फिर भी अपने पार्टनर के बारे में कुछ न कुछ जरूर करें जिससे बेवजह का तनाव न हो। हेल्थ - माइंड डिटॉक्स के लिए थोड़ी देर अकेले बैठें मेडिटेशन या चुपचाप अपनी पसंद का कोई काम करना शांति देगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल