आज का राशिफल मेष: आज आप घर के मामलों में थोड़ा ज्यादा इन्वॉल्व रहेंगे बच्चों या किसी करीबी की चिंता दिनभर माइंड में घूम सकती है। आप वो इंसान हैं जो टेंशन को एक्शन में बदलना जानते हैं।करियर कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। करियर - काम में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। कोई ऐसा टास्क जो आपने बहुत सोचकर प्लान किया था, उसमें बदलाव की ज़रूरत पड़ सकती है। बाहर के लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला बढ़ेगा हो सकता है आज किसी बड़े क्लाइंट से भी डील हो। फाइनेंस - पैसे की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चों को लेकर सजग रहें। कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है जो आगे चलकर फायदे का सौदा बन सकता है। लव ट्यूनिंग - घर की व्यस्तता के कारण पार्टनर को टाइम देना मुश्किल होगा लेकिन अगर आप थोड़ा भी क्वालिटी टाइम निकाल पाए तो रिश्ता और मजबूत होगा। हेल्थ - फिटनेस के लिए सुबह या शाम का टाइम निकालना ज़रूरी है बॉडी को एक्टिव रखें वरना दिन भारी लग सकता है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज के दिन आप कुछ अपने मन की करने की इच्छा रखेंगे। वृषभ राशि के लोग बैलेंस बनाना जानते हैं, लेकिन आज का दिन ऐसा रहेगा जहाँ ये बैलेंस थोड़ा टेढ़ा हो सकता है। घर-बाहर दोनों तरफ से जिम्मेदारियों का प्रेशर रहेगा। करियर - ऑफिस में फोकस बनाए रखें क्योंकि आज आपको छोटे-छोटे डिस्ट्रैक्शन से बचना होगा। फ्रीलांसर या कंसल्टिंग फील्ड में हैं तो आज का दिन नए क्लाइंट मिलने का मौका देगा। काम के मामले में आज के दिन आपको सजगता और धैर्य की परीक्षा भी लेगा। फाइनेंस - आज के दिन आपके पैसे स्वास्थ्य या फिर फैमिली से जुड़े हो सकते हैं। फिजूल की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ा कन्फ्यूजन रहेगा लेकिन इसे आप पहले कि तरह नहीं देखेंगे। बातों को क्लियर करने के लिए आपको पहला कदम उठाना होगा। हेल्थ - नींद पूरी नहीं हो रही हो तो आज से ही टाइम टेबल सेट कर लीजिए नहीं तो थकावट पूरे दिन के मूड को डाउन कर देगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले आज के दिन अपने काम और अपने आस पास की चीजों में अभी भी कुछ उलझे हुए दिखाई दे सकते हैं। दिन थोड़ा इमोशनल सरप्राइज़ से भरा रह सकता है। लोग क्या सोच रहे हैं, इस पर ज्यादा ध्यान न देना ही बेहतर होगा आप जो हैं जैसे हैं वैसे ही बेस्ट हैं। बस रिश्तों में थोड़ा धैर्य और वर्क में थोड़ा फोकस रखें। करियर - काम में आपका दिमाग तेज़ चलेगा लेकिन टीम में कुछ लोग आपकी बातों से सहमत न हों फिर भी अपनी सोच पर विश्वास बनाए रखें। जो लोग बिजनेस में हैं उनके लिए कोई नया क्लाइंट या डील आने के चांस हैं लेकिन साइन करने से पहले सारे पॉइंट्स पढ़ लें। फाइनेंस - आज फाइनेंशियलली खुद को थोड़ा स्ट्रेस में फील कर सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं कोई पुराना उधार पैसा वापस आ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर से कुछ बातें छुपी हुई हैं जो सामने आने पर झगड़ा बन सकती हैं ओपन कम्युनिकेशन ही बेस्ट सॉल्यूशन रहेगा। हेल्थ - हेल्थ नॉर्मल है लेकिन फैमिली में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है थोड़ा कलरफुल रहें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के लोग आज हाई एनर्जी में रहेंगे कुछ हटके सोचेंगे कुछ नया करने की प्लानिंग करेंगे। बस काम के प्रति लापरवाही से थोड़ा बचना होगा। घर में भाई बहनों के साथ आप कुछ पुरानी बातों के चलते विवाद से बचें। इस समय सोशल सर्कल में आपकी पैठ अच्छी बन सकती है। करियर - ऑफिस में आज आपको खुद पर भरोसा रखना होगा क्योंकि दूसरों से बहुत ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद अभी अनुकूल नहीं रह पाए। जो लोग सेल्स, मार्केटिंग या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए दिन धमाकेदार हो सकता है। बिजनेस में मार्केट का रुझान समझते हुए काम करना बेहतर होगा। फाइनेंस - खर्चों पर कंट्रोल ज़रूरी है लेकिन आवश्यक चीजों की जरूरतें आपको इस समय सेविंग से रोक सकती हैं। आप आज कुछ फालतू शॉपिंग के मूड में आ सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है अगर आप वाकई अपने पार्टनर को टाइम देंगे तो हर शिकायतें खुद ब खुद कम होने लगेंगी। हेल्थ - मौसम के हिसाब से खुद को ढालना ज़रूरी है वरना आप फैशन में कुछ ऐसा पहन सकते हैं जो आगे चलकर सर्दी-जुकाम का कारण बन जाए। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन कुछ स्वैग के स्टाइल में दिखाई देंगे लोगों से मिलना, बातें करना और अपना पॉइंट जमाना आज सब बढ़िया रहेगा। दोस्तों से लंबी बातें और हंसी मजाक का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रह सकता है और पढ़ाई में मन लगने वाला है। करियर - वर्क प्लेस पर जल्द से जल्द पहुंचें और प्रोफेशनल लाइफ में कोई नया टारगेट सेट करने का समय होगा। ऑफिस में जो चुपचाप आपके काम को देख रहे थे आज आपकी तारीफ कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ नई पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है जांच परख कर ही आगे बढ़ें। पैसा - किसी फैमिली मेंबर की तरफ से पैसा या गिफ्ट मिलने के योग हैं कुछ शेयरिंग का मामला हो सकता है लेकिन आपको फायदा होगा। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड रहेगा आप कोई छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं या पुरानी यादें ताजा होंगी। हेल्थ - स्ट्रेस को खुद पर हावी मत होने दीजिए अगर चीजें समझ नहीं आ पा रही हैं तो रिलैक्स रहिए और कुछ समय नेचर के पास खड़े हो जाएं सब ठीक हो जाएगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज घर की दीवारें जैसे मुस्कुरा रही होंगी यानि के फैमली के साथ बैठक हो सकती है जहां बातों में मिठास और पुराने किस्सों की खुशबू घुली होगी। बच्चों की शरारतों के कारण थोड़ा नाक में दम भी हो सकता है लेकिन फिर भी ये रौनक आपके मन को खुशी देगी। करियर - आपके आइडिया आज बॉस या कलीग्स को काफी इंप्रेस कर सकते हैं। आप जिस भी मीटिंग में जाएंगे वहां आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर दिखेगा। कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से एक्टिव हो सकता है और इस बार आप उसे बड़ी जीत में बदल सकते हैं। फाइनेंस - उधारी लेने या देने से बचें और खुद को फालतू की खरीदारी से रोकना जरूरी है। आज की सेविंग आपके लिए भविष्य को सुखद बना सकती है। लव लाइफ - पार्टनर से दिल की बात करना चाहते हैं तो जरुर करें अगर थोड़ी टेंशन या दूरी महसूस हो रही है तो वो भी नहीं रहेगी। । हेल्थ - किसी ऊंचे स्थान या तेज़ स्पीड से थोड़ा सावधान रहिए आज छोटे-मोटे फिसलने या चोट लगने के योग हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए इमोशंस और क्रिएटिविटी करने का मन दोनों ही हाई लेवल पर होंगे। इस समय घर की रूपरेखा को बदलने का मन कर सकता है। दिल कहेगा कुछ नया ट्राई करो, और दिमाग बोलेगा पहले सोच लो तो ऐसे में दोनों को बैलेंस करना है इस समय किसी बड़े की मदद आप को राह दिखाने वाली होगी। करियर - ऑफिस या प्रोफेशनल लाइफ में आप आज कुछ नया इनिशिएट कर सकते हैं इस समय कारोबार में आप नया प्लान, आइडिया या किसी क्लाइंट को अप्रोच करने के लिए ट्रैवल भी कर सकते हैं। टीम वर्क बेहतर रहेगा और सीनियर्स से सपोर्ट मिल सकता है। फाइनेंस - फाइनेंशियल फ्रंट स्टेबल रहे इसके लिए जरूरी है कि कोई पुराना इन्वेस्टमेंट धीरे-धीरे रिटर्न देना शुरू करे तो इस ओर आज आपको कुछ सकारात्मक स्थिति दिखाई देगी। लव लाइन - अपने पार्टनर से बात करें उन्हें सुनें तभी रिलेशन में इस समय एक दूसरे के साथ खड़े रहने की जरूरत होगी तभी सच्चा कनेक्शन बनेगा। हेल्थ - बच्चों या घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें साफ-सफाई और डाइट पर खास फोकस करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: रविवार का दिन और शनि देव की चाल में बदलाव के कारण इस समय वक्त सरपट भागता दिखेगा और आप उसके पीछे दौड़ते हुए पुराने अधूरे कामों को समेट लेंगे। घर की हलचलें थोड़ी गर्म मिज़ाज हो सकती हैं। जब बात घर की जिम्मेदारियों या भाई-बहनों के साथ मनमुटाव की हो तब थोड़ी नरमी से चलें तो तूफान को भी ठहराव मिल सकता है। करियर - कामकाज की रफ्तार काफी तेज रहेगी लेकिन दिमाग अगर भटके तो छोटी सी चूक बड़ा बखेड़ा बना सकती है। सहकर्मी आज आपके लिए ढाल न भी बन पाएं लेकिन उनके साथ आपका रुख अगर नम्र बनता है तो फिर शनि महाराज की कृपा भी होगी। फाइनेंस - धन के मामले में आप को कोई पुरानी सेविंग राहत देने वाली हो सकती है। इस समय घर के बुजुर्ग आपकी आर्थिक स्थिति को नई दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में अधूरी ख्वाहिशें थोड़ी बेचैनी देंगी इस समय बातें छिपाने की जगह खुली बातचीत से रिश्तों को राहत देने वाली होगी हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ी अकड़न हो सकती है खासकर हाथ-पैरों में लेकिन इस समय हल्की स्ट्रेचिंग से आपको बहुत राहत मिलने वाली है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शनि महाराज का गोचर जीवन में बदलाव के संकेत देने वाला है। इस समय घर में कुछ धार्मिक कार्यों को करने से शुभता बनेगी। ताज़गी और संभावनाओं से भरा समय होगा। एक ऐसा मौका आपके दरवाजे दस्तक देगा जो आने वाले दिनों की तस्वीर बदल सकता है। करियर - कामकाज के दौरान इस समय कुछ मुश्किलें हो सकती है जैसे की थोड़ी टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन परेशान नहीं हों धीरे धीरे आप उन्हें पार कर लेने में सक्षम होंगे। जो लोग काम की खोज में हैं उन्हें अब काम मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर हालात ज्यादा बैलेंस अगर नजर न आएं तो घबराएं नहीं क्योंकि बदलाव होगा अवश्य और आप इसे बेहतर स्थिति में देख पाएंगे। लव लाइफ - रिश्तों में एक हल्की-सी मिठास घुलने वाली है शायद कोई दिलचस्प शख्स आपके दिन को खास बना जाए। हेल्थ - शरीर में फुर्ती बनी रहेगी लेकिन रूटीन से थोड़ा हटकर कुछ करने का मन करेगा करना चाहें तो करें लेकिन थकावट से पहले रुक जाना भी बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन शनि देव की स्थिति आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली है। ये समय आपकी रफ्तार से मेल खाने वाला होगा। जो चीज़ें रुकी थीं अब आगे बढ़ेंगी। घर का माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है, खासकर जब जिम्मेदारियों की बात आए। भाई-बहनों के साथ हल्की कहासुनी हो सकती है, पर शाम तक सब कुछ सहज हो जाएगा। करियर - काम का भार आपके कंधों पर रहेगा और लोग भी यही देखेंगे कि आप कैसे संभालते हैं। पूरी मेहनत से लगेंगे फिर भी एकाग्रता में थोड़ी गिरावट काम को प्रभावित कर सकती है। सहकर्मी आपके जज़्बे से प्रेरित होंगे और कोई आपकी मदद का प्रस्ताव भी दे सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर राहत के संकेत हैं घर से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति के माध्यम से धन लाभ संभव है। पुराने प्रयास अब जाकर रंग ला सकते हैं। लव लाइफ - रिश्ते थोड़े उलझे हो सकते हैं आप जो पाना चाहते हैं, उसमें देरी हो सकती है, जिससे मन बेचैन रहेगा। बातचीत से हल निकलेगा बस ईगो को किनारे रखें। हेल्थ - हाथ-पैरों में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है। खुद को कुछ समय दें, नींद पूरी लें, और थोड़ी स्ट्रेचिंग से दिन को बेहतर बनाएं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के स्वामी शनि महाराज आज वक्री होकर आपके लिए एक नए दरवाज़े खोल सकते हैं। समझदारी से चलने की ज़रूरत है। घर में सहयोग मिलेगा और छात्रों को गुरुओं से कुछ जीवन बदलने वाली सीख मिल सकती है। सोशल नेटवर्क आज आपको एनर्जी से भरपूर रखेगा। करियर - काम में आपको नई दिशा मिल सकती है। कुछ तकनीकी पेचीदगियां आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी लेकिन आप अपनी समझ और स्किल से बाहर निकलेंगे। आत्मविश्वास इस समय आपका सबसे बड़ा हथियार होगा। फाइनेंस - पैसा आ तो रहा है लेकिन रुक नहीं रहा तो परेशान नहीं हों अब खर्चों पर थोड़ी लगाम कसने वाली है जिससे आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ - किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है जो आपके मन को छू जाएगा। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी और पुराने मतभेद भी सुलझ सकते हैं। हेल्थ - आप खुद को सक्रिय महसूस करेंगे रूटीन से थोड़ी छुट्टी लेकर खुद को रिफ्रेश करने का मौका दें ये शरीर और मन दोनों के लिए ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज का दिन कुछ उलझा लग सकता है ग्रह नक्षत्र में होने वाला बदलाव आपकी विचारधारा पर गहरा असर डालेगा। घर में बच्चों की जिद्द और काम की अधिकता आपको थकावट दे सकती है पर ये सब जल्द ही ठीक होगा दिन के अंतिम भाग में आते आते आप हालात पर फिर से नियंत्रण पा लेंगे। करियर - काम में रफ्तार बनी रह सकती है अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देंगे जिससे आपकी दक्षता बढ़ेगी। किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है लेकिन प्रोफेशनल रहते हुए इसे सुलझाना ही बेहतर होगा। फाइनेंस - पैसे के मामले में आज कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा। जो है उसी से काम चलेगा कोई बड़ा खर्च नहीं लेकिन बड़ा लाभ भी नहीं। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ हलचल हो सकती है मतभेद किसी तीसरे की वजह से बढ़ सकते हैं। समय रहते बात साफ करें वरना गलतफहमी गहराई बन सकती है। हेल्थ - मन थोड़ा अस्थिर रहेगा लेकिन शारीरिक रूप से ठीक महसूस करेंगे। थोड़ा प्रकृति के करीब जाने से मानसिक राहत मिलेगी सुबह या शाम की सैर बेहतर रहेगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल