false: मेष राशिफल आज का दिन रहेगा दोस्तों के साथ गपशप वाला, काम के साथ साथ पूरे कर पाएंगे अपने रुके हुए काम। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। घर के बड़ों की ओर से थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर स्थिति बेहतर होगी। करियर - काम को लेकर बेहतर स्थिति रहेगी लेकिन शनि का प्रभाव परिश्रम में कमी नहीं आने देगा। इस समय अधिकारियों के साथ बातचीत होगी जो आने वाले काम की रूपरेखा बनाने में मदद करने वाली होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपको अपनों की ओर से हेल्प मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपके लिए सामान्य रहेगी। लव लाइफ - रिश्तों में आप कुछ समय के लिए बहुत ज्यादा भावनात्मक रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है जिस पर ध्यान देना होगा। वृषभ राशिफल आज का दिन घर के लिए समय देने वाला है। इस समय अपने कामकाज को निपटाने में किसी का सहयोग रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा लेकिन बच्चों की ओर से कुछ ज्यादा ही ध्यान रहने वाला है। करियर - नौकरी के लिए आज आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं, अपने अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है। व्यापार में किसी नई डील पर काम करने का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, किसी करीबी से कुछ मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ - प्यार को लेकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, जीवन में कोई नया व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है और खान-पान के चलते आप बेहतर फील करेंगे। मिथुन राशिफल आज का दिन आपके लिए रहेगा काम काज की अधिकता से भरा हुआ। इस समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए कोई मित्र मदद कर सकता है। इस समय पेरेंट्स कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाले हैं बच्चों की एजुकेशन को लेकर। करियर - आज के दिन काम के लिए स्थिति भागदौड़ भरी रह सकती है। काम में वृद्धि हो सकती है, इस समय नए स्थान पर जाकर कुछ नई चीजों से जुड़ने का समय होगा। मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्य का परिणाम अच्छा होगा। फाइनेंस - धन के मामले में अनुकूल स्थिति रहने वाली है, दोस्तों के लिए आप दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन अपने रिश्तों को लेकर आप रहेंगे कुछ उदासिन जिससे साथी रहेगा कुछ परेशान। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, हाथ पैर में मोच का डर है। कर्क राशिफल आज का दिन कर राशि वालों के लिए सामान्य रह सकता है। इस समय घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में ध्यान रहेगा। किसी बाहरी संपर्क के चलते कुछ बातें मन को परेशान कर सकती है लेकिन फिर भी स्थिति सामान्य रहेगी। करियर - काम के लिहाज से इस समय आपको यात्रा करने को मिल सकती है। बिजनेस के मामले में इस समय अपने सामान का अधिक स्टॉक रखने से बचें जितना हो सके फैशन या कहें बाजार की मांग पर काम करें। फाइनेंस - आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज आप किसी के साथ मुलाकात से होंगे रोमांचित। हेल्थ - आज के दिन गैस्ट्रिक की समस्या सिर दर्द या शरीर में किसी अंग में तकलीफ दे सकती है। false: सिंह राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ अनुकूल रहने वाला है, घर के बड़ों के साथ शायद विचारों में अलगाव रहे लेकिन सहयोग और लगाव कम नहीं होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा जो दिल को खुश कर सकता है। करियर - आपका काम में इस समय किसी की ओर से परेशानी न हो सके लिए जितना संभव हो अपने काम को कंप्लीट रखें। आप इस समय नए लोगों के साथ अच्छे संपर्क भी बना सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन फाइनेंशियल प्लानिंग करना बेहद जरूरी है ये आपके कल के लिए अच्छे रिटर्न देने वाली स्थिति है। लव लाइफ - रिश्तों के लिए आज का दिन होगा खास, किसी की ओर से हो सकता है इजहार। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन स्थिति सामान्य रहेगी पित्त की अधिकता हो सकती है जिस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कन्या राशिफल आज के दिन परिवार के साथ समय की कमी रह सकती है। इस समय सोशल संपर्क कुछ कमजोर रहने वाले हैं। दूसरों के कारण आपके लिए कुछ समस्याएं भी खड़ी हो सकती है इसलिए किसी वाद विवाद से खुद को दूर रखें। करियर - नौकरी की स्थिति कमजोर रहने वाली है, काम की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। इस समय अगर कुछ काम नहीं बन पा रहे हैं तो इसे लेकर बहुत ज्यादा सोच विचार में जानें से बचें चीजें जल्द ही नार्मल हो जाएंगी। फाइनेंस - इस समय कहीं पैसा लगाना या निवेश के फैसले सोच-समझ कर लेने जरूरी हैं। लव लाइफ - आज के दिन अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और प्रेम को लेकर रहें कुछ संजीदा। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति अनिद्रा या फिर कंधों में दर्द के चलते कुछ परेशान कर सकती है। तुला राशिफल आज के दिन सबसे ज्यादा एक्टिव रहने की इच्छा के चलते आप अपने मन को ही परेशान करने वाले हैं। घर के साथ जुड़कर आप इन बेकार की बातों से बच सकते हैं। परिवार में कुछ अच्छा समय मिलेगा अपनों के साथ रहने के लिए। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आप जिम्मेदारी को लेने से कुछ दूर रहना चाहेंगे। व्यापारियों के लिए काम में लाभ का समय होगा। इस समय समाज सेवा से जुड़े लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति आज के दिन खर्च और इनकम में वृद्धि दोनों के संकेत दे रही है। लव लाइफ - आज जीवन साथी के लिए आप कर सकते हैं कुछ अलग करने की कोशिश जिससे संबंध होंगे मजबूत। हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय मौसम के प्रभाव के चलते कुछ दिक्कत हो सकती है। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय परिवार के साथ बितेगा। माता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे लेकिन कुछ बातें समस्या भी दे सकती हैं। कुछ बागवानी से जुड़े काम करने में मन अच्छा फील करेगा। करियर - काम के मामले में प्रगति होगी, इस समय कुछ अच्छी योजनाएं परिणाम भी देने में आगे होंगी। फूड या मैनेजमेंट के काम में स्थिति बेहतर होने वाली है इसलिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। फाइनेंस - कमाई के साधनों की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन इस समय शॉर्ट टर्म से पैसा कमाने से बचें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ इस समय बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे। एक दूसरे के लिए समय निकाल पाएंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में बच्चों पर ध्यान देने के साथ साथ उनके साथ थोड़ा समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए इस समय परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप अपनी समझदारी से माहौल को बेहतर कर सकते हैं। घर के लोगों का सहयोग आपके साथ रहेगा वे आपके काम में हाथबंता सकते हैं। करियर - आज के दिन अगर कुछ छोटे विवाद कार्यस्थल पर होते भी हैं, तो समझदारी से आप इन्हें सुलझा लेंगे। काम के स्थान में आपकी स्थिति मिलेजुले प्रभाव वाली होगी। किए गए प्रोजेक्ट में लोगों का रुझान आपको उत्साहित करने वाला होगा। फाइनेंस - अचानक होने वाले खर्चों से सावधान रहें। उधारी प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखें। लव लाइफ – आज के दिन किसी पुराने रिश्ते को फिर से याद करने वाले हैं। दिल में पुरानी बातें अपना डेरा जमा सकती हैं। हेल्थ - परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मकर राशिफल आज के दिन मकर राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य न रह पाए, घर की उठा-पटक चिंता दे सकती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपको कार्य में सफलता दिलाने में सहायक होगी। करियर - करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन आपके लिए यह परिवर्तन कुछ अच्छा तो कुछ कमजोर भी रह सकता है। आपके कार्यों को सराहा जाएगा, लेकिन स्थिति अभी आपके लिए साधारण ही रह सकती है। फाइनेंस - शेयर मार्केट में आज के दिन अच्छे लाभ न मिल पाएं इसलिए निवेश से पहले अच्छे से सोचें। लव लाइफ - आज के दिन किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी से बचें, प्रेम में असंतोष दिक्कत बना सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। छोटे-मोटे स्वास्थ्य मुद्दे जैसे दर्द, या पेट की समस्या हो सकती है। कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति अपने पार्टनर की ओर से अधिक बेहतर न हो, घर के मुद्दे परेशानी दे सकते हैं इस समय गुस्से और जिद के चलते काम न कर पाएं। दूसरों का दखल चिंता बढ़ा सकता है। करियर - आज के दिन कामकाज में आपके नेतृत्व कौशल से टीम को प्रेरणा मिलेगी, उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां होंगी लेकिन इस समय जोश की कमी के चलते उत्साह कम रहे। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष आज के दिन रहेगा मजबूत होगा कुछ लाभ। लव लाइफ - किसी से मिलने का अवसर मिल सकता है। नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। हेल्थ - मानसिक तनाव की वजह से शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मीन राशिफल आज का दिन घर परिवार में असंतोष वाला हो सकता है। कुछ मामलों में अपने लोगों का ही विरोध झेलना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज के दिन यात्रा करना घाटे का सौदा ज्यादा दिखाई देता है। करियर - काम-काज में थकान का दिन होगा, मन शायद अच्छे से अपने काम पर लग भी न पाए। इस समय दूसरों के चलते आप खुद के काम को शायद करने में कामयाब न हो पाएं। अपनी ओर से कोशिश में कमी न आने दें। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर आज के दिन खरीदारी या फिर किसी को पैसों को देने के चलते धन खर्च की स्थिति बनती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक नयापन आएगा, और आपके रिश्ते में गहरी समझ पैदा होगी। हेल्थ - आज के दिन अपनी सेहत पर ध्यान दें , इस समय मेडिटेशन का उपयोग करें शांति मिलेगी। For more details, Read your Daily Horoscope